जालंधर, ENS: मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो लीक होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो को वायरल लड़की की बहुत ही नज़दीकी दोस्त ने की है। सूत्रों के अनुसार कपल को दोस्त द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसके बाद जब डील न हुई तो उसने दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक इस वायरल को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज की कवायद शुरू हो गई है। बता दें कि उक्त कपल कुछ ही समय में काफी प्रसिद्धी हासिल कर चुका है। दोनों इतने मशहूर हुए कि इनकी दुकान पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें तक लगनी शुरू हो गई। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।
Blog
-

कनाडा रह रहे छात्रों को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों के लिए एक एडवाजरी जारी की है। भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणित अपराधों और हिंसा को देखते हुए कनाडा में मौजूद या जाने का विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है।

भारत सरकार की यह एडवाइजरी इसलिए भी कनाडा के लिए करारा जवाब है क्योंकि एक दिन पहले ही कनाडा सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने का आग्रह किया था। कनाडा की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया था कि आतंकवादी हमलों के खतरे को देखते हुए भारत में अत्यधिक सावधानी बरतें। संभव हो तो भारत की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें।
एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “हाल की धमकियों में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय को टारगेट किया गया है। इन धमकियों में उन लोगों को खासतौर से टारगेट किया गया है जो भारत विरोधी एजेंडे की आलोचना करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। भारत का उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा।”
एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिक और छात्र ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावासों की वेबसाइटों या MADAD पोर्टल madad.gov.in के माध्यम से खुद को जरूर रजिस्टर्ड करवा लें। जिससे किसी भी आपातकालीन या अनहोनी की स्थिति में उनसे बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सके।
पिछले 48 घंटे के भीतर भारत ने दो बार कनाडा की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कनाडा ने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया जिसके बाद ‘जैसे को तैसा’ की नीति के तहत भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर कनाडा वापस जाने का आदेश दे दिया।
-

आईटी सेल द्वारा साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग में महाविद्यालय के बिट एंड बाइट आईटी सेल द्वारा साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने बताया कि आईटी सेल के संयोजक सहायक प्रोफेसर यशपाल ने आजकल साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के नये-नये तरीके अपना कर साइबर अपराध कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा किस प्रकार के लालच दिया जाता है, उसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया व साथ ही इस अपराध से बचने और सचेत रहने के तरीके भी विद्यार्थियों को बताया। इस जागरूकता अभियान में 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया व अपने अनुभवों को भी साँझा किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. अलका शर्मा व प्रवीन सैनी भी उपस्थित रहे। -

ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲ ‘ਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਦੇ ਉਤਾਰੇ ਗਏ ਕੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਸ਼ਹੀਦ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕਿੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਤੋਂ ਕੜੇ ਉਤਾਰੇ ਗਏ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਵਾਈਰਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਟੀਚਰਾਂ ਨੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਤੋਂ ਲਿਖਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਫ਼ੀ ਮੰਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਗ਼ਲਤੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੜਦੇ ਬੱਚੇ ਮੋਟੇ ਮੋਟੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਕੜੇ ਪਾ ਕੇ ਆ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਇੱਕ ਬੱਚੇ ਨੇ ਦੂਸਰੇ ਬੱਚੇ ਉੱਤੇ ਕੜੇ ਦੇ ਨਾਲ ਸੱਟ ਮਾਰੀ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਕੜੇ ਉਤਾਰੇ ਗਏ ਤਾਂ ਕਿ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਕਿਸੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਕੜੇ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸੱਟ ਨਾ ਲੱਗ ਜਾਵੇ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟੀਚਰਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸਿਪਲ ਉਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਵੇ।
-

जालंधरः शराब पीकर एबुलेंस चालक चला रहा था गाड़ी, एक्सीडेंट दौरान हुआ हंगामा, देखें Live
जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक के पास हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीकर एबुलेंस चालक गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने अन्य वाहन में गाड़ी मार दी। जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एबुलेंस चालक की जमकर धुनाई की गई। वहीं इस मामले को लेकर जब एबुलेंस चालक से बात की गई तो उसने माना कि उसने शराब पी हुई थी। एबुलेंस चालक ने कहा कि हमारा काम ही ऐसा कि हम दारू पीकर ही काम करते है। वहीं एएसआई ने कहा कि चालक ने शराब पी हुई थी। जिसके बाद उसने कहा कि अगर उससे गाड़ी लग गई तो कोई बात नहीं वहीं चालक का कहना है कि युवक ने उसे मुक्के मारे और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है।
-

पंजाबः इस इलाके में नवविवाहित की पंखे से लटकती मिली लाश, देखें वीडियो
ममदोटः फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के गांव सदरदीन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत कौर निवासी ममदोट के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को 26 वर्षीय मनप्रीत कौर की शादी गांव सदरदीन थाना ममदोट निवासी कमलप्रीत सिंह के साथ हुई थी। बीती रात उन्हें गांव सदरदीन से फोन आया कि मनप्रीत कौर पत्नी कमलप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो मनप्रीत कौर का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक मनप्रीत कौर के पिता करनैल सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक आप पार्टी में हुए शामिल
चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी आप सरकार ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बार फिर से आप पार्टी विपक्ष को झटके देने लगी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के अरुण नारंग आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण नारंग ने कहा कि संदीप जाखड़ हो या सुनील जाखड़ उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। जहां आप पार्टी में शामिल होने पर सीएम मान ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि वह अबोहर से बीजेपी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह सुनील जाखड़ को चुनाव में हरा कर विधायक बने थे। खबर सामने आई है कि सुनील जाखड़ से नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। वह जाखड़ के पंजाब भाजपा प्रधान बनने से थे नाराज थे।

गौरतलब है कि मलोट में अरुण नारंग पर किसानों द्वारा कातिलाना हमला हुआ था। पिछले साल भाजपा के खिलाफ कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चला था, जिसके तहत किसान उग्र हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख तक पोतने की कोशिश की थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी करके अरुण नारंग का बचाव किया था। और तो और उसे अर्द्धनग्न हालत में एक दुकान में ले जाकर बंद कर दिया था।
-

पंजाबः NRI के खाते से 57 लाख निकालने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो
HDFC बैंक मैनेजर ने 14 लाख में बेचा NRI का डाटा
लुधियानाः जिले में पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया है। दरअसल, आरोपी बैंकों से डाटा चुरा लोगों के खातों से पैसे निकालते थे। आरोपियों को HDFC बैंक के मैनेजर ने 14 लाख रुपए में एनआरआई ग्राहक का डाटा बेचा था। थाना सदर की पुलिस ने एनआरआई रमनदीप सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी दो लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
आरोपियों ने NRI के बैंक से डाटा चुरा उसके खाते से 57 लाख रुपए निकलवा लिए। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि HDFC बैंक के चार खातों का आरोपियों ने डाटा चोरी किया। आरोपियों की पहचान कुमार लव, नीलेश पांडे, अभिषेक सिंह, सुखजीत सिंह (रिलेशनशिप मैनेजर), किरन देवी और सुनेहा के रूप में हुई है। फिलहाल किरन देवी और स्नेहा की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपियों से पुलिस को 17,35 हजार नकदी, 1 एप्पल मैकबुक, 4 मोबाइल, 3 चैक बुक, 8 एटीएम कार्ड, एक एसेंट कार बरामद हुई। वहीं 7 लाख 24 हजार रुपए फ्रीज करवाए। इस मामले में पुलिस अभी पूछताछ के बाद और भी बरामदगी कर सकती है।
सुखजीत सिंह HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। आरोपी ने आरोपी लव कुमार को 14 लाख में बैंक का डाटा बेचा था। जिसके बाद आरोपियों ने एनआरआई रमनदीप सिंह ग्रेवाल के नाम से फर्जी ई-मेल आई.डी तैयार की। उस के बैंक खाते के साथ उसे लिंक मोबाइल नंबर 79736-23550 वकील सिंह के नाम पर जारी करवा लिया। इस मोबाइल नंबर को महिला आरोपी किरन देवी के नाम से पोर्ट करवा कर बैंक खातों में आपस में मिलीभगत करके धोखे से 57 लाख रुपए निकलवा लिए।
-

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर हंसराज चंदेल ने किया स्वागत
मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया – चन्देल
सचिन बैंसल/बददी : भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हंसराज चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हंसराज चंदेल ने कहा लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पारित होने के बाद महिला आरक्षण पूरे देश में लागू हो जाएगा।केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने तथा लोकसभा में बिल पेश किए जाने पर दून भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के हंसराज चंदेल ने स्वागत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के लिए पिछले अनेक वर्षों से केवल जुबानी प्रयास किया जा रहे थे कांग्रेस व अन्य पार्टिया समय-समय पर महिला आरक्षण के बारे में बयान बाजी करती आ रही थी लेकिन इस बिल को पास करने में उन्होंने कभी हिम्मत नही की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने इस बिल को पारित करके इसे अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल पारित होने के बाद आरक्षण पूरे देश में लागू होगा। देश की लोक सभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित कर महिलाओं की भागीदारी सुनिशित करने का बड़ा कदम है।बिल पारित होने से पहले लोकसभा की 543 सीटों में से सिर्फ 82 महिलाए ही लोकसभा में चुनकर गई थी ।अब यह संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी तथा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 1977 तथा 2022 में एक महिला ही विधायक चुनकर गई। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल अठासट सीटें है । और 1998 की विधानसभा चुनावों में सिर्फ 6 महिला को ही हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचने का मोका मिला है । लेकिन यह बिल पारित होने के बाद ,68 विधानसभा क्षेत्र में से 23 महिला को विधायक बनने का मोका मिलेगा। इस बिल के लागू होने से हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति को विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करने के सपने को साकार करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार का स्वागत किया गया । -

पंजाब : इस ऐतिहासिक चमत्कारी मंदिर में होता है इस बिमारी का इलाज, देखें वीडियो
लुधियाना : नोरिया माल इलाके में सैकड़ों साल पुराने ठाकुरद्वार जो की हनुमान जी और राम जी का मंदिर है पिछले कई सौ सालो से सेवा एक ही परिवार की 12वीं पीढ़ी सेवा निभा रही है महंत गौरव दास ने बताया कि यहां पर वरदान है। अगर किसी के दांतों में कीड़ा है गर्म ठंडा लगता है तो यहां पर वह एक कील लेकर आते हैं। मंत्र पढ़ने के बाद कील उसे लक्कड़ के टुकड़े में ठोक देते हैं ।
उसके बाद जिसके दांत में कीड़ा लगा होता है या गर्म ठंडा लगता है वह ठीक हो जाता है। उसको बोलते हैं। सिर्फ बच्चों में टॉफी बांट दे उसके बाद उसके दांतों को जो समस्या होती है वह ठीक हो जाती है महंत ने बताया कि सिर्फ यहां पर जिनके दांतों में कीड़ा लगा होता है या गरम ठंडा लगता है उनका ही इलाज होता है।
