Blog

  • होशियारपुरः पेपर मिल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पेपर मिल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल के प्रदूषण को लेकर मोहतवारों की तरफ से मिल के प्रबंधों के साथ बैठक की गई। इस दौरान मोहतवारों की तरफ से आरोप लगाया कि मिल के कारण इलाके में बहुत प्रदूषण फैल रहा है। जिसके करण इलाका वासी को बहुत-सी बिमारियों का शिकार हो रहे है। इसी के साथ ही जमीनी पानी और हवा खराब हो रही हैं। सैला खुर्द के मोहतवारों का कहना है कि मिल ने विदेशियों को रोजगार दिया है और वायु प्रदूषण पंजाबियों को दिया है।

    जिसके कiरण लोग गांव से निकलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान मोहतवारों द्वारा मिल के प्रबंध को को चेतावनी दी गई है कि यदि 10 मार्च तक इसका कोई हल न निकला तो बड़े स्तर पर लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद मिल के प्रबंध ने आश्वासन दिलाया कि लोगों को आ रही समस्या का कोई ना कोई हल निकाला जाएगा।

  • Indian Cricket Team के प्रमुख चयनकर्ता  ने पद से दिया इस्तीफा, जाने मामला

    Indian Cricket Team के प्रमुख चयनकर्ता ने पद से दिया इस्तीफा, जाने मामला

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। अब उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। चेतन शर्मा ने अपने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें सात जनवरी 2023 को दूसरी बार भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया था।

    इसके लगभग एक महीने बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने हैं, लेकिन दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं। चेतन शर्मा ने एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्ते से लेकर खिलाड़ियों के इंजेक्शन लेने सहित कई मामलों पर गंभीर खुलासे किए थे। चेतन शर्मा ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं होते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।

    नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर होते हैं। चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेलते दिखेंगे।

  • चंडीगढ़ः Rose Festival में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

    चंडीगढ़ः Rose Festival में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

    चंडीगढ़/प्रवेशः यूटी के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उत्तर भारत के पटल पर ख्याति प्राप्त चंडीगढ़ के रोज फेस्टिवल फेस्टिवल में आयोजित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड कार्यकर्म का आनंद लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज फेस्टिवल में पहली बार लाइट एंड साउंड कार्यकर्म का आयोजन चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा किया गया है।

    चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजित रोज फेस्टिवल का उद्घाटन आज चंडीगढ़ की संसद किरण खैर द्वारा किया जाएगा। बीती रात चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजीत लाइट एंड साउंड का जायजा लिया गया जिस दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शिरकत की और लाइट एंड साउंड का आनंद उठाया ।

  • जालंधरः शराब के ठेके को लेकर इस इलाके में हुआ जमकर विवाद, देखें वीडियो 

    जालंधरः शराब के ठेके को लेकर इस इलाके में हुआ जमकर विवाद, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुण: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते न्यू दशमेश नगर में देर रात शराब के ठेके को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ला निवासियों के आरोप थे कि ठेके से शराब लेकर युवक उनके घरों के बाहर ही बैठ कर पीने लग पड़ते हैं और ऊंची-ऊंची गाली गलौज करते रहते हैं, जिससे कारण वहां से उनके मोहल्ले की औरतें और लड़कियां निकलने से डरती हैं।

    सभी मोहल्ला निवासियों ने देर रात इकट्ठे होकर शराब के ठेके के प्रति विरोध जताया और कहा कि यह शराब का ठेका बंद होना चाहिए। रिहायशी इलाके में शराब के ठेके के कारण लोगों को परेशानियां आ रही है। जिसके लिए वह एक्साइज विभाग को भी शिकायत देंगे। घटनास्थल पर हंगामे को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया।

  • जालंधरः SHO और अड्डा टांडा चौक के प्रधान में हुआ विवाद, एसोसिएशन ने दुकानें बंद करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO और अड्डा टांडा चौक के प्रधान में हुआ विवाद, एसोसिएशन ने दुकानें बंद करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में थाना नंबर 3 के एसएचओ कमलजीत और अड्डा टांडा चौक के प्रधान जोशी के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अड्डा टांडा के प्रधान जोशी का आरोप है कि वह थाना नंबर 3 में शिकायत देने के लिए गए थे। इस दौरान थाना नंबर 3 के एसएचओ से उसकी काहा सुनी हुई थी। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि अड्डा टांडा चौक के प्रधान और एसएचओ में तकरार हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। प्रधान जोशी का आरोप है कि वह किसी लड़ाई-झगड़े के मामले को लेकर थाने पहुंचे थे। वहां थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें तबजो नहीं दी गई। प्रधान जोशी का कहना है कि उन्होंने शिकायत दौरान एसएचओ की किसी प्रमुख से बात करवानी चाही थी।

    उधर, मार्केट एसोसिएशन ने उक्त मामले को लेकर मीटिंग कर इस घटना को लेकर भारी रोष पाया गया। मीटिंग के बाद एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वह आज दोपहर 1 बजे दुकानें बंद करके थाना नंबर 3 के एसएचओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

    वहीं इस मामला को एसएचओ कमलजीत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली गई थी। लेकिन वह फिर भी मुझ पर दबाव बनाने के लिए मेरी किसी से बात करवाने में लगे हुए थे, जोकि मैंने उनको मना कर दिया था। इसके बावजूद वह सरकारी काम में बाधा डालकर उनकी वीडियो बनाने में लग गए। इस दौरान उन्होंने उनको ऐसा काम करने के लिए मना किया था। लेकिन वह उनके साथ बहसबासी करने लगे। 

  • जालंधरः शेखां बाजार में खेरा क्लीनिक हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः शेखां बाजार में खेरा क्लीनिक हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर के शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में जमकर तोड़कर करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात राजू खोसला नामक व्यक्ति खेरा क्लीनिक में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते डा. नागिन्दर खेरा ने बताया कि राजू खोसला मेरे क्लीनिक अपनी बहन के इलाज करवाने के लिए आया था। इस दौरान मेरी क्लीनिक में पहले से ही इलाज के लिए 3 लोग बैठे हुए थे। जिस कारण मैंने उसकी बहना का पहले इलाज करने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद वह गुस्सा होकर घर वापस चला गया।

    कुछ ही देर बाद जैसे ही मैं किसी काम से क्लीनिक से बाहर गया तो मुझे क्लीनिक से मेरे कर्मचारी का फोन आया कि राजू खोसला क्लीनिंग में जमकर तोड़फोड़ कर रहा है। मैं तुरंत क्लीनिक पर वापस आया और देखा कि क्लीनिक के सारे शीशे टूटे हुए थे और अंधर कांच ही कांच बिखरा हुआ था।

    जिसकी सूचना मैंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सूचा सिंह ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर नागिन्दर खेरा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा घटना संबंधी जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • होशियारपुरः व्यक्ति का हथियारो से हमला कर किया कत्ल, देखें CCTV

    होशियारपुरः व्यक्ति का हथियारो से हमला कर किया कत्ल, देखें CCTV

    होशियारपुर/अनिकेतः जिला होशियारपुर ब्लॉक दसूया गांव तर्कियाना में देर रात को एक प्रवासी व्यक्ति का सिर पर डंडा मारकर उसका कत्ल कर दिया गया। वारदात की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते मौके पर दसूहा के डीएसपी बलवीर सिंह पहुंचे। डीएसपी ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 4 दुकानों के ताले तोड़ सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    4 दुकानों के ताले तोड़ सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंचकूलाः शहर में लूटपाट को चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात चोरों ने सेक्टर 6 की मार्किट में 4 दुकानों पर वारदात को अंजाम दिया है। चोर 4 दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में पड़ा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं चोरी की सूचना मिलने पर पंचकूला सेक्टर 7 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 17 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 17 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखारकर आएगी और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की चिंता करेंगे, जो आपके लिए भी नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आपको धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित है, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में नरम गरम रहने वाला है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और व्यापार में आप किसी से कोई समझौता ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े लाभ के चक्कर में लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आपकी अपने माता-पिता से किसी बात पर लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको बड़ों की बात सुनना व समझना बेहतर होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपनी वाणी व व्यवहार से  सभी को एकजुट बनाए रखेंगे। आपको अपने लेनदेन के मामलों में सावधानी अवश्य बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में ज्यादा धन का निवेश ना करें, नहीं तो आप कहीं गलत धन लगा सकते हैं। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। यदि आपने किसी काम को जूनियर के भरोसे छोड़ा, तो उसमें कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो उन्हें कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। काम को समय से पूरा करें आप अपनी यदि आपने अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव है आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद पनप सकता है और आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपसे कोई बात कहे, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। विद्यार्थी अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा और आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आपका कोई चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी। आज आपके अंदर बाहर आएगी जिसे देखकर लोग हैरान हो सकते हैं रोजगार की तलाश में कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके परिजनों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप आज सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं करना है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। अपने व्यवसाय में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। दान पुण्य के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। जिम्मेदारी से काम करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ निवेश संबंधी योजनाएं आज लटक सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपके अंदर आत्म सम्मान की भावना बनी रहेगी। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उनमें भी आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी बेहतर रहेंगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आज आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित यदि कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपके सामने यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह सहित 25 लोगों पर‌ FIR दर्ज

    पंजाब : अमृतपाल सिंह सहित 25 लोगों पर‌ FIR दर्ज

    अमृतसर: थाना अजनाला की पुलिस ने वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट के आरोप में वीरवार की रात केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एफआईआर में पुलिस ने लूटपाट की धारा को भी शामिल किया है। सब इंस्पेक्टर आज्ञा पाल सिंह ने बताया कि सारे मामले की जांच करवाई की जा रही है। घायल वरिंदर सिंह को सिविल अस्पताल अजनाला में दाखिल करवाया गया है। शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह ने बताया कि वह जिला चमकौर साहिब के गांव सलेमपुर का रहने वाला है।

    वह सिख धर्म का प्रचार कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। कुछ महीने पहले विदेश से आया अमृतपाल सिंह भी सिख धर्म का प्रचार व नशे के खिलाफ करने वाली वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अक्सर अमृतपाल सिंह की वीडियो को लाइक व शेयर किया करता है।

    वरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह के साथ रहने वाले विक्रमजीत सिंह को वह पिछले 4 साल से जानता है। उसने विक्रम सिंह के हरकतों के बारे में अमृतपाल सिंह को बताने का प्रयास किया तो वह सभी उसके रंजिश रखने लगे। इसी बात को लेकर बुधवार को उसे कुछ लोगों ने फोन किया कि वह विक्रम सिंह के बारे में जो गलत फहमी पाले हुए हैं वह उसे ठीक करना चाहते हैं। मीटिंग का समय अजनाला में तय किया गया। कुछ लोग कारों में सवार होकर आए और उसके साथ मीठी मीठी बातें करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लोग उसे जबरी उठाकर खेतों में बनी एक मोटर पर ले गए।

    वहां अमृतपाल सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ पहले से मौजूद था। आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने उससे मोबाइल और ₹2000 नकदी भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि वह उसके यहां पंजाब में रहने वाले और विदेश में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को जानते हैं। अगर उसने मुंह खोलने का प्रयास किया तो वह सभी रिश्तेदारों को नुकसान पहुंच जाएंगे।