Blog

  • नहर में डूबी दो सगी बहने, हुई मौत

    नहर में डूबी दो सगी बहने, हुई मौत

    राजस्थानः जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में दुखद खबर सामने आई है। जहां हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर के पास इंदिरा गांधी नहर की कानासर वितरिका में दो सगी मासूम बहनें डूब गईं। गजनेर थाना के एएसआई रूपाराम ने बताया कि दोनों खाजूवाला निवासी सुभाष चौधरी की दोनों मासूम बच्चियां अपने पिता के साथ एक खेत में थीं। पिता इस जमीन को हिस्से में लेकर काश्त करता है। इसी दौरान दोनों बहने प्यास लगने पर नहर में उतरीं और पैर फिसलने से नहर में डूब गईं। 

    गजनेर थाना पुलिस के एएसआई रूपाराम ने बताया कि सुभाष चौधरी की करीब पांच साल की बेटी आरती और तीन साल की बेटी दीक्षा की डूबने से मौत हुई है। दोनों बहनें पिता के साथ खेत में थी। पिता खेत में कम कर रहे थे और कई देर बाद जब उन्होंने बच्चियों की तलाश की। वो वहां नहीं मिलीं, बाद में नहर किनारे उनकी चप्पल देखकर कुछ अनहोनी की आशंका से नहर में तलाश शुरू की तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। 

    इसके बाद नहर में तलाश करने पर पहले छोटी बेटी दीक्षा का शव मिला। लगभग तीन घंटे की तलाश करने के बाद बड़ी बेटी आरती का शव नहर में मिला। दोनों बच्चियों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पिता की सहमति के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी अवाक रह गए।

  • एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति काबू 

    एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस को नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस ने नैहरियां के समीप पतेहड़ से सपोरी रोड़ पर पुल के पास एक व्यक्ति को एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान ताज़ मुहम्मद निवासी जम्मण कवाली के रूप में हुई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस की एक टीम शुक्रवार देर शाम क्षेत्र की गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम की नेहरियां के तहत पतेहड़ से सपोरी रोड़ पुल पर पहुंची तो आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास खेप बरामद हुई। पुलिस इसकी जांच की जांच कर रही है कि आरोपित नशे की उक्त  खेप कहाँ से लेकर आ रहा था और आगे कहाँ पहुँचाने वाला था।
     डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है
  • पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    पटियालाः राजपुरा-पटियाला बाईपास ओवर ब्रिज पर बीती रात मुक्ता स्कूल के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित कार कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को देहान सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, (34) आयुष और (35) गुलाब पटियाला के रहने वाले हैं और इमीग्रेशन का काम करते हैं। दोनों लोग कार में सवार होकर चंडीगढ़ से वापस पटियाला जा रहे थे, तभी राजपुरा-पटियाला बाइपास ओवर ब्रिज पर एक गाड़ी ने कार को साइड मार दी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पटियाला से सरहिंद बाइपास की ओर आ रहे एक कैंटर में टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया, जिसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात शुरू करवाया। थाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • राहत : इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती

    राहत : इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियां हर दिन अलग-अलग राज्यों और शहरों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। शनिवार 2 सितंबर 2023 को देश के कई बड़े शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव हुआ है। कहीं कीमत में इजाफा हुआ है तो कहीं दाम घटे है। कच्चे तेल की बात करें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इनकी कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत में 1.98 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 88.55 डॉलर प्रति डॉलर पर है।

    वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में 2.30 फीसदी का तगड़ा इजाफा हुआ है और यह 85.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर, कोलकाता-पेट्रोल 106.03 रुपये डीजल 92.76 रुपये लीटर, चेन्नई-पेट्रोल 106.31 रुपये डीजल 94.27 रुपये लीटर, चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये डीजल 94.24 रुपये लीटर

  • जालंधरः शीतल अंगुराल को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    जालंधरः शीतल अंगुराल को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    जालंधर,ENS: वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल को हरविंदर कौर उर्फ ​​मिंटी केस को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने शीतल अंगुराल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। गौर हो कि इससे पहले उन्हें इस मामले में शर्तों के आधार पर अंतरिम जमानत का लाभ दिया गया था। इस दौरान शीतल अंगुराल ने जालंधर कोर्ट में 25 हजार रुपए और अपना पासपोर्ट जमा करवाया था। दरअसल, शीतल अंगुरल के कोर्ट में पेश न होने पर जालंधर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।

    शीतल अंगुरल काफी समय से इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। बता दें कि 6 साल पहले 18 मई 2017 को हरविंदर कौर उर्फ ​​मिंटी ने भाजपा नेता विजय सांपला के भतीजे आशु सांपला, शीतल अंगुराल और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर अब हाईकोर्ट ने शीतल अंगुराल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया 25 वर्षीय युवक का कत्ल

    पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया 25 वर्षीय युवक का कत्ल

    डेढ साल पहले हुई थी मृतक की शादी

    अबोहरः अजीमगढ़ मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से 15-20 युवकों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह अजीमगढ़ मोहल्ले में गली नंबर 10 में सैलून का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसे कबूतर पालने का शौंक था। शुक्रवार रात को अपने घर में अपने दो दोस्तों को कबूतरों के खुड्डे दिखा रहा था कि इस दौरान कोई युवक आया व उसे बाहर बुलाया व उसे बातों बातों में थोड़ी दूर ले गया जहां 15-20 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। सिर पर कापों से 15-20 वार किए गए जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई। मोहल्ले में शौर होने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गए। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सुनील की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी 3 माह की एक बच्ची है। मृतक सेलून का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ समय पहले पत्तरेवाला के कुछ युवकों की सुनील से झगड़ा हुआ था तब इनका राजीनामा हो गया था, लेकिन तब से यह युवक उससे रंजिश रखते थे व हत्या का कारण भी इसी रंजिश ही बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सुनील को सुबह से ही धमकियां मिल रही थी यहां तक कि उसके मर्डर के बाद भी उसके मोबाइल पर धमकियां आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर काल डिटेल निकालने की कारवाई शुरू कर दी है।

    हत्या का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को यहां के सरकारी अस्पताल में रखवाया है व जांच व हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है। घटना का पता चलते ही सिटी नंबर 2 के एडिशनल एसएचओ जसविंदर सिंह, डीएसपी अरुण मुंडन, एसपीडी मौके पर पहुंचे व परिजनों से बात कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अरुण मुंडन ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है व जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा व सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

  • नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, एक और पंजाबी की कनाडा में मौत

    नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, एक और पंजाबी की कनाडा में मौत

    6 महीने पहले गया था हनदीप सिंह

    फतेहगढ़ साहिबः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कनाडा से पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव खरौड़ी सरहंद रोड पटियाला के 32 वर्षीय युवक हनदीप सिंह हनी पुत्र सरपंच हरपिंदर सिंह खरौड़ी की बीते दिन कनाडा के एडमिटन शहर में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की सूचना मिली है।

    बताया जा रहा है कि  हनदीप सिंह हनी 6 महीने पहले वर्क परमिट पर काम करने के लिए अपनी हमसफर हरजोत कौर के साथ कनाडा के एडमिटन शहर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पिछले कुछ दिनों से विदेशों में पंजाबियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है, जो पंजाब और पीछे के परिवारों के लिए बहुत दुखद समय है।

  • करंट लगने से 4 की मौत

    करंट लगने से 4 की मौत

    नई दिल्ली :  राजस्थान के बाड़मेर में आटा चक्की में करंट आ जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोग शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के आरंग गांव की है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई। यहां रहने वाले अर्जुनसिंह घर पर नहीं थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास उनकी पत्नी आटा चक्की में आटा पीस रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को चिल्लाते देख दोनों बच्चे पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद चीख-पुकार सुनकर अर्जुनसिंह के ससुर हठेसिंह बेटी और बेटी के बच्चों को बचाने पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए।

    इस हादसे में पिता-पुत्री समेत 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामसर डीएसपी, शिव थानाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है। इस घटना के बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समा ने कहा कि आटा चक्की में आटा पीसने के दौरान करंट से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः कल रविवार को खुले रहेंगे स्कूल विभाग, आदेश जारी

    पंजाबः कल रविवार को खुले रहेंगे स्कूल विभाग, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः शिक्षा विभाग ने स्कूल विभाग को लेकर आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने आज 2 सितंबर और कल 3 सितंबर को कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 5 सितंबर को होने वाले स्टेट टीचर अवार्ड समागम की तैयारियां मुकम्मल करने के लिए शिक्षा विभाग ने पत्र में दिए गए स्कूल विभाग को आम कामकाज की तरह आज और कल खुले रखने के आदेश दिए है। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग आम दिनों के तरह ही खुलेंगे।

  • चांद पर महसूस हुए भूकंप के झटके

    चांद पर महसूस हुए भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः भारत का रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर घूम रहा है और लगातार वहां से जानकारी दे रहा है। प्रज्ञान ने चांद के तापमान से लेकर कई खास चीजों की जानकारी इसरो के साथ शेयर की है। अब प्रज्ञान ने चांद की धरती पर भूकंप आने की बात भी शेयर की है, जिसके बाद वैज्ञानिक इसे लेकर रिसर्च करने में जुटे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रमा पर एक प्राकृतिक भूकंप का पता चला है, जिसकी घोषणा इसरो ने की। चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड ने इसे वीडियो में कैद कर लिया है। इसरो के अनुसार, वर्तमान में सतह पर काम कर रहे चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम ने कथित तौर पर चंद्रमा पर भूकंपीय गतिविधि की खोज की है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

    प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड द्वारा भेजा गया डेटा 

    इसके बारे में प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड द्वारा डेटा भेजा गया है। रोवर की गतिविधि को माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम तकनीक का उपयोग करने वाले चंद्रमा के पहले उपकरण द्वारा कैप्चर किया गया है। इसरो के मुताबिक, एक प्राकृतिक दिखने वाली घटना को चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड द्वारा कैद किया गया था। हालाँकि इसकी सटीक प्रकृति की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन विक्रम लैंडर द्वारा देखी गई घटना से पता चलता है कि चंद्रमा पर भूकंप आया होगा। इसके अतिरिक्त, इसरो के अनुसार, इसने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना दर्ज की है। घटना की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। “

    चांद में किस वजह से आता है भूकंप?

    दरअसल, चांद पर आए भूकंप को मूनक्वेक, मंगल पर आए भूकंप को मार्सक्वेक कहते हैं और शुक्र ग्रह पर आए भूकंप को वीनस क्वेक कहते हैं। अभी तक चांद पर भूकंप आने का कोई स्पेसिफिक कारण सामने नहीं आया है। एक कारण तो ये माना जाता है कि पृथ्वी की तरह चांद की सतह में कुछ प्लेट के डिसबैलेंस होने या फिर प्लेट के टकराने से भूकंप आ सकता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि चांद के किसी उल्का पिंड के टकराने की वजह से या फिर कुछ अन्य कारणों से भी भूकंप आ सकता है। इस बार चंद्रयान की ओर से इसकी पुष्टि की जाने की वजह इसे खास माना जा रहा है और प्रज्ञान ने इस तरह के कंपन को महसूस किया था। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर भूकंप के झटको की फोटो शेयर की है। चांद के भूकंप ज्यादा गहराई पर होते हैं और ये 600 किमी से 1000 किमी के बीच अधिक गहरा होता है। लूनर टाइड्स के साथ भूकंप का कनेक्शन बताता है कि ये टाइट्स भूकंप में अहम किरदार निभाते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो अंदरूनी भाग में जब गतिशील प्लेटें आपस में टकराती हैं तो तरंगों के रूप में भूकंप की उत्पत्ति होती है। इसके अलावा अगर चांद पर ज्वालामुखी का अस्तित्व होता है तो इसकी वजह से भी भूकंप आ सकता है।

    इसरो ने साझा किया पोस्ट 

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), जिसने सुरक्षित मार्ग की तलाश में विक्रम लैंडर के छवि कैमरे द्वारा लिया गया चंद्रमा का वीडियो साझा किया, इसरो ने दावा किया कि चंदामामा के आंगन में एक बच्चा अठखेलियां कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स जो कि पहले ट्विटर था, उस पर इसरो ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि “ऐसा महसूस होता है मानो एक बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा है, जबकि माँ स्नेहपूर्वक देख रही है। है ना?”