Blog

  • Punjab News: वृंदावन हादसा, आरोप-घायल रेखा जैन को PGI में नहीं मिला इलाज, सरकार ने इस अस्पताल में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: वृंदावन हादसा, आरोप-घायल रेखा जैन को PGI में नहीं मिला इलाज, सरकार ने इस अस्पताल में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    लुधियानाः वृंदावन में हुए नाव हादसे में घायल जगराओं की रहने वाली रेखा जैन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया।

    PGI चंडीगढ़ में इलाज न मिलने का आरोप
    परिजनों का आरोप है कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद भी रेखा जैन को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि PGI में बेड की कमी के कारण उन्हें भर्ती करने में दिक्कत हुई।

    मजबूरी में लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया
    इलाज न मिलने की वजह से परिवार को मजबूर होकर रेखा जैन को लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाना पड़ा। अब उनका इलाज वहीं किया जाएगा। परिवार ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

    बेटे ने सुनाई पूरी आपबीती
    रेखा जैन के बेटे श्वेत जैन ने बताया कि अस्पताल में उनकी मां की हालत बहुत खराब थी, लेकिन कोई डॉक्टर या स्टाफ समय पर ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जगराओं की एसडीएम को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

    बेटे के साथ दर्शन करने गई थीं वृंदावन
    रेखा जैन अपने बेटे श्वेत जैन के साथ वृंदावन दर्शन करने गई थीं। उसी दौरान वे उस नाव में सवार थीं, जो यमुना नदी में डूब गई थी। हादसे के बाद से ही उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

    ऑक्सीजन सपोर्ट पर लाया गया था चंडीगढ़
    श्वेत जैन ने बताया कि उनकी मां को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही चंडीगढ़ लाया गया था।

    सामान्य वार्ड में भर्ती, नहीं मिला सही इलाज
    परिजनों का कहना है कि PGI पहुंचने के बाद उन्हें एक सामान्य वार्ड में रखा गया, जहां पहले से ही करीब 100 मरीज मौजूद थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण सही तरीके से इलाज नहीं मिल पाया और उनकी हालत और बिगड़ती गई।

    प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद
    श्वेत जैन ने भावुक होकर बताया कि सरकार और प्रशासन बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जरूरत के समय कोई मदद नहीं मिल रही। उन्होंने यह भी कहा कि शाम करीब 5 बजे एंबुलेंस उन्हें PGI में छोड़कर वापिस चली गई, जिससे वे खुद को बिल्कुल अकेला और असहाय महसूस करने लगे।

     

     

  • हरोली उत्सव: पशुपालन विभाग की प्रदर्शनीं एवं विशेष गतिविधियों रहीं आकर्षण केन्द्र

    हरोली उत्सव: पशुपालन विभाग की प्रदर्शनीं एवं विशेष गतिविधियों रहीं आकर्षण केन्द्र

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के रोड़ा मैदान में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफलतापूर्वक समापन हो गया इन कार्यक्रमों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पशुपालकों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उत्सव के काफी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी केंद्र का अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
      प्रदर्शनी केंद्र में आधुनिक डेयरी प्रतिरूप और कड़कनाथ प्रजाति के पक्षियों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर ही पशु चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हुए 50 पशुओं के गोबर के नमूने, विभिन्न परजीवियों की जांच के लिए और थनैला रोग की जांच हेतु 45 पशुओं के दूध के नमूनों का परीक्षण भी किया। इसके अलावा किसानों को कड़कनाथ मुर्गी पालन की वैज्ञानिक विधियों और विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
    आयोजन के दूसरे दिन बछड़ी रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया गया। इस रैली में कुल 46 बछड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विदेशी, स्वदेशी और भैंस श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के अलावा सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पशु आहार और आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
    उत्सव के तीसरे दिन आयोजित श्वान प्रदर्शनी में उपमुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में छोटी, मध्यम और बड़ी श्रेणियों में श्वानों ने भाग लिया, जहाँ विजेताओं और प्रतिभागियों को उपहार भेंट किए गए। इसी दिन क्षेत्र के उच्च नस्ल के उत्कृष्ट पशुओं का भी प्रदर्शन किया गया, जो पशुपालकों के लिए वैज्ञानिक प्रजनन के प्रति आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नालागढ़ स्थित टीवीएस कंपनी के ‘बेल्जियन शेफर्ड’ नस्ल के श्वानों की जोड़ी और पुलिस लाइन झलेड़ा के प्रशिक्षित श्वान का प्रदर्शन रहा। उनके द्वारा दिखाए गए विशेष करतबों और अनुशासित प्रस्तुति के प्रति मुख्यातिथि व स्थानीय जनता ने विशेष उत्साह दिखाई दिया।मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर विभाग द्वारा जिला ऊना में पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राधा माधव सेवा कुंज जखेड़ा और एनिमल रेस्क्यू सोसाइटी ऊना की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम के समापन पर पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह पटियाल ने आयोजन की सफलता और रचनात्मक योगदान के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. परमेश डोगरा, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों और अन्य स्टाफ की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने और विभाग की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सभी पशुपालकों एवं किसानों का विषेश रूप से आभार व्यक्त किया।
  • बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान

    बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान

    बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

    बद्दी/सचिन बैंसल:
    बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या हो गई है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोटें पाए गए। और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने अलग अलग टीमों का गठन करके संभावित ठिकानों पर रवाना कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

    मृतक की पहचान यूपी के बिजनौर तहसील व जिले के छितावर गांव के ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ओमकार चौधरी का सोमवार रात को कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। बद्दी पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • जबरन ले जाकर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

    जबरन ले जाकर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को सरवीन निवासी हड़वाड़ (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में पंजोआ लडोली में किराए पर रह रहा है, की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    शिकायतकर्ता का आरोप है कि रसूल मुहम्मद निवासी कलरुही तथा वेगम बीवी और वग्गो बीवी निवासी सिद्ध चलेहड़, डा. सुंकाली तहसील अम्ब ने उसकी बहन पर गहने चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद 12 अप्रैल को उसे जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
       
  • यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारियों ने की हड़ताल

    यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारियों ने की हड़ताल

    कंपनी के बाहर मजदूृरों ने किया जमकर हंगामा व नारेबाजी
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बददी के काठा स्थित यश फैंस एंड अपलैंसिस लिमिटेड के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हडताल पर उतर आए। कर्मचारियों ने आज सुबह की शिफट को लेकर कंपनी गेट पर प्रोडक्शन रोक कर हंगामा किया और कंपनी प्रबंधन को जमकर कोसा। कर्मचारियों ने बताया कि उनको 14 अप्रैल तक मार्च माह का वेतन नहीं मिला। बददी में गैस की कमी के कारण पहले ही टिकना मुश्किल है और कंपनी हमारे शोषण पर उतारु हो चुकी है। जब भी वेतन बढ़ाने की बात आती है तो कंपनी आनाकानी करती है। Fइसके अलावा कंपनी सरकार द्वारा बढ़ाई गई दिहाडी नहीं दे रही और आज भी में 11700 रुपये मासिक मिल रहा है जबकि हमें 8 घंटे के 15000 रुपये चाहिए। यहां पर श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उडाई जा रही है और हमें न्याय देने वाला कोई नहीं है।
     
  • Punjab News : सुनार की वर्कशॉप में हुआ तेज धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, आसपास मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News : सुनार की वर्कशॉप में हुआ तेज धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, आसपास मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के मेन बाजार में एक सुनार की दुकान की पहली मंजिल पर बनी वर्कशॉप में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर फरीदकोट के मेन बाजार में एक सुनार की दुकान की पहली मंजिल पर बनी वर्कशॉप में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कारीगर बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती इस हादसे में वर्कशॉप में काम करने वाला एक कारीगर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वर्कशॉप में घुसते ही हुआ धमाका मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही एक कारीगर वर्कशॉप के अंदर दाखिल हुआ, उसी समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। इससे वर्कशॉप को काफी नुकसान पहुंचा। आसपास की दुकानों के शीशे टूटे धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। गैस सिलेंडर लीकेज होने की आशंका दुकानदारों का कहना है कि यह धमाका गैस सिलेंडर की वजह से हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशॉप में गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी और जैसे ही कारीगर अंदर पहुंचा, धमाका हो गया। बाजार में दहशत का माहौल घटना के बाद पूरे बाजार में डर और दहशत का माहौल बन गया। लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।      
  • समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री

    समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री

    *ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि * ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देशवासियों को एकजुटता, समरसता और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत एवं सहयोग पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर युथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी, गुरू रविदास कमेटी ललड़ी के प्रधान गुरदयाल बग्गा, कमेटी के सचिव प्रेम सरोआ, धर्मपाल, सदस्य शम्भूनाथ, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष परवीन सहोता, पूर्व प्रधान सुखविंद्र कौर, महेश भारद्वाज, राकेश जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
     
  • मुख्यमंत्री ने खोला खजाना—स्कूल, आश्रम और विश्राम गृह के लिए करोड़ों मंजूर

    मुख्यमंत्री ने खोला खजाना—स्कूल, आश्रम और विश्राम गृह के लिए करोड़ों मंजूर

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी।

    उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा।

    इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

  • आईपीएल खिलाड़ी पंकज जसवाल ने किया मैहतपुर स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी का दौरा

    आईपीएल खिलाड़ी पंकज जसवाल ने किया मैहतपुर स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी का दौरा

    ऊना/सुशील पंडित: 

    राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी मैहतपुर में उस समय खास उत्साह देखने को मिला जब दिल्ली प्रीमियर लीग और आईपीएल के खिलाड़ी पंकज जसवाल ने अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट, विशेषकर फास्ट बॉलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी टिप्स प्रदान किए। पंकज जसवाल एक अनुभवी फास्ट बॉलर हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की ओर से लगभग 13 वर्षों तक रणजी क्रिकेट खेला है।

    उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अकादमी के युवा खिलाडिय़ों को काफी सीखने का अवसर मिला। अकादमी के एमडी डॉ. सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि पंकज जयसवाल उनके घनिष्ठ मित्र हैं और समय-समय पर अकादमी में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभवी खिलाडिय़ों का साथ मिलना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और उनके खेल को नई दिशा देता है। इस समय अकादमी में लगभग 30 बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

    पंकज जसवाल ने खासतौर पर बॉलिंग कर रहे बच्चों को रन-अप, लाइन-लेंथ और गति नियंत्रण जैसे अहम पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। अकादमी के प्रशिक्षुओं ने इस दौरे को बेहद प्रेरणादायक बताया और ऐसे मार्गदर्शन के लिए पंकज जयसवाल का आभार व्यक्त किया।

     

  • Punjab News: AAP का केंद्र पर हमला, BBMB नियमों में बदलाव को बताया पंजाब के अधिकारों पर हमला

    Punjab News: AAP का केंद्र पर हमला, BBMB नियमों में बदलाव को बताया पंजाब के अधिकारों पर हमला

    चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में नियुक्तियों से जुड़े नियमों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव का कड़ा विरोध किया है। पार्टी नेताओं ने इसे पंजाब के संवैधानिक अधिकारों, जल संसाधनों और संघीय ढांचे पर सीधा हमला बताया है।

    AAP नेताओं का कहना है कि यह कदम केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत केंद्र सरकार धीरे-धीरे राज्यों के अधिकारों को कमजोर कर रही है और महत्वपूर्ण संस्थानों पर अपना नियंत्रण बढ़ा रही है।

    संघीय ढांचे पर हमला, अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ फैसला

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के संघीय ढांचे पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह फैसला भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन लिया गया, जिन्होंने राज्यों को अधिकार देने वाले मजबूत संघीय ढांचे की परिकल्पना की थी।

    बैंस ने कहा कि BBMB पंजाब के जल प्रबंधन से सीधे जुड़ा हुआ है और इसमें पंजाबी अधिकारियों की अनिवार्यता खत्म करने से राज्य के हितों को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति से स्थानीय परिस्थितियों की समझ की कमी के कारण फैसलों में असंतुलन आ सकता है।

    जल संसाधनों और बांधों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंता

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 1974 में BBMB के गठन के बाद से एक स्पष्ट और संतुलित व्यवस्था थी, जिसमें पावर सदस्य पंजाब से और सिंचाई सदस्य हरियाणा से होता था। इस व्यवस्था पर कभी कोई विवाद नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अब नियमों में बदलाव कर “प्राथमिकता” जैसे शब्द जोड़कर नियुक्तियों को खुला कर दिया है, जिससे अपनी पसंद के लोगों को नियुक्त करने का रास्ता साफ हो गया है। गोयल ने कहा कि पंजाब ने पहले ही BBMB में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का विरोध किया था, क्योंकि इससे राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन केंद्र ने राज्य की आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया।

    उन्होंने यह भी कहा कि बांधों पर CISF की तैनाती से भी पंजाब पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है, जबकि पहले पंजाब पुलिस लंबे समय से सुरक्षा का काम प्रभावी ढंग से कर रही थी।

    AAP का आरोप—पंजाब के पानी और संस्थानों पर कब्जे की कोशिश

    AAP के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि BBMB नियमों में किया गया बदलाव पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह पंजाब के संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पहले जो महत्वपूर्ण पद पंजाब के अधिकार में थे, अब उन्हें खुला कर दिया गया है, जिससे देशभर से किसी को भी नियुक्त किया जा सकता है। पन्नू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल पानी ही नहीं, बल्कि पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ जैसे अन्य मुद्दों पर भी नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी पंजाब में सरकार बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले ले रही है।

    AAP नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी और पंजाब के लोग किसी भी कीमत पर राज्य के अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो इसका राजनीतिक, कानूनी और जन स्तर पर कड़ा विरोध किया जाएगा। AAP ने दोहराया कि वह पंजाब के जल, संसाधनों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की “लूट” को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।