Blog

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ 32 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਉਤਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਵੱਲੋਂ ਭੋਰਾ ਕਲੋਨੀ ਦੀਆਂ ਬਣਨ ਜਾ ਰਹੀਆਂ 7 ਨਵੀਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਗਤ ਕਰੀਬ 32 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਆਵੇਗੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਵੀ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਗਲੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਬਣਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਗਲੀਆਂ ਬਣਨ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਬਣਨ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • जालंधरः ट्रक यूनियन ने किया हाईवे जाम

    जालंधर, ENS: तहसील नकोदर में नव वर्ष के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रक चालकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालकों द्वारा नकोदर-मोगा हाईवे दोहा साइड पर धरना लगाकर बंद कर दिया गया है। यह प्रदर्शन हैप्पी संधू प्रधान ऑल पंजाब ट्रक यूनियन, जसवीर सिंह उप्पल के नेतृत्व में ट्रक चालकों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਲਾਠੀਚਾਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਾਲ 2024 ਦੇ ਆਗਮਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੋਰੈਂਸ ਰੋਡ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 2024 ਦੇ ਆਗਮਨ ਅਤੇ 2023 ਨੂੰ ਬਾਏ ਬਾਏ ਕਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਇਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਡੀਆ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਨਵਾਂ ਸਾਲ ਇੰਜੋਏ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਮਝਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਮਹਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਨਵਾਂ ਸਾਲ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਵਾਸਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਅਗਰ ਕੋਈ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਤੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः परिवार के 5 लोगों की मौ’त को लेकर SSP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव ड्रोली खुर्द में देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मनमोहन सिंह पुत्र आत्मा सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर, उनकी 2 बेटियां 32 वर्षीय ज्योति और 31 वर्षयी गोपी, ज्योति की बेटी 3 वर्षीय अमन के रूप में हुई हैं। वहीं इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा सूचना के बाद जब जांच की तो पता चला कि पैसे का लेन-देन ज्यादा होने के कारण मनमोहन सिंह और उसकी पत्नी ने अपने परिवार को मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन का दामाद उनके पास आ गया है। 

    एसएसपी भुल्लर ने कहा कि घटना बीते दिन से पहले की लग रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जांच के तथ्य सामने आ जाएंगे। वहीं मृतक मनमोहन का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उससे संपर्क हो गया है। केस रजिस्ट्र करके मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मनमोहन के परिवार का 20 से 25 लाख रुपए का लेन-देन था, जोकि उन्होंने देना था। सुसाइड लेटर में ऐसा लग रहा है कि परिवार को इसके बारे में पता नहीं था। जिसके बाद मनमोहन ने ऐसा गलत कदम उठा लिया ।

    वहीं दूसरी मृतक मनमोहन सिंह के दामाद फुगलाना निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह काफी देर से फोन कर रहे थे लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिसके चलते उसने गांव ड्रोली खुर्द में आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटके हुए थे और अन्य के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह आदमपुर डाकघर में प्रभारी थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था और उनका पता उनके परिवार वालों को पता था। जिससे घर में विवाद हो गया। जिसके चलते घरेलू विवाद और कर्ज से तंग आकर यह कदम उठाया है। 

  • पंजाब : जज की कोठी को चोरों ने बनाया निशाना

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां चोरों ने जज की कोठी को निशाना बनाया। कोठी का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद 3 मोबाइल, 2 घड़ियां और 2 पेन सहित अन्य सामान चुरा कर ले गया। थाना सराभा नगर मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

    जज हरसिमरनजीत कौर के गनमैन हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जज के घर गया था। उसे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ। चोर अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल फोन, 2 घड़ियां, 1 पेन क्राउस और 1 पेन सैफर का चुरा कर ले गया। अन्य सामान भी गायब मिला। हरमनप्रीत ने कहा कि उसने तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाब: पूर्व सेहत मंत्री की मौ’त की वायरल खबर पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और श्री दुर्गियाना मंदिर कमेटी प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर वायरल होने के बाद प्रो. चावला को खुद लाइव होकर बताना पड़ा कि वह अभी ठीक हैं और काफी साल जिएंगी। अभी तो उन्हें अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करे हैं। भारत माता की अभी और सेवा करनी है। प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर एक पंजाबी चैनल की फेक ID से वायरल हुई।

    जिसमें लिखा गया कि पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और मौजूदा दुर्गियाना कमेटी प्रधान लक्ष्मी कांता चावला की दिल्ली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थीं। ग्रेटर कैलाश कॉलोनी न्यू दिल्ली में उनका संस्कार किया जाएगा। प्रो. चावला की मौत की खबर उड़ने के बाद संत समाज ने भी लाइव होकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

  • पंजाबः मातम में बदली नए साल की खुशियां, करंट लगने से बिजली कर्मी की मौ’त

    अबोहरः पंजाब के अबोहर स्थित बिजली सब डिवीजन खुईयां सरवर में ठेके पर नियुक्त एक कर्मचारी की कल रात गांव गिदडांवाली में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन परिजन उसका शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। जिसका आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को एक ओर जहां नववर्ष पर सभी तरफ हर्ष का माहौल था।

    वहीं, इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार की ओर से सोमवार दोपहर उसका गमगीन माहौल में गांव की शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार ठेके पर नियुक्त गांव बजीतपुर कट्टियांवाली निवासी बिजली कर्मचारी 22 वर्षीय सुधीर पुत्र विनोद कुमार गांव गिदडांवाली में बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान जोरदार करंट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी व लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : नव वर्ष के उपलक्ष्य में माता नैना देवी जी के दरबार में लाखों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब : नव वर्ष के आगमन पर लाखों की संख्या में लोग देवी देवताओं के दरवार में नतमस्तक होने पंहुच रहे है। हम आप को दर्शन करवाने जा रहे है हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते एतिहासिक शक्तिपीठ माता नैना देवी जी के दरबार के। यहां देशभर से नव वर्ष के आगमन पर माता रानी के दरबार में नतमस्तक होने पंहुच रहे है। नव वर्ष के आगमण को देखते हुए माता रानी के दरवार को रंग बिरंगे फूल से सजाए गए है। जिसकी सेवा लुधियाणा से आए सेवादारों ने करवाई है और इसके लिए 25 कारीगरों द्वारा कड़ी मेहनत कर 10 क्विंटल फूलों से माता रानी के पूरे दरबार को सजाया है।

    माता रानी के भक्त माता रानी के दरबार पंहुच कर कीर्तन करते कैमरों में भी कैद हुए है। उधर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने कहा कि नव वर्ष के आगमण पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 300 पुलिस जवान 130 से अधिक होमगार्ड के जवान तैनात किए गए है और सभी श्रद्धालुओं के लाईन में ही माथा टेकने की व्यवस्था की गई है।

  • Blinkit से कस्टमर्स ने मंगवाए 10 हजार कंडोम, 65 हजार लाइटर

    कंपनी ने होर्डिंग लगाकर किया सम्मानित 

    नई दिल्लीः व्यापार जगत में हमेशा कुछ न कुछ रोचक होता रहता है। हाल ही में जोमाटो ने एक लिस्ट जारी की थी, जिससे पता चला था कि देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन आर्डर बिरयानी के किए जाते हैं। अब जोमाटो के ही स्वामित्व वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) ने साल 2023 में विभिन्न शहरों से आए ऑर्डर की लिस्ट अनूठे तरीके से जारी की है। कंपनी ने जगह-जगह इन ऑर्डर के अलग-अलग होर्डिंग लगाकर इन ग्राहकों को सम्मानित किया है। ब्लिंकिट के सीईओ और को फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि साल 2023 में कुछ मजेदार बिक्री रुझान सामने आए हैं। खरीदारी का यह पैटर्न सामाजिक बदलाव का संकेत देता है। इनके मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के एक उपभोक्ता ने क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से 9,940 कंडोम का ऑर्डर दिया। ‘ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023′ के अनुसार, गुरुग्राम ने 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया। शहर ने इस साल शीतल पेय से अधिक टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) का ऑर्डर दिया।

    ब्लिंकिट ने कहा कि किसी ने एक महीने में 38 अंडरवियर का ऑर्डर दिया था। एक अन्य उपभोक्ता ने 972 मोबाइल चार्जर का ऑर्डर दिया. ऑनलाइन मार्केटिंग की बात करें तो इस साल स्विगी ने बताया कि सबसे ज्यादा बिरियानी ऑर्डर की गई। इसके अलावा विभिन्न शहरों में खरीदी गई अलग-अलग डिश की लिस्ट भी जारी की थी। ब्लिंकिट पर आधी रात के बाद लगभग 3,20,04,725 मैगी पैकेट वितरित किए गए। एक उपभोक्ता ने एक ऑर्डर में 101 लीटर मिनरल वाटर खरीदा था। इस वर्ष ब्लिंकिट के माध्यम से लगभग 80,267 गंगाजल की बोतलें वितरित की गईं। 2023 में किसी ने 4,832 नहाने के साबुन खरीदे थे। इस साल सुबह 8 बजे से पहले लगभग 351,033 प्रिंटआउट वितरित किए गए और 1,22,38,740 आइसक्रीम और 8,50,011 आइस क्यूब पैकेट के साथ 45,16,490 ईनो पाउच का ऑर्डर दिया गया। हैदराबाद से किसी ने 2023 में 17,009 किलोग्राम चावल का ऑर्डर दिया।

  • 7.4 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जापान में एक बार फिर भूकंप आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, पश्चिमी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप 16:10 (जेएसटी) पर नोटो, इशिकावा प्रात में आया। सोमवार के भूकंप के कारण इशिकावा में तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। वहीं भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है।