Blog

  • पंजाबः 30 क्विंटल चूरा पोस्त और ट्रक सहित 2 गिरफ्तार

    लुधियाना: एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ सहित गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शंकर लाल पुत्र राम लाल मीना, रत्न लाल धाकड़ पुत्र गिसा लाल धाकड़ के तौर पर हुई है।

     एसपी परमिंदर सिंह हीर की देख रेख मे पुलिस को नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली की आरोपी ट्रक नंबर आर.जे-11-जीए-5566 में चूरा पोस्त लेकर लुधियाना से जगराओ से होते हुए मोगा की तरफ जा रहे है। सूचना के अधार पर ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो आरोपी शंकर लाल पुत्र राम लाल और रत्न लाल धाकड़ को गिरफ्तार कर 30 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह के सदस्य गुरजिंदर सिंह उर्फ मोटू पुत्र जीत सिहं, गुरदास सिंह पुत्र फुम्मण सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र टहल सिंह के नाम पुलिस को बताए।

    पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • PM मोदी ने पंजाब को दी बड़ी सौगात, देखें वीडियो

    संगरुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब बड़ी सौगात दी है। संगरूर में 300 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में गुजरात के राजकोट से वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा है, जो काम दशकों में नहीं हुए थे वो अब तेजी से पूरे हो रहे हैं। जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगरूर के घाबदां स्थित 300 बिस्तरों वाले पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस सैटेलाइट सेंटर से मालवा समेत पंजाब व अन्य राज्यों के लोगों को काफी बड़ी राहत मिलेगी। संगरूर में पीजीआईएमईआर का सैटेलाइट सेंटर 25 एकड़ में फैला है। 449 करोड़ रुपये इसकी लागत है। इस केंद्र को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया गया है।

    इस केंद्र के निर्माण का मुख्य उद्देश्य पीजीआई चंडीगढ़ के मुख्य केंद्र पर दबाव को कम करना है। इस सैटेलाइट केंद्र को पांच बड़े और दो छोटे ऑपरेशन थिएटर हैं। आईसीयू वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी), टेलीमेडिसिन केंद्र समेत कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इस अस्पताल की आधारशिला 2013 में रखी गई थी और इसका निर्माण दो चरणों में पूरा किया गया है। बता दें कि दिसंबर 2023 तक 3,61,127 से अधिक मरीज विभिन्न विशिष्टताओं में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं और इसके अलावा कुल 269 प्रमुख और छोटी-मोटी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग ने 12,574 एक्सरे और अल्ट्रासाउंड किए हैं

  • कपूरथलाः दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवार होकर चोरों ने तोड़े मकान के ताले, देखें CCTV

    कपूरथलाः शहर में चोरी की बढ़ रही घटनाए पुलिस के पुख्ता प्रबंध की दावेदारी पर सवालिया खड़े कर रही है। जिससे लगता है कि आपराधिक तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वहीं आज दोपहर मोहब्बत नगर के एक घर के ताले चोरो दवारा तोड़े गए। हालांकि पड़ोसियों की आहट सुन चोर ताले तोड़ने में उपयोग के लिए लाए हुए पाइप-रेंच को भी वहीँ छोड़ भाग गए। बताया जा रहा है कि चोर लाल रंग के ई-रिक्शा पर आये थे। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर देने के बाद मोके पर पहुंचे PCR टीम 7 के कर्मिओ ने पाइप-रेंच कब्जे में लेकर क्षेत्र में लगे CCTV केमरो की जांच शुरू कर दी है।  

    वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

    मोहब्बत नगर वासी महिला सीमा ने बताया कि वह लोगो के घरो में काम कर परिवार का गुजर-बसर करती है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर को ताला लगाकर किसी के घर का काम करने गई थी। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 11:30 बजे एक लाल रंग के ई-रिक्शा पर आए युवकों दवारा उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की जा रही थी। यह देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। जिससे चोर घबरा कर भाग गए। फिलहाल उसके घर का बाहर का ताला ही टुटा था। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

    पीड़ित महिला सीमा ने यह भी बताया कि शनिवार दोपहर को भी एक लाल रंग के ई-रिक्शा में चोर आये थे। वह अभी घर के ताले तोड़ अंदर ही घुसे थे। लेकिन इसी बीच बच्चे स्कूल से आ गए और उन चोरों को भागना पड़ गया। महिला में शक जाहिर किया कि आज भी वही चोरो ने ताले तोड़ चोरी करने की कोशिश की है। शनिवार और सोमवार दोनों घटनाओ में नजदीक के CCTV में उक्त संदिग्ध लाल रंग का ई-रिक्शा देखा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे PCR टैंगो नंबर 7 के कर्मचारी ASI बलविंदर सिंह तथा ASI कुलदीप सिंह ने ताले तोड़ने में उपयोग किए गए पाइप-रेंच को कब्जे में ले लिया और क्षेत्र में लगे CCTV केमरो की जाँच की जिसमे लाल रंग का ई रिक्शा भागता देखा गया। उन्हीने यह भी बताया कि उक्त संदिग्ध ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।

  • बैंक के खाताधारक जल्दी करें एटीएम प्राप्त 

    केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई नाबार्ड की सभी योजनाओं की दी भी जानकारी
    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के दिए सुझाव 
    ऊना/ सुशील पंडित: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक शाखा लठियानी के शाखा प्रबंधक राकेश ठाकुर ने बैंक ब नाबार्ड के द्वारा लोगों को  मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी नाबार्ड द्वारा प्रायोजित बितीय साक्षरता कैंप का आयोजन गांव सासन में किया गया। इस कैम्प में  महिला मंडल प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया इसी के साथ बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि जिन ग्राहकों के खाता केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक लठियानी में है बी अपना एटीएम बैंक से जाकर प्राप्त कर ले ताकि उन्हें ऑनलाइन मिलने वाली सुविधा भी प्राप्त हो सके इसी के साथ उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होता है तथा उसे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ताकि लोग अवेयर रहे और ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से बच सके फ्रॉड से बच सके इस मौके पर शाखा प्रबंधन के साथ संजीव कुमार व नवदीप कुमार बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे
  • पंजाबः लिफ्ट लेने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः एंटी नारकोटिक सैल-1 की टीम ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लुटेरे राहगीरों की रैकी करके उनसे लिफ्ट लेने के बहाने से रोकते थे। इस दौरान राहगीर के रुकने के बाद तुरंत लुटेरे हथियारों के बल उससे नकदी आदि छीन लेते थे। अभी तक बदमाशों ने 25 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान अरविंदर सिंह उर्फ रवी निवासी न्यू आजाद नगर, कमलजीत सिंह उर्फ एम.पी निवासी मोहल्ला प्रीत नगर को काबू किया। आरोपियों की तालाशी लेने पर उनसे 6 मोबाइल और सप्लेंडर बाइक अरविंदर से बरामद हुआ। वहीं आरोपी कमलजीत सिंह एक दात और 5 मोबाइल बरामद हुए।

    पुलिस ने जांच बढ़ाई तो एक आरोपी गुलशन कुमार निवासी बसंत नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी लुटेरों से लूटे हुए मोबाइल खरीदता था। पूछचाछ में पता चला कि आरोपी गुलशन के घर से पुलिस को 14 मोबाइल बरामद हुए है। थाना डाबा कती पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा IPCA 379-B,34,411 के तहत मामला दर्ज किया है। अरविंदर और कमलजीत ने पुलिस को बताया कि इलाका शिमलापुरी में अधिकतर लूट के वारदातें करते है। अभी तक बदमाशों ने 25 से अधिक वारदातें की है। आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ एम.पी पर पहले भी लूट के कई मामले दर्ज है। इसके इलावा थाना डिवीजन नंबर 5 में लूट के एक मामले में कमलजीत भगोड़ा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

  • शास्त्री अध्यापकों के पदों हेतू आयोजित होने वाली काउंसलिंग स्थगित

    ऊना सुशील पंडित :भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से शास्त्री अध्यापकों के 6 पदों हेतू 28 फरवरी को आयोजित होने वाली काउंसलिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने दी।
  • 150 की स्पीड में मर्सिडीज चालक के कहर से व्यक्ति की मौ+त

    दूर तक घसीटकर ले जाने से टांग हुई अलग, आंखें निकलीं बाहर 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में तेज रफ्तार मर्सिडीज की चपेट में आने से दूधिया की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चलाक दूधिया को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में दूधिया की एक टांग कटकर अलग हो गई और आंखें निकल गईं। इस भयंकर हादसे में दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महेश नगर थाना एरिया में अंबाला कैंट-जगाधरी रोड पर रविवार देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मर्सिडीज की 150 से अधिक स्पीड थी। मृतक की शिनाख्त गांव पिलखनी निवासी गुरमेज सिंह (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    हादसा महेश नगर थाना एरिया में अंबाला कैंट-जगाधरी रोड पर रविवार देर रात हुआ. हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। महेश नगर थाना एसएचओ जगदीश चंद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि देर रात महेश नगर थाना एरिया के अंतर्गत एक एक्सीडेंट हुआ। गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति की ज्यादा चोटें लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    एसएचओ ने बताया कि कार चालक अंबाला कैंट का ही रहने वाला है और जल्दी उसे गिरफ्तार कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पिलखनी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत दी और बताया कि वह दूध बेचने के काम करते हैं। उसके चाचा पूजा विहार निवासी गुरमेज सिंह भी दूध बेचते थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर रविवार रात सवा 10 बजे दूध बेचकर घर जा रहे थे, वह तो बर्फ लेने के लिए दुकान पर रुक गए। उन्होंने बताया कि चाचा ने पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर दी थी और पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी   और कार के साथ काफी दूर तक घसीटता हुए लेग गए। चालक ट्रैफिक लाइट पर कार छोड़कर फरार हो गया था।

  • पंजाब : महिला ने कोर्ट के बाहर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियाना : समराला कोर्ट के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब महिला के पति को पुलिस किसी केस में उठाकर ले जा रही थी तो महिला ने ड्रामा कर दिया। महिला पुलिस की चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। पुलिस महिला के पति को उठा ले जाने में कामयाब रही। जानकारी के अनुसार अमलोह का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ समराला कोर्ट में पेशी पर आया था। जैसे ही पति-पत्नी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बाहर आए तो वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति सड़क पर लेट गया।

    उसके ऊपर ही महिला लेटकर ड्रामा करने लगी। इसी बीच पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में फेंका और लेकर वहां से निकल गए। जब महिला के पति को पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई तो महिला चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। कुछ दूरी पर जाकर महिला सड़क पर गिर गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर चोरी का झूठा केस दर्ज करके उसे उठाया गया है। तीन केस पहले दर्ज किए गए हैं।

  • पंजाबः निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने बच्ची से किया शारीरिक शोषण, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में 5 साल के छात्र से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि शारीरिक शोषण करने वाला छात्र कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है, उसकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। जब लड़की ने अपने घर जाकर अपने परिजनों को बताया कि परिजनों ने आकर स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने मौके की नजाकत को देखते हुए छात्रा को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

    बता दें कि इस दौरान वहां के निवासियों और परिजनों ने स्कूल के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चों और टीचरों को स्कूल से बाहर निकाला। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में इतना रोष था कि उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले लड़के के परिवार का सिगरेट बीड़ी का खोखा तोड़ दिया और सारा सामान पास के गंदे नाले में फेंक दिया। लड़की के पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़के को उन्हें सौंप दिया जाए, लेकिन पुलिस द्वारा घटनास्थल और अधिक बल मंगवाया गया, जिसके बाद, उन्होंने लड़के को बड़ी मुश्किल से स्कूल से बाहर निकाला और पुलिस स्टेशन ले गए।

    वहां पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी 5 साल की बच्ची के साथ जो शारीरिक शोषण किया गया है, उसके लिए हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि एक 5 साल की बच्ची के साथ माइनर स्कूल में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र ने शारीरिक शोषण करने की कोशिश की, जिसके बाद लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया गया। एसीपी ने कहा कि लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर जो भी बनती कार्रवाई होगी, उनके द्वारा वह जायेगी। उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया जायेगा, उसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। 

  • पंजाबः घर से किडनैप कर हमलावारों ने किया व्यक्ति का क+त्ल, देखें वीडियो

    तरनतारनः भिक्खी विंड गांव की चेला कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 5 हमलावारों ने व्यक्ति को घर से बुलाकर व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र मेजर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह भिक्खीविंड का रहने वाला था, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उन्होंने कहा कि पठानकोट से रेत-बजरी लाकर भिक्खीविंड में देता था। उसकी भाभी ने भिक्खी विंड थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि कल रात करीब 12 बजे 5 लोग हमारे घर आये और सतनाम का अपहरण करके ले गए।

    इस दौरान वह कहने लगे कि इसका उनकी लड़की से साथ अवैध संबंध है और सतनाम सिंह उस लड़की को ट्रक में लेकर घूम रहा था। उन लोगों ने सतनाम सिंह को उसके घर से मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि हमने रात भर उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह हमें नहीं मिला। आज पुलिस को सूचना मिली कि भिखीविंड दाना मंडी में एक व्यक्ति का शव मिला है, जो चाली चेला कॉलोनी निवासी सतनाम सिंह का निकला। मृतक सतनाम सिंह की गर्दन और सिर पर तेजधार हथियारों से वार किया हुआ था। इस घटना में सतनाम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सतनाम सिंह की भाभी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है।