Home Punjab>Firozpur Punjab : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फिरोजपुर : सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतर कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि 2500 सीएचओ राज्य में गांवों में चल रहे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही है और कई को जमीनी स्तर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वे बार-बार सरकार के नुमाइंदों और विभाग के अधिकारियों को अपनी परेशानियों से अवगत करा चुके हैं।

लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्हें इस सरकार से काफी उम्मीदें थीं जो अब खत्म हो चुकी है। वे लगातार दो साल से सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों को मांग पत्र दे रहे है। पिछले 1 सप्ताह में नेताओं ने सरकार के मंत्रियों और कई विधायकों से मुलाकात की और मांग पत्र दिया।

लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले महीने उन्हें मुख्यमंत्री ने 16 जुलाई को मिलने का समय दिया था। लेकिन बैठक से एक दिन पहले ही इसे रद्द कर दिया गया था। जिससे सरकार के प्रति सभी कर्मचारियों में काफी आक्रोश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here