Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं का हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar: नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं का हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar: नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं का हंगामा, देखें वीडियो

जालंधरः श्री राम चौक पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जब नगर निगम के ऑफिस में कांग्रेसी नेता पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कांग्रेसी नेता घरों से ही नगर निगम को ताले लगाने के लिए लेकर आए थे।

बता दें कि जगह-जगह सीवरेज का पानी भरने के कारणा लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक और जालंधर शहरी प्रधान रजिंदर बेरी सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने हाथों में तख्तियां लेकर चौक पर प्रदर्शन किया गया।

पिछले कई दिनों से शहर में सीवरेज लीकेज से आधे से ज्यादा शहर के लोग परेशान है। कई इलाकों में बिना बारिश के सीवरेज का पानी भर जाता है। जिसको लेकर रोजाना किसी न किसी मोहल्ले में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा राम नगर, गाली गुल्ला, गांधी कैंप, बस्ती एरिया और दोआबा चौक के आसपास के लोग परेशान हैं। जिसे लेकर कॉर्पोरेशन जालंधर के गेट के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द लोगों की समस्या को हल करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here