Blog

  • पंजाब सरकार की Indo-Canadian बस और कैंटर में हुई भीषण टक्कर 

    अंबालाः महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित दुखेड़ी के पास पंजाब रोडवेज की इंडो-कैनेडियन वोल्वो बस व कैंटर में भिड़त हो गई। हादसे में दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब जा रही करीब दर्जनभर सवारियां तो बाल-बाल बच गई लेकिन बस चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।

    पंजाब के रोपड़ निवासी चालक तनवंत सिंह को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया और सवारियों के ठीक होने पर उन्हें पुलिस की मदद से पंजाब रोडवेज की दूसरी बस में बिठाकर आगे रवाना कर दिया गया। महेश नगर पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल चालक तनवंत सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस में वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर चला था और चंडीगढ़ जा रहा था।

    शुक्रवार रात जैसे दुखेड़ी के पास पहुंचा तो अचानक सामने चल रहा कैंटर पहले तो डिवाइडर पर चढ़ गया और देखते ही देखते उतरकर सीधा उनकी बस की ड्राइवर सीट की तरफ से टकरा गया। हादसे में उसके सिर, बाजू आदि चेहरे पर चोटें आई। जबकि सवारियां बाल-बाल गच गई। उधर, हादसे के बाद सवारियां पूरी तरह से सहम गई थी। महेश नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करवाया और सवारियां को सुरक्षित भेजा

  • पंजाबः 4 पहियां वाहनों के लिए नए आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में चार पहियां वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए सीट बैल्ट अनिवार्य कर दी गई है। ड्राइवर सीट के साथ बैठने वाले यात्रियों के लिए तो पहले भी सीट बैल्ट लगाना लाजिमी था, लेकिन अब पिछली सीटों पर बैठने वालों के लिए भी सीट बैल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है। यह आदेश 15 फरवरी से लागू होगा। इस संबंध में एडीशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) ने एक आदेश जारी किया है। इसके बारे में राज्य के सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

    पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि इसके बारे में ड्राइवरों को और दूसरे लोगों को जो चार पहिया वाहनों में यात्रा करते हैं, उनको जागरूक किया जाए और इस संबंध में अलग-अलग शहरों में सैमीनार किए जाएं। बैल्ट लगाना सरकारी अधिकारियों के लिए भी उतना ही जरूरी है, जितना कि गैर-सरकारी लोगों के लिए हैं। यातायात शिक्षा वर्ष द्वारा प्रतिदिन आयोजित सेमिनारों में यह संदेश आम जनता को दिया जाये तथा यह भी बताया जाए कि इस सड़क सुरक्षा माह की समाप्ति के बाद कोई भी सरकारी अथवा गैर सरकारी वाहन चालक आगे अथवा पीछे सीट बेल्ट का प्रयोग न करें, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

  • बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में भर्ती

    मुबंईः दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ‘इंडिया टुडे’ में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

    मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो ‘सारेगापामा’ के एपिसोड में चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। 

    उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 73 साल है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने कई टीवी शोज भी जज किए हैं। आखिरी बार उन्हें विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था। इसके अलावा इन्होंने बंगाली फिल्म ‘प्रोजापति’ और ‘काबुलीवाला’ में भी काम किया था। फिलहाल इनका कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं हैं।

  • किसानों को लेकर अब इस जगह धारा 144 हुई लागू

    अंबालाः किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ की कॉल को लेकर अंबाला में भी धारा 144 लागू की गई है। एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अंबाला पुलिस द्वारा पंजाब से आने वाले खासकर शम्भू टोल प्लाजा पर भारी बैरीकेडिंग की जा रही है। एक्स्ट्रा फ़ोर्स भी मंगवाई गई है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल भी की जा रही है। साथ ही निगरानी रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एसपी अंबाला का स्पष्ट कहना है कि किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

    उधर, मॉक ड्रिल की तैयारी देखने आए एसपी जश्नेदीप रंधवा ने कहा कि 13 तारीख को कुछ किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा उन संगठनों से अपील की गई है कि किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में न लें और शांति से प्रदर्शन करें। एसपी रंधावा ने कहा कि पंजाब के जितने भी बार्डर हैं उसको सील करने के प्रबंध कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस एक्ट धारा 69 के अंतर्गत किसी को प्रोटेस्ट करना है तो उसे पहले परमिशन लेनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि साल 2020 में भी जब कुछ किसान संगठनों द्वारा प्रोटेस्ट किया गया था। उसमें सावर्जनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ था और पुलिस का बैरिकेड तोड़ा गया था, उसी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा इंतज़ाम किए गए हैं। एसपी ने बताया कि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा इसलिए कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। अगर किसी भी तरह की संपत्ति का नुकसान होता है तो हर्जाना प्रोटेस्ट करने वाले लोगों से वसूला जाएगा। एसपी ने कहा कि अंबाला पुलिस हर परस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन द्वारा भी नज़र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर धारा 144 का उलंघन करते पाए गए तो उनकी पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः बहुचर्चित बेअदबी कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने 2015 के बेअदबी मामलों के वांछित आरोपी प्रदीप कलेर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि क्लेर को फरीदकोट लाया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी कलेर और दो अन्य आरोपियों- संदीप बरेटा और हर्ष धुरी- को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। क्लेर पर 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान से संबंधित घटनाओं में साजिशकर्ताओं में से एक होने का आरोप है।

    ये घटनाएं गुरु गंथ साहिब की ‘बीर’ (प्रति) की चोरी, हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और फरीदकोट के बरगारी में बिखरे हुए पवित्र ग्रंथ के फटे हुए पन्नों से संबंधित हैं। इन घटनाओं के कारण फरीदकोट में बेअदबी विरोधी प्रदर्शन हुए। अक्तूबर 2015 में बेअदबी विरोधी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी में बहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि फरीदकोट के कोटकपुरा में कुछ लोग घायल हो गए थे। विशेष रूप से 2015 के बेअदबी मामलों पर पंजाब पुलिस की एक जांच रिपोर्ट में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाओं के लिए सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय को दोषी ठहराया गया था। बेअदबी की तीन घटनाओं में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम आया था।

    2015 में तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार ने तीन मामले जांच के लिए सी.बी.आई. को सौंपे थे- बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ (प्रति) की चोरी; बरगारी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाना और बरगारी में पाए गए पवित्र ग्रंथ के फटे हुए पन्ने। बाद में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सितंबर 2018 में पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम को जांच सौंप दी थी, जब राज्य विधानसभा ने जांच में प्रगति की कमी को देखते हुए इन मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सहमति वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया था।

  • भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

    उधर, जडेजा का इस मामले को लेकर आया बयान 

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के बारे में उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बहुत ही चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके अनुसार उनका और रवि (रविंद्र जडेजा) का अब कोई सम्बन्ध नहीं है, रवि उन्हें कभी भी बात करने के लिए फ़ोन नहीं करते है। अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि मैं जामनगर में अपने फ्लैट में बिलकुल अकेला रहता हूं, रवि कभी मुझे घर नहीं बुलाता है ना हम कभी उसे अपने घर बुलाते हैं। रवि की मां बहुत पहले ही एक हादसे में हमें छोड़ कर चली गई थी, जिसके बाद मैंने ही तीनों बच्चों को पाला और बड़ा किया, लेकिन रवि की शादी के 3-4 महीने बाद से ही घर में विवाद शुरू होने लगे थे। वहीं पिता के खुलासों पर रविंद्र जडेजा ने भी अपनी बात रखी है आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    रिवाबा से शादी के बाद शुरू हुए विवाद : पिता का आरोप

    अनिरुद्ध सिंह के अनुसार रविंद्र की शादी के बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गए थे, रवि की शादी 2016 में रिवाबा से हुई थी, शादी के कुछ दिनों के अंदर ही रिवाबा प्रॉपर्टी खुद के नाम पर कराने की बात कह रही थी। उन्होंने बताया कि हमारे होटल (जड्डूस) के मालिकाना हक़ के लिए रिवाबा ने विवाद शुरू किया। रिवाबा ने रवि से कहा की होटल मेरे नाम कर दो जिसके बाद इस मुद्दे पर उन दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, फिर रविंद्र ने बहन नयनबा से होटल को रिवाबा के नाम करने के लिए कहा। शादी के तीन महीनों में ही रिवाबा कहने लगी सब कुछ मेरा होना चाहिए, उन्होंने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया, वे अकेले रहना चाहती थी। अनिरुद्ध ने कहा अगर रवि क्रिकेटर ना बना होता तो अच्छा होता।

    ‘5 साल से पोती का चेहरा नहीं देखा’

    अनिरुद्ध सिंह कहते हैं कि रवि और मेरे बीच कोई रिश्ता नहीं है ना वो कभी मुझसे बात करते हैं न मैं उनसे कभी बात करता हूं। मैंने पिछले 5 साल से अपनी पोती को भी नहीं देखा है। उनकी लाइफ में ससुराल वालो का दखल बहुत ज़्यादा है, खासतौर पर उनकी सास का, वही सब कुछ संभालती हैं।

    खुद के खर्चे से चलाता हूं घर : अनिरुद्ध सिंह

    अनिरुद्ध सिंह जडेजा कहते हैं कि मुझे अपनी पत्नी की 20 हज़ार रूपए पेंशन मिलती है, उसी से में अपना घर खर्च चलाता हूं। मैं अपने फ्लैट में अकेला रहता हूं, मेरे पास गाँव में ज़मीन है, इसी पैसे से अपना जीवन जी रहा हूं। फ्लैट में अभी भी रवि का एक कमरा अलग है जिसमें रवि की जर्सी और शील्ड रखी है, इन चीज़ों से उसकी यादें हमेशा आंखों के सामने रहती हैं. जब भी वो खेलता है तो हमेशा उस पर ही निगाहें होती हैं।

    चौकीदारी कर रविंद्र को क्रिकेटर बनाया

    रवि के क्रिकेटर बनने के बारे में उनके पिता कहते हैं कि बहुत मेहनत कर मैंने बच्चों को पाला है, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, चौकीदारी कर घर चलाता था। रवि के पिता उन्हें आर्मी अफसर बनाना चाहते थे और रवि खुद भी आर्मी में ही जाना चाहते थे लेकिन मां की इच्छा पूरी करने वे क्रिकेटर बने।

    उधर, रविंद्र जडेजा ने पोस्ट के जरिए किया खुलासा

    इस बारे में रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया आकउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जो कि गुजराती भाषा में लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी की छवि खराब न करने की अपील करते हुए लिखा है कि ”इस अविश्वसनीय इंटरव्यू में बताई गई बातें निरर्थक और झूठी हैं। ये एकतरफा हैं, जिनका मैं खंडन करता हूं। यह निंदनीय है। मुझे भी बहुत कुछ कहना है, लेकिन बेहतर होगा कि मैं उन बातों को सार्वजनिक तौर पर उजागर न करूं।”

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਨੇੜੇ ਦਿਨ ਰਾਤ ਦਾ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦਾ ਦਿਨ ਰਾਤ ਦਾ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਅੱਜ ਮਿਨੀ ਸੈਕਟਰੀ ਏਡ ਦੇ ਚਾਰੋਂ ਗੇਟਾਂ ਅੱਗੇ ਆਪਣਾ ਧਰਨਾ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਅੰਦਰ ਬਾਹਰ ਜਾਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ।

    ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾ ਦਾ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਫਿਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਖੇਤੀ ਨੀਤੀ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਰਜਾ ਵੀ ਮੁਆਫ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। 

  • पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    अमृतसरः विजीलेंस ब्यूरो ने जिला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त को रिश्वत लेते काबू किया है। सुनील के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी सुनील दत्त के विरुद्ध यह कार्रवाई गांव जल्लोके, ज़िला अमृतसर निवासी गुरसाहब सिंह की शिकायत पर की गई है। गुरसाहब सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्यवाई के तहत पटवारी पर आरोप तय हुआ है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है। बता दें कि, विजीलेंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए दोष सही पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पटवारी के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौ+त, कई घायल, देखें वीडियो

    नेल्लोर: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 2 बजे उस समय हुआ जब दो बैलों को लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे एक ट्रक को लोहा ले जा रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके टक्कर के बाद लोहा लदे ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही एक निजी बस में टक्कर मार दी।

    वहीं कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां तिलक समारोह से लौटकर घर आ रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आई।

    जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग इटावा से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। हादसा कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को एक ट्रक से एक अन्य मालवाहक वाहन की टक्कर हो जाने से कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर नैमेड थानाक्षेत्र में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिंगाचल गांव के समीप देर शाम हुआ।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਕਾਰ ਐਕਸ਼ਨ ਮੋਡ ‘ਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਉੱਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।  ਹੁਣ ਫਿਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੱਬਾਂ ਭਾਰ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।

    ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਬੈਰੀਗੇਟ ਪੱਥਰ ਅਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਕੰਟੀਨਰ ਵੀ ਰੱਖ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਖਨੋਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੋਂ ਹਰਿਆਣੇ ਵੱਲ ਕੂਚ ਕਰਨਾ ਔਖਾ ਹੋਵੇਗਾ, ਪਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਜੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਵਾਅਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਕੂਚ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਫਿਰ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਰਿਆਣੇ ਦੇ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੋਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਐਂਟਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦੇਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੈਰੀਗੇਟਿੰਗ ਵੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਹ ਵੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਦਾਤਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਤੋਂ 8 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਅਗਲੇ ਪਾਸੇ  ਉਝਾਣਾ ਨਹਿਰ ਤੇ ਵੀ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਡੀ ਬੈਰੀਗੇਟਿੰਗ ਕਰਨਗੇ  ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਨਾ ਜਾ ਸਕਣ ।