Home Punjab Punjab News: तस्करों के खिलाफ NCB ने लिया एक्शन, भेजा Dibrugarh jail

Punjab News: तस्करों के खिलाफ NCB ने लिया एक्शन, भेजा Dibrugarh jail

0
Punjab News: तस्करों के खिलाफ NCB ने लिया एक्शन, भेजा Dibrugarh jail

पहली बार तस्कर को दूसरे राज्य की जेल में किया गया शिफ्ट

गुरदासपुर: पंजाब पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिल्ला निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। बिल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर थे। आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क में शामिल है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ अवैध तस्करी रोकथाम की धारा 3(1) एनडीपीएस (PIT-NDPS) के तहत कार्रवाई की है। राज्य का यह पहला मामला है, जब किसी को एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है और दूसरे राज्य की जेल में स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जेलों में चल रहे ड्रग नेक्सस को तोड़ने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है। कहा जा रहा है कि एनसीबी ड्रग तस्करों को पंजाब के जेलों में नहीं रखेंगी, बल्कि आरोपियों को पंजाब से बाहर अन्य राज्यों में की जेलों में शिफ्ट कर सकती है। एनसीबी का कहना है कि पंजाब के ड्रग माफिया के पाकिस्तान से कनैक्शन हैं, जिस कारण एनसीबी ने बड़ा एक्शन लेने के तैयारी में है। एनसीबी का कहना है कि ड्रग माफिया का कनैक्शन होने के चलते वह जेलों से ही ड्रग तस्करी चालू रखते हैं और आए दिन बॉर्डर के रास्ते से ड्रोन दस्तक जारी है जिसके साथ हेरोइन की खेप भेजी जाती है। एनसीबी का कहना है कि पंजाब की जेलों में बड़ी संख्या ड्रग तस्कर कैद हैं जिनके द्वारा ड्रग नेकस्स चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पहला ड्रग तस्कर बिल्ला हवेलिया को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here