Blog

  • पंजाबः AIIMS Hospital के पास पलटा कैंटर, 2 घायल

    बठिंडाः डबवाली रोड़ पर एम्स अस्पताल के समीप एक कैंटर पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कैंटर चालक तथा कंडक्टर दोनों घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर मनिक गर्ग ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान इस्लाम सिंह (32 वर्ष) पुत्र मेहबूब निवासी सहारनपुर तथा मंदीप सिंह (30 वर्ष) पुत्र किकर सिंह निवासी फ़िरोज़पुर के तौर पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सड़क पर कैंटर पलट गया। जिसके बाद तुरंत उन्होंने घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤੀ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਟਰਾਲੀਆਂ ਟਰੈਕਟਰ ਲੈ ਕੇ ਬਾਠ ਬਾਈਪਾਸ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਧਰਨਾ ਕਾਫ਼ੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਿਹਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਧਰਨੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁਲੀਸ ਫੋਰਸ ਨਾਲ ਧਰਨੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਹਲਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਬਿਆਨ ਰਾਹੀਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਡੇ-ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰਦੀ ਨਹੀਂ ਥੱਕਦੀ।

    ਜਦੋਂ ਕਿਸਾਨ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਝੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਖਰੀਦ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਏਜੰਸੀਆਂ ਘੱਟ ਰੇਟ ‘ਤੇ ਝੋਨਾ ਖਰੀਦ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਡੀ ਇੱਕੋ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ, ਤਾਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ।

  • कार और बस की भयानक टक्कर में 4 घायल

    कांगड़ाः नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनेहड़ के समीप आज प्रात: निजी यात्री बस और एक कार की जोरदार टक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा सूरियां से पालमपुर की ओर जा रही कार तथा कांगड़ा की ओर जा रही निजी यात्री बस की बनेर खड्ड पुल के समीप जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु टांडा मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। घायलों में सुरजीत कुमार, अनीता, परिलक्षिता तथा लक्षिता शामिल है। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਕੋਰੀਡੋਰ ਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    11 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਆਮ ਸੰਗਤ ਲਈ ਟਰਮੀਨਲ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਜਾਵੇਗਾ 

    ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਸ਼੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਲਾਂਘੇ ਉੱਪਰ ਖੋਲੇ ਗਏ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਕੋਰੀਡੋਰ ਟਰਮੀਨਲ ਦੇ 4 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਹੋਣ ਤੇ ਪੰਜਵੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਲੈਂਡਪੋਰਟ ਆਫ ਅਥੋਰਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ, ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਪੁਰਸ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਜਵਾਨਾ, ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਆਈਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਲੈਂਡ ਪੋਰਟ ਆਫ ਅਥੋਰਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਮੈਨੇਜਰ ਟਿੱਕਾ ਰਾਮ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਸੇਵਾ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀਆਂ ਅਰਦਾਸਾਂ ਸਦਕਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ 9 ਨਵੰਬਰ 2019 ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਾਂਘੇ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਕੋਰੀਡੋਰ ਟਰਮੀਨਲ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਅੱਜ ਚਾਰ ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਹੋਣ ਤੇ ਪੰਜਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੈਨੇਜਰ ਟਿੱਕਾ ਰਾਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਕੋਰੀਡੋਰ ਟਰਮੀਨਲ ਵਿੱਚ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਉਪਰੰਤ ਜੋਰਾਵਰ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕਲਾਨੌਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਜੋੜੀਆਂ ਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਰਤਨ ਰਾਹੀਂ ਆਈਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਬਾ ਸਿੱਧ ਸੌਂਹ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਕੋਰੀਡੋਰ ਟਰਮੀਨਲ ਲਾਂਘੇ ਅਤੇ ਕੋਰੀਡੋਰ ਸਟਾਫ ਦੀ ਚੜਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆਮ ਸੰਗਤ 50 ਰੁਪਏ ਫੀਸ ਦੇ ਕੇ 11 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਟਰਮੀਨਲ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਸਕੇਗੀ। ਇਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੁਸੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ 

  • पंजाबः बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित इस गैंग के 3 शार्प शूटर गिरफ्तार

    मोहालीः चंडीगढ़ से सटे मोहाली से पंजाब स्टेट ऑपरेशन सेल ने 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 विदेशी हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि काबू किए गए तीनों आरोपी मोहाली में किसी व्यक्ति की हत्या करने आए थे। विदेश में बैठे गैंगस्टरों की तरफ से इन्हें टारगेट दिया गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी मोहाली आए थे और रेकी करके गए थे। तीनों ही आरोपी पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में फ्रिज फटने से हुआ हादसा, 2 की मौ’त

    जालंधर, ENS: न्यू दाना मंडी विष्कर्मा चौक में फ्रिज फटने से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई है, डॉक्टरों द्वारा उसका ईलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है।

  • अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में हुई SnowFall, ये रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं  ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया  है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है।मिली जानकारी के मुताबिक लाहुल की चंद्रा वैली में करीब 12 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है वहीं रोहतांग, कुंजम, बारालाचा और शिंकुला दर्रा में 20 से 35 सेंटीमीटर तक हिमपात होने की सूचना है।

    सीमा सडक़ संगठन के फीडबैक के बाद लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मनाली लेह सामरिक मार्ग दारचा से आगे बंद कर दिया है, वहीं मनाली-ग्राम्फू-कुंजम के साथ कोकसर-रोहतांग मार्ग भी ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि दारचा-शिंकुला-जांसकर और तांदी-किलाड़ मार्ग वाहनो की आवजाही के लिए खुला है। बीआरओ 70 आरसीसी के ओसी मेजर रवि शंकर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मनाली लेह मार्ग दारचा से आगे बंद कर दिया है।

    उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि कोकसर-कुंजम-काजा के साथ कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया है, जबकि अटल टनल होकर केलांग-मनाली और मनाली किलाड़ मार्ग खुला है। शिमला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 27.6, भुंतर में 26.4, मंडी में 26.3, धर्मशाला में 25.0, नाहन में 24.5, चंबा-सोलन में 24.1, शिमला में 19.2, मनाली में 17.4, कल्पा में 15.8 और केलांग में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, कल्पा में 1.6, मनाली में 4.4, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

  • पंजाबः सुबह-सुबह मेन बाजार में चोरों ने 3 दुकानों को बनाया निशाना 

    तरनतारनः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं तरनतारन में पिछले कुछ दिनों से कार चोर गिरोह द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा घटना आज सुबह करीब 5 बजे कस्बा खडूर साहिब के मुख्य बाजार में दशमेश ट्रंक हाउस एंड इलेक्ट्रॉनिक, बावा गारमेंट्स, रूपक गारमेंट्स स्टोर सहित तीन दुकानों को निशाना बनाया।

    मिली जानकारी के मुताबिक दशमेश ने ट्रंक हाउस और इलेक्ट्रॉनिक शॉप से ​​42,000 और 50,000 की अलमारी से नकदी और 2 इंडक्शन स्टोव, 1 होम थिएटर चुरा लिया और जाते समय चोरों ने भी कैमरे तोड़ दिए। घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान पर पहले भी चोरी हुई थी और तब भी उसे कुछ नहीं पता चला था। वही अन्य दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकानों को निशाना बनाया लेकिन वे चोरी करने में असफल रहे लेकिन दुकानों में लगे सीसीटीवी तोड़ गए।

    इस मौके पर जब चौकी खडूर साहिब प्रभारी बलदेव सिंह से बात करनी चाही तो वह मौजूद नहीं थे। उन्होंने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मौका देख लिया है और मामला दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता से सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना सुबह-सुबह हुई है, लेकिन राहगीर- उक्त चोर को कैमरे तोड़ते हुए देखा, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

  • पंजाब: BSF को बॉर्डर पर फिर मिला चीनी क्वाडकॉप्टर ड्रोन

    तरनतारनः गांव नौशेरा ढल्ला में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से भेजा गया एक चीनी ड्रोन बरामद किया है। दरअसल, बीएसफ ने गांव में एक सर्च अभियान चलाया था, जिसमें एक घर से टूटी हुई हालत में चीन द्वारा निर्मित क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया है। BSF अधिकारी ने बताया कि बरामद किया गया ड्रोन चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर है। इसका मॉडल डीजेआई मविक 3 क्लासिक है।

  • जालंधर : दुष्कर्म के मामले में मेजर मनप्रीत सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने बठिंडा आर्मी में तैनात मेजर को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी दयोल नगर के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में थी पीछे रह और उसने एक साल पहले शादी के लिए शादी डोट कोम पर अपना अकाउंट बनाया था जहां पर उसे मेजर मनप्रीत शादी करने के लिए उसे मैसेज भेजा था, जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और वह दोनों दोस्त बन गए।

    पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा मनप्रीत ने उसे कहा कि पांच अगस्त को उसका जन्मदिन है, जिसकी पार्टी उसने बठिंडा के होटल कंफर्ट ज़ोन होटल में रखी है और पार्टी के लिए बठिंडा चली गई लेकिन जब वह होटल पहुंची तो मेजर ने उसे कॉफ़ी में कुछ मिलाकर कुछ पिला दिया।

    जिसके बाद उसे होश नहीं रही और अमेज़न उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मामला दर्ज कर बीते दिन बठिंडा में जाकर वहां के संबंधित थाना पुलिस की मदद से आर्मी बेस कैंप के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद वहां पर डीडीआर कटवा कर मेजर को बुलाया गया और फिर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।