ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग में महाविद्यालय के बिट एंड बाइट आईटी सेल द्वारा साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने बताया कि आईटी सेल के संयोजक सहायक प्रोफेसर यशपाल ने आजकल साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के नये-नये तरीके अपना कर साइबर अपराध कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा किस प्रकार के लालच दिया जाता है, उसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया व साथ ही इस अपराध से बचने और सचेत रहने के तरीके भी विद्यार्थियों को बताया। इस जागरूकता अभियान में 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया व अपने अनुभवों को भी साँझा किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. अलका शर्मा व प्रवीन सैनी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply