Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बैंक के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, केंद्र की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें Live

Jalandhar News: बैंक के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, केंद्र की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें Live

0
Jalandhar News: बैंक के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, केंद्र की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें Live

जालंधर, ENS: कंपनी बाग चौंक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों द्वारा आज धरना लगाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, भारत में आज बंद का ऐलान किया गया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एआईबीईए) की ओर से भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन के ऐलान पर हड़ताल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने कहा कि आज बैंकों की हड़ताल नहीं है, बल्कि देश भर के सभी विभागों में काम कर रहे मजदूरों की ओर से ऐलान किया गया है।

हरविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा 29 लेबर कानून को खत्म करते 4 लेबर कोर्ट को बनाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। हरविंदर सिंह ने कहाकि यह कानून जहर के बराबर है। जिसमें 14 घंटे का काम करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जॉब सिक्योरिटी सुरक्षित नहीं है और उन्हें ठेके पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान अग्नि वीर योजना का हवाला देते हुए कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वह वापिस आ रहे है और बेरोजगार हो रहे है।

ऐसे ही उनके भी ठेके पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भले ही उन्हें सैलेरी कम मिल रही है, लेकिन वह सिक्योर है। हरविंदर सिंह ने कहाकि मजदूरों की सिक्योरिटी को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में सरकार के कान खोलने के लिए एक दिन की हड़ताल देश भर में की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून भले ही सरकार द्वारा पास किए जा रहे है, लेकिन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना उनका हक है।

ऐसे में आज देश भर में यह हड़ताल की जा रही है। डिप्टी जनरल सैक्रेटरी विनोद शर्मा ने कहा कि बैंकों में नई भर्ती मुख्य मुद्दा है। जहां बैंको में क्लर्को सहित सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही, वहीं शनिवार को छुट्टी का ऐलान करने के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। इसी के साथ आज देश भर में मजदूरों के 29 लेबर कानून को खत्म करके 4 कानून लाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here