Blog

  • पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। थाना गुरुहरसहाय की सहायक इंस्पेक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान अग्रसेन चौक पर मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कि आरोपी गुरनाम सिंह वासी मोहनके उताड़ चूरा पोस्त बेचने का आदि है।

    आज भी वह गांव मोहनके उताड़ से गुरुहरसहाय पैदल आ रहा है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद की है। मामले की जांच कर रही गुरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से और पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा नाले में गिरा, 6 की मौ’त

    यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा नाले में गिरा, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक ऑटोरिक्शा के नाले में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना पुसाद थाना क्षेत्र की है। थाना निरीक्षक राजेश राठौड़ ने बताया कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरा देवी जा रहे थे।

    बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटोरिक्शा नीचे नाले में गिर गया। इससे ऑटोरिक्शा में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही ऑटोरिक्शा को भी नाले से निकाला।फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • निज्जर की ह’त्या के बाद कनाडा जाने वाले भारतीय छात्रों को लगा झटका 

    चौंकाने वाले आकंड़े आए सामने

    नई दिल्लीः कनाडा ने पिछले साल भारतीयों को कम स्टडी वीजा जारी किए हैं। 2022 के मुकाबले पिछले साल की चौथी तिमाही में 86 फीसदी कम छात्र वीजा जारी हुए। जहां 2022 की चौथी तिमाही में 108,940 वीजा जारी किए गए थे, वहीं 2023 में इसी अवधि में मात्र 14,910 वीजा जारी हुए। भारत ने कनाडा के कई राजनयिकों को अपने यहां से निष्कासित कर दिया था जिनमें वीजा जारी करने वाले अधिकारी भी शामिल थे। कनाडा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने लिखा है कि उसके बाद से बहुत कम छात्र वीजा जारी हुए हैं।

    कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता आने वाले निकट भविष्य में हालात में कोई सुधार होगा। उनका कहना है कि संबंधों में तनाव का असर आने वाले दिनों में भी छात्रों की संख्या पर दिखाई देता रहेगा। मिलर ने कहा, “भारत से आने वाली अर्जियों की संख्या पर कार्रवाई की हमारी क्षमता भारत के साथ रिश्तों के कारण आधी हो गई है।”

    दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद तब पैदा हो गया था जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में एक बयान में कहा था कि उनकी सुरक्षा एजेंसियों के पास ऐसे “पुख्ता सबूत” हैं कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की भूमिका हो सकती है। अभी तक निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कनाडा ने कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया था।

    बीते साल जून में निज्जर की कनाडा में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निज्जर के खिलाफ कथित तौर पर आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट दायर की थी। निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था और वह कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का चीफ था। निज्जर भारत में मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों में से एक था, जिस पर भारत ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਵਰੁਣ ਤੇਜ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਆਪਣੀਆਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਵਰੁਣ ਤੇਜ਼ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਵਰੁਣ ਤੇਜ਼ ਨੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਰੁਣ ਤੇਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਫਿਲਮ ਕਾਮਯਾਬ ਰਹੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਹੁਣ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਗਾ ਸਰਹੱਦ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰਿਟਰੀਟ ਸੈਰਾਮਨੀ ਦੇਖਣਗੇ ਤੇ ਉੱਥੇ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ।

  • अयोध्या जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, 3 घंटे सड़क पर होती रही आतिशबाजी, देखें वीडियो

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार तड़के पटाखों से लदे एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके बाद करीब 3 घंटों तक सड़क पर दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु नंबर का ट्रक आतिशबाजी लेकर अयोध्या जा रहा था। तभी ट्रक से निकली चिंगारी की वजह से पटाखों में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रक चालक ने आबादी से दूर ले जाकर सुनसान जगह पर ट्रक को खड़ा कर कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रक जलकर खाक हो गए।

    जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली के खरगी खेड़ा गांव के सामने यह हादसा हुआ। इस हादसे में लाखों के पटाखों के साथ ही ट्रक भी जलकर राख हो गया। आतिशबाजी का नजारा ऐसा था जैसे दिवाली हो। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक ट्रक लदे पटाखे जलते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

  • पालने में सो रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा में पालने में सो रही छह महीने की बच्ची को गली में घूम रहे कुत्ते ने चबा डाला। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा नोच डाला था। बच्ची की मां जब रोने की आवाज सुनकर दौड़ी तो बच्ची लहूलुहान देख वह चीख पड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव हजियास में एक महिला अपने 6 माह की बच्ची को पालने में सुलाकर पशुओं के बाड़े में काम कर रही थी। उसी दौरान स्ट्रीट डॉग ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया।

    बच्ची की मां जब तक पशुओं को चारा डालकर लौटी, तब तक कुत्ते ने बच्ची बुरी तरह से नोच डाला। मां ने बच्ची की हालत देखी तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा के डाक्टर ने बताया कि गंभीर घायल अवस्था में बच्ची को उसके परिजन लेकर आए थे। उस समय वह बेहोशी की हालत में थी। उसके चेहरे का आधा हिस्सा गायब था। कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से हमला किया था कि बच्ची बेहोश हो गई थी।

  • चलती ट्रेन में यात्रियों ने खिड़की से लटकाया चोर, वीडियो वायरल

    ‘हाथ टूट जाएगा भैया’, चिल्लाता रहा चोर 

    भागलपुर: यात्रा के समय अक्सर कहा जाता है कि अपने सामान की रक्षा स्वयं करें। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर आप चोर या झपट्टा मार गिरोह के शिकार हो सकते हैं। बिहार के भागलपुर में चलती ट्रेन में एक यात्री के साथ कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन समय रहते लोगों ने चोर को पकड़ लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार (16 जनवरी) को सामने आया है। हालांकि वीडियो कब का है और किस स्टेशन का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

    यह है मामला

    बताया जा रहा है कि एक मोबाइल चोर एक महिला यात्री का फोन झपट्टा मारकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी वह पकड़ा गया। ट्रेन चलती रही और अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे। इस तरह कुछ दूर तक उसे ले गए। चोर चिल्लाता रहा, ‘छोड़ दीजिए… हाथ टूट जाएगा भैया…’.  हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को लेकर चले जाते हैं। इस बीच यात्री चिल्लाते हैं कि वे लड़के चोर के गैंग के ही हैं।

    महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था चोर

    वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है एक महिला अपने फोन से बात कर रही थी। इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह का चोर हाथ साफ करने पहुंच गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और पकड़ा गया। हालांकि महिला का मोबाइल बच गया। ट्रेन में बैठ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज़ नहीं करता है।

    भागलपुर और बेगूसराय से आ चुका है ऐसा मामला

    बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी भागलपुर में ऐसी घटना हो चुकी है। बेगूसराय में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। बेगूसराय की घटना में चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे। वहीं भागलपुर में जो घटना हुई थी वह जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई थी। चोर को यात्रियों ने खिड़की से ही अंदर खींच लिया था और खूब पिटाई की थी।

  • दिल दहलाने वाला मामला! पत्‍नी के 6 टुकड़े क‍र नहर में बहाए

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की याद आ गई। दरअसल, कोलकाता में जमीन को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शरीर के 6 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शवों के टुकड़ों को नहर फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंच गया।

    विवाहित बेटी ने किया खुलासा 

    यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम की है। एक 55 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले नूरुद्दीन मंडल ने जमीन के लिए अपनी पत्नी सायरा बानो (50) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर एक थैले में भरकर नहर में फेंक दिया। उसकी विवाहित बेटी ने इस घटना का खुलासा किया। उनसे अपनी मां के मोबाइल फोन पर खून का धब्बा देख लिया था। जब आरोपी को पता चला कि उसकी बेटी को हत्या की जानकारी हो गई है तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नहर से शवों के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी नूरुद्दीन मंडल ने मध्यमग्राम पुलिस थाने में अपनी पत्नी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान पुलिस को उनके बयान पर संदेह हो गया था। जब मामला बढ़ गया तो उसकी बेटी ने मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

    जमीन को लेकर मां पर दवाब बनाते थे पिताः बेटी

    बारासात के एसपी भास्कर मुखर्जी ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि उसने पहले अपनी पत्नी का गला काटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े किए। पुलिस को भी इस मामले में संपत्ति का विवाद लगा रहा है। बेटी मणि बीबी ने कहा कि उनकी मां के नाम पर मध्यमग्राम के श्रीनगर में तीन कट्ठा जमीन और एक घर है। मेरे पिता की नजर उस जमीन पर थी, जिसे लेकर वह हमेशा मां पर दबाव बनाया करते थे, लेकिन मां ने जमीन देने से मना कर दिया था। इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।

  • पंजाबः 4 वर्षीय से दुष्कर्म कर ह’त्या का मामला, 2 लाख का ईनामी आरोपी इस बार्डर से गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते इलाके में काफी दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लाख रुपए के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी सोनू निवासी फतेहपुर उतर प्रदेश की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख का इनाम भी रखा था। आरोपी पर थाना डाबा में धारा 302, 376A, 376AB, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    बता दें कि 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसका शव बेड बॉक्स में डाला था। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ था कि 30 से 40 सेकेंड पर बच्ची का गला घोटा गया। डॉक्टरों को बच्ची के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग मिली थी। डाबा इलाके में रहने वाला युवक सोनू बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। इस दौरान बच्ची के गले पर हत्यारे की उंगलियों के साफ निशान मिले थे।

  • पंजाब : कांग्रेस नेता मंड ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों ने जबरन घर में किया कैद, देखें वीडियो

    लुधियाना :  कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बुधवार को पक्खोवाल रोड पर हंगामा कर दिया। मंड ने अपने कपड़े उतार कर पुलिस का विरोध किया। मंड के बेटे भवदीप सिंह ने कहा कि उसके पिता आज सुबह गुरुद्वारा साहिब जाने लगे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। सड़क से ही उसके पिता और उसे वापस घर जाने को बोला। गुरसिरमन सिंह मंड ने कहा कि उसे पुलिस कर्मचारियों ने जबरदस्ती घर में कैद किया हुआ है। यदि उसे और उसके बेटे को धमकी मिली है, पुलिस कर्मी उसके बेटे को अलग से सुरक्षा कर्मचारी दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि वह कामकाज छोड़ कर हर समय घर में बंद रहे, वह ऐसा नहीं कर सकते। मंड ने कहा कि मुझे घर पर आकर पुलिस कर्मचारी धमका रहे हैं। मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी थ्रेट है, लेकिन वह भी खुलेआम घुमते हैं। पुलिस को पहले मुख्यमंत्री मान को उनके घर में कैद करना चाहिए। मंड ने कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो उसके घर का खर्च कैसे चलेगा। मंड के हंगामे का पता चलते ही थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह, ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज ने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मंड ने कहा कि वह आज पक्खोवाल रोड पर ही बैठ कर पुलिस और सरकार के खिलाफ धरना दे रहा है।