Blog

  • तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

    तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

    टक्कर मारने के बाद 1किलोमीटर आगे पुल से टकराई आई 20 कार

    पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना के बेहड़ाला में एक कार ने  दो स्कूटी और एक कार को टक्कर मारने के बाद कार 1 किलोमीटर आगे जाकर  हादसे कां शिकार हो गई और डिवाइडर से टकराकर लटक गई। इस एक्सीडेंट मे कार सवार व्यक्ति और वृद्ध महिला  को चोटे लगीं हैं जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल दाखिल करवाया गया  है । इस हादसे में जिसकी गाड़ी को टकर मारी गई है वह व्यक्ति अपनी माता का हेल्थ चेकअप करवाकर वापिस डाडासीबा वापिस जा रहे थे। रघुनाथ शर्मा के मुताबिक उनकी माता जी दिल की मरीज है। माताजी की चेकअप के लिए माताजी के चेकअप के लिए पीजीआई चंडीगढ गए थे कि वापसी यज्ह हादसा हो गया।

    इस हादसे में उनकी गाड़ी को हिट करने के बाद कार चालक रुका तक नहीं उसने कार के साथ दो और स्कूटी को टकर मारी और भाग गया। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार i20 कार संख्या (एचपी 72 सी  6004) ने दो स्कूटी कार को जोरदार टक्कर मारते हुए बहडाला से लेकर चताडा मोड़ तक गाड़ियों को टक्कर मारते हुए खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार को रक्कड़ कलोनी में रहते गोपाल शास्त्री का बेटा नमन शर्मा चला रहा था। जबकि इस कार ने जिस कार को दुर्घटनाग्रस्त किया है उसमें पीजीआई चंडीगढ़ से डाडासीबा निवासी  रघुनाथ शर्मा अपनी माता ब पत्नी सहित चण्डीगढ़ में डॉक्टर को चेकअप कराने के बाद लौट रहे थे जब वह गांव वहडाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार i20 कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बह कार सहित दूर जाकर गिरी। रघुनाथ की माता जी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना दाखिल करवाया गया है जबकि टक्कर मारने वाले कार सवार नमन शर्मा को भी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। स्कूटी सवार दोधी सतनाम को भी गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

    पता चला है गोपाल शास्त्री का बेटा बैंगलोर में नौकरी करता है आजकल ऊना में माता-पिता के पास आया हुआ था जिसने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए टक्कर पर टक्कर मारता चला गया और चताडा मोड़ स्थित तरिश्मा रिजोर्ट के पास i20 गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं परंतु गाड़ियों का बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंची और कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने लांच की ‘सिटीजन ऐप’

    पंजाबः शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने लांच की ‘सिटीजन ऐप’

    चंडीगढ़ः राज्य में शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रोजैक्ट के हिस्से के तौर पर आज मोबाइल आधारित ‘एक्साईज क्यूआर कोड लेबल वैरीफिकेशन सिटीजन ऐप’ को लॉन्च किया। आबकारी और कर भवन में इस नागरिक केंद्रित ऐप को लॉन्च करते हुए स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह क्यूआर कोड आधारित मोबाइल ऐप राज्य में नकली या बिना आबकारी कर दिए बिकने वाली शराब की बिक्री पर मुकम्मल रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से उपभोक्ताओं की सेहत को बचाने के साथ-साथ आबकारी ड्यूटी की चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

    वित्त मंत्री ने इस अवसर पर एक 24&7 हेल्पलाइन नंबर 9875961126 भी जारी किया और आम लोगों से अपील की कि वह इस हेल्पलाइन पर नकली शराब या लाहन से निकाली गई शराब या शराब की तस्करी आदि की जानकारी देकर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई मुहिम का साथ दें। इसी दौरान मोबाईल ऐप पर उपलब्ध विशेषताओं संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट चीमा ने कहा कि उपभोक्ता अब बोतल पर मौजूद क्यू.आर कोड को स्कैन करके उनके द्वारा खऱीदी गई शराब की बोतल की वास्तविकता की जांच कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हर बोतल पर चिपकाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके बोतल के लेबल कोड, डिस्टिलर/बोटलर का नाम, ब्रांड का नाम, शराब की मात्रा, अल्कोहल की डिग्री और उत्पादन की तारीख़ संबंधी जानकारी हासिल कर सकेगा।

    उन्होंने कहा कि इस मोबाइल ऐप को किसी भी एंड्रॉइड या ऐपल फ़ोन पर डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल ऐप को ‘गूगल प्ले स्टोर’ और ‘ऐपल स्टोर’ से मुफ़्त डाउनलोड किया जा सकता है। एडवोकेट चीमा ने आगे बताया कि इस ऐप को ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रोजैक्ट के साथ जोड़ा गया है और इस तरह उपभोक्ता इस सुविधा का प्रयोग करके किसी भी अनियमितता की रिपोर्ट सीधे आबकारी विभाग को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रोजैक्ट के द्वारा विभाग राज्य में शराब की समूची सप्लाई चेन के अधीन शराब की मौजूदगी और ढुलाई संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है।

    उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल आबकारी विभाग बल्कि शराब कारोबार के साथ जुड़े अन्य हितधारकों को भी समूची सप्लाई श्रृंखला की निगरानी करने के योग्य बनाती है। इस दौरान आबकारी कमिश्नर वरुण रूज़म ने वित्त मंत्री को बताया कि आबकारी विभाग के ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत राज्य में बिकने वाली हरेक बोतल पर क्यूआर कोड का स्टीकर होना सुनिश्चित बनाया गया है, जिससे किसी भी ग्राहक को खऱीदी गई शराब की बोतल संबंधी तुरंत सारी जानकारी मिल सके।

  • केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 150 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन

    केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 150 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन

    नई दिल्लीः भारत सरकार ने सोशल मीडिया से जुड़े 100 से ज्यादा चैनलों और अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी वीरवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार इन चैनलों को गलत सूचना फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा 5 टीवी चैनलों पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 2009 से अब तक 30 हजार से अधिक वेबसाइटों, सोशल मीडिया पोस्ट और अकाउंट को ब्लॉक किया है।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक किए गए चैनलों में 104 यूट्यूब चैनल और  5 टीवी चैनल शामिल हैं। साथ ही 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में फिर से जरूरत पड़ी तो सरकार इस तरह के एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगी। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई है। इनमें से कई चैनलों को भारत की नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप के चलते ब्लॉक किया गया है। बता दें कि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फेक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों को फेक न्यूज फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया था। 

    सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि आईटी मंत्रालय ने 2021 से अक्टूबर 2022 तक 1,643 यूजर जेनरेटेड यूआरएल (URL) को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसमें वेबसाइट,वेबपेज, पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट्स शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में संसद के एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा था कि सरकार ने साल 2009 से अब तक 30,417 वेबसाइटों, यूआरएस, वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को भी ब्लॉक किया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई थी। 

  • मंदिर में पूजा करने गई लड़की को पुजारी के बेटे ने बनाया हवस का शिकार

    मंदिर में पूजा करने गई लड़की को पुजारी के बेटे ने बनाया हवस का शिकार

    जींद: हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेडा थाने के एक गांव में स्थित एक मंदिर के पुजारी के बेटे ने पूजा अर्चना के लिए आयी लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। आरोप है कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी लड़की के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ यौन शोषण करने, छेड़छाड़ करने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाती थी, जहां पुजारी के बेटे कुलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की का पिछले तीन महीने से यौन शोषण करता आ रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की।

    कुलबीर तथा अन्य युवकों की हरकतों से परेशान होकर लडकी ने परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसके बाद उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवायी है। पिल्लूखेडा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पीडिता की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को नामजद कर दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘वीर बाल दिवस’ पर करवाई गई गतिविधियों द्वारा चार साहिबजादों के बलिदान को किया सच्चा नमन

    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘वीर बाल दिवस’ पर करवाई गई गतिविधियों द्वारा चार साहिबजादों के बलिदान को किया सच्चा नमन

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए अनेक गतिविधियों जैसे कविता, पोस्टर, शबद-गायन गुरबाणी के श्लोकों की संवाद के साथ प्रस्तुति, क्रिएटिव वॉल ऑफ एप्रीसिएशन, क्विज़ आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों पर आधारित मूवी दिखाई गई, जिसमें इन बालकों की वीरता, बहादुरी, शौर्य, देशहित की खातिर दिए गए उनके बलिदानों की वीरगाथा को दिखाया गया।

    इस उपलक्ष्य पर विशेष असेंबली करवाई गई, जिसमें चारों साहिबजादों के जीवन और धर्महित दी गई उनकी शहादत पर प्रकाश डाला गया। कक्षाओं में भी अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा परिवार  हिंद की रक्षा के लिए  न्योछावर कर दिया गया, जिस कारण उन्हें सरबंसदानी भी कहा जाता है हमें भी उनकी दी हुई शिक्षाओं पर चलना चाहिए तथा उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

  • कोरोना का कहरः नए साल के जश्न से पहले केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश, देखें पत्र

    कोरोना का कहरः नए साल के जश्न से पहले केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश, देखें पत्र

    नई दिल्लीः चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना केसों के बढ़ने के साथ अब भारत में भी संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।

    जिसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन’ और मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछली बार उछाल के दौरान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना कोविड प्रबंधन के लिए परीक्षित रणनीति बनी हुई है। राज्यों को निगरानी प्रणाली मजबूत करने की सलाह दी गई है। उनसे परीक्षण बढ़ाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

  • घर के बाहर 9 नवजात पिल्लों की आवाज से परेशान महिला ने दी खौफनाक सजा

    घर के बाहर 9 नवजात पिल्लों की आवाज से परेशान महिला ने दी खौफनाक सजा

    बदायूंः यूपी के बदायूं में चूहे के पोस्टमॉर्टम के बाद अब 9 पिल्लों की मौत का मामला सामने आया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र बसई गांव में एक महिला पर जन्में 9 पिल्लों को तालाब में फेंककर मारने का आरोप लगा है। इस मामले में पशु प्रेमी और जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ विभोर शर्मा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पिल्लों के शवों को निकलवाकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

    बता दें कि बसई गांव की रहने वाली अनीता नाम की महिला के घर के पास एक कुत्तिया ने 9 बच्चों को जन्म दिया था। 9 नवजात पिल्लों के शोर मचाने की वजह से महिला ने सभी पिल्लों को तालाब में फेंक दिया। पशु प्रेमी और गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा को जानकारी होने पर कुतिया की तलाश की। कुतिया पिल्लों के शव को दिखाने के लिए तालाब की तरफ बढ़ गई। जिसके बाद एक ग्रामीण की मदद से 5 पिल्लों के शव को निकाल लिया गया, जबकि 4 का कोई पता नहीं चला है। इस बात की जब शिकायत महिला से पशु प्रेमी ने की तो वो आगबबूला हो गई।

    पशु प्रेमी विभोर शर्मा ने बिसौली थाना कोतवाली में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने महिला अनीता और उसके पति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-429 केतहत मामला दर्ज कर लिया है और पांचों पिल्लों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं। इस मामले में बिसौली इंस्पेक्टर विजेंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने बसई गांव की महिला और उसके पति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 5 पिल्लों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • जिला में कोरोना का कोई भी मामला नहीं – उपायुक्त

    जिला में कोरोना का कोई भी मामला नहीं – उपायुक्त

    डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला में कोरोना से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों हेतू उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को जिला के अस्पतालों में, आॅक्सीजन, दवाईयां, वैंटिलेटर इत्यादि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में स्थापित सभी आॅक्सीजन प्लांटों को समय रहते क्रियाशील करने के निर्देश दिए। 

    राघव शर्मा ने बताया कि जिला में कोरोना वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लगा दी गई है तथा बुस्टर डोज भी लगभग पात्र लोगों कों लगाई जा चुकी है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि बुस्टर डोज की समय पर डिमांड करें ताकि जो व्यक्ति अस्पतालों में बुस्टर डोज लगाने के आएं तो उन्हें डोज दी जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में कोविड का कोई भी मामला पाॅजिटिव नहीं है। डीसी ने जिला में कोरोना टैस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि किसी को कोविड से संबंधित कोई लक्षण दिखाई दें तो वे अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ मंजू बहल, डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डाॅ रमन शर्मा, डाॅ अजय अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बुखार आया फिर… देखते ही देखते 3 सगे भाई बहनों की हुई मौत 

    बुखार आया फिर… देखते ही देखते 3 सगे भाई बहनों की हुई मौत 

    मुरैनाः मुरैना में तीन सगे भाई बहनों की अचानक मौत हो जाने से मां-बाप बेहद दुखी हैं। एक के बाद एक तीनों बच्चों की अचानक तबीयत खराब हुई, बुखार आया फिर झटके आने लगे और देखते ही देखते तीनों मौत की नींद सो गए। ग्रामीण इस घटना को गांव के बाहर बने देवी के मंदिर से जोड़ रहे हैं। फिलहाल परिवार भी जादू टोने की बात से सहम गया है।

    मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड के भिलसैंया गांव के रहने वाले कल्याण यादव के 5 बच्चों में से तीन की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले 3 साल की बेटी सुमन को बुखार आया था। इसके बाद उसे झटके आने लगे दवाई दिलाई और झाड़ फूंक भी करवाई। इसी बीच 19 दिसंबर को 6 साल की बेटी राधिका को भी झटके आने लगे। अस्पताल में इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई। इसके बाद 2 दिन पहले 17 माह का बेटा विपिन बीमार हुआ उसने माता-पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। इसके अस्पताल में भर्ती सुमन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

    परिजनों को भूत प्रेत के कारण मौत होने की आशंका

    परिजनों का कहना है कि जब 3 साल की सुमन बीमार हुई तो उसे झटके आ रहे थे। कल्याण और उसकी पत्नी को लगा भूत-प्रेत या देवी प्रकोप है। उन्होंने झाड़-फूंक करनेवाले ओझा को बुला लिया। आराम नहीं होने पर अस्पताल पहुंचे। बड़ी बेटी राधिका के सिर में सूजन थी और झटके आ रहे थे। वह ग्वालियर में भर्ती थी। इसके बाद 17 माह के विपिन ने तो मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

    तीनों बच्चों को खो देने से माता-पिता सदमे में हैं। कल्याण यादव के 5 बच्चों में से 3 की मौत हो चुकी है। परिवार को डर है कि घर पर भूत-प्रेत का साया है। दोनों बड़ी बेटियों की तबीयत खराब है। डर के कारण उन्होंने दोनों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। पत्नी रचना को भी झाड़-फूंक के लिए शिवपुरी में ओझा के पास भेजा है।

    डॉक्टर बीमारी का पता लगाने में जुटे

    तीनों बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। सभी लोग कल्याण के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण गांव के बाहर बने देवी के मंदिर से कहानी जोड़ रहे हैं। जब डॉक्टर महेंद्र यादव गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मंदिर पर मौजूद थे। डॉक्टर महेंद्र यादव का कहना है कि ग्रामीण ही देवी प्रकोप की बात कहकर कल्याण को डरा रहे हैं। इधर गांव वाले कह रहे हैं कि कुछ साल पहले भी गांव में दो-तीन लोगों की ऐसे ही मौत हुई थी।

    मामले में डॉक्टरों का कहना है कि तीनों बच्चों को दिमागी बीमारी या चमकी बुखार हो सकता है। इसकी वजह से बच्चों को झटके आ रहे थे। सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि कल्याण यादव के बच्चों की मौत की वजह कैसे हुई यह कहना मुश्किल है। बीमारी का पता लगा रहे हैं। संभवतः दिमागी या चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) हो सकता है।

  • सुशासन सप्ताह के तहत टिहरा में विशेष शिविर आयोजित

    सुशासन सप्ताह के तहत टिहरा में विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को बंगाणा उपमंडल की टिहरा पंचायत में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में टिहरा पंचायत के लोगों द्वारा 25 समस्याएं आई जिसमें से 12 का मौके पर ही निवारण किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द से हल करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में तीसरा विशेष शिविर 24 दिसम्बर को जोल पंचायत में आयोजित होगा।

    इस अवसर पर बंगाणा विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक भी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा में बिजली, पानी व सड़क जैसी समस्याओं का ब्यौरा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत लोगों के लंबित पडे़ मामलों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष राम आसरा, ब्लाॅक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, टिहरा की प्रधान सुनीता कुमारी, पूर्व प्रधान अजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।