Blog

  • वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह कोच ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम ने खराब प्रदर्शन किया। टीम 9 में से 4 ही मुकाबले जीत पाई और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कई विकेट गिरने थे, जिनमें कप्तान को हटाए जाने की भी मांग की गई थी। हालांकि, टीम की तरफ से पहला विकेट गेंदबाजी कोच का गिरा है। साउथ अफ्रीका के पूर्व पेसर मोर्ने मोर्केल ने गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि मोर्ने मोर्केल ने पाकिस्तान पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज इस साल जून में छह महीने के अनुबंध पर पाकिस्तान टीम में शामिल हुए था। पाकिस्तान की मेंस टीम के साथ मोर्केल का पहला काम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा था। जहां टीम को दोनों मैचों में जीत मिली थी।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उचित समय पर उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा। पाकिस्तान टीम का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया का दौरा है, जहां 14 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। मोर्केल का इस्तीफा ये भी दर्शाता है कि शायद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके काम से खुश नहीं है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में टीम की तेज गेंदबाजी उतनी प्रभावी साबित नहीं हुई है। ये सभी ने एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में देख लिया।

    भले ही पीसीबी की ओर से ये कहा गया हो कि उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है, लेकिन इसमें इस बात की भी झलक मिलती है कि बोर्ड नहीं चाहता था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जाए। अब आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम को भी एक या दो फॉर्मेट से कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ सकता है। यहां तक कि तीनों फॉर्मेट की कप्तानी भी उनसे छिन सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਹਥਿਆਰਾ ਸਮੇਤ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਫੈਜ਼ਪੁਰਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕੂਲਰ ਰੋਡ ਤੋਂ ਲਿੰਕ ਰੋਡ ਰਾਹੀ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਮੈਂਟਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਟੀ-ਪੁਆਇੰਟ ਮੈਂਟਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਮੈਂਟਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਰਕਾ ਪਲਸਰ ਰੰਗ ਕਾਲਾ ਤੇ 2 ਮੋਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਬੜੀ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਆਉਂਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਉਕੱਤ ਨੋਜਵਾਨ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੇਖ ਯਕਦਮ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਬਰੇਕ ਮਾਰ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਿਛੇ ਮੋੜ ਕੇ ਭੱਜਣ ਲੱਗੇ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਤੈਦੀ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਯੋਜ਼ਨਾਬੰਦ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਜੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਪਤਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪੁੱਤਰ ਲਾਟ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭੋਏਵਾਲ, ਨੇੜੇ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਮਹਿਤਾ ਰੋਡ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੱਸਿਆ। ਪਿਛੇ ਬੈਠੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਪਤਾ ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੋਲੀ ਪੁੱਤਰ ਜਸਮੇਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭੋਏਵਾਲ, ਨੇੜੇ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਮਹਿਤਾ ਰੋਡ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੱਸਿਆ ਜਿੰਨਾ ਦੀ ਜਾਮਾ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਂਣ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਦੀ ਖੱਬੀ ਡੱਬ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਨਲੋਡ ਕਰਨ ਤੇ ਮੈਗਜੀਨ ਵਿੱਚੋਂ 3 ਰੌਂਦ .32 ਬੋਰ ਜਿੰਦਾ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਪਿਛੇ ਬੈਠੇ ਨੌਜਵਾਨ ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੋਲੀ ਦੀ ਜਾਮਾ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕਰਨ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਹਿਨੀ ਹੋਈ ਪੈਂਟ ਦੀ ਸੱਜੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋ 2 ਰੋਂਦ ਜਿੰਦਾ .32 ਬੋਰ ਅਤੇ ਖੱਬੀ ਡੱਬ ਵਿੱਚੋ ਦਾਤਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਇਆ।

    ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਤਲ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਖਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਣਜੀਤ ਅਵੇਨੂਏ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਕੁੜੀ ਕੋ ਖੋਨ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਕਬੂਲਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਰਮ ਐਕਟ ਤੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਫਿਰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪਿੰਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਆਦੀ ਹਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਲਈ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਹੋਰ ਵੀ ਪੁੱਛਕਿਛ ਕਰਾਂਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਹੋਰ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਣ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬਣੀ ਚੌਂਕੀ ਤੋਂ ਵੀ ਪਤਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ।

    ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਇਨਾ ਕੁ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ ਕਿ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਏਸੀਪੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮੁੰਡੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਚੰਗੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਲਈ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਕਈ ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੇ ਵੀ ਨੌਜਵਾਨ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਲੁੱਟ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰਹਾਂ ਦਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਆਏ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਦੇ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਹ ਪਹਿਲਾ ਮਾਮਲਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ ਕਿ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਆਏ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹਨ।

  • पीएम का बड़ा एक्शंनः गृहमंत्री को किया बर्खास्त

    नई दिल्लीः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पद से बर्खास्त कर दिया है। भारतीय मूल की सुएला के एक लेख को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसमें उन्होंने लंदन की पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाया था। एपी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल में सुएला को पद से बर्खास्त कर दिया है। सुएला ने अपने लेख में लंदन पुलिस पर आरोप लगाया था पुलिस फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत उदार रवैया अपना रही है।

    पिछले हफ्ते शनिवार को लंदन में फिलिस्तीन के समर्थन में एक प्रदर्शन आयोजित किया था जिसमें पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनों को रोका, उसे लेकर सुएला नाराज थीं। उन्होंने अपने एक लेख में लंदन पुलिस के फिलिस्तीन समर्थक विरोध-प्रदर्शन को दबाने के तरीकों पर हमला करते हुए ऋषि सुनक पर निशाना साधा था। आलोचकों का कहना है कि उनके लेख के कारण दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी लंदन की सड़कों पर उतरने के लिए प्रोत्साहित हुए। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख सुनक पर दबाव बढ़ता जा रहा था कि वो सुएला पर कार्रवाई करें और इसी बीच कैबिनेट फेरबदल में सुएला को बर्खास्त करने की खबर सामने आई है।

    हाल ही में सुएला के एक और बयान से हंगामा खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के शहरों में फुटपाथ पर रहने वाले लोग अपनी मर्जी से वहां रहते हैं और ये उनकी लाइफस्टाइल च्वॉइस है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी एक पोस्ट में कहा था, ‘ब्रिटेन के लोग दयालु हैं। हम हमेशा उन लोगों का साथ देंगे जो सचमुच बेघर हैं। लेकिन हम अपनी सड़कों पर तंबुओं की कतारों से लोगों को कब्जा नहीं करने देंगे, जिनमें से कई लोग विदेश से आए हैं। ये लोग अपनी लाइफस्टाइल च्वॉइस के रूप में सड़कों पर रहते हैं।’

    ब्रिटेन की गृह मंत्री का कहना था कि सरकार ब्रिटेन के शहरों को सैन फ्रांसिस्कों और लॉस एंजिल्स जैसा नहीं बनने दे सकती है. ब्रेवरमैन ने कहा था कि इन दोनों अमेरिकी शहरों में बेघर लोग सड़क के फुटपाथ पर रहते हैं और वहां अपराध की दर सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा था, ‘जब तक हम इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाते, ब्रिटेन के शहर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे शहर बन जाएंगे, जहां कमजोर नीतियों के कारण अपराध, नशीली दवाओं के सेवन और गंदगी में बढ़ोतरी हुई है।’सोशल मीडिया पर ब्रेवरमैन की इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था। ब्रिटेन के विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा की थी और उनकी ही कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने उनके बयान से दूरी बना ली थी। 

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अपनी कैबिनेट सहयोगी की टिप्पणी को आपत्तिजनक मानेंगे, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। ब्रेवरमैन ने इस साल की शुरुआत में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में शरण चाहने वाले लोगों को रवांडा भेज दिया जाना चाहिए।

  • पंजाबः व्यक्ति की पीट पीट कर की हत्या, देखें वीडियो

    मोगाः गांव रनिया में देर रात हुई लड़ाई में बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड आर्मी सूबेदार गुरदेव सिंह के सुखजीत सिंह बेटे ने बताया कि वह अपने बच्चों को दिवाली के पटाखे दिलाने के लिए जा रहा था। तो इस दौरान उसके ऊपर पटाखा फेंका गया, उसने बताया कि जब उसने रोका तो उक्त व्यक्ति ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने उसके पिता आए तो उक्त हमलावारों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई। 

  • पंजाबः पटाखे से गोदाम में लगी भीषण आग 

    लुधियानाः देश भर में दिवाली की रात जहां लोगों ने पटाखे चलाकर इस त्यौहार के धूमधाम से मनाया, वहीं कई जगहों पर पटाखों से आग लगने के मामले सामने आए है। वहीं लुधियाना में जवद्दी में बने गुरुद्वारा टकसाली के पास देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। जहां देर रात पटाखे के कारण टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि आतिशबाजी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

    जिस गोदाम में आग लगी, उसके साइड में गैस का गोदाम भी है। लोगों ने आग बढ़ती देख साइड वाले गोदाम को खाली कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग आतिशबाजी गिरने के कारण लगी है। इलाके के लोग अपने घरों में थे। अचानक गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग की लपटों ने गोदाम को चारो ओर फैल गई। आग बढ़ती से लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग ज्यादा लगने के कारण साथ वाली बिल्डिंग को खाली करवाया। दरअसल, आग लगने के साथ वाली बिल्डिंग में गैस सिलेंडर का गोदाम है। जिसके बाद काफी मशक्त के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। 

  • दिवाली की रात लोगों ने फोड़े 500 करोड़ के पटाखे 

    चंडीगढ़ः दिवाली के त्यौहार पर प्रशासन की तरफ से सिर्फ 2 घंटे के लिए पटाखे चलाने की अनुमति दी थी। अनुमति के अनुसार लोग 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकते थे, लेकिन कई इलाकों में यह पटाखे रात 12 तक भी देखे गए हैं। वहीं ट्राईसिटी में लोग ने 2 घंटे में करीब 500 करोड़ रुपए के पटाखे जलाकर खाक कर दिए। पूरे ट्राईसिटी में करीब 300 जगह पर पटाखे की बिक्री की गई थी।

    इससे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। अभी शहर का AQI खराब हालत में है। एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग स्टेशन सेक्टर-22 में इस समय AQI 226 पॉइंट नोट किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-53 में 209 और सेक्टर-25 में 176 एयर क्वालिटी इंडेक्स नोट किया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में पुलिस की रेड, नगदी सहित कई व्यापारी काबू

    लुधियाना: दिवाली के दिन जुआ खेल रहे व्यापारियों पर पुलिस ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जुआ खेलते 11 व्यापारियों को काबू किया है। यह कार्रवाई हीरो बैकरी चौंक के निकट पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर इनोवा कार में छापेमारी को तो 11 व्यापारियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी दिवाली का जश्न मनाते हुए ताश खेल रहे थे। तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से 5.23 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए इस मामले का खुलासा कर सकती है।

  • अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 9 की मौ’त

    हैदराबादः नामपल्ली इलाके में स्थित बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में बाजार घाट में स्थित एक 4 मंजिला अपार्टमेंट्स के नीचे स्थित एक कार रिपेयरिंग गैराज में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से पूरे अपार्टमेंट्स में फैल गई। उसमें मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए।

    पुलिस के अनुसार आग में फंसे 9 लोगों की मौत हो गई, कई लोगों को बचाया गया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर 3 फायर इंजन आग बुझाने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊपर तक उठ रही हैं। तेज धुआं उठ रहा है और दमकल गाड़ियों के साथ स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग इतन भयानक थी की दूर सड़क से भी आसमान में उठता धुआं नजर आ रहा है। आसपास में और भी कई मकान हैं लेकिन आसपास के मकानों में फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

    फायरफाइटर्स बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहा है। बाहर से सीढ़ियां लगाकार बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया है। हालांकि, बिल्डिंग के बार तेज आग की लपटें उठ रही है। इस हादसे में कई वाहन जलकर खाक हो गए। कई दोपहिया वाहनों में आग लगी। बिल्डिंग के बाहर खड़ी एक कार भी जल गई। अभी स्पष्ट नहीं है कि कार और दोपहिया वाहन ब्लिडंग में रहने वाले लोगों की थी, या रिपेयरिंग के लिए पार्क की गई थी।

    बिल्डिंग में फंसे लोगों को फायरफाइटर्स ने रेस्क्यू करने के बाद आगजनी पर काबू पा लिया गया है। तमाम कोशिशों के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में कामयाब रहे। इसके बाद बिल्डिंग से तेज धुआं उठने लगा। मौके पर स्थानीय पुलिस तैनात है। इस बीच बिल्डिंग के भीतर से सीढ़ियां लगाकार घर की खिड़की के जरिए उन्हें बाहर निकाला गया। महिला और बच्चों को भी इसी रास्ते बाहर निकाला गया। हादसे में घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः जुआ खेल रहे दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ’त 

    अमृतसर: दिवाली की रात करीब डेढ़ बजे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना डी डिविजन के अधीन आते इलाका कटरा दूलो में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया जबकि उनमें एक लापता है। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह एडीसीपी 3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सुरिंदर सिंह और थाना डी डिवीजन के प्रभारी सरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।

     मृतक की पहचान पंडोरी वड़ैच निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लोगों के मुताबिक, इलाके में दोनों तरफ से करीब 40 गोलियां चलीं। हमलावर रात में इलाके में जुए के अड्डे से पैसे लूटने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच जब उन्होंने जुआ खेलकर लूटने की कोशिश की तो उनके और जुआरियों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। पुलिस ने इस मामले मेें कई लोगों को हिरासत में लिया है।

  • जालंधरः दिवाली के पटाखों से फिर हुई हवा जहरीली, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिवाली की रात पंजाब सरकार के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त निर्देशों के बाद पंजाब सरकार ने पटाखों का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया था, लेकिन शाम 7 बजे से पटाखों का काम इतनी तेजी से शुरू हुआ कि धमाकों की आवाज रात भर गूंजती रही। 8 बजे के बाद जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, पूरे पंजाब में धुएं की चादर फैल गई। पंजाब में हवा की गुणवत्ता (AQI) इतनी खराब थी कि रात में किसी का भी दम घुट सकता था। वहीं जहरीली धुएं को लेकर जालंधर औसत ऑरेंज जोन में चल रहा है। दरअसल, देर रात चले पटाखों के कारण आज सुबह से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने के परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इस जहरीले धुंए के कारण कुछ लोगों की आंखों में पानी आने लगा। बताया जा रहा है कि दिवाली पर चले पटाखों से पंजाब का AQI 500 के पार पहुंच गया। बता दें कि पटाखों से निकलने वाला ये धुआं काफी खतरनाक होता है। दरअसल पटाखों में कई तरह के केमिकल होते हैं, जिनके रिएक्शन के बाद ही धमाका या फिर अलग-अलग कलर दिखाई देते हैं। पटाखों में मौजूद सल्फर डाई ऑक्साइड काफी खतरनाक होता है। ये इंसान के शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है, ऐसी हवा में सांस लेने वाले ज्यादातर लोगों को अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

    पटाखों में जो जोरदार धमाका होता है उसके लिए पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है। पोटेशियम नाइट्रेट से आंखों और स्किन को दिक्कत हो सकती है। अमोनियम और पोटेशियम के चलते लंग कैंसर तक हो सकता है। इसके अलावा पटाखों से बोरियम नाइट्रेट भी निकलता है, जिससे इरिटेशन और मांसपेशियों की बीमारी हो सकती है। पटाखों में मरकरी मैग्निशियम, कार्बन मोनो ऑक्साइड और लेड जैसे खतरनाक केमिकल भी मौजूद होते हैं। कुल मिलाकर पटाखों के धुएं में कुछ दिन तक सांस लेने के बाद आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।