Blog

  • Akasa Air हो सकती है बंद! 43 पायलट्स के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ क्राइसिस

    Akasa Air हो सकती है बंद! 43 पायलट्स के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ क्राइसिस

    नई दिल्लीः अकासा एयर 43 पायलटों के इस्तीफे के बाद संकट में आ गई है। उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ सकता है। पायलटों के अचानक इस्तीफे के कारण कंपनी को सितंबर में हर दिन 24 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ींं। एयरलाइन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। एयरलाइन के वकील ने जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा से कहा, ‘पायलटों ने अनिवार्य नोटिस अवधि पूरी नहीं की, इसलिए अकासा एयर को हर दिन कई उड़ानें कैंसिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए नोटिस पीरियड 6 महीने और कैप्टन के लिए 1 साल है।’

    बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट अकासा एयर की राइवल एयरलाइंस में शामिल हो गए हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि अकासा एयर के एक अधिकारी ने राइवल ग्रुप को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की और इसे अनैतिक बताया। अकासा एक दिन में 120 उड़ानें ऑपरेट करती है। इस महीने 600-700 फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं। अगस्त में भी उसे 700 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी थीं। अकासा का मार्केट शेयर अगस्त में कम हो कर 4.2% पर आ गया। जुलाई में यह 4.2% था।

    एयरलाइन ने अदालत से एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA को अनिवार्य नोटिस पीरियड नियमों को लागू करने का अधिकार देने का अनुरोध किया है। एयरलाइन उन पायलटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रही है जो अनुबंध संबंधी नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए हैं। इसके साथ ही उड़ानें कैंसिल होने के कारण हुए रेवेन्यू के नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में लगभग 22 करोड़ रुपए की मांग कर रही है।

    उधर, इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा को हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन उसे उन देशों से अप्रूवल्स का इंतजार है, जिन देशों में वह फ्लाइट ऑपरेट करना चाहती है। अभी एयरलाइन डोमेस्टिक रूट्स पर ही ऑपरेट होती है। कॉम्पिटिशन कम होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्गों को अक्सर ज्यादा प्रॉफिटेबल माना जाता है। पहले, भारत में किसी भी एयरलाइन को अगर इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करना है तो उसके पास बेड़े में 20 विमान और 5 साल का एक्सपीरियंस होना कंपलसरी था। हालांकि, साल 2016 में भारत की सिविल एविएशन पॉलिसी में बदलाव किया गया और 5 साल के एक्सपीरियंस वाले नियम को हटा दिया गया। इससे नई एयरलाइनों के लिए इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री के गेट खुल गए। अकासा एयर 7 अगस्त 2022 को लॉन्च हुई थी।

  • पंजाबः पंकज दुग्गल हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः पंकज दुग्गल हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

    फगवाड़ाः मोहल्ला मनसा देवी नगर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर फायरिंग कर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि हत्या का आरोप महिला के किसी पारिवारिक सदस्य पर है। पुलिस ने इस मामले में 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

    जल्द इस मामले में पुलिस प्रेसवार्ता कर मीडिया से जानकारी सांझा करेगी। परिवार ने आरोपियों के पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार न करने का फैसला किया है। वहीं, पुलिस ने उक्त मामले में शक के आधार पर शामिल आरोपी युवक के पारिवारिक सदस्यों से एक महिला को हिरासत में लिया है। एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तेजी से तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    जल्द मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पड़ोसी के साथ मृतक की पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ले में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर मोहल्ले के आसपास जांच शुरू कर दी है और विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी भी कर दी है। सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने वाली कार सीसीटीवी में आई है, जिसका नंबर पड़ोसी की कार के नंबर से मैच हुआ है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ रही है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो जाएगी।

  • फगवाड़ा  : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमार : फगवाड़ा के हरगोविंद नगर में गांधी अस्पताल एक बार फिर से विवादों में गिर गया। जानकारी के मुताबिक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की गई।

     मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से सारी लापरवाही हुई है, जिसके चलते उनके मरीज की मौत हो गई है। जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट भी की।

  • ਪੰਜਾਬ : Gun Point ਤੇ 60,000 ਦੀ ਹੋਈ ਲੁੱਟ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : Gun Point ਤੇ 60,000 ਦੀ ਹੋਈ ਲੁੱਟ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਡਗਮਗਾਉਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਵੱਲ੍ਹਾ ਬਾਈਪਾਸ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪਬਲਿਕ ਫੋਰਮੈਸੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿਸਤੋਲ ਦੀ ਨੋਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੱਡੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਨਾ ਦੇਣ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਜਿਸ ਦੀ CCTV ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੈਠੇ ਸਨ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ 3 ਨੌਜਵਾਨ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਏ

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਪਿਸਤੋਲ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਨਾ ਦੇਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕੀ ਸਾਡੀ ਦੁਕਾਨ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵੀ ਬੇਨਤੀ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਲੇਕਿਨ ਉਸ ਦਾ ਖਾਮਿਆਜ਼ਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਭੁਗਤਣਾ ਪਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ।

    ਥਾਣਾ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕੀ ਵੱਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਉੱਪਰ ਫਾਰਮੈਸੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੁੱਟ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਖਾਸਤ ਮਿਲਣ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁੱਲ 6 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ। 3 ਲੁਟੇਰੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ 3 ਲੁਟੇਰੇ ਬਾਹਰ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲਾਂ ਤੇ ਬੈਠੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਅਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः मास्टर सलीम की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज, देखें Live

    जालंधरः मास्टर सलीम की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज, देखें Live

    जालंधर, ENS:  पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस मामले में बाला साहेब ठाकरे के शिवसेना नेता ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। मुबंई से आए शिवसेना नेता ने माता चिंतपूर्णी को लेकर की गई मास्टर सलीम के द्वारा टिप्पणी पर सवाल खड़े किए है। वहीं उनसे जब बात की गई कि हिंदू नेता ने चिंतपूर्णी दरबार में जाकर मास्टर सलीम से माफी मंगवाई थी, तो इस पर उन्होंने कहा कि 2 चार लोग इकट्ठे होकर माफी मंगवाने वाले कौन होते है। इस पर शिवसेना नेता ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मास्टर सलीम को या तो जुर्माना लगाया जाए या कोई उन्हें सजा दी जाए। 

    इस दौरान उन्होंने पटियाला में कुछ नेताओं पर इस मामले को लेकर सवाल खड़े किए है। शिव सेना नेता ने कहा कि इस मामले में सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनका कहना है कि अब जल्द से जल्द मास्टर सलीम को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले को लेकर वह ज्यादा कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। 

    इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। उन्होंने मास्टर के जागरण करने के मामले को लेकर कहा कि हम जागरण में जाकर इस मामले का विरोध नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि हम हिंदू मर्यादा में रहकर मास्टर सलीम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शिवसेना नेता ने कहा कि अगर हम जागरण में जाकर उसका विरोध करेंगे तो वह गल्त होगा। इसलिए किसी धार्मिक प्रोग्राम में जाकर वह सलीम का विरोध नहीं करना चाहते।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार मास्टर सलीम का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर शिकायकर्ता ने कोर्ट की तरफ अपना रुख किया है। जानकारी मिली है कि दिवान नगर निवासी गौरव ने अदालत में एसएचओ के खिलाफ CrPC की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है। माननीय जज ने याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मिस अर्पणा ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया है। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि थाना कैंट के एसएचओ जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर लूट की गुत्थी सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर लूट की गुत्थी सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश और गहने किए बरामद 

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल के पूर्व पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर जगदीश सिंह गरचा के घर हुई लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने इस घटना को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। लुधियाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक भागने में सफल हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक करोड़ रुपए के गहने ₹300000 कैश और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बतााय कि 2 नेपाली नौकर उनके घर 3 महीने से काम कर रहे थे। उन्होंने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस के मुताबिक उनके पास ना कोई उनकी आइडेंटिटी और ना ही कोई फोटो थी। लेकिन फिर भी सीसीटीवी फुटेज इत्यादि की मदद से इन आरोपियों को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से एक पहले ही आपराधिक मामले में शामिल था। पुलिस का कहना है कि अगर आरोपियों की पहले से वेरिफिकेशन करवाई गई होती तो यह मामला टल सकता था। इस दौरान पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी नौकर को रखने से पहले उसकी आईडेंटिफिकेशन लाजमी है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर जो लूट की गई थी। उसमें लगभग 44 लख रुपए और रिकवर कर लिए गए हैं और अभी और रिकवरी होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 55 हजार रुपये ठगी मारने वाला काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 55 हजार रुपये ठगी मारने वाला काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर में विदेश जाने की चाहत में कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण उनकी मेहनत की कमाई ठगों द्वारा ठग ली जाती है। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जो कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे ठगी मारता था जिसके चलते पुलिस ने अब मिली शिकायत के चलते उसको काबू किया है जिसने करीब 10 लाख 55 हजार रुपये 4 लोगों से ठगी मारी थी।

    जिसके चलते पुलिस ने मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है कि इसने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि उन्हें मिली शिकायत के चलते की विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोग ठगी का शिकार हुए हैं जिसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई शुरू की और एक शख्स को 10 लाख 55 हजार रुपये ठगी करने के आरोप में काबू किया है फिलहाल पुलिस द्वारा इससे पूछताछ की जा रही है इससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, Boat-स्पीकर कंपनी ने रद्द की स्पॉन्सरशिप 

    पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, Boat-स्पीकर कंपनी ने रद्द की स्पॉन्सरशिप 

    नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकियों को भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर अपनी धरती पर पनाह देने वाले कनाडा के साथ भारत के चल रहे विवाद का अब असर भी दिखने लगा है। चेक्स और एलिवेटेड गानों से फेमस होने वाले कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत उर्फ शुभ की बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है। सिंगर शुभ का 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में शो थे। बोट-स्पीकर कंपनी ने साथ ही लिखा है कि भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

    बता दें कि बोट कंपनी की स्पॉन्सरशिप में पंजाबी गायक शुभनीत उर्फ शुभ के कॉन्सर्ट सिर्फ मुंबई में ही नहीं थे, बल्कि हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु में भी उसके शो थे। ​​​​​​​शुभनीत उर्फ शुभ उस समय विवादों में आया जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नक्शा पोस्ट किया था। भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। यह पोस्ट उस समय डाली थी जब वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की फरारी का मामला अपने चरम पर था। इसके बाद उसका नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा।

  • फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

     फगवाड़ा/ राजेश कुमार : प्लाई रोड गुरु रविदास चैरिटेबल अस्पताल लड़ाई झगड़े के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखविंदर ने बताया कि वह एक चैरिटेबल अस्पताल में काम करता है।   किसी बात को लेकर मरीज के साथियों से कोई बात हुई जिसके चलते कुछ दिन बाद आज आधा दर्जन के करीब लड़कों ने आकर अस्पताल में उससे मारपीट शुरू कर दी जिसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमार : फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास वाजिदोवाल रोड पर दूध का काम करने वाले मोटरसाइकिल सवार को लुटेरों ने उस पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे दूध का काम करने वाला मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।

    जिसको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 से ज्यादा लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसमें सबसे ज्यादा बार उसकी गर्दन पर किए गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए फायर सेंटर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।