Blog

  • पंजाब विधानसभा बजट 2023ः कांग्रेस विधायकों का हंगामा, कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान 

    पंजाब विधानसभा बजट 2023ः कांग्रेस विधायकों का हंगामा, कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान 

    चंडीगढ़ः बजट के बीच में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। इस पर स्पीकर ने कहा कि बजट अभी पढ़ा जा रहा है। इस पर बहस का समय दिया जाएगा। स्पीकर ने कांग्रेसी विधायकों को कहा कि खबर लगाने के लिए इस तरह हंगामा न करे। 10 हजार 523 करोड़ रुपये कानून व्यवस्था पर खर्च होंगे। सड़क और पुलों के नवीनीकरण के लिए 3297 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के लिए 3319 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि मैं डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन के शब्द दोहराता हूं। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कृषि असफल हो जाती है तो कुछ भी सफल नहीं हो सकता है। कृषि क्षेत्र में 13,888 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। 

    विविधीकरण पर एक विशेष योजना के लिए 1,000 करोड़ के प्रारंभिक बजट का प्रावधान रखा गया है। किसानों को जागरूक करने के लिए 2574 किसान मित्र रखे जाएंगे। धान की सीधी बिजाई और मूंग की फसल के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया। पराली के प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 9331 करोड़ रुपये का प्रावधान और बागवानी क्षेत्र में 253 करोड़ रुपये प्रावधान रखा गया। राज्य में पांच नए बागवानी एस्टेट बनाए जाएंगे। टिशू कल्चर के तहत सरकार ने सेब की नई किस्म विकसित की। आने वाले दो सालों में पंजाब में सेब के अपने बागान होंगे।

  • सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    पंजाब सहित इन राज्यों में लोगों की हुई मौत

    नई दिल्‍ली: कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस (इन्फ्लूएंजा वायरस) ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। H3N2 वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है। 

    उधर, कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति की H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक मरीज की पहचान एच गौड़ा के तौर पर हुई है। वे 82 साल के थे। उन्हें 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 6 मार्च को आईए रिपोर्ट में H3N2 की पुष्टि हुई है।

    H3N2 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। इन्फ्लूएंजा के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं, जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर था। बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना।

    इसे लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स अलर्ट मोड में आ गए हैं। वह इसके प्रकोप से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और सुझाव दे रहे हैं। जहां एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ उत्परिवर्तित होता है। 

  • पंजाबः अब उर्दू शायरी के सरताज बनें सतिंदर सरताज 

    पंजाबः अब उर्दू शायरी के सरताज बनें सतिंदर सरताज 

    चंडीगढ़/प्रवेशः मसला ए दिल को समझो तो ताल्लुकात लिखो। ये है गायक डॉ. सतिंदर सरताज का नया अंदाज, वो भी खालिस उर्दू में। डॉ. सतिंदर सरताज ने उर्दू शायरी  की यह नई एलबम जारी कर एक अनूठी अवधारणा पेश की है। वह पंजाब से लुप्त होती उर्दू भाषा में शायरी का एक एलबम लेकर आए हैं। पंजाबी संस्कृति को समझने और पंजाब के इतिहास को जानने के लिए फारसी और उर्दू भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। जिससे प्रत्यक्ष स्रोतों से जानकारी प्राप्त की  जा सके। डॉ. सरताज इससे पहले फारसी में जफरनामा भी गा चुके हैं।

    कलात्मकता और मनोरंजन की दुनिया में भी यह एलबम अद्वितीय और अग्रणी है क्योंकि यह कविता को एक गीत के रूप में प्रस्तुत करता है। इसे फिल्माते समय, सरताज ने कविता के बोल को ध्यान में रखते हुए और आधुनिक और फैशनेबल लुक के संयोजन के साथ स्थानों का चयन किया है। उन्होंने अपनी शायरी के लिए ताजमहल, गालिब की हवेली, दुबई को चुना है। सरताज ने पैसे कमाने के बजाय समाज को दिशा देने वाले प्रोजेक्ट को चुना है। उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जो अपने दिल के करीब प्रोजेक्ट करता है जो उसे तृप्ति और संतुष्टि देता है।

  • पंजाबः पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट 

    पंजाबः पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट 

    कपूरथला के सैनिक स्कूल के लिए बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। बजट पेश कर रहे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस बार उनकी सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बजट में पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है। साइबर क्राइम से निपटने के लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया है। पुलिस लाइन व पुलिस दफ्तरों के लिए जमीन लेने के लिए 30 करोड़ और नई इमारतों के लिए 10 करोड़ खर्च होंगे। 8678 करोड़ समाज भलाई के लिए खर्च होंगे।

    बजट में चीमा ने एजीटीएफ की उपलब्धियां गिनाई। वहीं एनआरआई पंजाब शिक्षा सेहत फंड रजिस्टर हो गया है। अब एनआरआई सीधे अपने देश की सेवा कर पाएंगे। राज्य की रक्षा भलाई के लिए 84 करोड़ का बजट रखा गया है। सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। पंजाब टूरिज्म पर 281 करोड़ रुपये खर्च होंगे और टूरिज्म प्रमोट करने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटेलिजेंस विंग पर 40 करोड़ खर्च होंगे। 

    इसी के साथ बजट में रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 231 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के लिए 163 करोड़ तय किए गए हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 5 नई नीति आई। बजट में उद्योगों के लिए 3133 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रशासनिक सुधार के लिए 117 करोड़ का इंतजाम किए गए। 

    हरपाल चीमा ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब में मौजूदा कैंसर उपचार के बुनियादी ढांचे का सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे राज्य में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच एक मिशन के तौर पर की जाएगी। इसका उद्देश्य इस भयानक बीमारी का शुरूआती चरण में ही पता लगाना है ताकि इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सके। इसके अलावा होमी भाभा कैंसर सेंटर के लिए पेट स्कैन और स्पेक्ट सिटी मशीन की खरीद के लिए 17 करोड़ रुपए रखे गए हैं। साथ ही 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी और इसके लिए 61 करोड़ रुपए की व्यवस्था के लिए प्रस्तावित रखा गया है। 

  • पंजाबः ब्यूटी पार्लर में काम करती 26 वर्षीय युवती की मौत, पिता ने जताया ये शक

    पंजाबः ब्यूटी पार्लर में काम करती 26 वर्षीय युवती की मौत, पिता ने जताया ये शक

    मोहालीः शहर में पंखे से फंदा लगाकर युवती के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव में कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवती के परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है। आरोपी की पहचान गैवी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कमलदीप सिंह निवासी बरनाला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन जसवीर कौर (26) करीब 10 साल से मोहाली में रह रही थी।

    वह ब्यूटी पार्लर और शूटिंग का काम करती थी। छह मार्च को दोपहर करीब सवा तीन बजे जसवीर की सहेलियों का फोन आया कि जसवीर बीमार है और उसे वे फेज-6 स्थित अस्पताल लेकर जा रही हैं। कुछ समय बाद पता चला कि जसवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं उन्हें उनकी बुआ की लड़की कृष्णा ने बताया कि उसे सुबह जसवीर का फोन आया था और वह कह रही थी कि गैवी ने उसके साथ प्यार में धोखा किया है। उसने अब तक शादी करने का आश्वासन देकर उसे कहीं और भी शादी नहीं करने दी। वहीं अब जब उसे शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इससे वह परेशान है। इसके कुछ देर बाद उसे पता चला कि जसवीर कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    जसवीर कौर के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे किसी ने मारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के आत्महत्या करने का पता चलने पर वह मोहाली पहुंचे तो पुलिस के सामने देखा कि जिस पंखे पर उसके लटकने की बात कही गई है, वह पूरी तरह सही सलामत है। अगर बेटी ने उस पंखे पर फंदा लगाया होता तो उसकी पंखुडी मुड़ गई होती और पंखे पर लगी धूल भी नीचे गिरी होती लेकिन यहां न तो पंखे की पंखुड़ी मुड़ी है और न ही उस पर लगी धूल नीचे गिरी। इतना ही नहीं, उसकी सहेलियों ने कहा था कि उसने कमरे की कुंडी लगाकर फंदा लगाया है। लेकिन कमरे की कुंडी बिल्कुल सही है।

    पुलिस जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया था। युवती ने जिस कमरे में फंदा लगाया, उसके साथ वाले कमरे में से किसी तरह उसकी सहेलियों ने आकर दरवाजा खोला और लड़की को फंदे से उतारकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। इस मामले की जांच चल रही है और जो भी आरोपी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

  • होटल में युवती की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    होटल में युवती की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़/प्रवेशः किशनगढ़ के एक निजी होटल में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने होटल कैमरों इन्न में जांच शुरू कर दी। मृत युवती की पहचान 19 वर्षीय अलीना हुई जो की मूल रूप से नेपाल के रहने वाली बताए8 जाति है।

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार  बड़ माजरा के आशीष नमक युवक द्वारा 8 मार्च को होटल में कमरा नंबर 203 बुक किया था। आज सुबह ही युवती की लाश मिलने की सूचना मिलते ही इस होटल में पुलिस के आला अधिकारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। वही प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।

  • ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लागोसः नाइजीरिया के लागोस में वीरवार को एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (LASEMA) ने यह जानकारी दी है। 

    हादसे में छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय ने बताया कि बस सरकारी कर्मचारियों को काम पर ले जा रही थी, इसी दौरान वह इंटर-सिटी ट्रेन से टकरा गई। इब्राहिम फारिनलोय ने कहा, अब तक इस हादसे में 84 लोगों को जिंदा बचा कर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अस्पताल में मरने वाले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी घालय बस के थे। ट्रेन में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घायलों को आगे की चिकित्सा के लिए सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    बस चालक के लापरवाही से हुई दुर्घटना

    लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने कहा कि इस दुर्घटना का तात्कालिक कारण बस चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाना है। ओके-ओसानिनटोलू ने बताया कि यह घटना बस चालक की लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है। ट्रेन से टकराने ले पहले बस चालक ने ट्रेन के ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ने की कोशिश की थी।

    नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना आम

    स्थानीय निवासियों के मुताबिक, नाइजीरिया के शहरों में ट्रेन और ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं। यहां पर आमतौर पर यातायात नियमों का सही से पालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर और वाणिज्यिक केंद्र लागोस में यह एक गंभीर समस्या हैं। हालांकि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने सड़क और इस प्रकार की दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।

  • मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक 26 साल के युवक ने केवल गर्मागर्म बहस होने के बाद अपनी मां को गला घोंटकर मार डाला। महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ये घटना गुरुवार को हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 44 साल की जिस महिला वैशाली धनु की हत्या की गई, वह अपने बेटे के साथ विरार के फूलपाड़ा इलाके के गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी।

    विरार पुलिस थाने के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले ही एक शादी समारोह में मां-बेटे की किसी बात पर तीखी नोकझोंक हुई थी। गुरुवार को जब वे फिर से झगड़ने लगे, तो आरोपी शख्स ने गुस्से में एक कपड़ा लिया और अपनी मां का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद जब महिला की मां उनके घर पहुंची तो देखा कि वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उस महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः बजट में बड़ी राहत, कपूरथला और होशियारपुर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

    पंजाबः बजट में बड़ी राहत, कपूरथला और होशियारपुर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

    शिक्षा और नई स्पोर्ट्स नीति को लेकर बड़े ऐलान

    चंडीगढ़ः वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज पंजाब की आप सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। इस नए बजट में सबसे बड़ी उम्मीद प्रदेश की आधी आबादी को है, जिसे हर महीने 1000 रुपये दिए जाने की गारंटी पूरी होने का इंतजार है। वित्त मंत्री चीमा ने बजट में होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का एलान किया गया है। वहीं मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट के लिए 25 करोड़ तय किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जल्दी ही राज्य की नई स्पोर्ट्स नीति आएगी, जिसके लिए 258 करोड़ का बजट रखा गया है।  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के लिए 53 करोड़ तय किए गए हैं। तीन करोड़ से खेलों का सामान खरीदा जाएगा। मेडिकल शिक्षा व खोज के लिए 1015 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    इसी के साथ शिक्षा क्षेत्र के लिए स्कूल और हायर एजुकेशन के उचित इंतजाम होंगे।  सरकारी स्कूलों का बजट 99 करोड़ का किया।  अध्यापकों की स्किल सुधारने के लिए 20 करोड़ का बजट तय। अध्यापक केवल पढ़ाएंगे, स्कूलों से जुड़ा सारा काम एस्टेट मैनेजर देखेंगे। स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ का शुरुआती बजट रखा। विभिन्न स्कॉलरशिप योजना के लिए 78 करोड़ रखे गए। उच्च शिक्षा के लिए रोजगार व कोचिंग का इंतजाम होगा। कॉलेज के लिए 68 करोड़ का बजट रखा।

  • बड़ी खबरः जालंधर विजिलेंस विभाग ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित आर्किटेक्ट को किया राउंडअप! पढ़ें पूरा मामला

    बड़ी खबरः जालंधर विजिलेंस विभाग ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित आर्किटेक्ट को किया राउंडअप! पढ़ें पूरा मामला

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः नगर निगम के सबसे ज्यादा बदनाम बिल्डिंग विभाग में अब विजीलेंस विभाग ने दस्तक दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजीलैंस टीम ने बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर तथा आर्किटैक्ट राजविंदर को राउंडअप किया है। शुरुआती जानकारी अनुसार सामने आया कि विजीलेंस ने एक प्लाट के सीएलयू व नक्शा पास करने के एवज में मांगी गई। रिश्वत केस में ट्रैप लगाया था।

    जिसके बाद कल रात आर्किटेक्ट राजविंदर को उसके घर से राउंडअप कर लिया गया। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने आज तड़कसार जालंधर बिल्डिंग विभाग में तैनात इंस्पेक्टर सुखविंदर को उनके निवास स्थान अमृतसर से राउंडअप किया है। फिलहाल विजिलेंस विभाग इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर रही है। जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया जा सकता है।