Blog

  • एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

    एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

    चंडीगढ़ : स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एस.टी.सी.), पंजाब के कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य वी.आई.पी. के साथ तैनात परिवहन विभाग के लगभग 200 ड्राइवरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर-17 स्थित मुख्यालय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक ड्राइविंग आदतों को वैज्ञानिक आधार वाली, रक्षात्मक सड़क सुरक्षा कौशलों में परिवर्तित करना था। “कौशल-आधारित ड्राइविंग से वैज्ञानिक ज्ञान तक और आत्मविश्वास से सतर्कता एवं दक्षता तक” विषय के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्राइवरों को अत्यधिक दबाव और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना था।

    इस प्रशिक्षण के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग पर विशेष जोर दिया गया ताकि ड्राइवरों की सोच को पहले से ही जोखिम प्रबंधन, सड़क पर मौजूद खतरों की त्वरित पहचान तथा तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल की ओर विकसित किया जा सके। इसके अलावा, मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को बड़े स्तर पर कम करने के लिए ड्राइवरों के मनोविज्ञान और व्यवहारगत बदलावों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

    इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य परिवहन आयुक्त परनीत शेरगिल ने कहा, “यह प्रशिक्षण हमारे ड्राइवरों को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, बल्कि मानसिक रूप से सजग और अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” यह कार्यक्रम परिवहन विभाग के सचिव वरुण रूजम के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका प्रबंधन आर टी ए सचिव रणप्रीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जीरो एक्सीडेंट के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह द्वारा प्रशिक्षण सत्र लिए गए।

  • Jalandhar News: BMS Fashion पर Firing के बाद धमकी देने की ऑडियो आई सामने, कहा ये है ट्रेलर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BMS Fashion पर Firing के बाद धमकी देने की ऑडियो आई सामने, कहा ये है ट्रेलर, देखें वीडियो

    जालंधर: किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion पर Showroom पर बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई। इस घटना के बाद आरोपियों की धमकी देने की ऑडियो भी सामने आई है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि आरोपी कह रहा है कि कल तुमने फोन काट दिया था। वही दुकानदार कह रहा है की आवाज नहीं आ रही थी इसलिए फोन काट दिया गया था। आरोपी ने कहा कि आज आवाज साफ सुनाई दे रही है यह तोअब ट्रेलर है। दरअसल, आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना की एक ओर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

    नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक के पीछे बैठे नौजवान द्वारा सरेआम दुकान पर फायरिंग की गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते सिक्योरिटी गार्ड बिट्टू ने कहा कि वह खाना खाने के बाद आए तो देखा कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहाकि मेरी ड्यूटी शोरूम के अंदर होती है। खाना के बाद हाथ धोकर जब वापिस आए तो देखा दुकान का शीशा टूट गया। घटना में गोली किसी को नहीं लगी।

    इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।

    घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूमें बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बोर्ड व निगमों के लिंक अधिकारी नामित

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बोर्ड व निगमों के लिंक अधिकारी नामित

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विभिन्न बोर्डों व निगमों में प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। नामित लिंक अधिकारी स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी जैसी परिस्थितियों में किसी पद के रिक्त होने पर नामित लिंक अधिकारी संबंधित कार्यालयों का कामकाज देखेंगे।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक के पद के लिए महानिदेशक/निदेशक, कृषि को लिंक अधिकारी-1, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के मुख्य प्रशासक को लिंक अधिकारी-2 तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

    इसी प्रकार, एचएसएएमबी के मुख्य प्रशासक के पद के लिए हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-1, महानिदेशक/निदेशक, कृषि को लिंक अधिकारी-2 तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-3 नियुक्त किया गया है। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद हेतु महानिदेशक/निदेशक, कृषि को लिंक अधिकारी-1, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-2 तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-3 बनाया गया है।

    वहीं, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक के पद के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक को लिंक अधिकारी-1, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-2 तथा महानिदेशक/निदेशक, कृषि को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।सम्बन्धित अधिकारियों को अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व नामित लिंक अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी।

  • हरियाणा जल्द बनेगा “आलू के प्रमाणित बीज” उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा

    हरियाणा जल्द बनेगा “आलू के प्रमाणित बीज” उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा वैसे तो पहले ही कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य है और अब यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज आलू के उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब बनने की दिशा में काम कर रहा है। वे आज यहां हरियाणा के बागवानी विभाग द्वारा “हरियाणा टिशू कल्चर-आधारित बीज आलू अधिनियम, 2026,” एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) मिशन और हरियाणा उद्यानिकी नीति पर केंद्रित एक राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, बागवानी निदेशालय के विभागाध्यक्ष श्री अर्जुन सैनी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और बीज आलू उत्पादक मौजूद रहे। श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रस्तावित “हरियाणा टिशू कल्चर-आधारित बीज आलू अधिनियम, 2026” राज्य में रोग-मुक्त, उच्च गुणवत्ता वाले और ट्रेस करने योग्य (ट्रेसेबल) बीज आलू के उत्पादन को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ नए बाजारों तक पहुंच भी सुनिश्चित होगी।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश भर में गुणवत्तापूर्ण बीज आलू की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसकी उपलब्धता अभी भी सीमित है। इस प्रस्तावित अधिनियम का उद्देश्य टिशू कल्चर, एयरोपोनिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके बीज आलू उत्पादन के लिए एक वैज्ञानिक प्रणाली स्थापित करना है, जिससे प्रमाणित बीज उत्पादन और विपणन में किसानों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

    कार्यशाला के दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बताया कि हरियाणा में लगभग 33,000 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती की जाती है और राज्य में बीज आलू उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रस्तावित अधिनियम के लागू होने के बाद, राज्य में शुरुआती वर्षों के भीतर लगभग 10 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज आलू उत्पादन करने की क्षमता विकसित हो सकती है; इससे न केवल राज्य की अपनी ज़रूरतें पूरी होंगी, बल्कि अन्य राज्यों को भी गुणवत्तापूर्ण बीजों की आपूर्ति की जा सकेगी।

    इस कार्यशाला में एफपीओ मिशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने समझाया कि सामूहिक विपणन, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग), भंडारण और मूल्यवर्धन (वैल्यू एडिशन) जैसी सुविधाएं प्रदान करके किसानों की आय बढ़ाने में एफपीओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार एफपीओ को सशक्त बनाने और उन्हें कृषि व्यवसाय से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, आधुनिक बागवानी, संरक्षित खेती, उच्च मूल्य वाली फसलों और निर्यात-उन्मुख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा उद्यानिकी नीति के तहत किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहनों और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

    कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, एफपीओ सदस्यों और प्रगतिशील किसानों ने प्रस्तावित अधिनियम पर अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस अधिनियम को अधिक प्रभावी और किसान-अनुकूल बनाने के लिए प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

     
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण

    चंडीगढ़- केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सुझावों और अनुभवों से देश के विकास को नई दिशा और गति मिलती है। मंत्री ने शुक्रवार को गुरूग्राम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था स्थापित की है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सम्मेलन में उद्योग, शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई। चर्चा के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने देश में आधारभूत ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल क्रांति, कर प्रणाली में सुधार तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कौशल विकास तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करेंगे।

    एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

    केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम में महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इसके आगे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा गुरुग्राम में सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे नागरिकों तथा स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले युवाओं से संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
  • 3 साल कोमा में रहने के बाद इस देश के राजकुमारी का हुआ निधन, भारत ने जताया दुख

    3 साल कोमा में रहने के बाद इस देश के राजकुमारी का हुआ निधन, भारत ने जताया दुख

    बैंकाकः थाईलैंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, राजकुमारी बज्रकितियाभा नरेन्द्रदेब्यावती का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 47 वर्ष थी। काफी दिनों से गंभीर बीमार के साथ 3 साल से कोमा में थी। उनके अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक का माहौल है। शाही गृह ब्यूरो के मुताबिक, राजकुमारी का निधन गुरुवार शाम बैंकॉक के किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में हुआ, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। भारतीय दूतावास ने व्यक्त की शोक बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाई शाही परिवार और थाईलैंड की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत की संवेदनाएं थाईलैंड के राजा, शाही परिवार और देशवासियों के साथ हैं।   11 जून को राजकुमारी ने ली अंतिम सांस प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजकुमारी की मौत का 11 जून को होने की पुष्टी की है। थाई सरकार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि राजकुमारी बज्रकितियाभा ने 11 जून को अंतिम सांस ली। राष्ट्र के प्रति उनकी आजीवन सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। पालतू कुत्ते के साथ ट्रेनिंग के दौरान अचानक गिर पड़ी थीं राजकुमारी मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी को 15 दिसंबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उस समय नाखोन राचासीमा प्रांत के पाक चोंग जिले में अपने पालतू कुत्ते के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं,  तभी दिल से जुड़ी समस्या के कारण अचानक गिर पड़ी थीं। इसके बाद उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। संक्रमण के कारण उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया, हृदय की धड़कन अनियमित हो गई और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। पिछले कुछ महीनों में उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।    
  • Punjab News: कत्ल केस में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 3 किलो हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल केस में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 3 किलो हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहात पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़ी गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए। इसी के साथ पुलिस ने ड्रोन के जरिए आए 3 किलो हेरोइन मामले में तस्कर को गिरफ्तार किया और लक्खोवाल कत्ल कांड की गुत्थी भी सुलझा दी। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी कंवलप्रीत चाहल ने कहा कि अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 3 मामले में कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि गैंगस्टर नेटवर्क, ड्रोन के जरिए आई हेरोइन और लक्खोंवाल कत्ल कांड के संबंध में अहम खुलासे हुए है। पहले मामले में पुलिस ने पाकिस्तान हैंडलर से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क के 2 और सदस्यों को गिरफ्तार कर 7 पिस्टल बरामद की हैं। वहीं लक्खोवाल कत्ल केस में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

    एसएसपी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के साथ साझा आपरेशन के दौरान पहले ही 2 ग्रनेड बरामद किए जा चुके थे। इसी मामले की जांच के दौरान डीएसपी (डि) गुरिंदरजीत नागरा, डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और संबंधित थाने की टीमों ने 2 और अपराधियों की पहचान की। अपराधियों में से एक हैरी पहले ही अमृतसर जेल में बंद था। उसे रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान दो और पिस्तौल बरामद हुए। जांच के दौरान सामने आया कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और एजेंसियों से जुड़े हैं। पुलिस मुताबिक आरोपियों का मानना है कि पंजाब में शांति-व्यवस्था खराब करने और किसी बड़े वाकये को अंजाम देने की तैयारी में थे। जेल के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए नेटवर्क चलाने के आरोप में हैरी के खिलाफ अलग मामला भी दर्ज किया गया है।

    इसी दौरान नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत अंमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल कर ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई करीब 3 किलो हेरोइन के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी क्वलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि बीएसएफ के साथ साझा ऑपरेशन के दौरान बरामद हेरोइन की जांच के आधार पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी पंचायत मोहावा, थाना घरिंडा को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी के वह बैंक खाते भी सीज कर दिए हैं जिनके जरिए नशा तस्करी से जुड़े पैसों का लेन-देन किया जाता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह खेप आगे किसको सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं। वहीं, थाना अजनाला के अधीन आते गांव लक्खोवाल में हुए कत्ल की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है।

    एसएसपी ने कहा कि 4 जून 2026 को खेतों में से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी अजमाला गुरदीप सिंह की अगुवाई में हुई जांच के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता लगा कि मृतक की पत्नी निमो के मंगता सिंह नामक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध थे। जब मृतक को इस बारे में जानकारी मिली तो घर में झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी निमो, उसके प्रेमी मंगता सिंह, सतिंदर, जशनदीप और सर्वन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बाइक और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगे इसकी जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: BMS Fashion Showroom पर फायरिंग की नई CCTV आई सामने, सिक्योरिटी गार्ड का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BMS Fashion Showroom पर फायरिंग की नई CCTV आई सामने, सिक्योरिटी गार्ड का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion पर Showroom पर बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई। दरअसल, आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना की एक ओर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक के पीछे बैठे नौजवान द्वारा सरेआम दुकान पर फायरिंग की गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते सिक्योरिटी गार्ड बिट्टू ने कहा कि वह खाना खाने के बाद आए तो देखा कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहाकि मेरी ड्यूटी शोरूम के अंदर होती है। खाना के बाद हाथ धोकर जब वापिस आए तो देखा दुकान का शीशा टूट गया। घटना में गोली किसी को नहीं लगी।

    इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।

    घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूमें बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हासिल की नई ऊंचाइयां : कृष्ण लाल पंवार

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हासिल की नई ऊंचाइयां : कृष्ण लाल पंवार

    चंडीगढ़- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकारी नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत) में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री मीडिया इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने देशवासियों से आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का संकल्प लिया था। पिछले 12 वर्षों में इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका परिणाम आज पूरे देश के सामने है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत आर्थिक नीतियों और देशवासियों के सहयोग का परिणाम है।

    500 वर्षों का सपना हुआ साकार

    विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदियों से करोड़ों लोगों की यह भावना थी कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक सपना साकार हुआ। आज अयोध्या विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

    धारा 370 हटाकर मजबूत किया राष्ट्रीय एकीकरण

    विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि इस प्रावधान को हटाना संभव नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इसे सफलतापूर्वक हटाकर देश में एक संविधान, एक निशान और एक विधान की भावना को मजबूत किया गया।

    आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिली नई गति

    पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। पहले देश अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए बड़े पैमाने पर विदेशों पर निर्भर था, लेकिन आज मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत रक्षा उपकरणों और सैन्य तकनीक के निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा है। देश में निर्मित रक्षा उपकरणों का निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे भारत की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।

    जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

    पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कार्य कर रही हैं तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व के अग्रणी देशों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। इस मौके पर खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: IDFC Bank में हुआ हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: IDFC Bank में हुआ हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड पर स्थित आईडीएफसी बैंक में ग्राहक द्वारा हंगामा किया गया। जहां ग्राहक और बैंक कर्मियों द्वारा हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए ग्राहक राजिंदर कुमार ने कहा कि उसने बैंक से प्रॉपर्टी लोन करवाया था। इस दौरान उसने 5 से 6 साल तक ईएमआई का समय पर भुगतान किया। राजिंदर के अनुसार, उसके बाद कुछ किश्तें वह नहीं दे पाए। इसी दौरान उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था। जिसमें बैंक कर्मियों द्वारा क्रेडिट कार्ड की 18 हजार रुपए किश्त तय की गई।

    वहीं प्रॉपर्टी लोन की 9.60 लाख में सेटलमेंट हो गई। राजिंदर ने बताया कि बैंक कर्मियों ने क्रेडिट कार्ड के पैसे ले लिए। इस दौरान जब वह पैसे इकट्ठे करके आए तो बैंक कर्मी कहने लगे कि आपका लोन हमारे बैंक में नहीं है और लोन क्लोज है। जिसके बाद उन्होंने श्वेता नामक मेडम से कहाकि अगर लोन क्लोज है तो उन्हें एनओसी दी जाए। श्वेता ने कहा कि लोन का कोई रिकार्ड शो नहीं हो रहा। राजिंदर ने कहा कि वह बैंक को पैसे देने के लिए तैयार थे, लेकिन 2 साल तक वह बैंक के चक्कर काटते रहे। उन्होंने कहा कि अब नोएडा से एक फर्म से उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की का नोटिस आ गया।

    राजिंदर के अनुसार वह इस कंपनी को जानते भी नहीं है। पीड़ित का कहना हैकि उसने बैंक से पैसे लिए थे, लेकिन किसी ओर फर्म से कुर्की के नोटिस आ गया। राजिंदर ने कहा कि वह अब उन्हें यह नहीं पता कि उनके साथ स्कैम हुआ है। राजिंदर ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी प्रॉपर्टी कुर्क हुई तो वह बैंक के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। वहीं एएसआई सुरिंदर ने कहा कि राजिंदर ने प्रॉपर्टी लोन बैंक से लिया था। उनका कहना हैकि किश्तें अदा नहीं की। वहीं बैंक के लोन डिपार्टमेंट के इंचार्ज ने कहा कि वह किसी काम के सिलसिले से बाहर है और आकर मामले को लेकर बात करेंगे। एएसआई ने कहा कि अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह कोर्ट का रुख करेंगे।