Blog

  • इंसानियत शर्मसार! पोते ने दादी को बनाया हवस का शिकार

    इंसानियत शर्मसार! पोते ने दादी को बनाया हवस का शिकार

    देहरादून: जैसे जैसे लोग आधुनिकता के दौर पर आगे बढ़ रहे हैं, रिश्तों की अहमियत और मर्यादा खत्म होते जा रही है। आए दिन करीबी रिश्तेदारों को हवस का शिकार बनाने की खबर सामने आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही दादी को ​हवस का शिकार बना डाला। हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने रेप करने के बाद अननेचुरल सेक्स भी किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र में पोते ने अपनी दादी के साथ रेप और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने दादी की बुरी तरह से पिटाई की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।

    बुआ की तहरीर पर कालसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा कि उसके अपने सगे-भतीजे ने उसकी मां के साथ जबरन दुष्कर्म व कुकर्म किया है। आरोपी का जब उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई की। गाली-गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया।

  • बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला ने पति का किया कत्ल, दूसरे जिले में फेंका सिर, ऐसे हुआ खुलासा

    बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला ने पति का किया कत्ल, दूसरे जिले में फेंका सिर, ऐसे हुआ खुलासा

    गाजियाबाद : जिले से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। यहां महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव पहचान में ना सके इसलिए सिर काटकर दूसरे जिले में फेंक दिया। इतना ही नहीं, महिला ने पुलिस के पास पति की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे उस पर किसी को शक न हो। हुआ भी कुछ ऐसा ही, क्योंकि, काफी खोजबीन के बाद भी जब पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा तो उसने केस बंद कर दिया। इस मामले में युवक की पहली पत्नी की बेटी ने जब सौतेली मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, तो मामला खुल गया।

    पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ट्रोनिका थाना क्षेत्र का है। डीसीपी रवि कुमार ने बताया, ”सुधीर एन्क्लेव की रहने वाली लाल देवी उर्फ बबीता ने 21 फरवरी को थाने पर आकर अपने पति राजेश गर्ग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बबीता ने बताया कि राजेश 17 फरवरी, 2023 की रात एक शादी में गए थे और फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने उस वक्त कई जगह खोजबीन की, लेकिन राजेश का कुछ पता नहीं चला था।” दीपिका अग्रवाल नाम की एक लड़की 19 अप्रैल ट्रोनिका थाने पहुंची। उसने बताया, ”मैं राजेश अग्रवाल की बेटी हूं। मेरे पिता लापता नहीं हैं। उनकी मेरी सौतेली मां लाल देवी उर्फ बबीता और किराएदार अक्षय मलिक ने हत्या की है।”

    इसी बात की उसने पुलिस को तहरीर भी दी। इस आधार पर पुलिस ने अक्षय को कस्टडी में ले लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लाल देवी उर्फ बबीता को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बबीता ने बताया, ”अक्षय मलिक मेरे मकान में करीब 2 साल से किराए पर रहता था। एक साल पहले हम दोनों के बीच संबंध बन गए। जिस मकान में हम रहते थे, वह 25 गज का था। मेरे पति राजेश 74 गज का एक और प्लॉट खरीदना चाहते थे। मगर, मैं लगातार डिमांड कर रही थी कि ये दोनों प्रॉपर्टी मेरे नाम कर दो।” उसने बताया, ”मगर राजेश दोनों प्रॉपर्टी अपनी पहली पत्नी की बेटी दीपिका के नाम करने जा रहा था। मैं राजेश की दूसरी पत्नी हूं. इसे लेकर अक्सर हम दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसीलिए मैंने राजेश को रास्ते से हटाने के लिए अक्षय के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई। तय हुआ कि राजेश को मारने के बाद मैं और अक्षय पति-पत्नी के रूप में साथ रहेंगे और पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लेंगे।”
    35 साल का अक्षय मलिक मूल रूप से शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भिक्की का रहने वाला है। फरवरी महीने में अक्षय के भांजे आदेश मलिक को चोट लग गई। वह शामली के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे देखने के बहाने अक्षय मलिक, राजेश और बबीता साथ चले गए। 17 फरवरी की रात शामली से लौटते वक्त अक्षय ने ठंड में हाथ तापने के बहाने गांव बहावड़ी के पास बाइक रोकी। इसी दौरान अक्षय ने राजेश के सिर में ईंट दे मारी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अक्षय-बबीता ने राजेश के मुंह पर पन्नी लपेट दी। गले में रस्सी डालकर शव को खींचकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और वापस गांव भिक्की में पहुंच गए। 18 फरवरी की रात को अक्षय फिर से गन्ना काटने वाली दरांती लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। उसने दरांती से राजेश की गर्दन अलग कर दी। गर्दन को पन्नी में रखकर बड़ौत (बागपत) में पुराने पुल से कृष्णा नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह गाजियाबाद आ गया। किसी को शक न हो, इसलिए बबीता ने खुद ही अपने पति राजेश की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करा दी।

  • पंजाब : धन शोधन मामले में पूर्व नायब तहसीलदार गिरफ्तार

    पंजाब : धन शोधन मामले में पूर्व नायब तहसीलदार गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में एक पूर्व नायब तहसीलदार को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर एसएएस नगर जिले में एक गांव की जमीन की बिक्री में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। ईडी ने बताया, वरिंदर पाल सिंह धूत को वीरवार को गिरफ्तार किया गया। ईडी ने ‘पीएमएलए’ के ​​तहत केस पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र पाल सिंह धूत व अन्य के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

    जांच में पाया गया कि धूत सियोंक गांव की पंचायत भूमि के नाम पर 99 एकड़ से अधिक की हिस्सेदारी के गलत आवंटन के मामले में शामिल है। यह जमीन कुछ ग्रामीणों और बाहरी लोगों को आवंटित की गई है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि धूत और कुछ अन्य लोगों ने छह ग्रामीणों के नाम पर जमीन अवैध तरीके से बेची। इस जमीन का मूल्य 50 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर अब तक की गई जांच में यह सामने आया है कि वीरेंद्र पाल सिंह धूत सहित राजस्व अधिकारियों और अन्य लोगों ने सिउंक गांव के शामलाट जमीन गांव के 6 लोगों के नाम की। जिसके बाद कुछ निजी प्रापर्टी डीलरों ने उनसे पावर ऑफ अटॉर्नी ले ली। यह जमीन बाद में राजस्व विभाग के अधिकारियों और प्रापर्टी डीलरों की मिलीभगत से जमीन बाहरी लोगों को बेच दी गई।

    जमीन की इस बिक्री से प्राप्त आय को राजस्व अधिकारियों और संपत्ति डीलरों द्वारा साझा कर ली। जबकि गांव के उन लोगों को, जिनसे मुख्तारनामा ले लिए गए थे, उन्हें बहुत ही थोड़ी रकम दी गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वीरेंद्र पाल सिंह धूत और उनके परिवार के सदस्यों के खातों में 15 करोड़ रुपये से अधिक पाई गई। जिसमें 8 करोड़ रुपये ‘नकद’ भी शामिल है। वीरेंद्र पाल सिंह धूत इन खातों में बड़ी रकम का सही हिसाब नहीं दे सके। जमीन की अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भी पता चला है कि शामलात के जमीन खरीदारों के दोस्तों और रिश्तेदारों से मिली रकम धूत के रिश्तेदारों के खातों में आई थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਸੂਹਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਸੂਹਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦਸੂਹਾ : ਦਸੂਹਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਚ 10 ਦੇ ਕਰੀਬ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਸਵੇਰੇ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਇਕ ਟੂਰਿਸਟ ਬੱਸ ਜੋ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਕੱਟੜਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਜਦੋਂ ਇਹ ਬੱਸ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਐਮਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੇ ਦਰੱਖਤ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਸ ਚ ਸਵਾਰ ਕਈ ਸਵਾਰੀਆਂ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਈਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਐਬੂਲੈਂਸਾਂ ਰਾਹੀਂ ਦਸੂਹਾ ਅਤੇ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰੰਤੂ ਬੱਸ ਦਾ ਅਗਲਾ ਹਿੱਸਾ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਨੁਕਸਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ  ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਬੱਸ ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸਵਾਰੀਆਂ ਸਨ ਜੋ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਕੱਟੜਾ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਤੇ ਜਦੋਂ ਇਹ ਬੱਸ ਪਿੰਡ ਐਮਾਂ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੇ ਦਰੱਖਤ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਸ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਨੀਂਦ ਦਾ ਝੋਕਾ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी की मार से हरियाणा और पंजाब में थोड़ी राहत मिली है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो तीन दिन तक हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई इलाकों में बादल छाए रह सकते है। हरियाणा के उत्तरी और मध्य हिस्सों में इसका प्रभाव ज्यादा दिखाई देने वाला है।

    हिमाचल में 24 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। जिसका असर हिमाचल के आसपास के हरियाणा और पंजाब के जिलों में भी दिखाई देगा। वहां की ठंडक से कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं 25 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, यानि फिर से गर्मी सताने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो कई इलाकों में हुई हल्की बारिश की बौछारों ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। वीरवार को तो दिल्ली के महरौली समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने वाली है।

  • पूर्व राज्यपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    पूर्व राज्यपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मालिक बीते कई दिनों से अपने सरकार विरोधी बयानों और इंटरव्यू में दिए गए बयानों को लेकर चर्चाओं में थे, और अब खबर है कि सत्यपाल को उनके निवास सोम विहार आर के पुरम से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उनके आर के पुरम थाने में ले जाया गया है। आज उन्हें समर्थन देने वेस्ट UP, हरियाणा, राजस्थान से कई खाप चौधरी आए थे। सत्यपाल मलिक इनके लिए भोजन बनवा रहे थे। पुलिस ने टैंट हटवाया, सभी को कस्टडी में लिया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल के आवास पर आज किसान संगठनों के खाप पंचायत के नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी।

    वहीं अभी तक जो जानकारी इस बारे में आ रही है उसके मुताबिक कुछ किसान नेता अलग थाने ले जाए गए है। पुलिस द्वारा थाने ले जाए गए नेताओं में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूँनी भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि मालिक के साथ इन नेताओं की गिरफ्तारी की वजह क्या है। हालांकि इस बीच दिल्ली पुलिस का भी इस पूरे मामले पर ताजा बयान आया है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक मीडिया पर इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हमारे द्वारा गिरफ्तार किया गया है पर, सच्चाई तो ये है कि वो खुद अपने समर्थकों के साथ आर के पुरम थाने पहुंचे हैं। वो अपनी मर्जी से जब जाना चाहें जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

    लेकिन इससे पहले उन्हे उनके दिए गए बयान पर सीबीआई ने कुछ जानकारी लेने और पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को बुलाया है। यह जानकारी आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने ट्विटर पर साझा की है। गौरतलब है कि रोहित अग्रवाल ने ट्वीट में कहा, कि जम्मू के पूर्व गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक की गिरफ्तारी संवैधानिक रूप से ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा, कि मौजूदा सरकार भयभीत है। अब तो ऐसा लगता है कि आपने सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास भी किया तो सरकार आपका दमन कर देगी।

  • पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

    पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को केरल दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को देखते हुए केरल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि केरल समेत पुरे देश में हड़कंप मच गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से केरल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लेटर भेजने वाले ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है।

    पत्र में भेजने वाले ने लिखा अपना नाम और पता

    इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है।

    तय समय पर होंगे पीएम मोदी के सभी कार्यक्रम

    इसी बीच सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का एक लेटर भी मीडिया में सामने आ गया। ADGP के लेटर में बैन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से खतरे सहित कई और गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला गया है। विदेश राज्य मंत्री एक मुरलीधरन ने पत्र के लीक होने पर राज्य पुलिस की चूक बताया है। बीजेपी स्टेट चीफ के. सुरेंद्रन ने कहा कि पीएम मोदी के जो कार्यक्रम है वो तय समय पर होंगे। मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंचने और तिरुवंतपुरम में राज्य को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा सौंपेंगे।

    रोड शो करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी 24 को केरल पहुंचेगे। यहां पर वो एक रोडशो करें और जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं। केरल बीजेपी को पीएम के इस दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी दक्षिण भारत में अपना कैडर बढ़ा रही है। पीएम मोदी के रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको देखते हुए अब ये धमकी भरा पत्र मिलना चिंता की बात है। हालांकि ये लेटर फेक भी हो सकता है लेकिन इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता। सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਈ, ਹਰ ਅੱਖ ਦਿਖੀ ਨਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਈ, ਹਰ ਅੱਖ ਦਿਖੀ ਨਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ: ਪੁੰਛ-ਜੰਮੂ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਆਤੰਕੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਭਰਥ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਰਥੀਵ ਸ਼ਰੀਰ ਪੰਜ ਤੱਤਾਂ ਵਿਚ ਵਾਲੀਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ ਵਿਖੇ ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਪੂਰਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਥੀਵ ਸ਼ਰੀਰ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ 2 ਸਾਲਾਂ ਬੇਟੀ ਅਤੇ ਪਤਨੀ ਨੇ ਅਗਨ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਰ ਅੱਖ ਨਮ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਐਮ ਐਲ ਏ ਬਟਾਲਾ ,ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ,ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਬਟਾਲਾ ,ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਬਟਾਲਾ ਸਮੇਤ ਦੂਸਰੀਆਂ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਮਜ਼ੂਦ ਰਹੇ । ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਿਥੇ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੇ ਜਹਾਨ ਤੋਂ ਚਲੇ ਜਾਣ ਦਾ ਦੁੱਖ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਆਪਣੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੇ ਮਾਣ ਵੀ ਹੈ।

    ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਦੋ ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਂ ਪਿਉ ਨੂੰ ਛੱਡ ਗਿਆ। ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦਾ ਪਿਤਾ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਵੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚੋਂ ਹੀ ਰਿਟਾਇਰਡ ਫੌਜੀ ਹਨ, ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੀ ਉਮਰ 25 ਸਾਲ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਤੋਂ ਪੰਜ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਫੌਜ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਸੀ ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ 49 ਆਰ ਆਰ ਵਿੱਚ ਗਏ ਸੀ। ਹਰਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਚ ਜਿਥੇ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨ ਵੀ ਹੈ।

  • पंजाबः आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    पंजाबः आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः  जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में  5 जवानों शहादत का जाम पी गए, जिसको लेकर यहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर है, वही देश के अलग-अलग जगहों पर इन जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिसके चलते पठानकोट की फोर्स यूथ क्लब की ओर से इकट्ठे होकर इन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पठानकोट में एक कैंडल मार्च निकाला गया। वही नौजवानों ने शहीदी स्मारक पठानकोट में इकट्ठे होकर देश की खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले उन जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

    वही इस बारे में बातचीत करते हुए फोर्स यूथ क्लब के सदस्यों ने कहा कि हमारे देश के जवानों के ऊपर जिन आतंकियों ने हमला किया है उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नौजवानों की ओर से उन जवानों की शहादत को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।

  • पंजाबः भाजपा नेता की दुकान में घुसकर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV

    पंजाबः भाजपा नेता की दुकान में घुसकर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः सुफियां चौक स्थित करियाना कारोबारी की दुकान में घुसकर अज्ञात हमलवारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। 7 से 8 हमलावारों ने दुकान के अंदर और बाहर लगे शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया। दुकान के मालिक अनिल और उनके बेटे सन्नी मनचंदा ने काउंटर के नीचे छिप कर जान बचाई। करियाना कारोबारी का बेटा भाजपा युवा मोर्चा का भी सदस्य है। उनकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी दुकान में तोड़फो़ड़ करने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए। अनिल ने बताया कि हमलावर शोर-शराबा मचाते हुए बाइक व एक्टिवा पर सवार होकर हमला करने आए।

    हमलावरों ने दुकान के बाहर पड़ा सामान तोड़ दिया। शीशा टूटने से दुकानदार के सिर में कांच के टुकड़े लग गए। दुकानदार अनिल ने बताया कि बदमाशों ने चेहरों पर रुमाल आदि बांध कर चेहरा छिपाया हुआ था। बदमाशों के भागने के बाद अनिल ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने अनिल के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली है। दुकानदार अनिल और उनके बेटे सन्नी ने कहा कि इलाके में अकसर बदमाश घूमते रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि हालात यह बन गए हैं कि उन्हें दुकान बंद करके घर पर बैठना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को न पकड़ा तो वह दुकान बंद करके चाबियां ही पुलिस को पकड़ा देंगे। अनिल मुताबिक आस-पास के दुकानदार भी डरे हुए हैं। इलाके के पार्षद से आग्रह है कि बढ़ रहे अपराध को कंट्रोल करने के लिए तुरंत पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर पेट्रोलिंग बढ़ाएं।