Blog

  • खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाते हैं— गौरव कुमार

    खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाते हैं— गौरव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: दौलतपुर कॉलेज में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन खेल भावना और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष  गौरव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में गौरव कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया। गौरव कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी सदैव युवाओं, खेलों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  • नई नवेली दुल्हन के लिए आखिर क्यों खास होता है Lohri का त्योहार? जानें

    नई नवेली दुल्हन के लिए आखिर क्यों खास होता है Lohri का त्योहार? जानें

    धर्म: कल पूरे भारत में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल 13 जनवरी को ही मनाया जाता है। लोहड़ी से सर्दियां खत्म होती है और रबी फसल की कटाई शुरु होती है। ऐसे में सभी इसको बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह त्योहार मकर संक्रांति के पहले दिन मनाया जाता है। मकर संक्रांति को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में नई फसल और दिन का उजाला भी बढ़ जाता है। इसके साथ नई नवेली दुल्हनों के लिए भी यह त्योहार बहुत ही जरुरी माना जाता है।

    शुभ मुहूर्त

    लोहड़ी वाले दिन प्रदोष काल में अग्नि प्रज्वलित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5:44 मिनट का है। ऐसे में सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि की पूजा के लिए सबसे शुभ मानी जा रही है। यह त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि को भी समर्पित होता है। सूर्य और अग्नि को ऊर्जा का सबसे स्त्रोत माना जाता है। यह त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत भी है। लोहड़ी की रात सबसे ठंडी होती है। इस त्योहार पर पवित्र अग्नि में फसलों का अंश भी अर्पित किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसे अग्नि में फसल अर्पित करने से यह देवताओं तक पहुंचती है।

    नई दुल्हन के लिए खास होती है लोहड़ी

    ऐसा माना जाता है कि जिस घर में नई शादी हो, शादी की पहली एनिवर्सरी हो या फिर बच्चा हुआ तो वहां पर लोहड़ी बहुत ही शानदार तरीके के साथ मनाई जाती है। इस दिन को नई शुरुआत, सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नियमों के अनुसार, नई दुल्हनों को इस त्योहार पर काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर के किसी भी सदस्य से लड़ाई-झगड़े से भी बचना चाहिए। लोहड़ी वाले दिन कुंवारी लड़कियां भी रंग-बिरंगे नए-नए कपड़े पहनती है। इसके बाद वह घर-घर में जाकर लोहड़ी मांगती है। ऐसा माना जाता है कि माघ के महीने में सर्दी से बचने के लिए लोग आग जलाकर सुकून पाते हैं। लोहड़ी के गाने भी गाते हैं। इसमें बच्चे, बूढ़े सभी नाचते हैं। इसके अलावा ढोल की धुन पर गिद्दा और भांगड़ा भी करते हैं।
  • Punjab News: 328 पावन स्वरूपों के मामले में कार्यकारी जत्थेदार ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: 328 पावन स्वरूपों के मामले में कार्यकारी जत्थेदार ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब जी के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा 328 पावन स्वरूपों के मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सरकार द्वारा 328 स्वरूपों के मामले में दर्ज की गई एफआईआर और बनाई गई सिट को 328 स्वरूपों से संबंधित सभी उपलब्ध दस्तावेज़ शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष की अगुवाई में उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर बड़ा विवाद हो रहा था और इसी के कारण संगत में भ्रम पैदा हुआ कि शिरोमणि कमेटी शायद दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इस भ्रम को दूर करने के लिए ही अकाल तख्त साहिब से यह स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। ग्रेवाल ने कहा कि पिछले समय में शिरोमणि कमेटी ने यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा था, जिसके बाद ज्ञानी ईशर सिंह जी की अगुवाई में जांच की गई।

    इस जांच के दौरान 16 व्यक्तियों को दोषी पाया गया और उन्हें सज़ाएं दी गईं, जिन्हें शिरोमणि कमेटी ने पूरी तरह लागू किया। यहां तक कि हाईकोर्ट से बहाल होकर आए 4 कर्मचारी भी अकाल तख्त साहिब के आदेशों के मद्देनजर स्वीकृत नहीं किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुरु ग्रंथ साहिब जी के संवेदनशील मामले पर बेवजह विवाद खड़ा करके अपमानजनक या ऊंची-नीची भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।

    उन्होंने जांच रिपोर्ट का भी हवाला देते हुए कहा कि इसी के आधार पर 16 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और लगभग 95 पर्च दर्ज किए गए, जिसमें स्पष्ट लिखा था कि कोई भी राजनीतिक पार्टी इस मामले से राजनीतिक लाभ ना उठाए। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि कमेटी अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार द्वारा 328 पावन स्वरूपों के मामले में चल रही जांच के परिणाम जल्द सामने आएंगे, ताकि गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रति पैद हो रहे सभी भ्रम और आशंकाए दूर हो सकें।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिलें में शादी समारोह में सरपंच जरमैल सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आप पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस मामले को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जो कहती है, वह करकर भी दिखाती है। जिले में विवाह समारोह के दौरान जरमैल सिंह सरपंच की हत्या मामले में शामिल सभी 7 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    धालीवाल ने कहा कि ये गिरफ्तारियां आधुनिक तकनीक के आधार पर की गई हैं। पुलिस ने लगभग 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज ट्रैक करके आरोपियों की मूवमेंट की जांच की। 2 शूटर्स छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें जल्द अमृतसर लाया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा तरनतारन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल मुहैया कराने वाले 3 अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया।

    उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश बाहर बैठे ऑपरेटरों द्वारा रची गई थी और फंडिंग, हथियार और वाहन विभिन्न स्तरों से उपलब्ध कराए गए थे। पंजाब पुलिस ने लोकल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह कार्रवाई की। कुलदीप धालीवाल ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार की गैंगस्टरवाड़ और ड्रग माफिया के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति है। किसी को भी पंजाब में वारदात करके बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाकर जेलों की सख्ती के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह लड़ाई जल्द अंतिम परिणाम तक पहुंचाई जाएगी।

     

  • Punjab News: पुलिस ने 2 गैंगस्टरों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 2 गैंगस्टरों का किया Encounter, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हैबोवाल एरिया में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दूसरी ओर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के 2 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई।

    जल्द पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनकी टीम ने रूकने का इशारा दिया था, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

  • Anuj Sachdeva को मिली धमकी पर तोड़ी एक्टर ने चुप्पी, बोले – ‘मैं अंदर से हिल गया था’

    Anuj Sachdeva को मिली धमकी पर तोड़ी एक्टर ने चुप्पी, बोले – ‘मैं अंदर से हिल गया था’

    मनोरंजन: टीवी एक्टर अनुज सचदेवा इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने साथ अपनी ही बिल्डिंग में हुई घटना का जिक्र सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। एक्टर की वीडियो में उन पर एक शख्स हमला करने की बात कहता नजर आ रहा था। अब इसके बाद हुई डरावनी घटना का जिक्र अनुज ने खुद किया है। एक पॉडकास्ट में अनुज ने अपने साथ हुआ किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है।

    हादसे के बाद हिल गए एक्टर

    अनुज ने एक पॉडकास्ट में अपनी साथ हुई डरावनी घटना का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद वह अंदर से हिल गए। अनुज ने डिटेल में घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक रात अपने दोस्त के साथ डॉग वॉक पर गए थे। उसी दौरान रास्ते में एक कार साइड में खड़ी नजर आई। उन्होंने सोचा कि उसकी फोटो खींचकर वह सोसाइटी के ग्रुप में डाल देंगे। इस दौरान एक आदमी उनके पास आया और उनसे बात करने लगा फिर अचानक उन पर चिल्लाने और झपटने लगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

    अनुज ने कहा कि – ’14 दिसंबर को मैं रात में अपने कुत्ते को घुमाने गया था। साथ में मेरा एक दोस्त भी था। तभी एक आदमी आया और मुझ पर चिल्लाने लगा जैसे ही वो आक्रामक हुआ मेरा डॉग मुझे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस पर उस आदमी ने मेरे कुत्ते को भी मारना शुरु कर दिया। अगर कोई आदमी अकेला हो तो शायद खुद को बचा ले लेकिन यदि साथ में कुत्ता हो या कोई फीमेल फ्रेंड हो तो सबसे पहले इंसान उन्हें बचाने की कोशिश करता है जो वीडियो मैंने शेयर किया है उसमें आप मेरे दोस्त को वॉचमैन को बुलाते हुए सुन सकते हैं’।

    पुलिस स्टेशन में सरेआम मिली थी धमकी

    इस पर पॉडकॉस्टर ने कहा कि सोसाइटी के वॉचमैन के पास ऐसी स्थिति को संभालने की थोड़ी तो पॉवर होनी चाहिए तो अनुज ने आगे बताया कानून में किसी को मारते समय इरादा बहुत मायने रखता है। यदि कोई आपके सिर पर मारने की कोशिश करे तो वो आपको मारने की नीयत से कर रहा होता है वो अटेम्प्ट टू मर्डर है। इसके बाद अनुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए। उन्होंने बताया कि वहां एक दूसरे पुलिस स्टेशन से आया पुलिसकर्मी उनकी एफआईआर को बदलने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति ने उन पर हमला किया था वही आदमी पुलिस स्टेशन में धमकी देने लगा। उसने कहा कि 2026 तुम्हारा आखिरी साल होगा।

    पुलिस ने नहीं की मदद

    अनुज ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस से बहुत उम्मीद लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही मिली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अनुज ने लिखा था कि – ‘यदि अपनी ही सोसाइटी में गलत तरीके से खड़ी एक कार पर सवाल उठाना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है तो क्या हम सच में सुरक्षित हैं? यदि कोई आपको मारे तो क्या पलटकर जवाब देना भी गलत है या चुपचाप पिटते ही रहना चाहिए। क्या हमें हमेशा डर के साए में जीना चाहिए। ये सोचकर कि सामने वाला गुंडा या आक्रामक हो सकता है या फिर हमें अपनी बात को रखने का हक नहीं है? हाल के हिंसक घटना ने ऐसे कई सवाल भी खड़ी कर दिए हैं’।
  • Jalandhar News: Highway पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं फिल्लौर NH-44 से जुड़ी लिंक रोड पर बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राहगीरों ने एक व्यक्ति को सड़क पर चोटिल हालत में पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत 112 सड़क सुरक्षा बल को दी गई।

    मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के एएसआई सरबजीत सिंह अपनी पार्टी के साथ मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने देखा कि सूरज ढाबे के पास सड़क पर घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया। एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि घायल युवक की मोटरसाइकिल पर लुधियाना जिले का नंबर प्लेट लगा हुआ था। घायल व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ।

    बैग की तलाशी के दौरान उसमें कुछ बर्तन और बच्चों की कॉपियां मिलीं, लेकिन कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि यह युवक किसी कंपनी या कहीँ काम करता था और काम खत्म करके अपने घर जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखा गया है और उसके परिजनों को लेकर पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर जिला प्रबंधक परिसर में स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 15 जनवरी को लॉन्च की जानी थी, लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान को जो अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे में अब इस योजना को 21 जनवरी तक मुल्तवी किया गया है।

    अब यह योजना पटियाला से 22 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह 7 जिलों में लॉन्च होगी। इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने बताया कि लगभग 650 निजी और सरकारी अस्पताल इस योजना के तहत इम्पेनल किए गए हैं। निजी इंश्योरेंस कंपनियों के साथ टाइअप किया गया है ताकि फंड की किसी तरह की दिक्कत परेशान न हो सके।

  • क्या अब Donald Trump बनेंगे Venezuela के राष्ट्रपति? वायरल पोस्ट से मची खलबली!

    क्या अब Donald Trump बनेंगे Venezuela के राष्ट्रपति? वायरल पोस्ट से मची खलबली!

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट के तौर पर दिखाया गया है। यह तस्वीक विकिपिडिया के एडिटेड पेज की बताई जा रही है। इसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक वेनेजुएला के राष्ट्रपति के तौर पर दिखाया गया है। इसमें उनके असली ऑफिशियल पद यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का जिक्र भी किया गया है। यह सब तस्वीरें उस समय वायरल हुई है जब ट्रंप ने उन टिप्पणियों पर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ वेनेजुएला की लीडरशीप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। इसके साथ ङी उन्होंने अपने बेहतर होते रिश्तों के संकेत के तौर पर तेल शिपमेंट और चल रही डिप्लोमैटिक बातचीत का भी जिक्र किया था।

    एनर्जी कंपनियां रहेगी सुरक्षित

    एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप को काराकस में नई लीडरशीप के साथ रिश्तों के बारे में भी पूछा। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वेनेजुएला में सब कुछ अच्छा चल रहा है। हम लीडरशिप के साथ बहुत ही अच्छे से काम कर रहे हैं और यह देखेंगे कि आगे सब कैसा रहेगा। यह सवाल अमेरिका के उस हमले के बाद पूछा गया है जिसमें उन्होंने निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद से हटा दिया था। ट्रंप ने यह भी बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से तेल की एक बड़ी खेप लेने के लिए बोला था। उन्होंने कहा कि – उन्होंने हमसे पूछा क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? इस पर मैंने कहा हां हम ले सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियों ने वेनेजुएला में कफी दिलचस्पी दिखाई है। एनर्जी कंपनियों को दिए गए भरोसे पर ट्रंप ने कहा कि गारंटी है कि वो सुरक्षित रहेंगे कोई भी समस्या नहीं होगी।

    अमेरिका की पूर्व सरकार है जिम्मेदार

    ट्रंप ने पिछली मुश्किलों के लिए अमेरिका की पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिक्कतें थी क्योंकि उनके पास प्रेसिडेंट नहीं थे। इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि वेनेजुएला से क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा। दोनों देसों के बीच में दूरी बनाए रखने में ही यूनाइटेड स्टेट्स की सेना शामिल होगी। ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला को अब उन गुंडों को जबरदस्ती वसूली करने वालों में सुरक्षा की जरुरत नहीं है जिन्होंने उन्हें इतने सालों तक बंधक बनाकर रखा था। वेनेजुएला के पास अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका है जो दुनिया की सबसे पॉवरफुल सेना है और हम उनकी रक्षा करेंगे।
  • Jalandhar News: लोक मिलन कार्यक्रम में CM Mann ने सुनी लोगों की समस्याएं

    Jalandhar News: लोक मिलन कार्यक्रम में CM Mann ने सुनी लोगों की समस्याएं

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरे दिन शहर के दौरे पर है। जहां आज जालंधर आवास पर लोक मिलन कार्यक्रम के तहत सीएम मान ने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने को कहा।

    इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना है, जिससे प्रदेश के विकास को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

    प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार है। बता दें कि सीएम मामन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हो रहे स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश के कई बड़े व्यापारी-उद्योगपति हिस्सा लेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए नए स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

    इससे पहले युवाओं को व्यापार की तरफ ले जाने के लिए पहले ही पंजाब सरकार स्टार्टअप एप लॉन्च कर चुकी है। इसके जरिए नया धंधा शुरू करने के लिए युवाओं को आसान किस्तों और कम ब्याज में लोन मिलता है। कॉन्क्लेव फगवाड़ा की लवली यूनिवर्सिटी में दोपहर 12 बजे होगा।

    दरअसल, सरकार ने सूबे के उभरते उद्यमियों के लिए 500 करोड़ रुपए के विशेष फंड की घोषणा की थी। यह फंड मुख्य रूप से कृषि-तकनीक और मैन्यूफैक्चरिंग स्टार्टअप पर फोकस्ड होगा। उद्यमियों को सरकारी कागजी कार्रवाई से बचाने के लिए एक सिंगल विंडो डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया गया।

    अब स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन और सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्टार्टअप फंड का 25% हिस्सा विशेष रूप से महिला उद्यमियों द्वारा शुरू स्टार्टअप के लिए रिजर्व रहेगा।