Blog

  • पंजाब : पिता के संस्कार के दौरान हुआ हादसा, मां-बेटी की मौ’त

    फिरोजपुर : 2 कारों की भिड़ंत में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है। यह महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। वापस जाते समय उसकी कार एक अन्य कार से टकरा गई और बेटी सहित मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर जिले के गुरु हर सहाय शहर के नजदीक हुआ। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक बबलजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी झंडूवाला गुरु हर सहाय फिरोजपुर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    महिला के भाई इकबाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी आदर्श नगर गुरु हर सहाय फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हरदीप सिंह की मृत्यु हो गई थी। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी बहन सुखप्रीत कौर अपने पति गुरजीत सिंह और बेटी निमरत कौर व अन्य के साथ आई थी।

    अंतिम संस्कार होने के बाद बहन वापस अपने ससुराल मलोट जा रही थी। उनकी कार झंडूवाला गांव के पास पहुंची थी कि आरोपी बबलजीत सिंह ने लापरवाही से अपनी कार लाकर उनकी बहन की कार में टक्कर मार दी। इससे बहन सुखप्रीत कौर व भांजी निमरत कौर गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मृत्यु हो गई। ASI गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त हादसे पर शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। परिजनों के बयान के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः कैब ड्राइवर की बेरहमी से की ह+त्या

    अमृतसरः थाना कोतवाली के अधीन आते सारागढ़ी सराय के बाहर कैब ड्राइवर की बेहरमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके तीन साथियों ने किराये को लेकर उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह राणा निवासी कोलू वाली हवेली रामसर रोड, बलजिंदर सिंह निहंग निवासी बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू घन्नूपुर काले और साहिब सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके बाद में उसकी मौत को हार्टअटैक बताकर शव स्वजनों को भी सौंप दिया। स्वजनों ने भी संस्कार कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें लोगों ने बताया कि उसकी हत्या हुई है तो सारागढ़ी सराय के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें सारी घटना कैद हो गई।

    पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति सारागढ़ी सराय अमृतसर के बाहर टैक्सी चलाता है। 27 जनवरी 2024 को उसके पति के साथियों ने रात करीब नौ बजे फोन करके बताया कि गुरजीत सिंह को हार्टअटैक आया है। उसने उन्हें कहा कि वे उन्हें अस्पताल ले जाए तो वह थोड़ी देर में वहां आ जाएगी। 5-10 मिनट बाद दोबारा उसे फोन आया कि पति की मौत हो गई है। वह शव लेकर गांव आ रहे हैं। पति के उक्त तीनों और उनके दो साथी अड्डा डड्डूआणा मेहता रोड पर उसे मिले। उन्होंने उसके पति का शव पति की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर पीबी-06-एक्स-8337 की पिछली सीट पर रखा हुआ था। इस दौरान उसका बेटा जसप्रीत सिंह, पड़ोसी जसबीर सिंह, प्रितपाल सिंह, भतीजे की बहू परमजीत कौर भी साथ थे। वह शव लेकर गांव चले गए।

    संस्कार के दौरान उसने देखा कि पति के सिर में चोट के निशान थे। उन्होंने उस समय संस्कार कर दिया। 30 जनवरी को किसी ने उसे बताया कि गुरजीत सिंह को साथी बलजिंदर, हरविंदर और साहिब सिंह ने पीटकर मार डाला था। वह भतीजे संदीप सिंह निवासी गांव अर्जन मांगा, अमृतपाल सिंह और जसवंत सिंह व मुख्तार सिंह को साथ लेकर सराय के बाहर टैक्सी वालों और अन्य लोगों से पूछताछ करने पहुंची। कुछ लोगों ने बताया कि पति के साथ उसके तीनों साथियों ने टैक्सी के किराये के पैसे के लेन-देन से झगड़ा किया था। तीनों ने मिलकर पति की हत्या की है। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें मारपीट की घटना रिकार्ड थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः थाने से 100 मीटर दूरी पर चली गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही थीं। ताजा मामला अमृतसर के थाना गेट हकीमा इलाके का है, जहां थाने से 100 मीटर की दूरी पर गोली चलने का मामला सामने आया है। वहीं इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह  के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस बीच, मृतक जसपाल सिंह की बेटी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमलावरों ने खुद को सांसद गुरजीत औजला का पीए बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये और चेक ले लिया था। इस दौरान ना तो उसे नौकरी मिली और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।

    जब उन्होंने इस संबंध में कोर्ट में केस दायर किया तो हमलावर आए दिन उन्हें बुरी नजरों से देखते थे और आज भी हमलावर उनके पिता पर थाना गेट हकीमा के पास उनकी दुकान पर सरेआम गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना में गोली लगने से उसके पिता की मौत हो गई। मृतक जसपाल सिंह की बेटी ने बताया कि हमलावरों ने पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अब पिता की मौत हो गई।

    वहीं इस मामले में थाना गेट खीमा की थाना प्रमुख राजविंदर कौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि थाना गेट हकीम से 100 मीटर की दूरी पर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति मर गया है। वहीं मृत व्यक्ति की बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस सुराग लगा रही है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • भीषण ब्लास्ट : गैस स्टेशन पर धमाके में 2 की मौ’त, 165 लोग झुलसे

    भीषण ब्लास्ट : गैस स्टेशन पर धमाके में 2 की मौ’त, 165 लोग झुलसे

    नई दिल्ली : केन्या की राजधानी नैरोबी में  देर रात भीषण ब्लास्ट हुआ। इस जबर्दस्त धमाके में 165 लोगों के झुलसने की खबर है। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका नैरोबी के एम्बाकासी में स्काईलाइन एस्टेट के पास कंटेनर कंपनी में हुआ था। अचानक हुए ब्लास्ट्स की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घबरा गए थे। इस बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि गैस लीकेज के चलते आग लगी थी और वह देखते ही देखते आस-पास के इलाके में फैल गई। इसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    इस घटना से स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं। बताया गया है कि आग तब लगी जब कंपनी के अंदर स्टाफ सिलेंडर रीफिल कर रहा था यानी उसमें गैस भरी जा रही थी, तभी हादसा हो गया।  भीषण विस्फोट से घबराए लोगों ने ब्लास्ट की सूचना पुलिस को और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। हालांकि आग किस कारण लगी, यह विस्फोट क्यों हुआ, इसके सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सथानीय मीडिया का कहना है कि धमाके और आग से कंपनी की बिल्डिंग बहुत ज्यादा डैमेज हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के पीछे की वजह तलाश रही है।

  • पंजाब : कुत्ते के काटने पर पड़ोसियों ने की धुनाई , देखे cctv 

    लुधियाना : हेबोवाल इलाके में कुत्ते के काटने को लेकर पड़ोसियों का आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल सहगल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ देर शाम जब घर वापिस आया, तो उसके पडोसी गली मे कुत्ते को दलिया खिला रहे थे। इससे पहले की वह घर के अंदर जाता कुत्ते ने उसे काट लिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया।   

    इसके बाद पड़ोसी महिला ने मोहल्ले उत्पाद मचाते हुए कुल्हाड़ी दिखाकर पीड़ित पड़ोसियों को डराने की कोशिश की। इस घटनाक्रम की सीसीटीवी भी आई सामने है। घायल राहुल ने पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार की जान माल को पड़ोसियों से खतरा है। 

  • जालंधरः सड़क हादसे में 3 की मौ+त का मामला, AUDI चालक गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: विधिपुर रेलवे फाटक के पास कुछ दिन पहले ऑडी कार और ई-रिक्शा चालक में हुई भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने ऑडी चालक की गिरफ्तारी को लेकर धरना भी दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी सिकंदर ने आरोपी चालक के खिलाफ 304 का पर्चा दर्ज कर लिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने ऑडी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह बटाला के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ऑडी कार ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि हादसे के बाद वह काफी घबरा गया था। हादसे के दौरान उसके साथ उसका परिवार भी गाड़ी में मौजूद था। इसके चलते वह अपने पारिवारिक सदस्यों सहित मौके से फरार हो गया था। एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस पार्टियां भेजी गई थी। देर रात उसे बटाला के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गुरप्रीत को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं शवों का पोस्टमार्टम आज होगा।

  • आतंकी अर्श सिंह डल्ला के हैंडलर के खिलाफ NIA ने किया खुलासा

    जालंधर : प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी अर्श सिंह डल्ला के हैडलर मनप्रीत सिंह उर्फ पीता और उसके साथी मंदीप सिंह के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को चार्ज शीट दायर की है। मनप्रीत पीता को पिछले साल एनआईए ने फिलीपींस से ही गिरफ्तार किया था। साथ में उसके भाई मंदीप सिंह उर्फ पीता डिपोर्ट करवाया गया था। बता दें कि दोनों कुछ पहले तक एनआईए के रिमांड पर थे। जिनसे लगातार 10 दिनों तक एनआईए ने पूछताछ की थी। अब उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल गया है। दोनों आरोपी आतंकी अर्श डल्ला के लिंक में है और उसकी गैंग के मेन मेंबर हैं।

    आतंकी अर्श डल्ला खुद कनाडा में बैठ कर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को पीता के जरिए अंजाम दिलवा रहा था। दोनों डल्ला के आतंक और अपराध सिंडिकेट में युवाओं को भर्ती करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। पीता भारत में बड़े पैमाने पर जबरन वसूली, नशा और हथियारों की तस्करी के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ के लिए धन जुटाता था।

    उक्त पैसे को हवाला नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न देशों में भेजकर भारत के खिलाफ बड़ी आतंकी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में भी शामिल थे। दायर की गई एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि केटीएफ के लिए आरोपी भारत में शूटर हायर करने, वारदात को अंजाम देने सहित विभिन्न तरह के चैनलों पर काम करते थे। पीता द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों में वारदात करने के लिए अलग अलग क्रिमिनल सिंडिकेटों का गठन किया गया था। जोकि आने वाले समय में देश का माहौल खराब करते सकते थे। मगर उससे पहले उन्हें ब्रेक कर दिया गया। पीता ने माना कि वह पैसों की उगाही के लिए पहले व्यक्ति की डीटेल निकालते थे और फिर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाकर डराते धमकाते थे। फिर फोन कर पैसों की मांग करते थे।

    अर्श डल्ला मुख्यता मोगा का रहने वाला है और अब कनाडा में रहता है। अर्श डल्ला पहले गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल रहा और फिर आतंकी बन गया। हाल के दिनों में वह कई गैंगस्टर और आतंक से संबंधित गतिविधियों में शामिल रहा है। 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। डल्ला के लिंक पाकिस्तानी तस्करों के साथ भी हैं। इसे लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की खुलासा कर चुकी है।

  • पुलिस कंट्रोल रूम को 6 स्थानों पर बम रखने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    मुबंईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला। मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला है। धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि पूरे मुंबई में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं। मैसेज के बाद मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं। संदेश भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है।

    यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंटोल रूम को को मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिली है। धमकी देने वाले ने अपने संदेश में कहा कि मुंबई शहर में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं। शहर में 6 स्थानों पर बम रखने की खबर के जैसे ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंटोल रूम को मिली। इसकी सूचना आनन-फानन में मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना में बाद मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले के बारे में पता लगाना शुरू कर दी है। बता दें कि यह पहली बार है नहीं जब मुंबई शहर में बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन या मैसेज मिला हो। बल्कि इससे पहले मुंबई पुलिस और कंट्रोल रूम को धमकी मिल चुकी है।

  • आज का राशिफल, 2 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 2 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज कालाष्टमी भी मनाई जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

    मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। आज कुछ यात्रा होने के योग भी बन रहे हैं। आज अपने व्यस्त समय से कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए निकालेंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, आपकी सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेंगी। आज बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे।

    वृष राशि:  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करेंगे। आज ऑफिस में आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, किसी टॉपिक को समझने के लिए, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    मिथुन राशि:  आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। महिलाओं का आज ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। आज बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखेंगे। आज कारोबार में जल्दबाजी में फैसला लेने से बच्चे, किसी जानकार से राय ले लें।

    कर्क राशि:  आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आज व्यवसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर आपका मूड थोडा खराब हो सकता है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों में ध्यान देंगे। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है, कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। हालांकि आपके कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आज नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा।

    कन्या राशि:  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़। पैतृक जमीन:जायदाद संबंधी मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से भी खुद को दूर ही रखें। आज बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए किए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा।

    तुला राशि:  आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए किसी का मार्ग दर्शन अवश्य लें। आज कारोबार में ऑर्डर पूरा करते समय टारगेट का ध्यान रखें। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

    वृश्चिक राशि:  आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी चीजों को संभालकर रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। मीडिया या फोन द्वारा आपको बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएंगे। आज ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास रिश्ते को मजबूत रखेगा।

    धनु राशि:  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझे। सरकारी नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।

    मकर राशि:  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज का दिन उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूप-रेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज आप कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। आज कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ समय लग सकता है। आज ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

    कुंभ राशि:  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सामाज संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता और व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस बनाये रखना जरूरी है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:  आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके उद्देश्य की पूर्ति होगी और अनुभवी लोगों के साथ रहकर भी बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने से खुशी भी मिलेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आप अपने जरूरत का सामान खरीदेंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर होगी और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेगी। आज जॉब में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेने से राहत महसूस होगी।

  • ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਚ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਅਟਾਰੀ ਹਲਕੇ ਤੇ ਰਾਜਾ ਸੰਸੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਰੈਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ  ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬਦਲਾਵ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਆਈਸੀਯੂ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਫੇਲ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦਾ ਸੰਸਦ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਊਸ ਅਰੈਸਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਬੇਹਦ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦੱਬਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।