Blog

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव को लेकर बढने लगी प्राइवेट विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग

    प्रति घंटे का किराया जानकर आप हो जाएंगे हैरान 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ी खबर सामने आई है। विमानन उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, पिछले आम चुनावों की तुलना में विशेष विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार चुनावों को लेकर विमानों और हेलीकॉप्टरों की 40 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। विशेष हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुल्क प्रति घंटे के आधार पर चार्ज किया जाता है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि विशेष विमानों की लागत प्रति घंटे 4.5 लाख रुपये से 5.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    हेलीकॉप्टर का प्रति घंटा चार्ज करीब 1.5 लाख रुपये होगा। बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (बीएओए) के प्रबंध निदेशक कैप्टन आरके बाली ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान निजी विशेष विमानों और हेलीकॉप्टरों की मांग पिछले चुनाव की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर 2023 के अंत तक 112 गैर-अनुसूचित ऑपरेटर (एनएसओपी) थे। आम तौर पर एनएसओपी ऐसी इकाइयां होती हैं जिनका कोई विशिष्ट निर्धारित कार्यक्रम नहीं होता है और उनके विमान आवश्यकता पड़ने पर उड़ान भरते हैं।

    बाली ने कहा कि लगभग 112 एनएसओपी हैं लेकिन उनमें से 40-50 प्रतिशत केवल एक विमान संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसओपी के पास लगभग 450 विमान होने का अनुमान है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन ‘ऑपरेटरों’ के स्वामित्व वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों की बैठने की क्षमता तीन से 37 तक है। आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश विमानों और हेलीकॉप्टरों में बैठने की क्षमता 10 से कम होती है।

  • पंजाबः You tuber ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, टूटी टांगे

    लुधियानाः खन्ना के एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में एक सोशल मीडिया प्रमोटर (You tuber) पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए You tuber पहली मंजिल से कूद गया। हादसे में You tuber की टांगे टूट गई। अमलोह के गांव घुटिंड निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल खरीदी थी, लेकिन उसे पसंद नहीं आया। इस दौरान पहले उसे मोटरसाईकिल की मुरम्मत करवाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह बाईक की मुरम्मत करवाने के लिए दुकान पर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद उसे तहसील परिसर में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

    पीड़ित ने कहा कि वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागकर जीटीबी मार्केट तक आ गया। इस दौरान तेजधार हथियारों के साथ हमलावार उसके पीछे आ गए। इस दौरान हमलावार जब दोबार उस पर हमला करने लगे तो उसने अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी टांगे टूट गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। दूसरी ओर एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि घायल के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि You tuber के बयानों पर लाडी, धुम्मा और 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

  • हिट एंड रन : बेकाबू कार ने 3 को रौंदा, 2 की मौ’त, देखें CCTV

    गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में देर रात एक बेकाबू कार सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को रौंदते हुए निकल गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सीसीटीवी कैमरों में पूरा हादसा कैद होने के बावजूद कार का नंबर नज़र नहीं आ रहा है।

    तेज रफ्तार कार ने 3 युवकों को रौंद दिया। इसमें 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक करीब 100 फीट उछलकर दूर गिरा। जबकि बाकी 2 युवक भी कई फीट दूर गिरे। तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर है।

    हादसे के बाद कार सवार चालक मौके से भाग गया। घटना गोरखनाथ इलाके के रामनगर की है। हिट एंड रन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हालांकि इसमें कार का नंबर नहीं दिख रहा है। पुलिस ने रात में ही शहर में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू की। लेकिन देर रात तक चालक पकड़ में नहीं आया।

    दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक तेज रफ्तार से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक जाहिदाबाद मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोइन अख्तर, अकील अहमद और ताहिर के रूप में हुई है। मोइन और अकील की मौके पर मौत हो गई है। जबकि ताहिर गंभीर रूप से घायल है।  बताया जा रहा है कि तीनों खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे

  • पंजाबः 2 दिन नहीं चलेंगी PUNBUS और PRTC की बसें, कर्मियों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पनबस-पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में कच्चे कर्मियों के द्वारा आज गेट रैली की गई। जिसके बाद कर्मियों ने दो दिन बसों को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसे ना चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को विधानसभा का सत्रावसान घोषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए पनबस और पीआरटीसी के नेताओं ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर गई है।

    सरकार द्वारा कर्मियों से किये गये वादों को तोड़-मरोड़कर लागू किया जा रहा है। जिसके विरोध के चलते आज कच्चे कर्मियों ने गेट रैली की। इस दौरान उन्होंने कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में बसे ना चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे बस कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं 13 मार्च को कोई भी सरकारी बसे सड़कों पर नहीं चलेगी।

  • Electoral Bonds Case मामले में SBI को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इलेक्टोरल बॉन्ड (चुनावी बॉन्ड) से जुड़े मामले को लेकर अहम सुनवाई हुई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने राजनीतिक पार्टियों की ओर से भुनाए गए हर चुनावी बॉन्ड के ब्योरे का खुलासा करने के लिए और समय मांगा था। कोर्ट ने एसबीआई की इस अर्जी को खारिज करते हुए कल तक जानकारी देने को कहा है। सोमवार की सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैंक को चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है।

    साल्वे का कहना है कि एसबीआई की एकमात्र समस्या ये है कि पूरी प्रक्रिया को उलटना पड़ेगा। स्कीम की एसओपी के कारण कोर बैंकिंग सिस्टम और बांड नंबर में खरीदार का कोई नाम नहीं था। हमें बताया गया था कि इसे गुप्त रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा कि उसने अपने फैसले में बैंक से मिलान अभ्यास करने के लिए नहीं कहा है, हमने अपने निर्णय के तहत आपसे स्पष्ट खुलासा करने के लिए कहा है। इसलिए यह कहते हुए समय मांगना कि एक मिलान अभ्यास किया जाना है, उचित नहीं है, हमने आपको ऐसा करने का निर्देश नहीं दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको समय दिया था। आपने अब तक क्या किया? 6 मार्च तक जानकारी देनी थी। पिछले 26 दिन में आपने क्या कदम उठाए? आपकी अर्जी में इसे लेकर कुछ नहीं बताया गया। सारी जानकारी मुंबई की ब्रांच के पास है। कोर्ट ने कहा कि हमने डेटा मांगा था। दिक्कत कहां आ रही है, लिफाफा खोलिए, आंकड़ा उपलब्ध कराइए। कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों ने पहले ही अपने द्वारा किए गए नकदीकरण का विवरण दे दिया है। खरीददारों का विवरण पहले से ही उपलब्ध है। एसबीआई की दलीलें पर्याप्त रूप से संकेत देती हैं कि जानकारी आसानी से उपलब्ध है। 30 जून, 2024 तक समय बढ़ाने की मांग करने वाली एसबीआई की अर्जी खारिज की जाती है। कोर्ट ने एसबीआई से कल तक जानकारी देने को कहा है। जिसे चुनाव आयोग को 15 मार्च तक वेबसाइट पर डालने होगा।

  • पूर्व मंत्री की कोठी के सामने चोरों ने रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल पर चलाई गोलियां

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को चोरों ने गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की है। घटना में प्रिंसिपल का पति भी छर्रे लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 3 बदमाश घर में चोरी करने के लिए घुसे थे। इस दौरान दंपती ने उन्हें देख लिया तो एक चोर ने उन पर फायरिंग कर दी। महिला को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये वारदात पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की कोठी के सामने कृष्ण कौशल के मकान में हुई। महिला की पहचान सपड़ा कॉलोनी की रहने वाली डीएन कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश कौशल के रूप में हुई है।

    रविवार रात वह अपने पति अशोक कौशल के साथ सैर करने के लिए गई थी। करीब 9 बजे जब वह वापस लौटे तो घर पर लगा ताला खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो 2 युवक चोरी कर रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो चोर घर से बाहर निकलकर भागने लगे। दोनों पति-पत्नी ने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच चोरों के बाहर खड़े एक साथी ने बाहर से अंदर आकर फायरिंग कर दी। कमलेश को पेट और पैर पर गोली लगी। पास में खड़े पति अशोक भी छर्रे लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    घटना के बाद SP सुरेंद्र भोरिया घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक फुटेज में बदमाश बाइक पर जाता हुआ दिखाई दिया। पकड़े जाने के डर से उसने चेहरे पर रूमाल बांधा हुआ था। वहीं वारदात के बाद से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। वे पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर रोजाना चोरियां हो रही है। इन हालात में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। पुलिस ने मौके पर गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • सड़क हादसे में BJP नेता की मौ’त

    नई दिल्ली : सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुना में नेशनल हाइवे-46 पर हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज की मौत हो गई। भारद्वाज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी और एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री थे।

    बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद आगरा लौट रहे थे तभी कुंभराज थाना इलाके के खटकिया पर उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  संजीव भारद्वाज के साथ कार में मौजूद सवार श्रवण कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, मुकुल फौजदार को भी चोटें आई हैं। वहीं आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और विजय वर्मा ने सीट बेल्ट लगा रखा था जिससे वे आंशिक तौर पर घायल हुए।

    पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 5 बजे जब कार पार्वती पुल के पास से गुजर रही थी, उसी वक्त हादसा हुआ। टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई. कार का पिछला टायर फट गया था।  मृतक संजीव भारद्वाज उत्तर प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार थे। आगरा में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत पर यूपी के बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

  • पंजाबः इस इलाके में तेंदुए का कहर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला वेस्ट एन्क्लेव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात करीब 11 बजे मोहल्ले में घूमते तेंदुए की वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद से मोहल्ला निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद पवित्रदीप लुबाना ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

    उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले में बुजुर्ग और लोग रात तक टहलते रहते हैं। इसके अलावा बच्चे भी गली में साइकिल चलाते हैं। ऐसे में तेंदुए को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तेंदुए को लेकर जल्द गंभीर कदम उठाया जाए। वहीं इस मौके पर उन्होंने मोहल्ला निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

  • पंजाबः Golden Temple पहुंचे सांसद बिट्टू, आप और कांग्रेस के गठजोड़ को लेकर जाने क्या बोले, देखें वीडियो 

    अमृतसरः लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आज सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने सरबत के भले की अरदास करते हुए गुरबाणी कीर्तन सुना। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टू ने कहा कि रुहानियत का केंद्र श्री दरबार साहिब से बड़ा को स्थान नहीं है। जहां प्रत्येक व्यक्ति यहां आकर सीस झुकाता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी के पंजाब में गठबंधन को लेकर आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भंड और मरासी के साथ कांग्रेस का गठबंधन कभी नहीं हो सकता। उन्होंने हंसते हुए कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने का एकमात्र फायदा यह हुआ कि आप के सभी नेताओं की शादियां हो गई है।

    इस दौरान बिट्टू ने हंसते हुए कहा सभी आने वाले साल में लोहड़ियां मनाएंगे। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब की 13 की 13 सीटें जीतने का दावा कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता उन्हें इन 13 क्षेत्रों में घुसने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जब भी वे वोट मांगने आएंगे तो सबसे पहले पंजाब की महिलाएं अपने हजार-हजार रुपये प्रति माह का हिसाब मांगेंगी। उन्होंने कहा कि जैसा सीएम मान सदन में बोल रहे है। ये विपक्ष को कहने का रवैया नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने देखा है कि कैसे सीएम मान विपक्ष से आंख में आंख मिलाकर बात करने के लिए कह रहे है। उन्होंने कहा कि कैसे सीएम मान विधानसभा में ताला लेकर चले गए और स्पीकर साहिब को गिफ्ट दे रहे है। बिट्टू ने कहाकि उन्होंने आज तक ऐसी सरकार कभी नहीं देखी है।

  • पंजाबः आज CM मान और केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

    चंडीगढ़ः आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। वहीं आज आप पार्टी की तरफ से पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च किया जा रहा है। इस कैंपेन को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे। बताया जा रहा है कि मोहाली क्लब से चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद आप पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार की शुरुआत की जाएगी।

    बता दें दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से बड़ा नारा दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।