Home Punjab>Amritsar Punjab News : Baisakhi मनाने के लिए Pakistan गए 2238 सिख तीर्थयात्री भारत लौटे, देखें वीडियो

Punjab News : Baisakhi मनाने के लिए Pakistan गए 2238 सिख तीर्थयात्री भारत लौटे, देखें वीडियो

0
Punjab News : Baisakhi मनाने के लिए Pakistan गए 2238 सिख तीर्थयात्री भारत लौटे, देखें वीडियो

तीर्थयात्रियों ने और कॉरिडोर खोलने की अपील की

अमृतसरः खालसा सजना दिवस और बैसाखी के शुभ अवसर पर पाकिस्तान गए सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था आज सुरक्षित रूप से भारत लौट आया। इस जत्थे में कुल 2238 तीर्थयात्री शामिल थे, जो धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान गए थे। वापसी पर तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। अपने अनुभव साझा करते हुए तीर्थयात्रियों ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने रहने, सुरक्षा और आने-जाने के लिए बहुत अच्छे इंतज़ाम किए थे। इसी वजह से उनकी यात्रा बहुत सुखद और यादगार रही।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में सिखों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों जैसे श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री डेरा साहिब, श्री करतारपुर साहिब और अन्य तीर्थस्थलों पर अरदास की। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों के दर्शन करके उन्हें असीम आध्यात्मिक शांति और खुशी का अनुभव हुआ।

श्रद्धालुओं ने भारत और पाकिस्तान, दोनों सरकारों का आभार व्यक्त किया और अपील की कि भविष्य में और अधिक कॉरिडोर खोले जाएं, ताकि ज्यादा से ज़्यादा श्रद्धालुओं को इन पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here