Home Punjab Punjab: निशानदेही करने पहुंचे निगम अधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना, देखें वीडियो

Punjab: निशानदेही करने पहुंचे निगम अधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना, देखें वीडियो

0
Punjab: निशानदेही करने पहुंचे निगम अधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना, देखें वीडियो

अमृतसरः इन दिनों अमृतसर का झबाल रोड चर्चा का विषय बना हुआ है। झबाल रोड स्थित 27 कनाल एकड़ जमीन पर बनी 20 दुकानों का मामला उलझता नजर आ रहा है। आज फिर जब नगर निगम और माल विभाग के अधिकारी जमीन की निशानदेही करने पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह दुकानें सरकारी जमीन पर बनाई गई है।

वहीं दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों की रजिस्ट्रियां दिखाई गई। जिसके बाद प्रशासन बिना कार्रवाई किए वहां से चला गया। वहीं दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन के पास निशानदेही का कोई भी सबूत नहीं है। न ही यह साबित कर पाए है कि यह दुकानें सरकारी जमीनों पर बनाई गई है। प्रशासन जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहा है। दूसरी तरफ एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सैनी ने बताया कि उनके बाहर एसोसिएशन के एक वकील की निजी प्रॉपर्टी इस जमीन के ऊपर है। जिसे नगर निगम और माल विभाग के अधिकारी सरकारी जमीन बता रहे है। अगर प्रशासन ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा तो पूरे पंजाब के वकील पक्के धरने पर बैठेंगे और विभाग के खिलाफ हड़ताल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here