Home Punjab Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, मौत

Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, मौत

0
Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, मौत

अबोहर – मलोट-हनुमानगढ़ बाईपास पर  एक ट्रक ने साइकिल-रेहड़ी पर सवार वृद्ध दंपती को कुचल दिया। हादसे के बाद गंभीर घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाणी विशेषरनाथ निवासी रामबीर व उसकी पत्नी मूर्ति देवी सीतो रोड पर बन रही एक कोठी में चौकीदारी करते थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह वे साइकिल-रेहड़ी पर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here