Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

0
Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

Jalandhar (ens) : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने मल्टी स्टेट बैंको में चेक के जरिए फ्रॉड करने वाले सिंडिकेट के 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस को जांच मे पता चला कि गिरोह के सदस्य चेक के साथ छोखाधड़ी करके लाखों रुपए की ठगी मारते थे। इस गिरोह के लिंक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैले हुए थे। वह अक्सर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। कई शिकायतें मिलने के बाद सीपी स्वपन शर्मा ने एक टीम का गठन किया।

जिसके बाद टीम ने ऐसे 61 घोटालों की पहचान कर 19 बैंक खातों को जब्त किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों से 44 एटीएम कार्ड, 17 चेक बुक और छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में और भी कई खुलासे हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here