Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सिगरेट-बीड़ी के खोखे में अचानक लगी आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

Jalandhar News: सिगरेट-बीड़ी के खोखे में अचानक लगी आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सिगरेट-बीड़ी के खोखे में अचानक लगी आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

फिल्लौर: शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी चौक के पास एक खोखा भीषण आग की चपेट में आ गया है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिगरेट-बीड़ी के खोखे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि वह रोज की तरह शाम करीबन 7 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। घर पहुंचने के बाद उसे बाजार से फोन आया कि उसकी दुकान में आग लग गई है।

वह मौके पर पहुंचा तब काफी नुकसान हो चुका था। मालिक के अनुसार, आग में करीबन 15 हजार रुपये नकद और लगभग 70 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक ने प्रशासन से अपील की है कि उसे हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here