Blog

  • Jalandhar: प्लाट बेचने का झांसा देकर ठगे 45 लाख, एक गिरफ्तार

    Jalandhar: प्लाट बेचने का झांसा देकर ठगे 45 लाख, एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बारादरी की पुलिस ने प्लााट बेचने का झांसा देकर 45 लाख ठगने वाले दो वाले दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लक्खोवाल, गुरदासपुर के रहने वाले बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है और फरार आरोपी सैदां गेट के पंकज की तलाश में लिए पुलिस जुटी हुई है। 

    थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआइ बलकरण सिंह को न्यू हरदयाल नगर निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि 7.5 मरले का प्लाट बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने  उससे 45 लाख रुपये ठग लिए है और बाद में न उसके नाम पर रजिस्ट्री करवाई और न ही पैसे वापस किए।

     जांच के बाद उनकी टीम के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने दोनों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab : गेट गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : गेट गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले से एक वीडियो सामने आया है। तेज-आंधी के कारण एक व्यक्ति के ऊपर लोहा का भारी भरकम गेट गिर गया। गेट के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।  हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री मालिक ने गेट को फिर से वैल्डिंग करवाया। फैक्ट्री का गेट किस तरह से गिरा यह जांच का विषय बना हुआ है।

     जानकारी मुताबिक घटना थाना मेहरबान के इलाका लड्डू कालोनी की है। फैक्ट्री RV फैब्रिक में E-रिक्शा चालक रोहित रोजाना माल लेने के लिए आता था। वह माल लेकर फैक्ट्री से बाहर निकल ही रहा था कि अचानक लोहे का गेट खुलकर उसके ऊपर गिर गया। उसने गेट से खुद का बचाव करने की काफी कोशिश की लेकिन वजन अधिक होने के कारण गेट उसके ऊपर गिर गया।

    खून से लथपथ रोहित को जब तक डाक्टरों के पास लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। रोहित के 3 बेटे है।  इस मामले में थाना मेहरबान के ASI गुरजीत सिंह ने कहा कि घटना की सीसीटीवी पुलिस चैक कर रही है। फिलहाल अभी IPC धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है

  • Jalandhar: Bank Manager के घर से लाखों की नकदी और गहने लेकर चोर फरार, केस दर्ज

    एक महीने बाद बैंक मैनेजर की पत्नी ने जाना था कनाडा चोरी के कारण करना पड़ा कैंसल

    जालंधर, ENS: माडल टाउन में चोर बैंक मैनेजर के घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरी का पता बैक मैनेजर तब चला जब पैसे रखने के लिए अलमारी का ताला खोला तो उसमें गहने नगदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना छह पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माडल टाउन के रहने वाले महिंदर पाल ने बताया कि वह पीएनबी बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात है। 

    वह पत्नी दिन के समय काम पर रहते हैं और घर पर अकेली बुजुर्ग मां मां रहती है। उसने बताया कि कुछ दिन उसने अलमारी में पैसे रखने के लिए ताला खोला तो अलमारी में रखे 22 हजार रूपये नगदी, 700 कनैडियन डालर और लाखों के गहने नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने खुद जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो शिकायत थाना छह की पुलिस को दी और चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। 

    बैंक मैनेजर ने बताया कि बड़े बुजुर्गों के गहने उसे परिवार ने दिए थे और एक एक रूपया जोड़कर उन्होंने पैसों को इकट्ठा किया था। उन्होंने कहा कि चोर पैसे ले जाते कोई दुख नही होना वह दोबारा जोड़ लेता लेकिन कई सालों से बुजुर्गों की जमां पूंजी से बने गहनों की आखिरी निशानी न लेकर जाते। जांच अधिकारी एएसआइ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। चोरी किस दिन हुई इस बात का परिवार को पता नहीं था, जिसके चलते वह सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रहे हैं और उन्हें खंगाल कर जल्द ही चोरों को पकड़ लेंगे।

  • आज का राशिफल, 20 जून 2024

    आज का राशिफल, 20 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 8 बजकर 12 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा। 

    वृष राशि-आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे। 

    मिथुन राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    कर्क राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से।. आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस।.आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

    सिंह राशि-आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जाएगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा।.समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

    तुला राशि-आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

    धनु राशि-आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

    कुंभ राशि-आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे।. बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादामहत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे

     

  • Jalandhar: कांग्रेस ने उम्मीदवार का किया ऐलान, सुरेंद्र कौर को मिली टिकट


    जालंधर, ENS : वेस्ट  हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पार्षद चुनाव में जीत हासिल करने वाली और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर को टिकट देने का ऐलान किया है। बता दें कि सुरिंदर कौर का नाम टिकट की रेस में सबसे आगे था लेकिन आज औपचारिक ऐलान करके कांग्रेस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

    गौरतलब है कि 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव होने जा रहा है। अब तक आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने महिंदर भगत को टिकट दी है, वहीं भाजपा द्वारा शीतल अंगुराल को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।  वहीं देर रात कांग्रेस ने भी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के नाम पर मुहर लगाकर ऐलान कर दिया है।

  • बठिंडा : पुलिस ने 5.10 क्विंटल चूरा पोस्त सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

    बठिंडा : पुलिस ने 5.10 क्विंटल चूरा पोस्त सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

    बठिंडा : एसएसपी दीपक पारीक के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी पारीक देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की टीम गश्त के दौरान थाना मेन रोड ने बाजाखाना के पास शक के आधार पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से 36 बोरी कुल 5 क्विंटल 10 किलों चूरापोस्त बरामद हुई।

  • Kitchen से मिली महिला की डेडबॉडी, देखे वीडियो   

    Kitchen से मिली महिला की डेडबॉडी, देखे वीडियो   

    पंचकूला : सेक्टर 15 मे स्थित एक मकान से एक महिला की डेडबॉडी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मकान नंबर 348 से बॉडी मिली है, जो 6 से 7 दिन पुरानी थी। आस पास के घरों में बदबू आने की वजह से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। 


    पुलिस जब दरवाजे तोड़कर अंदर गई ,तो महिला की लाश कीचन में पड़ी मिली। महिला की बॉडी में कीड़े लगे हुए थे और बॉडी पूरी काली पड़ी हुई थी। सेक्टर 15 के चौकी इंचार्ज योगदीयण सिंह ने बताया कि महिला की बॉडी को सेक्टर 6 हॉस्पिटल मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवा कर महिला के भाई को सौप दी है। 

    मृतक महिला की पहचान सुदेश कुमारी के रूप मे हुई है। जिसकी उम्र 61 साल है। महिला का तलाक काफी समय पहले हो चुका था और कोई बच्चा भी नही था। महिला अकेली ही कोठी में रहती थी। महिला के दो भाई है। जो कि पंजाब के होशिरपुर में रहते है।

  • Jalandhar : अब E- Rickshaw में बैठी सवारियों को निशाना बनाने लगे लुटेरे

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पुलिस से बेखौफ होकर लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालत यह हो गए कि अब ई श-रिक्शा में बैठी सवारियां भी सेफ नहीं रही। ताजा मामला सबसे व्यस्त रहने वाली रोड पर स्थित खालसा स्कूल के बाहर से सामने आया है, जहां शाम 7.30 बजे बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला की कान की बालियां छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे का हाथ पकड़ लिया।

    जिसके बाद बाइक लुटेरे महिला से हाथ छुड़ाकर घटना स्थल से वारदात को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। गनीमत यह रही कि चलती ई रिक्शा से महिला बाल बाल गिरने से बच गई। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे नाके की परवाह किए बिना रोड पर चलती ई रिक्शा में बैठी सवारियों को निशाना बनाने में जुट गए है। महिला का कहना है कि लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसकी शिकायत जब भी पुलिस को की जाती है तो पुलिस लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दे देती है।

  • प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    पंचकूला : सेक्टर 10 की मार्किट में हाई वोल्टेज ड्रामा होने की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक जिन दो पक्षो का  झगड़ा हुआ था ,वह सगे भाई बहन बताए जा रहे है।

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 10 चोंकी की पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी आपस में एक दूसरे से हाथपाई करते रहे। झगड़े के कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। वही पुलिस ने कहा कि शिकयत मिलने पर अगली करवाई की जाएगी।

  • Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    बेंगलुरु : आज कल Online Product Delivery के समय गड़बड़ी यां गलत Product आना आम बात है। लेकिन, बेंगलुरु में हुआ कुछ ऐसा की सामान आर्डर करने वाली महिला के उड़ गए होश। महिला ने Amazon से एक Xbox Controller मगवाया था। जब उसने बॉक्स खोला तो उस के बिच में से एक जिन्दा कोबरा निकला। 

    पर राहत वाली बात ये है की जब सांप ने बाहर आने की कोशिश की तो वो पैकिंग टेप से चिपक गया, जिस कारण वो किसी को कोई नुक्सान नहीं पंहुचा पाया। 

    शुरुआती झटके के बावजूद, वह इस घटना को वीडियो में रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर साझा करने में सफल रही। वीडियो में आधा खुला Amazon पैकेज बाल्टी में रखा हुआ दिख रहा है। इस बीच आप देख सकते हैं कि पैकिंग टेप में फंसा कोबरा भागने की कोशिश कर रहा है।