Blog

  • पंजाब में रेड अलर्ट जारी, डीजीपी ने जारी किए ये आदेश

    पंजाब में रेड अलर्ट जारी, डीजीपी ने जारी किए ये आदेश

    जालंधर/वरुणः मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सीमावर्ती राज्य पंजाब में गणतंत्र दिवस 2023 के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आज पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्य के सभी सीपी/एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सभी जिलाध्यक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) और गजटेड अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के अंत तक फील्ड में रहने के लिए भी कहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य के अहम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने के अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल भी तैनात किए गए है। ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीजीपी पंजाब ने वाहनों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा सूबे की सारी अंतरराज्यीय और अंतर जिल सरहदों को सील कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी हर समय सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोग इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 या 181 पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित वीरवार को जालंधर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।

  • पंजाबः इंटरनेशनल ह्यूमन Trafficking Gang का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार 

    पंजाबः इंटरनेशनल ह्यूमन Trafficking Gang का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार 

    लोगों को अमेरिका ने नाम भेजते थे सिंगापुर, किडनैप कर परिवार से मांगते थे फिरौती 

    मोहालीः पंजाब की मोहाली पुलिस के सीआईए स्टाफ ने इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 सदस्य को काबू किया है। काबू किए गए आरोपी लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर सिंगापुर और इंडोनेशिया भेज किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2.13 करोड़, 33 लाख कीमत का 64 तोले सोना, पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार, पंजाब नंबर की ही एक फोर्ड फिगो कार, पंजाब नंबर की एक टिएगो कार, बिना नंबर की एक थार, 7 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि गैंग कई लोगों को किडनैप कर करोड़ों रुपए वसूल चुका है। पुलिस पकड़े गए लोगों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है। साथ ही इंडोनेशिया और सिंगापुर में किडनैप किए गए 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99140-55677 तथा 95019-91108 भी जारी किया गया है।

    मामले में जालंधर निवासी बलदीश कौर, गुरजीत सिंह, होशियारपुर के साहिल, सोम राज और वीना नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग पंजाब में अपने अन्य साथियों समेत इंडोनेशिया में बैठे ह्यूमन ट्रैफिकिंग और किडनैपिंग गैंग के सरगना होशियारपुर निवासी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी और सिंगापुर में बैठे जसवीर सिंह उर्फ संजय के साथ मिल लोगों को फंसाते थे। गैंग मेंबर्स पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उन्हें इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में किडनैप कर भिजवा देते थे। वहां उनका शोषण कर, गन पॉइंट पर डरा धमका उन्हें उनके घरवालों से फोन करवा फिरौती की मांग करते थे।

    बीते 6 जनवरी को IPC की धारा 406(आपराधिक स्तर पर विश्वासघात), 420(धोखाधड़ी), 470(जालसाज़ी), 386(किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालकर फिरौती मांगने) और PTP(R) एक्ट, 2014 के तहत खरड़ में केस दर्ज किया था। वहीं बलोंगी थाने में भी IPC की धारा 364ए(किडनैपिंग), 370(ह्यूमन ट्रैफिकिंग), 386(किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालकर फिरौती मांगने) और 120बी(आपराधिक साजिश रचने) की धाराओं में 3 जनवरी को केस दर्ज किया था। गैंग पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर उनकी इंडोनेशिया और सिंगापुर फ्लाइट की टिकट कटवा देते थे।

    विदेश में सन्नी और संजय इन्हें किडनैप कर लेते थे और इनका शोषण कर गन पाॅइंट पर धमका पर इनके परिवार से फिरौती मांगते थे। यह किडनैप हुए लोगों को कहते थे कि परिवार को फोन पर कहें कि वह मेक्सिको पहुंच गए हैं और एजेंट्स को 40 लाख रुपए भेज दें। पंजाब में बैठे ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के मेंबर बलदीश कौर, वीना, साहिल भट्टी, सोम राज एवं गुरजीत सिंह उर्फ मंगा, सोनिया, अभिषेक, मलकीत सिंह, टोनी, भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, संदीप आड़तिया और सुमन पीड़ितों के परिजनों से रकम वसूल करते थे।

  • जालंधरः शेखां बाजार में चाइना डोर को लेकर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गट्टू किए बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः शेखां बाजार में चाइना डोर को लेकर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गट्टू किए बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण पांबदी के आदेश जारी किए जा चुके है। जारी किए आदेशों के अनुसार आज शहर की पुलिस चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेखां बाजार की कुछ दुकानों में छापेमारी की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पक्का बाग में स्थित पिंकी करियाने की दुकान से 75 गट्टू बरामद कर लिए है, अभी बरामद किए गट्टू की थाने में गिनती जारी है। इस दौरान आज उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर शेखां बाजार में से भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद किए है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर के खिलाफ यह कार्रवाई इसी तरह से आगे भी जारी रहेगी। 

    बता दें कि बीते दिन भी पुलिस ने अवतार नगर में स्थित एक गोदाम से 140 गट्टू बरामद किए थे। बसंत पंचमी से पहले पुलिस ने पतंगों की दुकानों पर सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। गौर हो इस घातक डोर के कई लोगों के घायल होने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद पंजाब सरकार ने चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।

  • पंजाबः दुष्कर्म मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक बैंस को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    पंजाबः दुष्कर्म मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक बैंस को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    लुधियानाः पंजाब के जिला लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बैंस को महिला से दुष्कर्म मामले में अदालत ने जमानत दी है। बैंस ने पहले सैशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी लेकिन बैंस की जमानत याचिका रद्द हो गई थी। इसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस द्वार पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई।

    बैंस को आज जमानत मिल गई है। जमानत मिलने पर बैंस के समर्थकों में भारी उत्साह है। बता दें बैंस फिलहाल दो मामलों में जमानत ले चुके है जिसमें एक मामला 307 का भी रहा है। चुनावी हिंसा दौरान बैंस व उनके कुछ साथियों की कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल के साथ मारपीट हो गई थी। लुधियाना जेल में बैंस को खतरा था, इस कारण प्रशासन ने उसे बरनाला जेल में भेज दिया था। बता दें कि पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस पर एक महिला ने दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए हैं।

    बता दें कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत कौर की अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित 6 अन्य लोगों को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में न पहुंचने पर भगोड़ा करार दिया था। साथ ही इनके खिलाफ अदालत में पेश न होने पर थाना डिविजन 6 की पुलिस ने मामला दर्ज किया। 11 जुलाई को बैंस ने अपने चार साथियों सहित अदालत में सरेंडर कर दिया था। वहीं दो आरोपी पहले पुलिस ने दबोच लिए थे।

  • पंजाबः RPG हमले का मुख्य शूटर दीपक रंगा गिरफ्तार

    पंजाबः RPG हमले का मुख्य शूटर दीपक रंगा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः एनआईए ने दीपक रंगा को आज सुबह नेपाल बॉर्डर (गोरखपुर) से गिरफ्तार किया है। पिछले साल मई के महीने में मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए आरपीजी हमले में रंगा मुख्य शूटर था। राष्ट्रीय एजेंसी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। एनआईए ने कहा कि दीपक रंगा कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा का करीबी सहयोगी है। एनआईए ने कहा कि वह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले में शामिल होने के अलावा दीपक रंगा हिंसक हत्याओं सहित कई अन्य आतंकवादी और आपराधिक अपराधों में शामिल रहा है। एनआईए ने बयान में कहा कि दीपक हरियाणा के झज्जर के सुराकपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सुरेश कुमार है। कनाडा बेस्ड आतंकी ग्रुप लखबीर सिंह संधू, पाकिस्तान बेस्ड आतंकी ग्रुप हरविंदर सिंह संधू से ताल्लुक रखता है।

    एनआईए ने 2020 में दर्ज किया मामला

    उसने आरपीजी अटौक के अलवा रंगा ने कई आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। वह लांडा और रिंडा से लगातार आतंकी फंड जुटा रहा था। एनआईए ने 20 सितंबर 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए रंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि रंगा विदेशों में स्थित आतंकी संगठन और सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहा था। राष्ट्रीय एजेंसी ने कहा कि वह देश में लक्षित हत्याएं और हिंसक आपराधिक कृत्य करवाना चाहता था। वह नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद विस्फोटक, आईईडी आदि जैसे आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी में लगा हुआ था।

    आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर के बुनियादी ढांचे को किया जाएगा खत्म: एनआईए

    एनआईए ने कहा कि आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क के खिलाफ तीन आपराधिक मामलों के रजिस्ट्रेशन के बाद से एजेंसी ने UAPA के तहत नेटवर्क से जुड़े विभिन्न संगठित आपराधिक गिरोहों के 19 नेताओं/सदस्यों, 2 हथियार सप्लायर और 1 बड़े फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। कनाडा बेस्ड आतंकी अर्श डल्ला को इसी साल 9 जनवरी 2023 को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आने वाले समय में आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

  • राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा सुरक्षा पदक से सुशोभित होंगे नितिन धीमान 

    राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा सुरक्षा पदक से सुशोभित होंगे नितिन धीमान 

    ऊना/सुशील पंडित :  अग्निशमन केन्द्र ऊना में कार्यरत स्थानीय अग्नि शमन  अधिकारी नितिन धीमान को विभाग में सराहनीय सेवाओं के चलते गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से  नबाजा जायेगा। पदक की घोषणा होते ही अग्निशमन विभाग में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि  ऊना की उफनती सोमभद्रा नदी रामपुर  में  19 अगस्त 2020 को एक व्यक्ति पुल के नीचे फंस गया था। जिसे अग्निशमन ऊना के दलबल  की कमांड करते हुए नितिन धीमान ने रस्सों व लाइफ जैक्ट की सहायता से व्यक्ति को  सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई थी व मौके पर प्राथमिक उपचार देकर 108 एम्बुलेंस  की सहायता से सरकारी अस्पताल ऊना को आगामी उपचार के लिए भेजा था।

    नितिन धीमान अग्निशमन विभाग  में   वर्ष 1997 में बतौर फायरमैंन भर्ती हुए । तदोपरांत  वर्ष 2015 पदोन्नत होकर लीडिंग फायरमैंन बने। फिर वर्ष 2018 में सब फायर ऑफिसर अधिकारी बने । गत बर्ष  2022 को केन्द्र अग्निशम्न  अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए । मौजूदा समय में उपरोक्त अधिकारी ऊना के अग्निशमन केन्द्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अग्निशमन विभाग में  अधिकारी अपनी सराहनीय  सेवा कर अनेकों वार जान जोखिम में डालकर पहले भी कई जिंदगियां बचा चुके  है। इतना ही नहीं  सरकारी व निजी संपत्ति को जलने से  भी बचाया है।

    समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी अधिकारी के कार्यों की सराहना की जाती है। और अपनी सेवा के दौरान कई लोगो को समय समय पर मॉक ड्रिल व लैक्चर दे कर आग से बचाव के बारे में जागृत कर रहे हैं।अपनी इतने समय की सर्विस में यह शिमला ,धर्मशाला, जसूर,देहरा व ऊना में रहती हुए लोगों के जान वी माल की सेवा कर रहे हैं। केंद्र अधिकारी नितिन धीमान ने कहा कि विभाग के प्रति वफादारी से कार्य कर रहे हैं  अवॉर्ड मिलने से प्रोत्साहन मिला है। बेहतर कार्य को हमेशा बरकरार रखा जायेगा।

  • पंजाबः 29 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 29 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं आज 29 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक 4 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • फगवाड़ाः राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर पीरथी पाल ने किया लोगों को जागरूक, दिलाई शपथ

    फगवाड़ाः राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर पीरथी पाल ने किया लोगों को जागरूक, दिलाई शपथ

    फगवाड़ा (राजेश कुमार):  25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सारे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। फगवाड़ा शहर में भी लोगों को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु मतदाता एकत्रित हुए। बूथ लेवल ऑफिसर पीरथी पाल सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शपथ ली कि वे आवश्यक तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन खट्टर ने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने हेतु मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए हमें हर एक विधानसभा लोकसभा व निकाय चुनावों में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनना चाहिए।

    ताकि वे अपने क्षेत्र का विकास कर सकें। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह धींगरा टिंकू ने कहा कि अगर हम अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे तब हम अपने क्षेत्र को नई दिशा दे पाएंगे। इस मौके महिलाएं भी उपस्थिति और उन्होंने भी कसम खाई कि वे आवश्यक तौर पर वोट डालेंगे। बीएलओ प्रितपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक मताधिकार करने हेतु प्रेरित करना है।

  • पंजाबः गणतंत्र दिवस पर पीपीएमडीएस और पीएमएमएस से पुलिस के 18 अधिकारी होंगे सम्मानित

    पंजाबः गणतंत्र दिवस पर पीपीएमडीएस और पीएमएमएस से पुलिस के 18 अधिकारी होंगे सम्मानित

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और पुलिस पदक मेरिटोरियस सर्विस (पीएमएमएस) से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रोविजनिंग और आधुनिकीकरण जी नागेश्वर राव, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सीमा रेंज अमृतसर मोहनीश चावला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री मुक्तसर साहिब ओपींदरजीत सिंह घुमन सहित तीन आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • जालंधरः शिवसेना राष्ट्रवादी पंजाब प्रधान विनय कपूर और जिला प्रधान मुनीश बाहरी को मिली धमकी, देखें वीडियो

    जालंधरः शिवसेना राष्ट्रवादी पंजाब प्रधान विनय कपूर और जिला प्रधान मुनीश बाहरी को मिली धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, हर्ष कुमारः पंजाब में वीआईपी लोगों और नेताओं को पिछले लंबे समय गैंगस्टरों और लश्कर ए खालसा के नाम पर धमकी भरे फोन के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी के पंजाब प्रधान विनय कपूर और जिला प्रधान मुनीश बाहरी को लोकल नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति ने खुद को लश्कर ए खालसा का बता रहा है। इसकी ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें वह शिवसेना नेताओं को गोली मारने की धमकी दे रहा है।

    उक्त व्यक्ति शिवसेना नेता को फोन पर कहा कि अगर हिम्मत है तो कांशी गिफ्ट सेंटर के सामने आकर मिले। इस धमकी भरे फोन के बाद शिवसेना राष्ट्रवादी के नेता कांशी गिफ्ट सेंटर के सामने चले गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं आया। इस धमकी भरे फोन के बाद शिवसेना नेताओं ने कहना है कि कुछ शरारती अनंसर पंजाब की अमन शांति खराब करना चाहते है, जोकि शिवसेना राष्ट्रवादी कभी खराब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी लोगों को हमेशा पार्टी के कार्यकत्ताओं ने मुंह जवाब दिया और ऐसे ही जवाब देते रहेंगे।