Blog

  • जालंधर: कलयुगी बेटे ने माँ को मारे डंडे, देखे Live

    जालंधर, ENS: गढ़ा क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुषमा रानी ने बताया कि उसके बेटे सनी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उससे मारपीट करने लगे। जब महिला के दूसरे बेटे ने रोका तो सनी ने उस पर भी धावा बोल दिया। जिसमे वह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि लड़ाई पैसो के लेन देन को लेकर हुई है।    

  • ਪੰਜਾਬ: 54 ਕੁਇੰਟਲ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ 1.25 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ 3 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਗਰਾਉਂ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ,ਕਰੋੜਾ  ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ,ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ,ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ  ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤਾਰੀ ਬਾਸੀ ਢੁਡੀਕੇ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਦੀ ਬਾਸੀ ਰਾਏਪੁਰ ਰਾਈਆਂ ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਮੁੱਲਾਪੁਰ ਨੇੜੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਸੀ ਰੂਪਾ ਪੱਤੀ ਰੋਡੇ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਨਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਬਾਹਰਲੀਆਂ ਸਟੇਟਾਂ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ਲਿਆ ਕੇ ਜਗਰਾਉਂ ਅਤੇ ਇਸ ਤੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਵੇਚਣ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਦੇ ਸਨ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ  54 ਕੁਇੰਟਲ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ 60 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਅਤੇ 1 ਕਰੋੜ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, 14 ਜਾਲੀ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟਾਂ, ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵਰਦੀ, ਨੋਟ ਗਿਣਨ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਰੋਹਨੀ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮੁਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ ਹੈ।

  • जालंधर: व्यक्ति पर लगे ठगी के आरोप, घर पहुंचे लेनदार, हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर (ENS) : महानगर के काला संघिया रोड पर चर्च कलोनी में लाखो रुपयों की ठगी को लेकर हंगामा होने  का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगी 27 लाख का घर 35 में दिलवाने को लेकर इस ठगी की शुरुआत हुई थी। अजित नगर के रहने वाले बबलू और उसके परिवार ने बताया कि 3 स्टार कलोनी में मकान दिलवाने को लेकर विजय मनचंदा को 10 लाख रुपए दिय थे। 

    पैसे लेकर विजय उनको टाल मटोल करता रहा। जिससे परेशान होकर जब वह प्रॉपर्टी डीलर के पास गए तो उसने बताया कि इस कलोनी में उनके नाम पर मकान नहीं है और न ही ऐसी कोई बात उससे हुई है।  बबलू ने आज विजय का घर ढूंढ कर परिवार सहित हंगामा किया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया , लेकिन विजय घर पर नहीं था।  

  • जालंधरः MCJ कमिशनर आदित्य उप्पल ने निगमाधिकारियो से की मीटिंग, देखे वीडियो

    जालंधर,(ENS): नगर निगम के नव नियुक्त कमीशनऱ आदित्य उप्पल की ओर से अलग अलग विभागों के मुलाजिमो के साथ मीटिंग की गई। इस  दौरान शहर के विकास, समस्याओ व अन्य मुद्दों पर चर्चा व विचाऱ विमर्श किया गया।  निगम कमीशनऱ आदित्य उप्पल ने कहाँ की आज कई विभागों के अफसरों व मुलाजिमो से मुलाक़ात की गई है l उनका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओ को जल्द से जल्द हल करना होगा, जो शिकायतें आएगी उनका  समय पर निपटारा करवाया जाऐगा व फीडबैक भी लिया जाऐगा l 

    शहर की साफ सफाई के लिए उचित कदम उठाए जाएगे व जनता से भी सहयोग की अपील की जाएगी l अस्थाई कब्जो को लेकर शहर के CP से भी मुलाकात  कर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएगे। वही अवैध कब्जो पर भी एक्शन होगा। लोगो का नकक्षा समय पर पास हों व NOC मिले इसके लिए कदम उठाते हूए समय सीमा निर्धारित की जाएगी l

    निगम कमीशनऱ उप्पल ने कहाँ की जल्द ही वह खुद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जा कर लोगो की समस्या सुनेगे व हल करेंगे l सभी कंप्लेंटो के हल के लिए बकायदा रजिस्टर लगाया जाएगा व फीड बैक लिया जाएगा l

  • जालंधरः नशीली गोलियों और हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां के बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ रोलू निवासी गांव कटियाना, थाना आदमपुर और गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना आदमपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत व नाकेबंदी के दौरान हरीपुर मोड़ पर आदमपुर के पास पुलिस ने दोनों को दबोच कर उनके क़ब्ज़े से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में मौजूद और सदस्यों के बारे में पता चल सके।

  • इंडियन ऑयल ने गढ़शंकर में फायर मॉक ड्रिल कराई

    ऊना/सुशील पंडित : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ऊना के पाइपलाइन डिवीजन द्वारा गढ़शंकर के गांव मैरा में एक ऑफ-साइट फायर मॉक ड्रिल कराई गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नायब तहसीलदार गढ़शंकर सुखमनिंदर सिंह ने किया। इस मॉक ड्रिल में पेट्रोलियम पाइपलाइनों से उत्पाद के रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। इस ड्रिल में पहले पैट्रोलियम उत्पाद में आग लगाई जाती है और बाद में उस आग को काबू करने के उपाय बताए जाते हैं। मॉक ड्रिल में होशियारपुर जिले के अलग अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विक्की, देखें वीडियो

    लुधियाना: माछीवाड़ा रोड में बुधवार शाम को पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर सुखदेव को ढेर कर दिया गया है। सुखदेव अपने साथियों के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात करता था। बुधवार पुलिस को सूचना मिली थी वह लुधियाना के इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब वह कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर गांव पंजेटा के पास पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि पुलिस पीछे लगी हुई है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चला दी। पुलिस टीम की गोलियों से गैंगस्टर सुखदेव वहीं सड़क पर गिरकर ढेर हो गया।

    इस क्रॉस फायरिंग में CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा को बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उन्हें गोली नहीं लगी। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गैंगस्टर विक्की की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह 4 लोगों का गैंग था। ये लोग पिछले काफी समय से इस इलाके में एक्टिव थे। इन्होंने शराब ठेकेदार, केमिस्ट और मनी एक्सचेंजर को गोली मारी थी। जिसके बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। आज इनके बारे में मुखबिरी मिली। पुलिस ने गैंगस्टर को सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गैंगस्टर विक्की 20 से जयादा केसो में वांटेड था। 

  • हिमाचल पेन्शनर्ज  वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली की बैठक हुई

    ऊना/सुशील पंडित : ब्लाक समिति हाल हरोली जिला ऊना में हिमाचल पेन्शनर्ज  वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली की बैठक ब्लाक हरोली व जिला ऊना के अध्यक्ष पूर्व उपशिक्षा निदेशक हरमेश राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मंच संचालन सचिव दिलबाग सिंह ने किया। , सर्वप्रथम  पिछली बैठक से लेकर आज तक, दिवंगत पेंशनर्स की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनर्ज की समस्याओं पर खुल कर अपने बिचार रखे । पेंशनर्स  की मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तथा पैशनर्ज की चिरलम्बित मांगें सरकार द्वारा न माने जाने पर रोष प्रकट दिया गया।


    बैठक में सरकार से निम्न मुख्य मांगों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का सर्वसम्मति से अनुरोध किया गया जिस्म मुख्य रूप से।जिसमे  1 जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनर्ज के छठे पे कमीशन के अनुसार संशोधित पेंशन के बकाया मामले निपटारा  कर उन्हें देय वित्तीय लाभ शीघ्र दिये जायें। दूसरी मांग 8 सितम्बर, 2022 की अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2016 से पहिले सेवा निवृत्त पेंशनर्ज की पैशन का पुनर्निधारणा करके, उन्हें देय वित्तीय लाभ शीघ्र दिये जायें।


    तीसरी मांग  महंगाई भत्ते की देय तीन किश्तें (कुल 12 प्रतिशत) शीघ्र जारी की जायें। चौथी चिकित्सा भत्ते का विकल्प बदलने का आधिकार दिया जाये। पांचवी मांग में चिकित्सा भत्ते के विकल्प को बदलने का अधिकार दिया और  बिल के भुगतान के लिये बजट का  प्रावधान किया जाये।


    समस्त भारत में 17 दिसम्बर को मनाया जाने वाला पैशनर दिवस  इस बार जि. ऊना में ब्लाक स्तर । सिटी यूनिट स्तर पर मनाया जायेगा ।  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लाक हरोली के पेंशनर्स 17 दिसम्बर, 2023 दिन रविवार को स्किल सेंटर पालकवाह के परिसर में स्थित आडीटोरियम में पूरे हर्षोल्लाकर से पेंशनर्ज दिवस मनायेंगे। हरोली ब्लाक के हिमाचल सरकार के सभी वर्गों । विभागों  के पेंशनर्ज/ फैमिली पेंशनर्ज से 17 दिसम्बर दिन रविवार को पालकवाह पहुंच कर इस कार्यक्रम में भाग लेने आग्रह किया गया।


    इस मौके पर कुलदीप राणा, तरसेम ठाकुर, रूप सेरी,  गुवचन भट्टी, राम प्रकाश, कुमेर चौथरी, कर्म सिंह, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, राकेश ठाकुर , जय पाल, नरेन्द्र शरण, विजय शर्मा, मेहर सिंह, प्रोमिला कालिया राजकुमारी , रमेश जसवाल , पवन, सुरेन्द्र पंडोगा, देश राज , रोशन लाल कुंगड़त, मेहर चंद , महेश, वर्मा, मंगल सिंह, सुरजीत व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • केंद्रीय टूरिज्म मंत्री ने माँ चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया

    चिंतपूर्णी/विशाल कालियाः केंद्रीय टूरिज्म एवं पोर्ट्स मंत्री पदनायक ने बुधवार को परिवार सहित चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचकर माता रानी के दरबार में माथा टेका। उनके मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर प्रशासन और पुजारी वर्ग ने उनका स्वागत किया। 

    केंद्रीय मंत्री को पुजारी नभ कालिया ने मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना करवाई और मन्दिर के इतिहास के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद मंत्री पदनायक ने मन्दिर में हवन भी किया। जिसके बाद मंदिर अधिकारी अजय मण्डयाल ने उन्हें मन्दिर के चल रहे विकास कार्यों के बारे में भा जानकारी दी। मंत्री ने बताया की उनकी पत्नी की इच्छा थी कि सभी देवी स्थलों के दर्शन किये जाये। इसके बाद अन्य देवी स्थलों पर भी जाकर आशिवार्द लेंगे।

  • टाहलीवाल हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर

    टाहलीवाल हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर

    ऊना /सुशील पंडित : 11 दिसंबर की रात टाहलीवाल में हुई हत्या मामले में शैलर मालिक और सुपरवाइजर को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक का टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का आरोप टाहलीवाल के शैलर मालिक संत प्रकाश और उसके सुपरवाइजर राकेश कुमार पर लगा है।
    जानकारों के मुताबिक संत प्रकाश ने छोटी सी बात पर शैलर में काम करने वाले मजदूर हरिनंदन पुत्र लक्ष्मी राम जिला बेतिया बिहार को गोली मार दी थी। उसके बाद उसके शव को गाड़ी में डालकर खुर्दपुर्द करने की तैयारी थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अजौली के पास नंगल फ्लाइओवर के नीचे से गाड़ी समेत शव और आरोपियों को पकड़ लिया। सुपरवाइजर इस हत्याकांड में सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।