Home Punjab>Gurdaspur Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने टीचर पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने टीचर पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

0
Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने टीचर पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातें रोजाना सामने आती है। हमलावर दिनदहाड़े बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां हमलावरों ने टीचर पर हमला किया। बटाला के खजूरी गेट में बाइक सवार युवकों ने स्कूल से घर लौट रहे एक अध्यापक को रोककर सरेआम तलवार से हमला कर घायल कर दिया।


पीड़ित की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक अमित स्कूल से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। खजूरी गेट से पहाड़ी गेट की तरफ जाते समय पीछे से बाइक पर आए 3 हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

जिसके बाद हमलावरों ने अमित से पूछा कि वह किस स्कूल में पढ़ाता है। जैसे ही उसने स्कूल का नाम बताया, जिसके बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से अमित पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here