Blog

  • Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते पाँच दिनों से सिविल अस्पताल के पीछे स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। चोर अब तक कार्यालय की चार अलग-अलग शाखाओं को निशाना बना चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को मलेरिया शाखा के स्टोर से नई फॉगिंग मशीन का पीतल और तांबे का सामान चोरी कर लिया गया।

    अगले दिन 3 अक्टूबर को मुख्य मलेरिया शाखा की ग्रिल निकालकर एसी, फ्रिज के कंप्रेसर और अन्य सामान ले जाया गया। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी गई थी। 4 अक्टूबर को चोरों ने फिर से कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन इस बार उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। 5 अक्टूबर की रात उन्होंने चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद अकाउंट ब्रांच का ताला तोड़कर एसी, चार पंखे और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

    सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि चोर कार्यालय की वह पेन ड्राइव भी ले गए जिसमें सभी कर्मचारियों की तनख्वाह से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड था। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया। लगातार हो रही इन चोरियों से कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सरकारी दफ्तरों में मौजूद संवेदनशील रिकॉर्ड को ऐसे चोरों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।

  • Nobel Peace Prize 2025: Venezuela की लोकतंत्र सेनानी Maria Corina Machado को मिला सम्मान

    Nobel Peace Prize 2025: Venezuela की लोकतंत्र सेनानी Maria Corina Machado को मिला सम्मान

    नई दिल्ली: इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की प्रख्यात राजनीतिक नेता और लोकतंत्र की पैरोकार मारिया कोरीना मचाडो को प्रदान किया गया है। नोबेल समिति ने यह पुरस्कार उन्हें वेनेज़ुएला के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने और तानाशाही शासन से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक बदलाव के लिए उनके अटूट संघर्ष की मान्यता के रूप में दिया है।
    जनता की आवाज़ बनीं मारिया कोरीना मचाडो
    मारिया मचाडो लंबे समय से वेनेज़ुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने सरकारी दमन, पाबंदियों और धमकियों के बावजूद शांतिपूर्ण तरीक़े से लोगों के हक़ों के लिए आवाज़ उठाई। नोबेल समिति ने कहा कि मचाडो ने देश की जनता में *उम्मीद की एक नई चिंगारी* जलाई है।
    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जीत सके शांति पुरस्कार
    इस बार कई अंतरराष्ट्रीय नामों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी चर्चा में था, लेकिन नोबेल समिति ने उन्हें शांति पुरस्कार नहीं दिया। ट्रंप पहले भी कई बार इस पुरस्कार की दौड़ में रहे हैं, लेकिन इस बार वे चयन प्रक्रिया से बाहर रह गए।
    नोबेल समिति का संदेश
    ओस्लो में नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो बिना हिंसा के शांति और लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समिति ने कहा कि मचाडो का संघर्ष यह साबित करता है कि असली ताकत बंदूकों में नहीं, बल्कि सच और साहस में होती है।
  • Haryana News: मकानों पर कब्जा कर बैठे Retired कर्मचारियों पर होगा Action, देखें वीडियो

    Haryana News: मकानों पर कब्जा कर बैठे Retired कर्मचारियों पर होगा Action, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिटायर्ड कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, कंडम हुए रिहायशी मकानों पर जबरदस्ती कब्जा कर बैठे सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन से किराए की वसूली करने का ऐलान विभाग की ओर से किया गया है। दरअसल, रिहायशी मकानों पर 15 से 20 साल पहले से रिटायर्ड कर्मचारियों ने जबरदस्ती कब्ज़ा कर रखा है। इन मकानों का कर्मियों द्वारा किराया भी नहीं दिया जाता।

    सिविल सर्जन यानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी फरीदाबाद ने उनको नोटिस देकर कब्ज़ा खाली करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार 18 बार इन्हें इन कंडम मकानों को खाली करने के लिए नोटिस किया जा चुका है, लेकिन जबरन मकानों पर कब्जा करके बैठे कब्जाधारी इसे नजरअंदाज कर रहे है। अभी तक वह भी उसी में रह रहे है। सीएमओ जयंत आहूजा ने बताया कि अगर ये मकान और जगह खाली नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी कब्जाधारियों से उनकी पेंशन से किराए की वसूली भी की जायेगी।

    सीएमओ ने बताया कि सालों पहले ये मकान लोक निर्माण विभाग की ओर से कंडम घोषित किए जा चुके हैं। जिसके चलते उनके विभाग ने नोटिस जारी कर इनको जान माल की सुरक्षा के चलते खाली करने के आर्डर दिए थे। लेकिन उसके बावजूद लोग इनको खाली नहीं कर रहे और जबरदस्ती इनपर कब्ज़ा करके बैठे हुए हैं।

    ऐसे में अब इनको आखरी बार मौका दिया जा रहा है या तो ये इन्हें खाली करदें नहीं तो इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मी जबसे इन मकानों में रह रहा है, उनकी पेंशन से अब तक का किराया वसूल किया जायेगा। वहीं कब्जे में रह रहे लोगों ने भी माना की वो गलत तरीके से रह रहे हैं, लेकिन जगह और मकान कब खाली करेंगे इसपर कोई नहीं बोला।

  • Punjab News: राज्यसभा चुनाव के लिए आप पार्टी से राजेंद्र गुप्ता ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यसभा चुनाव के लिए आप पार्टी से राजेंद्र गुप्ता ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार घर बैठे लोगों को सरकारी स्कीम मुहैया करवा रही है। गुड़ गवर्नेंस और आईटी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने एक एमओयू ई सर्विस के लिए साईं किया है। इससे सेवाओं में रफ्तार और आसानी मुहैया होगी।

    यूनिवर्सल पोर्टल पर एकबार सभी जानकारियां अपडेट होंगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट किसी भी विभाग में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे सभी आरटीए सर्विसेस का लाभ मिलेगा। यूनिवर्सल पोर्टल पर एक यूआईडी नंबर क्रिएट होगा। उन्होंने कहा कि अब तक 236 सर्विस ऑनलाइन है। वहीं इसके बाद सभी आरटीए की 848 सर्विस ऑनलाइन होंगी। अभी तक सभी विभागों के अलग अलग पोर्टल है। इसके बाद सभी सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। चैट बोट, होम डिलीवरी, वेब साइट सभी पर अपलाई किया जा सकेगा।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीनियर आईपीएस और उनकी सीनियर आईएएस अधिकारी पत्नी को जाती धर्म पर प्रताड़ित किया जाना, बीजेपी की गवर्नेंस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। वहीं राजेंद्र गुप्ता को लेकर कहा कि उन्होंने जीरो से शुरू कर एम्पायर शुरू किया है। राजेंद्र गुप्ता को लेकर कहाकि उनके राज्यसभा जाने से सभी को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विरोध कर रहा है तो उन्हें करने दे। संकुचित सोच राजनयिक पार्टी की नहीं होनी चाहिए।

    बता दें लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के बाद अब पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं। राजिंदर गुप्ता ट्राईडेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं। आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब से 4 बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेज चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी।

    आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। मौजूदा सियासी समीकरण देखें तो राजेंद्र गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। बता दें कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।

  • कोर्ट में Duty पर तैनात Police Inspector की मौत, देखें CCTV

    कोर्ट में Duty पर तैनात Police Inspector की मौत, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राह चलते हार्ट अटैक से होने वाली मौतों ने इन दिनों हर शख्स की चिंता बढ़ा दी है। किसी भी आयु में हो रहीं इन असामयिक मौतों ने स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय एएसआई राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैकि राजेश कुमार अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद सहकर्मियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई को जब हार्ट अटैक आया तो उस वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज की शुरुआत में वे सामान्य दिखते हुए साथी से हाथ मिलाते हैं। फिर एस्केलेटर की ओर जाते समय अचानक बेलेंस बिगड़ते ही गिरते नजर आते हैं। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दरअसल, एएसआई राजेश रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जैसे ही वह अपने साथियों से मिलकर सीढ़ियों की ओर बढ़े अचानक ही फर्श पर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक आना है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 85 प्रतिशत मामलों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौतें होती हैं। हाल के दिनों में होने वालीं ऐसी मौतें दिखाती हैं कि फिटनेस के बावजूद तनाव और स्वास्थ्य में हो रहे मामूली नकारात्मक बदलावों की अनदेखी जान का जोखिम साबित हो रही हैं।
  • Punjab News: इस इलाके से 3 किलो आइस बरामद

    Punjab News: इस इलाके से 3 किलो आइस बरामद

    अमृतसरः जिले में पुलिस और सुरक्षा बल BSF ने सांझे ऑपरेशन के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में आइस बरामद की है। दरअसल, गांव भैणी राजपूतां के पास अचानक की गई जांच के दौरान पुलिस और बीएसएफ ने 3 किलो ‘आईस’ (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने थाना घरिंडा में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस का कहना हैकि मामले की तकनीकी जांच चल रही है, जिसके माध्यम से तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका उद्देश्य क्या था। ड्रग तस्करी से जुड़े पूरे तंत्र को तोड़ने के लिए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    पंजाब पुलिस का कहना है कि वह प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई राज्य में नशा कारोबारियों के मनोबल को तोड़ने में सहायक साबित हो रही हैं। पुलिस द्वारा लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है ताकि ड्रग्स की किसी भी खेप को राज्य में प्रवेश न करने दिया जाए। पंजाब पुलिस जनता से भी अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस जंग में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

     

  • Punjab News: ऑटो चालक की गलती से बस ने कार और रेहड़े को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑटो चालक की गलती से बस ने कार और रेहड़े को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा में ऑटो की गलती से पीआरटीसी बस की कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार चालक रेहड़े से टकराया। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। बस चालक ने बताया कि उसके आगे जा रहे सवारियों से भरे ऑटो चालक ने अचानक यू-टर्न ले लिया। जिसके कारण ऑटो को बचाने के दौरान बस की कार से टक्कर हो गई। इस दौरान कार वहां खड़े रेहड़े से टकरा गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि ऑटो चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि ऑटो चालक गलती मानने को तैयार नहीं थी। जिसके चलते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने कहा कि हादसाग्रस्त वाहन चालकों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    होशियारपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिमक के तहत टांडा उड़मुड़ की पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन को आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत मंगवाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में ग्रुप ऑफ कैमल के द्वारा हेरोइन तैयार की गई है। आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण समपन्न, बसोली और सासन के ग्रामीण किए जागरूक

    जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण समपन्न, बसोली और सासन के ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित किए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार प्रसार अभियान का दूसरा चरण आज समपन्न हुआ। दूसरे चरण के अंतिम दिन विकास खंड ऊना के तहत बसोली और सासन में जागरूकता कार्यक्रयम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों स्थानीय वासियों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध नाटय दल के कलाकारों ने जागरूकता कार्यक्रमों बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर जाति भेदभाव के कारण अत्याचार होने पर अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 के अंतर्गत पुलिस में दर्ज मामले के तहत कम से 25 हजार रुपये और अधिकतम 8,25,000 रुपये पुनर्वास राहत राशि का प्रावधान है। हत्या के मामले में मृतक की विधवा को 5 हजार रुपये बेसिक पर वर्तमान महंगाई भत्ता प्रतिशतता की गणना करके प्रतिमाह राशि पैंशन के रूप में भी दी जाती है। मृतक के बच्चों की स्नातक तक की शिक्षा एवं रख-रखाव का पूरा खर्चे की व्यवस्था एवं तीन महीने तक परिवार के भरण-पोषण के लिए राशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। इस घटना के तुरंत बाद प्रभावित व्यक्ति को अपने नजदीक के पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के उपरांत धारा के अनुसार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवाओं, एकल व परित्यक्ताओं और अल्पसंख्यकों के 18 से 35 वर्ष के पात्र उम्मीदवारों जिनकी आय 2 लाख रुपये से अधिक के युवाओं को पीजीडीसीए और डीसीए का एक वर्ष का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही, उन्होंने नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर बसोली की प्रधान शशी देवी, सासन की प्रधान अर्पणा कुमारी, उप प्रधान बलदेव सिंह और जीत कुमार, वार्ड सदस्य रणवीर सिंह, जगतार सिंह, प्रवीण कुमारी, सतपाल, प्रीतपाल और नीलम सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाब में अलग-अलग जगहों पर निकाले जाएंगे 4 विशाल नगर कीर्तन

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं के शहीदी पर्व को लेकर धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लकेर उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, तरुनप्रीत सिंह सौंद तथा संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय अमृतसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गुरु साहिब की 350वीं शहादत को विश्व स्तर पर मनाने के लिए पिछले कई महीनों से तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि सीएम मान ने हाल ही में निहंग जत्थेबंदियों व धार्मिक संस्थाओं के साथ व्यापक बैठक कर पूरे कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार की है। बैंस ने जानकारी दी कि 4 विशाल नगर कीर्तन पंजाब के विभिन्न हिस्सों से शुरू किए जाएंगे। पहला कीर्तन श्रीनगर से 19 नवंबर को आरंभ होकर जम्मू, पठानकोट और होशियारपुर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। दूसरा कीर्तन फरीदकोट से, तीसरा तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साहबो से और चौथा कीर्तन गुरदासपुर से 20 नवंबर को शुरू होगा, जो बाबा बकाला साहिब और श्री अमृतसर साहिब होते हुए आनंदपुर साहिब तक जाएगा। उन्होंने कहा कि तैयारियों के तहत सभी रास्तों की सफाई कर पानी से धुलाई की जाएगी। ऐसे में लाइटिंग और सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। हरजोत बैंस ने बताया कि गोबिंदगढ़ किले और श्री अमृतसर साहिब में लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा, जबकि तरनतारन और गुरदासपुर में भी विशाल कीर्तन दरबार होंगे। बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने भी बिजली और सड़कों की स्थिति संबंधी प्रबंधकों को विशेष निर्देश दिए। बैंस ने बताया कि 10 नवंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अंत में कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सर्वधर्म एकता और मानवता का संदेश देने वाले होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई धार्मिक और राजनीतिक नेता भी इस समारोह में शामिल होंगे।