Blog

  • Punjab News: Structural Engineer ने 2 दोस्तों संग मिलकर बनाया गुड़ का ब्रांड, देश-विदेश में कर रहे व्यापार, देखें वीडियो

    Punjab News: Structural Engineer ने 2 दोस्तों संग मिलकर बनाया गुड़ का ब्रांड, देश-विदेश में कर रहे व्यापार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां इलाके में 3 दोस्तों द्वारा शौक के तौर पर शुरू किए गए काम को बुलंदियों तक ले जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने अपने 2 साथियों के साथ गुड़ बनाने का काम शुरू किया था और अब वे देसी गुड़ बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं। उनका गुड़ अब देश-विदेशों तक भी बिक रहा है। इन दोस्तों ने मिलकर मुकेरियां के अलीपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर गुड़ निकालने के लिए एक मिल लगाई है। उन्होंने यह काम शौक के तौर पर शुरू किया था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शौक के तौर पर शुरू किया गया यह काम उन्हें इतना अच्छा मुनाफा देगा।

    जानकारी देते संदीप सिंह ने बताया कि वह एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर है और उनके 2 दोस्त हैं—जिनमें से एक सुरजीत सिंह हैं, जो दसूहा से रिटायर्ड ट्रेजरी ऑफिसर हैं और एक जसवंत सिंह हैं, जो सिंध बैंक, मुकेरियां से रिटायर्ड सीनियर मैनेजर हैं। उन्होंने शौक के चलते गुड़ बनाना शुरू किया था। उनकी मिल मुकेरियां में अलीपुर के पास नेशनल हाईवे पर स्थित है। उन्होंने अपने इस गुड़ का नाम ‘Punjabi Belna.Com’ रखा है। उन्होंने बताया कि पहले साल उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वह अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

    पहले ही साल में लोगों से इतना प्यार मिला कि उन्होंने पूरे देश और विदेश से गुड़ और शकर के ऑर्डर मिलने लगे और यह मांग इतनी बढ़ गई कि हम गुड़ और चीनी की पूरी आपूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग शुद्ध, देसी और साफ-सुथरी खाने की चीजें ढूंढ रहे हैं, लेकिन आज के जमाने में शुद्ध खाने की चीजें मिलना बहुत मुश्किल है। इसी के चलते उन्होंने सोचा कि वह लोगों को शुद्धा और बढ़िया क्वालिटी का गुड़ मुहैया करवाएंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने अपना ब्रांड खोल दिया।

    उन्होंने काम खोलने से पहले कृषि विशेषज्ञों से सलाह ली, जिसके बाद यह मिल शुरू की गई। उन्होंने बताया कि कृषि विशेषज्ञों ने उनके हर सवालों का अच्छे से जवाब दिया और उन्हें हर मदद मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया गया। इसी के साथ उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए मेलों में भी अपनी कार्ट लगाई थी जिसमें डीसी ने उनके गुड़ को काफी पंसद किया था। उन्होंने बताया कि वह अपनी मिल में साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं और गन्ने को 48 घंटों के अंदर ही प्रोसेस कर लिया जाता है। उन्होंने कभी मुनाफे के बारे में नहीं सोचा वह बस अपने पंजाबी भाइयों को अच्छा गुड़ देना चाहते थे, ताकि बाजार में मिलने वाले घटिया गुड़ या चीनी को खाने से उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान न पहुंचे। आज उन्हें पूरी दुनिया से गुड़ के ऑर्डर मिल रहे हैं, उनके द्वारा बनाया जा रहा गुड़ भारत के हर हिस्से में जा रहा है, जिससे वह तीनों दोस्त बहुत खुश हैं।

    उन्होंने बताया कि चीनी वाले गुड़, सादी चीनी, नारियल चीनी और ड्राई फ्रूट गुड़ के अलावा, वह शुद्ध शहद और घर की बनी हल्दी भी बेचते हैं। इसके अलावा, वह खास तौर पर कश्मीर से मक्के का आटा मंगवाते हैं और उसे अपनी गाड़ी पर बेचते हैं। उन्होंने किसान भाइयों से यह भी अपील की है कि अब हर किसान के लिए कुछ अलग करने का समय आ गया है। वह एक ही फसल चक्र में न फंसे और नए प्रयोग करके कुछ अलग करें। उन्हें अपनी उपज को खुद प्रोसेस करके बेचना चाहिए। इससे उनका नुकसान कम होगा और वे अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

     

     

     

     

  • Punjab News: 4 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-1 में कोहखा मार्केट में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है। बच्ची अपनी माता के साथ मार्केट की तरफ जा रही थी, उस वक्त रोड साइड बच्ची गिर गई। पीछे से आ रही कार ने आकर बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर एएसआई जसवंत सिंह ने कहा कि बीते दिन सोशल मीडिया पर कार के नीचे आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें एफआईआर नंबर 73/26 के तहत गाड़ी नंबर एचआर 41-डी-0071 मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में ड्राइवर की तलाश करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई ने कहा कि गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने परिवार के साथ जा रही है और अचानक पीछे से कार ने गाड़ी पार करते समय कुचल दिया। हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक तो लेकर गया, लेकिन वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। मृतक बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और पिछले कई वर्षों से मोहाली में रोजी-रोटी के लिए रह रहा है।

     

  • Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पंजीकरण शुरू, Civil Hospital में लगी लाइनें, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पंजीकरण शुरू, Civil Hospital में लगी लाइनें, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरु होकर रक्षा बंधन वाले दिन 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए आयोजित प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026 को होगी।यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से सिविल अस्पताल में शुरू हो गया है। इस दौरान अस्पताल में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हुई है। भारी संख्या में श्रद्धालु मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। मामले की जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अफसर अखिल सरीन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं आज से अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड की बिल्डिंग में शुरू हो गई है।

    अफसर सरीन ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं के बैठने और खड़े होने के लिए कुर्सियां, पीने का पानी और एयर कूलर भी लगाए हैं। आज मेडिकल टेस्ट के शुरुआती 2 घंटे में 300 से अधिक श्रद्धालुओं का मेडिकल किया गया है। इस दौरान डॉक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है ताकि अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चिकित्सा उपचार शांतिपूर्वक किया जा सके। इस दौरान एक नया सिस्टम बनाया गया है, जिसमें पहले सिस्टम में टोकन दिया जाएगा, उसके बाद आगे जाकर श्रद्धालु अपनी एंट्री करवाएगा, जिसके बाद तीसरे स्टैप में डॉक्टर से मेडिकल चैकअप किया जाएगा। अनाउसमेंट के लिए माइक लगाए गए है। उन्होंने श्रद्धालुओं की लंबी लाइनों को लेकर कहा कि शुरुआती समय में थोड़ा सा टाइम लगता है।

    ऐसे में धीरे-धीरे सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से समय बनाए रखने की अपील की है। मेडिकल अफसर अखिल सरीन ने कहा कि अस्पताल में श्रद्धालुओं को लेकर उनके द्वारा पूरी तैयारियां कर की गई हैं। आज 15 तारीख को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे सेवा शुरू की गई है। हालांकि कल से यानी 16 तारीख से समय में बदलाव होगा। जिसके तहत 16 तारीख से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुविधा शुरू होगी। टेस्टिंग के लिए कोई यात्रियों की सीमा निर्धारित नहीं रखी गई है। 15 से 16 नर्सिंग स्टूडेंट की टीम तैयार की गई है और हाल में 100 लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए है। इस दौरान 8 से 10 कूलर सिस्टम का इंतजाम रखा गया है। यह सुविधा 6 दिन जारी रहेगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की मेडिकल दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान मेडिकल करवाने के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

  • Middle East में चल रही Tension के बीच Donald Trump और PM Modi के बीच हुई बात

    Middle East में चल रही Tension के बीच Donald Trump और PM Modi के बीच हुई बात

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाच में फोन पर बात हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बार दोनों की बातचीत हुई है। इस फोनकॉल के आखिर में ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि – ‘मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं (We All Love You)। यह बातचीत करीबन 40 मिनट तक चली और इस साल दोनों नेताओं के बीच ऐसी बातचीत तीसरी बार हुई है’।

    अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने किया कंफर्म

    अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने बताया कि इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के रिश्तों में हुई प्रगति पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हो सकते हैं खासतौर पर ऊर्चा क्षेत्र में। फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी का मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा कि उन्होंने अपने दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए अच्छे कामों की समीक्षा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत और अमेरिका अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबाधित है।

    पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

    पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई है। दोनों नेताओं से इस बात पर जोर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला और सुरक्षित रहना चाहिए। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत ही अहम है। खासतौर पर तेल की सप्लाई के लिए। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री हाल ही में अमेरिका का तीन दिन का दौरा पूरा करके लौटे हैं। साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत में आने वाले हैं। इस दौरान उनके विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बाकी अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

    डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के बीच इन मुद्दों पर हुई बात

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी इस साल तीन बार बात कर चुके हैं। इससे पहले 2 फरवरी को दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते में प्रगति पर चर्चा हुई थी जबकि 24 मार्च को उन्होंने मध्य पूर्व के हालात पर भी बात की थी। इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीत बातचीत पर फिर से बात शुरु होगी। यह अगले दो दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि बातचीत के लिए जगह पाकिस्तान ही रहेगा।  
  • Samrat Choudhary ने ली CM पद की शपथ, पहली बार राज्य में BJP सरकार, देखें वीडियो

    Samrat Choudhary ने ली CM पद की शपथ, पहली बार राज्य में BJP सरकार, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार में बीजेपी के सियासी सफर में आज अध्याय जुड़ गया। दरअसल, बिहार में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की है। सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। दरअसल, एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बताया जा रहा हैकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली इस नई टीम में बिजेंद्र यादव का शामिल होना सरकार के प्रशासनिक अनुभव को मजबूती प्रदान करेगा।

    वे दशकों से बिहार की राजनीति और सरकार का अहम हिस्सा रहे हैं, और उनके पास ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने का लंबा अनुभव है। वहीं विजय चौधरी का लंबा प्रशासनिक अनुभव और नीतीश कुमार के प्रति उनकी निष्ठा इस गठबंधन सरकार को मजबूती प्रदान करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि नई सरकार में जेडीयू और भाजपा के बीच तालमेल और संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका निर्णायक रहने वाली है। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा।

    महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और एनडीए गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। वहीं, बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला के टांडा उड़मुड सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां, बीती रात 2 पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके चलते एक पक्ष पहले ही अस्पताल में दाखिल हो गया, जबकि दूसरा पक्ष देर शाम वहां पहुंचा और आते ही पहले पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे दोनों पक्षों में झड़प होती रही। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना के दौरान सरकारी संपत्ति की भी तोड़फोड़ की गई है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक एक युवक के पास पिस्तौल भी थी, जिसकी वीडियो अस्पताल के कैमरों में कैद है। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और उन्हें गार्ड मुहैया करवाने की मांग की है।

    जानकारी देते पीड़ित जगतार सिंह ने बताया कि वह गांव नंगल खुंगा के निवासी है। उनके गांव के मोनी के साथ घर में मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह जब खेतों की ओर जा रहा था कि परमिंदर सिंह उर्फ मोनी ने कुछ लोगों को साथ लेकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उनको छुड़वाया और वह सिविल अस्पताल में दाखिल हो गया। इस घटना के बाद मोनी फिर भी नहीं हटा और वह हथियारों के साथ कुछ युवकों को साथ लेकर आया और अस्पताल में उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास गुरजंट पुत्र जगतार सिंह नाम का मरीज आया था जिनको दाखिल कर दिया था। कुछ देर बाद परमिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी गांव सुईया आए थे जिन्हें उन्होंने दाखिल होने की सलाह दी, लेकिन वह दाखिल नहीं हुए। बाद में परमिंदर सिंह रात को कुछ अन्य युवकों के साथ हथियारों सहित अस्पताल में आए और गुरजंट सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक के पास पिस्तौल भी थी। हमलावरों ने अस्पातल परिसर में दहशत का माहौल फैलाया और तोड़फोड़ भी की। इस दौरान उनके स्टाफ की एक महिला भी झगड़े में घायल हुई है। डॉक्टर ने पुलिस से मांग की कि उनके अस्पताल में 2 गार्ड तैनात किए जाएं और आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके और वह बिना डर के अपनी ड्यूटी कर सकें।

  • Arvind Kejriwal ने जज के बच्चों का उठाया मुद्दा, कोर्ट में दाखिल किया एक और एफिडेविट

    Arvind Kejriwal ने जज के बच्चों का उठाया मुद्दा, कोर्ट में दाखिल किया एक और एफिडेविट

    नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा कोर्ट में नए हलफनामे अपनी उस याचिका को मजबूत करने के लिए दायर किया है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को आबकारी नीति मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए। इस नए हलफनामे में केजरीवाल ने यह बात उठाई है कि जस्टिस शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल वकील हैं। उन्हें केस सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा सौंपे जाते हैं। तुषार मेहता ही आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तरफ से वकील के तौर पर पेश हो रहे हैं।

    हलफनामे में कहा गया है कि इससे ‘हितों के टकराव का सीधा और गंभीर अंदेशा’ पैदा होता है। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं यह कहता हूं कि मौजूदा मामले में, भारत के सम्मानित सॉलिसिटर जनरल इस माननीय अदालत के सामने केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से पेश हो रहे हैं। वे मेरी खुद को अलग करने की याचिका का विरोध कर रहे हैं, और मेरे पक्ष में दिए गए बरी करने के आदेश के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर बहस कर रहे हैं। मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि इससे हितों के टकराव का सीधा और गंभीर अंदेशा पैदा होता है।

    वही विधि अधिकारी और कानूनी तंत्र, जो इस माननीय अदालत के सामने अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहा है, उसी संस्थागत व्यवस्था का भी हिस्सा है जिसके तहत केंद्र सरकार के केस और सरकारी काम, इस मामले की सुनवाई कर रही माननीय न्यायाधीश के करीबी परिवार के सदस्यों को सौंपे जाते हैं।’ केजरीवाल ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त कुछ दस्तावेजों का हवाला दिया है। इन दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2023-2025 के दौरान न्यायाधीश के बेटे को काफी मात्रा में कानूनी काम सौंपा गया था। उनका कहना है कि इन तथ्यों को सॉलिसिटर जनरल द्वारा सुनवाई की पहली तारीख पर ही सामने लाया जाना चाहिए था, न कि इन्हें कानूनी पत्रकारों या सोशल मीडिया के भरोसे छोड़ देना चाहिए था।

  • Punjab News: 2 टैंकरों की टक्कर में ड्राइवर की मौत

    Punjab News: 2 टैंकरों की टक्कर में ड्राइवर की मौत

    लुधियानाः जिले में डेहलों के पास गांव सरीह के पास 2 टैंकरों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दूध टैंकर के ड्राइवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दूध टैंकर के आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है बताया जा रहा हैकि टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा दूध टैंकर उससे जा टकरा गया। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में परमिंदर सिंह (निवासी झंझोड़ी, खरड़, मोहाली) ने बताया कि उनका ड्राइवर विपिन कुमार टाटा टैंकर में होशियारपुर से दूध खाली करके वापस संगरूर जा रहा था। परमिंदर सिंह भी अपनी कार में टैंकर के पीछे-पीछे ही चल रहे थे। जैसे ही वे गांव सरीह के पास पहुंचे उनके टैंकर के आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अचानक जोर से ब्रेक मार दी।

    अचानक लगी ब्रेक के कारण विपिन कुमार टैंकर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह आगे वाले टैंकर से टकरा गया। हादसे के बाद अज्ञात टैंकर ड्राइवर अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल विपिन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेहलों पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है, जिसमें धारा (BNS)281 (रैश ड्राइविंग),106 (लापरवाही से मौत), 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घरों पर गिरी हाई वोल्टेज तार, हुआ धमाका, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों पर गिरी हाई वोल्टेज तार, हुआ धमाका, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के वार्ड नंबर 22 के अंतर्गत आने वाली शहीद बाबा सिधाना जी कॉलोनी में 66 KV की हाई वोल्टेज तार लोगों के घरों पर गिरने का मामला सामने आया है। इस कारण लोगों के घरों के अंदर बम जैसा जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के घरों में लगे पंखे, लाइटें और अन्य बिजली के उपकरण जल गए, जबकि कुछ घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी जलकर राख हो गए।

    जानकारी देते करणदीप सिंह ने बताया कि वह शहीद बाबा सिधाना जी कॉलोनी वार्ड नं 22 के निवासी है बीती दोपहर करीब 3 बजे उनके मोहल्ले की 66 KV की हाई वोल्टेज तार का ज्वाइंट टूट गया जिससे वह लोगों के घरों में आकर गिरी और बिजली उपकरणों में ब्लास्ट हुआ। इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि उनके घरों में काफी नुकसान हुआ है। इलाके की बिजली भी पूरी तरह से गुल हो गई है। लोगों ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि तारें बदली जाएं और उनको मुआवजा भी दिया जाए।

  • राजनीति में हलचल हुई तेज, Raghav Chadha को मिली Z+ सिक्योरिटी !

    राजनीति में हलचल हुई तेज, Raghav Chadha को मिली Z+ सिक्योरिटी !

    मोहालीः पंजाब की राजनीति इस समय काफी हलचल में है। दरअसल, अशोक मित्तल के ठिकानों पर की गई छापेमारी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। जालंधर ईडी की टीम द्वारा अशोक मित्तल के घर पर रेड की गई। इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने Z+ सुरक्षा दी है।

    सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं, पार्टी के अंदर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राघव चड्ढा को हटाकर अब अशोक मित्तल को राज्यसभा में आप का डिप्टी लीडर बनाया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बड़े संगठनात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि अशोक मित्तल के 8 से 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने रेड की है। सूत्रों के अनुसार अशोक मित्तल के भाई नरेश मित्तल के घर पर रेड की गई है। आज सुबह 7.30 बजे ईडी की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है।