Blog

  • जालंधरः हथियारों को लेकर DCP Ankur Gupta ने जारी किए ये निर्देश

    जालंधरः हथियारों को लेकर DCP Ankur Gupta ने जारी किए ये निर्देश

    जालंधर/वरुणः शहर में हथियारों को लेकर डीसीपी अंकुर गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने कानून व्यवस्था दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और असला नियम, 2016 की धारा 32 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्र में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, मैरिज पैलेसों, होटलों, हॉल आदि में विवाह, पार्टियों एवं अन्य सभा स्थलों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने एवं प्रदर्शन करने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति हथियारों को प्रमोट करने वाले गीतों को और हिंसा, लड़ाई, झगड़े का महिमामंडन करने वाले गीतों और हथियारों को लेकर तस्वीरें आदि खिंचवा कर या हथियारों की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर अपलोड करने पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह आदेश 16.11.2022 से 15.01.2023 तक लागू रहेगा।

  • जालंधरः DMC Hospital पर निगम की कार्रवाई, भेजा नोटिस

    जालंधरः DMC Hospital पर निगम की कार्रवाई, भेजा नोटिस

    जालंधर/वरुणः महानगर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बिल्डिंग ब्रांच टीम की ओर से कई इमारतों को नोटिस जारी किए जा चुके है। वहीं आज निगम टीम ने शहीद उधम सिंह नगर स्थित डीएमसी अस्पताल को नोटिस जारी कर इमारत से दस्तावेज दिखाने के लिए तलब किया है।

    बताया जा रहा है कि निगम टीम द्वारा जारी नोटिस में डीएमसी अस्पताल की इमारत का सीएलयू और नक्शे समेत अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक डीएमसी इमारत को लेकर उन्हे कई दिनों से शिकायत आ रही थी। इस शिकायत के आधार पर आज उन्होंने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया है। बता दें कि इससे पहले भी निगम टीम ने शहर में कई इमारतों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

  • पंजाबः चाइना डोर को लेकर सरकार ने राज्य के DC को जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः चाइना डोर को लेकर सरकार ने राज्य के DC को जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़: पंजाब में चीनी डोर के साथ हाल ही में घटी दुखदायक घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों को चीनी डोर बेचने और इसका प्रयोग करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के हुक्म दिए हैं। विज्ञान प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भावुक होते हुए कहा, ‘‘बीते दिन रोपड़ में 13 साल के बच्चे गुलशन की चीनी डोर के कारण मौत हो गई, जबकि यह बच्चा साइकिल पर जा रहा था जिस कारण उसका कोई कसूर भी नहीं था। पिछले समय में चीनी डोर से हमारे बच्चों, बुज़ुर्गों और अन्य जीव-जंतुओं को बहुत नुकसान हुआ।

    मुख्यमंत्री ने इस दुखदायक घटना का गंभीर नोटिस लिया और मानवीय जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लोगों के खि़लाफ़ सख़्त कदम उठाने के हुक्म दिए हैं।’’ मीत हेयर ने सख़्त शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के साथ किसी भी तरह का लिहाज़ नहीं बरता जायेगा और उनके खि़लाफ़ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि राज्य में चीनी डोर बेचने और बरतने पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी है और यहाँ तक कि राज्य में इस की मैनुफ़ेक्चरिंग करने का भी एक भी यूनिट नहीं है, परन्तु फिर भी कुछ लोग दूसरे राज्यों से डोर लाकर बेचने के ग़ैर-कानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं, जिनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

    उन्होंने यह डोर बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो इसकी बिक्री तुरंत बंद कर दें या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। चीनी डोर बेचने वालों को मानवता का दुश्मन बताते हुए मीत्र हेयर ने लोगों से अपील की कि इस डोर को बेचने और बरतने वालों की शिकायत सम्बन्धी जि़लो के डिप्टी कमिश्नर या स्थानीय सरकार संबंधी दफ़्तर में जाएं, जिससे तुरंत कार्यवाही की जा सके। उन्हों ने अभिभावकों को भी अपील की कि वह अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए इसका प्रयोग न करने दें और इससे होने वाले नुकसान संबंधी अवगत करवाएं।

  • पंजाबः 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ASI और ड्राइवर गिरफ्तार

    पंजाबः 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ASI और ड्राइवर गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को इंडियन रिजर्व बटालियन के एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक ड्राइवर को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बात का खुलासा करते हुए विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना शहर के जनकपुरी निवासी कैलाश कुमार की शिकायत पर मोहाली में तैनात आरोपी एएसआई गुरजिंदर सिंह और ड्राइवर पीयूष आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी और ड्राइवर अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट, शंभू, पटियाला जिले में प्रवेश करों का भुगतान किए बिना लोहे के कबाड़ से लदे अपने वाहनों को अनुमति देने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को ड्राइवर समेत दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पुलिस अधिकारी और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः पुलिस ने नायब तहसीलदार भर्ती मामले में किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने नायब तहसीलदार भर्ती मामले में किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पंजाब पुलिस ने आज नायब तहसीलदार की भर्ती मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे नायब तहसीलदारों की भर्ती फिर से सवालों के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती घोटाले में पुलिस अधिकारी के भाई की संलिप्तता भी सामने आई है। पटियाला जोन के आईजी मुखविंदर सिंह छिना और नए एसएसपी वरुण शर्मा अपनी कार्यवाही की पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ कुछ लोगों को एग्जाम दिलवाया गया था और इसके आधार पर सलेक्श हुई थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में 3 पटियाला और एक हरियाणा और कुरुक्षेत्र जिले से संबंधित है। आरोपियों ने एग्जाम करवाने और उनकी सलेक्शन करवाने के लिए स्टूडेंट्स से 20 से 22 लाख रुपए लिए थे। आरोपियों ने किसी ओर को एग्जाम में डमी कैडिडेंट को बिठाकर एग्जाम करवाए। पेपर दौरान आरोपियों ने टीचर्स के साथ एग्जाम की सेटिंग की हुई थी। गौरतलब है कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पहले इस मामले को उजागर किया था और इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी।

  • बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट ने दिशा – एक पहल के तहत अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया

    बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट ने दिशा – एक पहल के तहत अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया

    जालंधर/विजयः सामाजिक मूल्य प्रणाली का समर्थन करने के प्रयास में बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे दिशा- एक पहल के तहत अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार समारोह शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों और दसवीं कक्षा के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करने और पहचानने के लिए आयोजित किया गया था। इस समारोह के लिए सत्र 2021-22 के दसवीं कक्षा के टॉपर्स और शहर के 60 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में आमंत्रित किया गया।

    इस समारोह में डॉ. पलक बौरी, डायरेक्टर सीएसआर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। जबकि डॉ. अनूप बौरी, चेयरमैन, इनोसेंट हार्टस ग्रुप और आराधना बौरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर- कॉलेजज, इनोसेंट हार्टस ग्रुप ने गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, इसके बाद दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट ने विद्यालयों के प्राचार्यों को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए विजऩरी प्रिंसिपल अवार्ड प्रदान किया। मुख्य अतिथि डॉ. पलक बौरी ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों तथा दसवीं कक्षा के टॉप अचीवर्स को सम्मानित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि युवा छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने और उन्हें अपने जीवन में महान ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का यह एक अच्छा अवसर है। 

    दिशा- एक पहल के तहत, बौरी मेमोरियल ट्रस्ट वास्तव में समझता है कि सहभागी समर्थन के द्वारा ही समाज में सामाजिक विकास प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, गो ग्रीन, ड्रग्स को न कहें, प्लास्टिक को न कहें, डिजिटलीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविरों के आयोजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत समाज के लिए अपनी सेवाओं का योगदान देते रहेंगे।

  • जालंधरः गाड़ी चालक से 1.25 लाख रुपए लेकर नौसरबाज हुए फरार

    जालंधरः गाड़ी चालक से 1.25 लाख रुपए लेकर नौसरबाज हुए फरार

    पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सूरानुस्सी रोड से सामने आया है। जहां नौसरबाज कार चालक व्यक्ति से 1.25 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए गुलाब देवी रोड निवासी विजय नारंग ने बताया कि वह मकसूदां सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह शाम दुकान से फ्री होकर कार में सवार होकर ड्राइवर के साथ कोल्ड स्टोर जा रहे थे।

    जैसे वही वह मकसूदां चौक से यूसीआई सुरानुस्सी रोड की ओर पहुंचे तो पीछे से दो युवक उनकी गाड़ी के पास आए और कहने लगे कि उनकी गाड़ी का पिछला टायर पंचर है। जब वे कार का पंचर देखने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे तो आरोपी मौका पाकर गाड़ी में पड़े दो बैग चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि कार में दो बैग थे। एक बैग में करीब 1.25 लाख रुपए जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान था, जबकि दूसरे बैग में कारोबार जरूरी दस्तावेज थे। 

    मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

    घटना को लेकर थाना एक प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर में दिन-दिहाड़े चोरी और लूटपाट की घटनाए पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन रही है।

  • पंजाबः 3 युवक थार गाड़ी और हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः 3 युवक थार गाड़ी और हथियारों सहित गिरफ्तार

    फिरोजपुर: पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सिटी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुडा कालोनी के पास खाली पड़ी जगह पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने थार सवार तीन युवकों को हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 रिवाल्वर .32 बोर, 16 रौंड जिंदा, 4 गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

    आरोपियों की पहचान जीवनजोत उर्फ जीवन पुत्र महिन्द्र सिंह वासी विकास विहार कालोनी, अंकुश शर्मा पुत्र जतिन्द्र मोहन वासी टाहली मुहल्ला फिरोजपुर व हरजीत सिंह पुत्र चन्न सिंह वासी बहादर वाला के रूप में हुई है। पकड़े गए आरपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें तीन युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। मामलें की जांच कर रहे बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

  • डबल डेकर बस और ट्रक की भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    डबल डेकर बस और ट्रक की भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खरखड़ा के समीप एक डबल डेकर बस को गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

    मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एक प्राइवेट डबल डेकर बस सवारियों को भरकर जयपुर के लिए निकली थी। चालक ने गांव खरखड़ा के निकट रात को खाना खाने के लिए बस को रोक दिया। खाना खाने के बाद सभी सवारियां बस में बैठ गई थी। इस दौरान चालक बस को ढाबा से सर्विस लेन पर बैक कर रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बस के पिछले हिस्से में सीधी टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद मची चीख-पुकार

    ट्रक की टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई। सवारियां बस में फंस गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश भी की। ट्रक का अगला टायर सर्विस लेन के साथ बने नाले में फंस गया। इसके बाद आरोपी ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग निकला। हादसे की सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने सवारियों को बाहर निकाला

    पुलिस ने हाईवे से गुजर रहे लोगों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला। वहीं हादसे में घायल हुए 5 लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के पुष्कर निवासी मुकुल के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

    घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए है। परिजनों के आने के बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः शिवसेना नेता के गनमैन ASI की रिवाल्वर के कारतूस चोरी, मचा हड़कंप

    पंजाबः शिवसेना नेता के गनमैन ASI की रिवाल्वर के कारतूस चोरी, मचा हड़कंप

    लुधियानाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस लाइंस में शिव सेना नेता के गनमैन (ASI) की बाइक पर टंगे बैग से चोर 20 कारतूस चोरी होने का मामला सामने आया है। एएसआई की रिवाल्वर के कारतूस चोरी होने से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि चोर पुलिस लाइंस जैसी सुरक्षित जगह पर भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

    मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। घटना की जानकारी देते हुए एएसआई जनक राज ने बताया कि यह केस एएसआई सुरिंदर पाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बयान में बताया कि वे शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष सौरव वर्मा के साथ गनमैन तैनात है।

    बीते दिन वह अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइंस आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बैरक नंबर 3 स्थित बारबर शाप के बाहर पार्क की थी। उस पर टंगे बैग में .32 बाेर रिवाल्वर के 20 कारतूस दो डिब्बों में 10-10 कारतूस रखे हुए थे। थोड़ी देर के बाद आकर चेक किया तो बैग में से दोनो डिब्बे चोरी हो चुके थे। जनक राज ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी चैक कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।