Home Punjab Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे Senior Akali leader, सौंपा स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे Senior Akali leader, सौंपा स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

0
Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे Senior Akali leader, सौंपा स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

अमृतसरः सीनियर अकाली नेता प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अपना स्पष्टीकरण सौंपा है। जिसके बाद विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण सिंह साहिबान को लिखित तौर पर सौंप दिया है। इसके अलावा एक और पत्र सिंह साहिबान को सौंपा है।


श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दो दिन पहले लिखित में विरसा सिंह वल्टोहा को आदेश भेजे गए थे और 15 अक्तूबर को 9 बजे तक पेश होने के लिए कहा था। साथ ही यह भी कहा था कि अगर वो पेश नहीं हुए तो यह माना जाएगा कि विरसा सिंह वल्टोहा ने जत्थेदारों पर दबाव बनाने के लिए उनके चरित्र हनन की कोशिश की है। विरसा सिंह वल्टोहा ने 12 अक्तूबर को एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने सुखबीर सिंह बादल पर कार्रवाई के संबंध में जत्थेदार साहिब पर आरोप लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here