Blog

  • वित्त मंत्रायल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अभी नहीं मिलेगी महंगाई से राहत

    वित्त मंत्रायल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अभी नहीं मिलेगी महंगाई से राहत

    नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आम लोगों को जल्द महंगाई से राहत मिलने वाली नहीं है। मिनिस्ट्री ने अपने एनुअल इकोनॉमिक रिव्यू में कहा कि थोक महंगाई के कम हुए आंकड़ों और रिटेल महंगाई के आंकड़ों के बीच अभी अंतर काफी बड़ा है। टमाटर, अदरक, मिर्च, बैंगन और जीरा जैसे किचन के सामान की कीमतें आसमान पर है। आम लोगों की जेब इन सामानों को खरीदने पर ही ढीली हो रही है। अब जो वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट सामने आई है वो और भी ज्यादा डराने वाली है। वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा दिया है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिलने वाली हैं। रोजमर्रा के खाने के सामान की कीमतें दोगुनी हो गई है। वित्त मंत्रालय ने इसका जिम्मेदार हीटवेव और बढ़ती गर्मी जैसे जियोग्राफिकल प्रभाव को ठहराया है।

    वित्त मंत्रालय ने अपनी एनुअल इकोनॉमिक रिव्यू में कहा कि होल सेल प्राइस इंडेक्स यानी डब्ल्यूपीआई में लगातार गिरावट देखने को मिली है। जिसका असर रिेटेल इंफ्लेशन पर काफी धीमी गति देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अल नीनो प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। इन्हीं कारणों की वजह से कंज्यूमर की स्थिति और खराब होने की आशंका है। मंत्रालय ने कहा कि लोन डिमांड पर मॉरेटरी पॉलिसी का धीमा प्रभाव महंगाई की शुरुआत को कम कर सकता है। सालाना आधार पर मई में खुदरा महंगाई घटकर 25 महीने के निचले स्तर 4.25 प्रतिशत पर आ गई थी। महंगाई के गिरते आंकड़े भारत में मूल्य वृद्धि में कमी की तस्वीर पेश कर सकते हैं, लेकिन थोक और खुदरा आंकड़ों के बीच अंतर अभी भी बड़ा है। भारत की थोक महंगाई मई में मुख्य रूप से खनिज तेल, बुनियादी धातुओं और कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतों में गिरावट के कारण 3.48 फीसदी कम हो गई थी। डेटा से पता चलता है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में ओवरऑल तेजी देखने को मिली है, मसालों पर भी असर पड़ा है।

    भारत के कृषि प्रधान इकोनॉमी होने के कारण, अल नीनो का प्रभाव आमतौर पर बाजारों के लिए चिंता का कारण रहा है। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि​ भू-पॉलिटिकल इश्यूज और अल नीनो के प्रभाव से वित्त वर्ष 2024 के ग्रोथ में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा कि जियो पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में बढ़ी हुई अस्थिरता, ग्लोबल शेयर बाजारों में करेक्शन, अल नीनो का असर आदि शामिल हैं। अल नीनो के पूर्वानुमान ने पॉलिसी मेकर्स को तुअर, उड़द और गेहूं पर स्टॉक लिमिट लगाने और 2024 के मध्य तक चीनी निर्यात पर कैप लागू करने के लिए मजबूर किया था। रॉयटर्स ने वीरवार को सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में सामान्य से कम मानसून के कारण गर्मियों में बोए जाने वाले चावल की बुआई में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का संकेत है।

    उत्पादन में नरमी भी सप्लाई चेन में परेशानी का संकेत है। कम प्रोडक्शन की वजह से सरकार और अधिक प्रतिबंध लगा सकती है। जिसकी वजह से भारतीय बाजारों के एक्सपोर्टर्स को संघर्ष करना पड़ेगा और ग्लोबल लेवल पर प्राइस बढ़ेंगे। रॉयटर्स ने एक ग्लोबल बिजनेस हाउस के सिंगापुर स्थित डीलर के हवाले से कहा कि सप्लाई की कंडीशन बेहद खराब है और भारतीय निर्यात में कमी से ग्लोबल लेवल पर महंगाई में इजाफा हो सकता है। इंडियन इकोनॉमी अभी भी रूस-यूक्रेन वॉर के कारण सप्लाई परेशानी के परिणामों से उबर रही है और आगे पॉलिसी सख्त होने से इकोनॉमी में संतुलन प्रभावित हो सकता है और इंडियन कंज्यूमर्स की जेब पर असर पड़ सकता है।

  • सरकार का ऐलान, अब कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी, देखें वीडियो

    सरकार का ऐलान, अब कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में अविवाहित लोगों के मासिक पेंशन देने का ऐलान किया है। यह पेंशन महिला और पुरुष दोनों को मिलेगी। राज्य सरकार पिछले काफी समय से राज्य में मौजूद कुंवारे लोगों को पेंशन देने पर विचार कर रही थी। राज्य सरकार ने इस बारे में सैद्धांतिक निर्णय लेने के बाद ऐलान किया है कि कुंवारे लोगों को 2,750 रुपये प्रति महीने पेंशन प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने इस पेंशन के दायरे में उन लोगों को भी रखा गया है जो जिनकी पत्नी का निधन हाे गया है या पत्नी के पति का निधन हो गया है औ वे विधुर या फिर विधवा के तौर पर जिंदगी जी रहे हैं।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अविवाहित पेंशन को लेकर लगी रही चर्चाओं को विराम देते हुए सरकार के बड़े फैसले के बारे में मीडिया से कहा कि ‘मैं घोषणा करता हूं कि हरियाणा के 45 से 60 वर्ष तक की आयु वाले कुंवारे पुरुष व महिलाओं को अब से ₹2,750 मासिक पेंशन दी जाएगी। ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को इस पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 40-60 वर्ष आयु तक के विधुर पुरुष, जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है उन्हें भी ₹2,750 पेंशन दी जाएगी।’ हरियाणा में अविवाहित पेंशन को लेकर चर्चा करनाल के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद शुरू हुई थी।

    मुख्यमंत्री के करनाल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एक 60 वर्षीय एक अविवाहित व्यक्ति की पेंशन संबंधी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तब इस बुजुर्ग की शिकायत पर पेंशन को लेकर काफी सकारात्मक जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार एक योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके बाद राज्य में इस पेंशन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। जनसंवाद के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने गांव में संस्कृति मॉडल स्कूल के निर्माण की भी घोषणा की। सरकार ने अब इस मुद्दे पर फैसला लिया है।

  • अब बिना CM फेस के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान

    अब बिना CM फेस के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान

    राजस्थानः विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया जाएगा। बिना सीएम फेस के ही पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। यह भी तय किया गया कि सितंबर तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों का पार्टी ऐलान कर देगी। हालांकि इस बैठक में सचिन पायलट की भूमिका पर कोई फैसला नहीं हुआ।

    प्रदेश प्रभारी रंधावा ने बताया कि आज हमारी मीटिंग 4 घंटे चली। मीटिंग में शामिल सभी नेताओं ने एक ही बात कही कि सभी मिलकर बीजेपी को हराएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के लिए सर्वे चल रहे हैं। जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा. उनमें से कई नाम तय हो गए हैं। विधानसभा चुनावों से बहुत पहले ही कर्नाटक की तरह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

    कांग्रेस पार्टी की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत वर्चुअली जुड़े थे। मीटिंग के दौरान कुछ समय के लिए मीडियाकर्मियों को वीडियो और फोटो के लिए अनुमति दी गई। राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि बैठक में गहलोतजी भी जुड़े हैं लैपटॉप में उन्हें भी दिखा दीजिए। इस बात पर बाकी नेताओं ने कहा कि बड़ी स्क्रीन लगी है उस पर भी देख सकते हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आरपीएससी बोर्ड के गठन के लिए भी अच्छे मानदंड तय किए जाएंगे। पेपर लीक के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए भी कठोर कानून लेकर आ रहे हैं।

    इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, स्पीकर सीपी जोशी, भंवर जितेंद्र सिंह के अलावा राज्य के 9 मंत्रियों ने हिस्सा लिया। प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, शकुंतला रावत, रमेश मीणा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ममता भूपेश, लालचंद कटारिया, रामलाल जाट, जाहिदा खान, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव भी शामिल रहे।

  • इस मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

    इस मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

    नई दिल्लीः मेक्सिको के मशहूर कबड्‌डी खिलाड़ी जीसस शावेज़ के निधन पर दुनिया भर में कबड्‌डी समुदाय और प्रशंसक शोक मना रहे हैं। जीसस शावेज़ की अचानक मृत्यु की खबर ने उनके दोस्तों, परिवार और कबड्डी समुदाय को गहरा सदमा लगा है। अपनी अद्वितीय प्रतिभा, करिश्मा और अटूट दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाने वाले जीसस ने कबड्डी की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। युबा शहर, कैलिफ़ोर्निया में लंबे समय से रहने वाले जीसस का देहांत हो गया। वह अपने प्रियजनों के दिलों में यादें छोड़कर गया। कबड्डी जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर जीसस के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

    कैलिफ़ोर्निया के युबा शहर में जन्मे और पले-बढ़े जीसस कबड्डी की दुनिया में एक चमकता सितारा थे। उनकी यात्रा रिवर वैली हाई स्कूल से शुरू हुई, जहां उन्होंने खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को निखारा। चूंकि कबड्डी समुदाय जीसस की मृत्यु पर शोक मना रहा है, उनके अंतिम संस्कार की घोषणा उनके परिवार द्वारा बाद में की जाएगी। उनकी विरासत उनके प्रियजनों द्वारा सांझा की गई यादों और कबड्डी की दुनियां पर उनके प्रभाव के माध्यम से जीवित रहेगी। जीसस को हमेशा एक सच्चे कबड्डी सुपरस्टार के रूप में याद किया जाएगा। जिनकी प्रतिभा, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने कई लोगों के दिलों को छू लिया।

    जीसस के असामयिक निधन से कबड्डी जगत में एक खालीपन आ गया है। उनके असाधारण कौशल, करिश्माई व्यक्तित्व और अटूट समर्पण ने उन्हें खेल में एक प्यारी हस्ती बना दिया। साधारण शुरुआत से लेकर कबड्डी सुपरस्टार बनने तक यीशु की यात्रा उनके लचीलेपन और जुनून का प्रमाण है। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, वह उत्कृष्टता की अपनी खोज में कभी नहीं डगमगाए। जीसस की विरासत महत्वाकांक्षी कबड्डी खिलाड़ियों को अपने सपनों का पीछा करने और बाधाओं पर काबू पाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

  • पंजाबः जालंधर आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः जालंधर आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    लुधियाना: खन्ना पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हथियार, 10 मैगजीन भी बरामद की हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसपी डा. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस नाकाबंदी के दौरान अमलोह चौक पर मौजूद थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य राजस्थान से जालंधर की तरफ आ रहे हैं। गिरोह के सदस्य पंजाब और बाहर के राज्यों में हथियार के बल पर आम लोगों से नकदी व गाड़ियों की छीनाछपटी करते हैं। 

    पुलिस ने राजस्थान नंबर की कार को फोकल प्वाइंट के पास रोककर चैकिंग की तो उसमें सवार चार लोगों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गौतम शर्मा ने बताया कि वह उक्त हथियार तकदीर सिंह निवासी एमपी से लाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के पांचों सदस्यों के पुलिस ने कुल 5 हथियार, 10 मैगजीन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही अहम खुलासे होंगे।

  • जिंदा है आतंकी गुरपतवंत पन्नू, संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के सामने से वीडियो जारी कर दी धमकी, देखें वीडियो

    जिंदा है आतंकी गुरपतवंत पन्नू, संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के सामने से वीडियो जारी कर दी धमकी, देखें वीडियो

    न्‍यूयॉर्क: अमेरिका में रह रहे खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने दावा किया है कि वह अभी जिंदा है। इससे पहले सिख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक पन्‍नू के कार हादसे में मारे जाने की खबरें आई थीं। अब पन्‍नू ने न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के बाहर से एक वीडियो जारी करके कार हादसे की सभी अटकलों को खारिज किया है। उसने दावा किया है कि इस वीडियो को कल यानि 5 जुलाई को ही शूट किया गया है। यही नहीं आतंकी पन्‍नू ने एक बार फिर से कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है।

    इस वीडियो में पन्‍नू को संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के बाहर दिखाई दे रहा है। उसने वीडियो में कहा कि मैं संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुख्‍यालय के बाहर खड़ा हूं। उसने कहा कि 16 जुलाई को मालटोन कनाडा में खालिस्‍तान की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 सितंबर को वैंकुवर कनाडा में वोटिंग होगी। उसने दावा किया कि आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के पीछे भारतीय राजनयिकों का हाथ है। इसके लिए उन्‍हें जिम्‍मेदार ठहराया जाएगा। उसने कहा कि मैं यही हूं जिसको मिलना हो आ जाओ।

    दरअसल, आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के बाद खालिस्‍तानी आतंकी दहशत में आ गए हैं और छिपे हुए फिर रहे हैं। पन्‍नू भी पिछले कई दिनों से दिखाई नहीं दिया था। अब उसके मौत की अफवाह के बाद वह सामने आया है और वीडियो जारी करके एक बार फिर से भारत और भारतीय राजनयिकों को गीदड़भभकी दी है। इससे पहले सोशल मीडिया में अफवाह फैल गया था कि पन्‍नू अमेरिका में एक सड़क सड़क हादसे में मारा गया है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने भी इसे तुरंत खारिज कर दिया था।

    इससे पहले खालसा टुडे के संपादक सुखी चहल ने भी पन्‍नू की मौत की खबर को खारिज किया था। उन्‍होंने कहा कि कैलिफोर्निया में पन्‍नू की कार के हादसे की खबर फर्जी है। उन्‍होंने कहा कि लोग फर्जी सूचना फैलाने से परहेज करें। पन्‍नू को साल 2020 में भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था। पन्‍नू पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का पिट्ठू है और अक्‍सर भारत के विरोध में धमकीभरे बयान देता रहता है। वह दुनिया के कई देशों में खालिस्‍तान को लेकर जनमत संग्रह करा रहा है।

  • जालंधरः लैदर कॉप्लैक्स के पास हुए भयानक सड़क हादसे की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः लैदर कॉप्लैक्स के पास हुए भयानक सड़क हादसे की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स के पास आज सुबह भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। वहीं एक महिला और सहित अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में घायलों की पहचान भूपिंदर कौर और अजीत पाल के रूप में हुई है। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार सफेद रंग की गाड़ी ने अन्य गाड़ी और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी।

    हैरानी की बात यह है कि हादसे दौरान एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन वह घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी में महिला को लेकर उपचार ले लिए अस्पताल लेकर आए है। लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जोशी अस्पताल में रैफर दिया है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे के बाद मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए है। उन्होंने मृतक की लाश बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। मृतक के परिजन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे है।

    उनका कहना हैकि घटना दौरान मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि राहगीरों ने रास्ते में पुलिस की गाड़ी रोककर उसमें व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। अगर समय रहते एबुलेंस पहुंच जाती तो व्यक्ति की जान बच सकती थी। इस दौरान परिजनों ने मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जिसको लेकर अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए।

    वहीं तरसेम दत्त ने बताया जगजीत सिंह ऑटो चलाता था और वह कपूरथला से वापस जालंधर की तरफ आ रहा था। इतने में सफेद रंग की इनोवा कार ने इनके ऑटो को पीछे से टक्कर मारी और ऑटो आगे खड़ी गाड़ी से टकराया जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, दुकानदारों द्वारा मकसूदां पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना मकसूदां के एसएचओ सिकंदर सिंह और मंड चौकी प्रभारी सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले जांच शुरू की। जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 माह की गर्भवती महिला और 10 माह की बच्ची की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 माह की गर्भवती महिला और 10 माह की बच्ची की मौत

    पटियालाः जिले के अलीपुर गांव से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां पटियाला के अलीपुर गांव में करंट लगने से दो महीने की गर्भवती महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कल शाम करीब 6 बजे परिवार घर के अंदर पंखा लगाकर आराम कर रहा था, लेकिन किसी कारणवश परिवार को पंखे से करंट लग गया और करंट से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।

  • जालंधरः कांग्रेस ने Vice President, General Secretary सहित इन पदों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधरः कांग्रेस ने Vice President, General Secretary सहित इन पदों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंद सिंह राजा वड़िंग ने जिला कमेटी की सूची को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि प्रधान राजा वड़िंग द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ग्रामीण के साथ अटैच 105 मैंबरों की जिला कमेटी की सूची की मंजूरी मिल गई है। इस संबंधी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रधान कैप्टन संदीप संधू ने ऑफिस आर्डर जारी कर के दी है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः सरकार नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत लेता दमकल विभाग का अधिकारी काबू

    पंजाबः सरकार नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत लेता दमकल विभाग का अधिकारी काबू

    मलेरकोटलाः नगर कौंसिल मालेरकोटला फायर ब्रिगेड में एसएफओ के पद पर तैनात दमकल विभाग के अधिकारी को विजीलैंस ब्यूरो संगरूर की टीम ने 12,500 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के सीनियर अधिकारी जगतप्रीत सिंह के दिशा निर्देश पर डीएसपी विजिलेंस ब्यूरों संगरूर के परमिंदर सिंह की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने दमकल विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने लवली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कातरों रोड, शेखपुर के पास से 12,500 रुपए की रिश्वत लेते दमकल विभाग मलेरकोटला के एसएफओ राणा नरिंदर सिंह को सरकारी गवाह सतिंदरपाल सिंह, उप मंडल इंजिनियरल जल सप्लाई मलेरकोटला की मौजूदगी में रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ 7 पीसी एक्ट 1988 एज अमैडिड बाई पीसी (अमैडट) एक्ट 2018 थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में मुकद्दमा नंबर 20 दर्ज किया है। 
    विजिलेंस ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार लवली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी शेरपुर जो सरकारी नौकरी की तालाश कर रहा था। उसे उसके पड़ोसी करनैल सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी शेखपुर ने दमकल विभाग राणा नरिंदर सिंह एसएफओ मालेरकोटला से मुलाकात करवाई। उन्होंने कहा कि उन्हें दमकल विभाग में नौकरी करनी है और लवली सिंह को दमकल विभाग में भर्ती करवा दिया जाएगा। लवली सिंह के अनुसार राणा नरिंदर सिंह एसएफओ उन्होंने कथित तौर पर दमकल विभाग की नियुक्ति के लिए उनसे साढ़े 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन सौदा साढ़े 3 लाख रुपये में तय हुआ। लवली सिंह ने कहा कि राणा नरिंदर सिंह एसएफओ आधी रकम काम होने से पहले और आधी रकम काम होने के बाद देने को कहा, लेकिन उसने 25 जुलाई 2022 को रंधावा इंटरनेट सर्विस शेरपुर से गूगल पे के माध्यम से राणा नरेंद्र सिंह के खाते में 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

    करीब 10-15 दिनों के बाद वह अपने पिता और पड़ोसी करनैल सिंह के साथ अपने परिचित परमजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी महमूदपुर के साथ राणा नरिंदर सिंह के कार्यालय में गए और एक लाख रुपये और दिए। फिर पांच सात दिन बाद उसने करनैल सिंह को राणा नरिंदर सिंह को देने के लिए 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद वह उससे नौकरी को लेकर लगातार टालता रहा। अब जब उसने दोबारा उससे नौकरी के बारे में बात की तो उसने बताया कि पेपर 9 जुलाई 2023 को होना है, लेकिन पेपर से पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। जिसके लिए साढ़े 12 हजार रुपये और देने होंगे, ताकि पेपर करवाया जा सके। लवली सिंह के मुताबिक 3 जुलाई 2023 को राणा नरिंदर सिंह ने आज 12500 रुपये देने के लिए फोन कर बुलाया था। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक राणा नरिंदर सिंह एसएफओ उन्होंने पहले अपनी भर्ती के बदले लवली सिंह से 1 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत ली थी और आज उन्हें 12500 रुपये की रिश्वत लेते हुए सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम में एएसआई कृष्ण, मुख्य सिपाही गुरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीवन सिंह, गुरजिंदर कौर (सभी वरिष्ठ सिपाही), सिपाही रशपिंदर सिंह और स्टेनो टाइपिस्ट जगदीप सिंह शामिल थे।