Blog

  • यूनिवर्सिटी कैंपस में मिली प्रोफेसर और उसकी बेटी की लाश, मचा हड़कंप

    हरियाणा : यूनिवर्सिटी कैंपस में 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हिसार में यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रोफेसर और उनकी 8 साल की बेटी की लाश मिली है जिसके बाद वहां सनसनी मच गई। पुलिस ने कहा कि रविवार शाम हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और विज्ञान विश्वविद्यालय में दोनों दफ्तर में मृत पाए गए। मृतक की पहचान संदीप गोयल के रूप में हुई जो हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत थे।

    उनकी बेटी की उम्र महज 8 साल थी। गोयल और उनका परिवार विश्वविद्यालय परिसर में ही रह रहा था। पुलिस ने कहा कि उनके गले कटे हुए पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक गोयल डिप्रेशन में थे और उनका डॉक्टर से इलाज चल रहा था। पुलिस ने कहा कि मौत के इस मामले में आगे की जांच चल रही है। ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रोफेसर ने सर्जिकल ब्लेड से पहले इकलौती बेटी का गला रेत दिया और उसके बाद अपने पेट और हाथों पर ब्लेड से वार कर जान दे दी।

    प्रोफेसर कैंपस के ही क्वार्टर में रहते थे और गत शाम को बेटी को दुकान ले जाने के बहाने लेकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद भी जब वो नहीं लौटे तो प्रोफेसर की पत्नी और मां ने उन्हें फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोनों प्रोफेसर के दफ्तर पहुंच गए जहां उन्होंने उन्हें और बेटी को मृत पाया।

  • इलाके में गिराई गई 3 मंजिला अवैध इमारत, गरमाया मामला, देखें वीडियो 

    निर्माण गिराने गई टीम पर पथराव, ACP और SHO की तोड़ी गाड़ी

    लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में 3 मंजिला अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा धवस्त किया गया। वहीं अवैध निर्माण गिराने को लेकर बवाल हो गया। इमारत के गिरने के बाद मलबे में कुछ लोगों के दबे की की अफवाह फैल गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब तक पुलिस और प्रशासन की टीम कुछ समझ पाती लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसएचओ और पीएसी की गाड़ी टूट गई। जबकि एसीपी की गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने अकबरनगर रोड पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे थे उन्हें भी तोड़ डाला। स्थिति ये हो गई कि प्रशासन और पुलिस की टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। हालांकि स्थिति अब काबू में बताई जा रही है।

    दरअसल, लखनऊ के अकबरनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीन लेकर पहुंची। जेसीबी और पोकलैंड मशीन से अवैध निर्माण की बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू हुआ। अवैध रूप से बनाई गई फर्नीचर की इमारत को प्रशासन की टीम ने गिरा दिया। देखते ही देखते इमारत मलबे में तब्दील हो गई। इसी दौरान अफवाह फैल गई कि जो इमारत गिराई गई है उसके नीचे कुछ लोग दब गए हैं। जैसे ही ये खबर फैली तो क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने मलबे में किसी के दबे होने से इनकार किया है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते नाराज लोगों ने बवाल काट दिया।

    पुलिस और प्रशासन की टीम पर पत्थराव शुरू कर दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा तो नाराज लोगों ने टीम को मौके से दौड़ा लिया। गुस्साए लोगों ने एसएचओ और पीएसी की गाड़ी को भी तोड़ डाला। पथराव में एसीपी की गाड़ी के भी शीशे टूटे हैं। इसके अलावा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी गुस्साए लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालात ये हो गए कि अवैध निर्माण गिराने गई टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ गया। ऐसे में जेसीबी और पोकलैंड मशीन वहीं छूट गई। अकबरपुर में बवाल की खबर जब उच्च अधिकारियों को लगी तो वह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। फिलहाल स्थिति को कंट्रोल में बताई जा रही है।

    हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात करके राहत बचाव कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। रविवार को जिस तरह से अवैध निर्माण की कार्रवाई के विरोध में पत्थरबाजी हुई उसने हल्द्वानी हिंसा की याद दिला दी। हल्द्वानी में भी हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को हटाने पहुंची थी, लेकिन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करते हुए हिंसा का रूप दे दिया। हल्द्वानी में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए जबकि कुछ की मौतें भी हुईं।

  • जालंधरः अवैध माइनिंग के खिलाफ कांग्रेस विधायक पगरट सिंह की रेड, अकाली नेता पर लगाए गंभीर आरोप,  देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस नेताओं द्वारा कुछ समय पहले भी अवैध माइनिंग के खिलाफ मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान कांग्रेस विधायक परगट सिंह, लाडी शेरोवालियां सहित कई नेताओं ने डीसी को इलाके में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर शिकायत की थी। वहीं आज विधायक परगट सिंह ने दीवाली गांव में अवैध माइनिंग के खिलाफ रेड की। इस दौरान परगट सिंह के साथ गांव वासी मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि दीवाली गांव में अवैध माइनिंग के कारण जगह 7 से 8 फुट नीचे चली गई है।

    विधायक परगट सिंह ने इस अवैध माइनिंग को लेकर अकाली नेता एचएस आहलूवालियां पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि अकाली नेता कंपनी के नाम पर जमीन बाय करके बैठा हुआ है। बता दें कि इस मामले को लेकर अकाली नेता पर पहले भी कांग्रेस पार्टी द्वारा आरोप लगे थे। उस दौरान अकाली नेता ने प्रेस वार्ता करके अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा था। लेकिन आज एक बार फिर से कैंट हलके से विधायक परगट सिंह ने हो रही इस अवैध माइनिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

  • पंजाबः गली में खेल रही बच्ची की तात्रिंक पड़ोसन ने काटी उंगली, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव लखमीर के उताड़ में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां साढ़े 4 साल की बच्ची की उंगली काटने के पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगे है। परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी बच्ची गली में खेल रही थी। उनका का आरोप है कि इस दौरान उनकी बच्ची को बाजू पकड़ कर पड़ोसन तांत्रिक ले गई और उसने चाकू के साथ बच्ची की उंगली काट दी। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस हादसे के बाद बच्ची रोती हुई घर आई तो वह बच्ची का हाथ देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि बच्ची ने डर सहमी हुई थी और उसके हाथ की उंगली कटी हुई थी। जिसके बाद वह इलाज के लिए तुरंत ममदोट के सिविल अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका ईलाज चल रहा है।


    पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है तांत्रिक पड़ोसन के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उधर, इस मामले में पुलिस प्रमुख से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • भीषण सड़क हादसाः स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार चालक ने कुचला, 6 की मौ+त 

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अन्य 6 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली सीमा के पास स्थित एक सोसायटी के निवासी थे। जो खाटू श्याम से लौट रहे थे। हादसे में ड्राइवर विजय, शिखा, पूनम, नीलम और रंजना कपूर की जान चली गई। परिवार जब अस्पताल में पहुंचा तो इस दौरान शवों को देखकर चीख पुकार मच गई जैसे-तैसे साथ में आए लोगों ने एक दूसरे को संभाला।

    मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले कुछ लोग खाटू धाम गए थे। सभी लोग एक-दूसरे के पड़ोस में रहते हैं और इनोवा कार बुक करके दिल्ली से निकले थे। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस गाजियाबाद जा रहे थे। रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड पर जाते समय गांव मसानी के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। ड्राइवर व अन्य लोग पंक्चर हुई स्टेपनी को बदलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोग सड़क किनारे गाड़ी के पास बैठे थे और कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे थे। इसी बीच एसयूवी ने टक्कर मार दी।

    दूसरी तरफ एसयूवी में सवार लोग रेवाड़ी शहर की रेलवे कॉलोनी में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। यह परिवार भात भरकर लौट रहा था। गांव मसानी के पास अंधेरा होने के कारण चालक खड़ी गाड़ी को देख नहीं सका, जिससे  सीधी टक्कर हो गयी। गाड़ी में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें मिलन, सोनू, अजय, सुनील और भोलू शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में 4 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

  • पंजाबः नहीं थम रहा गोवंश की हत्या का सिलसिला, एक दिन बाद फिर मिले श+व, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले के कई क्षेत्रों में गोवध की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। जिले में गोवंश की हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई थाना क्षेत्रों में गोमांस कारोबारी सक्रिय हैं। ताजपुर रोड़ पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मृतक गायों के शव बरामद हुए। जानकारी के अनुसार आज सुबह ताजपुर रोड पानी वाली टेंकी के पास मृतक गायों के शव मिले है। ये गाय किन कारणों से मरी है इस बारे अभी कोई खुलासा नहीं हुआ।

    लगातार मृतक पशुओं के शव मिलना चिंता का विषय है। हिन्दू धर्म के लोगों में गायों के शव मिलने के कारण प्रशासन खिलाफ रोष है। बता दें इस घटना से 2 दिन पहले टिब्बा रोड कूड़ा डंप से 10 से अधिक गाय और गोवंश मिले थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। आज सुबह इलाका निवासी समाज सेवक भोला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच देखा तो कई गोवंश मृतक अवस्था में पड़े थे।

    भोला ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से हड्‌डा रोडी बनी है। आज करीब 25 गायों के शव उन्हें यहां मिले है। भोला ने डेयरी संचालकों पर आरोप लगाया कि जब पशु दूध देना बंद कर देते है तो डेयरी संचालक उन पशुओं को या तो खुला सड़कों पर छोड़ देते है या फिर वह हड्‌डा रोड़ी में छोड़ जाते है।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरे हुए पशुओं को जिस जगह पर ले जाया जाता है। उस जगह को लेकर गांव वालों ने एतराज जताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेयरी संचालकों को मरे हुए पशुओं को फेंकने के लिए जगह न होने के कारण, डेयरी संचालक यहां कूड़े के ढेर में फेंक जाते है।

    उन्होंने कहा कि डेयरी संचालकों के लिए उचित जगह निश्चित करेंगे। समाज सेवी भोला ने कहा कि गोवंश के शव किसी शरारती व्यक्ति ने बोरियों में डालकर फेंके है। भोला ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से हड्‌डा रोड़ी बनी है। आज करीब गोवंश और गाय मिलाकर 24 शव उन्हें यहां मिले हैं। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। शिव सेना इंसाफ के नेता नीरज ने कहा कि 2 दिन पहले भी गायों के शव कूड़ा डंप से मिले है।

  • पंजाबः स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक, जालंधर सीट पर यह होगा कांग्रेस का उम्मीदवार

    जालंधर, ENS: पंजाब में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को हुई है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा दो-दो नामों का पैनल लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश हुए।

    वहीं सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने पंजाब लोकसभा चुनाव की लिस्ट जारी हो गई है। सूत्र बताते है कि जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीट का ऐलान जल्द हो सकता है। सूत्रों के अनुसार जालंधर के अलावा गुरदासपुर प्रताप बाजवा, पटियाला से नवजोत सिद्धू, लुधियाना से रवनीत बिट्टू, अमृतसर से गुरजीत औजला, बठिंडा से अमरिदंर सिंह राजा वाड़िंग और चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के टिकट पर कांग्रेस मोहर लगाकर जल्द ऐलान कर सकती है।

  • नहर में मिला महिला का सिर कटा शव, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : आए दिन क्राइम की वारदातें सामने आती रहती है। कुछ वारदातें चौंकाने वाली होती है। ऐसा ही मामला बिजनौर से सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है। घटना बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार की है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के असपास थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके किसी जानने वाले ने ही की है।

    बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि महिला की हत्या उसके किसी परिचित व्‍यक्ति ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।

    अधिकारी ने कहा कि हमने लापता लोगों के साथ महिला की फोटो हर थाने में भिजवा दी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस द्वारा आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

  • पंजाबः एक्ट्रेस Shehnaaz Gill के पिता को मिल रही धमकी को लेकर पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया है और उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उक्त व्यक्ति ने कहा था कि अगर उसने रंगदारी की रकम नहीं दी तो पहले उसकी अभिनेत्री बेटी शहनाज गिल और फिर उसे मार दिया जाएगा। उक्त वीडियो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संतोख गिल ने पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी का जिक्र किया।

    जिसके बाद अब इस मामले पर पुलिस प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संतोख सिंह गिल पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें पुलिस ने पहले सुरक्षा भी दी थी, लेकिन उस सुरक्षा का दुरुपयोग संतोख गिल ने किया। पुलिस का कहना है कि अब वह कह रहे हैं कि उन्हें विदेशी नंबर से धमकी मिली है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद संतोख गिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः माथा टेकने जा रहे दपंति की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौ+त

    लुधियानाः सिधवां बेट मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। जहां बाइक पर दपंति सवार होकर नकोदर माथा टेकने के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार सिधवां बेट मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के नीचे पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड से उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दपंति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह और मनदीप कौर निवासी गांव चांगाण, थाना मुल्लांपुर दाखा के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया। लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं थाना मुल्लांपुर दाखा के एसएसओ. जसवीर सिंह तूर ने कहा कि दपंति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक को काबू करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।