Home Punjab Punjab News: वाल्मीकि समाज और सिख जत्थेबंदियों के नेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

Punjab News: वाल्मीकि समाज और सिख जत्थेबंदियों के नेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

0
Punjab News: वाल्मीकि समाज और सिख जत्थेबंदियों के नेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो
अमृतसरः थाना-सी डिवीजन की पुलिस की ओर से पटाखे बेच रहे तीन नौजवानों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। वहीं आप नेता तलबीर सिंह ने ने पुलिस मुलाजिमों पर युवकों से 10 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए है। कार्रवाई न होने पर आप नेता तलबीर गिल ने देर रात थाना सी डिवीजन के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक तरफ वाल्मीकि तीर्थ के लोग औऱ दूसरी तरफ सिख कम्यूनिस्ट के लोग आमने-सामने धरने पर बैठ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर माहौल को शांत करवाया। आप नेता तलबीर सिंह गिल ने बताया कि तीन नौजवानों की ओर से पटाखे बेचने की दुकान लगाई गई थी, उन्होंने आरोप लगाते कहा कि इन नौजवानों से पुलिस ने 10 हजार रुपए की मांग की, जब पैसे नहीं दिए तो नौजवानों को हिरास्त में ले लिया। तलबीर गिल ने कहा कि पैसे मांगने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। दूसरी तरफ मामले संबंधी डीसीपी आलम विजे सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों और पुलिस अधिकारी को बैठाकर मामले को सुलझा लिया या है।

 नेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here