गुजरात: जामनगर में एक अद्भुत घटना सामने आयी है । यहाँ पुष्करधाम सोसायटी के स्ट्रीट नंबर-5 में रहने वाले जस्मित पटेल ने बालाजी नाम की कंपनी के वेफर्स का पैकेट खरीद। जब वह उसे घर लाया और पैकेट खोला तो उसके अंदर एक मरा हुआ मेंढक मिला। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत नगर खाद्य विभाग से की। खाद्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले की जांच जारी है।
Blog
-

Hershey के चॉकलेट सीरप में निकला मरा हुआ चूहा, वीडियो वायरल
नई दिल्लीः खाने-पीने के सामान को लेकर हर दिन किसी न किसी तरह की खबरें सामने आ रही है। कभी आइसक्रीम में इंसानी उंगली तो कभी गन्ने के जूस में थूक मिला के देना। इस तरह की खबरें हम आजकल रोज देखते और पढ़ते हैं जिसकी वजह से कई बार हम कुछ भी खाने-पीने से पहले सतर्क रहते हैं। इन्हीं खबरों के बीच एक और खबर सामने आ रही है जिसमें हर्षे की चॉकलेट सिरप में एक मरा हुआ चूहा मिला है। यह चूहा तब मिला है जब इस चॉकलेट सिरप की सीलबंद बोतल को खोला गया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वायरल हो रहे इस पोस्ट ने कई यूजर्स को चौंका दिया है। रील का दावा है कि हर्षे के चॉकलेट सिरप की एक सीलबंद बोतल के अंदर एक मरा हुआ चूहा मिला। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रामी नाम की यूजर लिखती हैं, ‘मेरे Zepto ऑर्डर में चौंकाने वाली चीज मिली। ये सभी की आंखें खोलने के लिए दी जा रही जानकारी है।’ इसके बाद वो बंद ढक्कन को खोलती हैं और सीरप को एक कप में डालती हैं। इसमें उन्हें मरा हुआ चूहा मिलता है। उनके परिवार से कोई उसे पानी से धोता है। ताकि ये साफ तौर पर दिखा सके कि अंदर मिली चीज मरा हुआ चूहा है।

महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए Zepto को Hershey’s चॉकलेट सिरप का ऑर्डर दिया था। जब उसे हमने केक पर डालना शुरू किया तो लगातार छोटे बाल मिलने लगे। फिर हमने उसे खोलने का फैसला किया। जब उसे खोला और डिस्पोजेबल गिलास में डाला तो मरा हुआ चूहा मिला। ये चूहा ही है या कुछ और इसे जानने के लिए हमने उसे बहते पानी में धोया। तब पता चला कि ये मरा हुआ चूहा ही है।’ चॉकलेट सीरप की कंपनी Hershey’s ने पोस्ट पर रिप्लाई किया है। उसने कहा, ‘हमें ये देखकर बहुत दुख हुआ। कृपया हमें बोतल से UPC और मैन्युफैक्चरिंग कोड customercare@hersheys.com पर रेफरेंस नंबर 11082163 के साथ भेजें, ताकि हमारी टीम का सदस्य आपकी सहायता कर सके!’
-

इस इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
राजस्थान: जयपुर में एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में चिंगारी बेसमेंट से निकली और जल्द ही पूरी तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इसलिए लगी क्योंकि इमारत के बेसमेंट में पेंट और थिनर जैसे पदार्थों रखे हुए थे। हालाँकि, भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।
घटना दुर्गापुरा के रघुविहार कॉलोनी की है जब बुधवार सुबह करीब 10 बजे मकान नंबर 57 में अचानक आग लग गयी। इसके बाद कर्मचारी गोदाम छोड़कर बाहर भाग गए। काले धुएं के घने बादलों के बीच, निवासियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन कई घंटों तक आग नहीं बुझाई जा सकी। इसके बाद, जिलों के कई घरों को भी खाली करा लिया गया।।
पांच घंटे बाद भी इस भीषण आग को नहीं बुझाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि इमारत के गोदाम में अवैध रूप से रखे गए रसायनों के कारण आग लगी। वहीं, आग लगने के बाद बिल्डिंग का मालिक गायब हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।
-

Punjab: इस इलाके में आरोपियों और पुलिस में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो
फरीदकोटः जिले में डकैती और रंगदारी मामले में वांछित आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हुए है। आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह चिड़ी और हैप्पी के रूप में हुई है। जिनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी की बाजू में गोली लगी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल का कहना है कि संदिग्धों व्यक्ति के बारे में गु्पत सूचना मिलने पर उनकी टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने के लिए गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें मौके पर काबू कर लिया गया है।
Punjab: Bullets fired between accused and police in this area, 2 injured, watch video #Punjab #Bullets #fired #between #BiggBossOTT3 #accused #and #police #this #area #2injured #watch #video pic.twitter.com/8bYbFCFn9D
— Encounter News (@Encounter_India) June 19, 2024 -
Punjab: Police Line में तैनात कर्मी की गोली लगने से मौत
संगरूरः जिले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले तैयार होते समय रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली सिर में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल संगरूर भेज दिया जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।
जानकारी अनुसार सिपाही प्रभजोत सिंह (34) पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी लोंगोवाल एसजीपीसी के पूर्व प्रधान व पूर्व विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल के साथ गनमैन के तौर पर सेवा निभा रहा था, जिसे लोकसभा चुनाव दौरान पुलिस लाइन संगरूर में तैनात कर दिया गया था। बुधवार सुबह वह अपने घर पर ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान वर्दी पहन रहा था, जब वह अपना सरकारी रिवाल्वर साफ करने लगा तो अचानक गोली चल गई व गोली सिर में लगने से मौके पर ही प्रभजोत सिंह की मौत हो गई।
-

Punjab: 2 बाइक सहित 3 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो
बटालाः चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किय है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक भी बरामद की है। दरअसल, एसएसपी अश्विनी गोटीआल के दिशा निर्देश और सिटी डीएसपी आजाद दविंदर सिंह की अगवाई में चलाई गई मुहिम के दौरान सिटी एस एच ओ सरदार गुरबिंदर सिंह की टीम द्वारा नाकेबंदी के दौरान ट्रक यूनियन के पास बैंक कॉलोनी पुल पर शक्की व्यक्तियों को मोटरसाइकिल रुकने का ईशारा किया।
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल पीछे मोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले चोरी किया था और वह इसे बेचने जा रहे थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार पुत्र माना वासी पिंड कोठे, जोबन सिंह उत्तर जोधा सिंह पिंड वासी कोठे और हरमनप्रीत सिंह पुत्र रिंकू वासी जतो सरजा के रूप में हुई है। आरोपियों पर आईपीएस के अधीन तिथि के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
-
Jalandhar: वेस्ट हलके में उप-चुनाव से पहले कांग्रेस का एक्शन, 2 नेताओं पर गिरी गाज
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 2 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, कांग्रेस ने पार्टी विरोध गतिविधियां करने के मामले में दो नेताओं को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने आज लेटर जारी कर मामले की जानकारी सांझा की है। जिसमें उन्होंने कहा- अमरीक सिंह केपी और गुरकृपाल सिंह भट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के मामले में 6 साल के लिए बर्खास्त किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे। इसकी भनक जब कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस द्वारा कार्रवाई कर दी गई। बता दें कि अभी तक कांग्रेस ने वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। जबकि भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल कल रोड शो करके नामांकन भरेंगे। इस दौरान रोड शो में रवनीत बिट्टू भी शामिल हो सकते है।
-

Punjab: सियासत का अड्डा बनी सब्जी मंडी, देखें वीडियो
लुधियानाः सब्जी मंडी सियासत का अड्डा बन गई है, जहां पार्किंग ठेकेदार द्वारा उन पर अतिरिक्त शुल्क का झूठा आरोप लगाकर ठेका छीनने की कोशिशे की जा रही है। इसी को लेकर उन्होंने मार्केट कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। इस मौके पर पार्किंग ठेकेदार और बाजार के अन्य संबंधित प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में सब्जी बाजार में अवैध वसूली करने वाले लोग दोबारा यहां अपना गलत काम चलाना चाहते हैं। जिसके कारण आए दिन लोगों को धमकी देकर माहौल खराब किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में वैध तरीके से काम हो रहा है, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब कर अवैध भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की भी बात कही। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मंडी में अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। पार्किंग ठेकेदार व अन्य पक्षों से यहां आकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
-

Punjab: गर्मी ने तोड़ा 1970 का रिकार्ड, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, देखें वीडियो
लुधियानाः महानगर में दिनभर लू (हीट वेव) चलती रही। हर कोई गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान होता रहा। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिनों से निरंतर अधिकतम तापमान यथावत बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक पी.यू की कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक चल रहा है, जबकि बीते दिन 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहाकि कल का न्यूनतम दिन का तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि नार्मल तापमान से 5.1 डिग्री अधिक पाया गया है।
इसी तरह आज न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि नार्मल तापमान से अधिक था। कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि यह तापमान 1970 के बाद अब दूसरी सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। उससे पहले 1972 में 32.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। उसके बाद 2015 में 30.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज फिर से दूसरी बार 30.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
कुलविंदर ने कहा कि इसी के चलते दिन और रात का तापमान न्यूनतम तापमान से अधिक चल रहा है। कुलविंदर ने कहा कि आने वाले एक से दो दिन में पंजाब में कहीं तेज हवाओं के साथ बादल गरज सकते है, वहीं बारिश के भी आसार है। कुलविंदर कौर ने कहा कि इस समय लुधियाना में पिछले दिनों में 45 डिग्री के अधिक तापमान दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि 15 मई से लगातार 40 डिग्री के तापमान अधिक चल रहा है, हालांकि 8 जून के दौरान 3 दिन ही तापमान ने गिरावट 40 डिग्री से कम देखने को मिली थी।
-

Punjab: इस मामले में ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टालरेंस नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरों की टीम ने बुधवार को थाना समराला में तैनात रहे सहायक सब इंस्पैक्टर ( ASI )सिकंदर राज को 18, 000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। उक्त आरोपी अब थाना दोराहा जिला लुधियाना में पुलिस में तैनात है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि उक्त पुलिस कर्मचारी विरुद्ध यह मुकदमा सैक्टर 32-ए, चंडीगढ़ रोड, निवासी रविन्द्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
एसएसपी रविंद्रपाल संधू कि बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने बयान दर्ज करवाए थे कि 13 मार्च, 2021 को उसके ड्राईवर राजदीप सिंह निवासी खडूर साहिब, तरनतारन, ज़िला तरनतारन, और हैलपर बिरजू, निवासी संजय गांधी कालोनी, लुधियाना नज़दीक नीलों पुल, समराला में एक सड़क हादसो का शिकार हो गए थे। उस दिन थाना समराला से ASI सिकन्दर राज एंव पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंच कर और दोनों वाहनों को थाने ले गए। इसके बाद ASI सिकंदर राज ने शिकायतकर्ता से उसके चालक को जमानत दिलाने, उसकी गाड़ी में पडा समान छोड़ने और उसके चालक ख़िलाफ़ दर्ज हुए हादसे के केस से बरी करवाने बदले 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।
जिसके बाद दोनों में 18,000 रुपए में बात फाइनल हुई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उक्त पुलिस मुलाज़िम की तरफ से रिश्वत की मांग सम्बन्धित बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए है। इसके बाद थाना दोराहा में तैनात एएसआई सिकंदर राज ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त मुलजिम को आज ब्यूरो की लुधियाना रेंज की टीम की तरफ से थाना दोराहा से गिरफ़्तार कर लिया गया और कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा।
