Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Brother Food Point की 3 रेहड़ियों को आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट, देखें वीडियो

Punjab News: Brother Food Point की 3 रेहड़ियों को आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट, देखें वीडियो

0
Punjab News: Brother Food Point की 3 रेहड़ियों को आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट, देखें वीडियो
लुधियानाः भामिया रोड त्रिकोणा पार्क के नजदीक चौपाटी में रात 3 बजे आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में आने से फास्ट फूड की 3 रेहड़ियां जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में रेहड़ियों में पड़े 2 LPG सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। चौपाटी में रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर अपने पड़ोसियों की रेहड़ियों को आग लगाने का आरोप लगे है। घटना की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सिमरन ने बताया कि ब्रदर्र फूड प्वाइंट के नाम से उनकी 3 रेहडियां चौपाटी में लगती है। उनके साथ ही एक अन्य फूडी प्वाइंट नाम से रेहड़ी लगती है। उस रेहड़ी को एक महिला और उसका बच्चा चलाता है। उस महिला का पति अक्सर शराब पीकर चौपाटी में हंगामा करता है। आरोप है कि देर रात भी उस व्यक्ति ने चौपाटी में आई कुछ महिलाओं के सामने शराब के नशे में गालियां दी। पीड़ित का कहना है कि उसे जब रोका गया तो गुस्से में उस व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। सिमरन ने कहा कि रात को हंगामा होने के कारण वह रेहड़ी से सिलेंडर व अन्य सामान घर नहीं ले जा सका। वह पुलिस चौकी उक्त व्यक्ति की शिकायत देने चला गया। रात करीब 3 बजे उसे इलाके से गुजर रहे व्यक्ति ने फोन कर रेहड़ियों में आग लगने की सूचना दी। सिमरन मुताबिक जब मौके पर देखा तो तीनों रेहड़ियां राख हो चुकी थी। रेहड़ियों में पड़े 2 सिलेंडर भी ब्लास्ट के कारण फट चुके थे। पुलिस ने रेहड़ी को आग लगाने वाले व्यक्ति के घर आज सुबह रेड भी की लेकिन वह फरार है। सिमरन मुताबिक उनका डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत लवी नाम के युवक की सिमरन व उसके भाई के साथ देर रात झड़प हुई है। शक है कि सरबजीत ने ही रात 3 बजे रंजिश में रेहड़ियों को आग लगाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेहड़ियों को आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here