Blog

  • कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 की घोषणा की है। नई विदेश व्यापार नीति के बाद कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बता दें इससे पहले आखिरी बार एक अप्रैल, 2015 में इस नीति को लागू किया गया था। विदेश व्यापार नीति 5 साल के लिए लागू की जाती है, लेकिन कोरोना आने की वजह से पुरानी नीति का ही विस्तार कर दिया गया था, लेकिन आज सरकार ने नई नीति जारी कर दी है, जिसको 1 अप्रैल यानी कल से लागू कर दिया जाएगा। 

    ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब पर फोकस

    विदेश व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में भारत का कुल निर्यात 2021-22 में 676 अरब डॉलर के मुकाबले 760 अरब डॉलर को पार करने का अनुमान है। शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का निर्यात 765 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि नई विदेश व्यापार नीति प्रोत्साहन से छूट के लिए एक कदम को चिह्नित करेगा। यह निर्यातकों, राज्यों, जिलों और भारतीय मिशन के सहयोग से एक्सपोर्ट के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा और ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस करेगा।

    पेपरलैस स्कीम

    नई विदेश नीति से का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खर्चों में कटौती कर निर्यात को अधिक से अधिक सस्ता बनाने पर है। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्यों के साथ जिलों में भी निर्यात के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकार इसके लिए नई स्कीम्स शुरू करेगी। सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स को पूरी तरह से पेपरलैस बनाएगी। डीजीएफटी ने कहा कि हालांकि नई नीति के 2028 तक लागू होने की उम्मीद थी। साथ ही ये भी कहा कि नई विदेश व्यापार नीति की कोई अंतिम तिथि नहीं होगी, इसे आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने विदेशी मिशनों के माध्यम से भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

    हैंडीक्राफ्ट कैटेगरी का निर्यात

    नई नीति के तहत फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी को क्रमशः परिधान, हैंडिक्राफ्ट, हाथ से निर्मित कालीन और दरी, हथकरघा और हैंडिक्राफ्ट कैटेगरी के निर्यात के लिए चुना गया है। इस कैटेगरी के अंतर्गत मौजूदा 39 कस्बों के अतिरिक्त हैं। डीजीएफटी ने कहा कि निर्यात लाभ प्रदान करने के लिए FTP में रुपये में व्यापार निपटान के लिए परिवर्तन पेश किया गया। FTP के तहत मर्चेंटिंग ट्रेड के लिए प्रावधान पेश किए जाएंगे।

    नई विदेश व्यापार नीति की खास बातें

    • भारत अब सभी इंटरनेशनल लेन-देने को रुपये में करने की तैयारी कर रहा है।  फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जरूरत पड़ती है।
    • DGFT ने कहा कि FTP 2023 ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्साहित करेगा, जिसके 2023 तक 200-300 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।
    • नई नीति के तहत डेयरी सेक्टर को औसत निर्यात दायित्व बनाए रखने से छूट दी गई है।
    • नई नीति के तहत कूरियर सेवाओं के माध्यम से निर्यात की वैल्यू लिमिट 5 लाख रुपये प्रति खेप से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई।
    • नए FTP के तहत वेयरहाउसिंग सुविधा के साथ डेजिगनेटेड जोन बनाया जाएगा. इन्हें ई-कॉमर्स एग्रीगेटर्स को आसान स्टॉकिंग, कस्टम क्लीयरेंस और रिटर्न प्रोसेसिंग में मदद करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
    • पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क्स अतिरिक्त योजना के तहत कई सेक्टर्स को लाभ देने की तैयारी है। इसके अलावा सरकार ने डेयरी सेक्टर्स को बढ़ावा देने के लिए एवरेज एक्सपोर्ट शर्तों से डेयरी सेक्टर को छूट दी है।
  • 37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    बरोटीवाला शाखा से उत्कृष्ट कार्य करने के बाद मिली भावभीनी विदाई

    स्टाफ सहित आम लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की

    बददी/ सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमीत में 37 साल सेवाएं देने के बाद शाखा प्रबंधक बरोटीवाला बलबीर सिंह सेवानिवृत हो गए। बलबीर सिंह ने बैंक में 1985 से 2023 तक कार्य किया और उनका कार्यकाल बहुत ही यादगारी व सराहनीय रहा। उन्होने हमेशा से ही बैंक में रहते हुए ईमानदारी से कार्य किया व अन्य लोगों को भी सहकारिता के प्रति जागरुक किया।

    लोगों व किसानों को ऋण देने में उन्होने हमेशा उदारता रखी वहीं बैंक में नए नए खाते खोलकर बैंक को भी मजबूत किया। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने बलबीर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय सोलन से सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रबंधक नीरज किशोर तथा अन्य बैंक स्टाफ व आम जनमानस मौजूद रहा। उपस्थित स्टाफ ने कहा कि 1985 में जब कंपयूटर का दूर दूर तक नाम नहीं था और भरोसा ही पहचान था तो उस दौर में उन्होने काम करके नए आयाम स्थापित किए और खासकर किसानों के लिए बहुत काम किया। सभी ने उनकी कार्यप्रणाली की कंठमुक्त सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • ਪੰਜਾਬ : 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਇਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਮਾਂ ਨੂੰ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਇਕ ਕਲਯੁੱਗੀ ਮਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉਸਦੇ ਹੀ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਕਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਤੋ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਅਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹਨ ਅੱਤੇ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਜਬਰਦਤੀ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਅੱਤੇ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਰਹਿਣਾਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਕੁੱਝ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲ਼ ਉਸਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸਕੂਲ਼ ਤੋ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੌਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਿੱਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਡਰਦਾ ਸਕੂਲ ਵਿ ਨਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਸਦਾ ਪਿੱਤਾ ਪਿਛਲੇ 4 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਬਣ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਕੀਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈਂ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ-ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਹਰਚੋਵਾਲ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਬੱਚੇ ਵੱਲੋਂ 112 ਨੰਬਰ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਇਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਖਤਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਘਰ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਬੱਚਾ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚੇ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਕਹਿ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਕੇਸ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਦੋ ਤਕ ਉਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਅੱਤੇ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਜੌ ਹੁਕਮ ਆਉਣਗੇ ਉਹ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः अमर पैलेस के समीप काटी अवैध कालोनी की 13 अन्य दुकानों पर डिच चलाने की तैयारी

    जालंधरः अमर पैलेस के समीप काटी अवैध कालोनी की 13 अन्य दुकानों पर डिच चलाने की तैयारी

    कांग्रेस नेता बेरी ग्रुप के कालोनाईजर की बड़ी मुश्किलें…

    जालंधर, अनिल वर्माः बिल्डिंग विभाग की ओर से ढिलवा रोड पर 3 दुकानों पर चलाई डिच के बाद कालोनी की अन्य 13 अवैध दुकानों पर संकट के बादल छा गए हैं। जिन दो दुकानों को एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा डिमोलिश किया जा रहा था उसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व अकाली नेता बलबीर सिंह बिट्टू हंगामा करते हुए निगम के पूर्व एटीपी रविंदर, रजिंदर तथा बिल्डंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा के खिलाफ कई गंभीर लगाते हुए कहा कि यह कालोनी कोई चाहे अवैध है मगर बिल्डिंग विभाग के कई अधिकारियों ने कालोनाईजर तथा अवैध दुकानों के एवज में मोटी रिश्वत ली है। अब इस सैक्टर में एटीपी सुखदेव वशिष्ट का तबादला किया गया तो उन्होने बिना नोटिस दिए ही डिच चला दी।

    बिट्टू ने कहा कि अगर यह दुकानें अवैध है और कालोनी अवैध है तो यहां प्लाट बेचने वाले कालोनाईजर का दफ्तर कैसे वैध हो सकता है अगर इसका नक्शा पास है तो वह पेश किया जाए अन्यथा अभी यहां डिच चलाई जाएगी वरना यहां से डिच मशीन और अधिकारियों को वापिस नहीं जाने दिया जाएगा। मौके पर हो रहे हंगामे की सूचना कमिशनर तक पहुंची तो पुलिस कमिशनर ने मौके पर एसीपी को भेजने के लिए कहा इसी दौरान एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कालोनाईजर के दफ्तर पर भी डिच चला दी और उसके दफ्तर को भी गिरा दिया। हंगामा शांत होन के बाद टीम वापिस लौटी और कमिशनर को पूरी कालोनी में बनी दुकानों की रिपोर्ट पेश की मौके पर 13 अवैध दुकानें बन चुकी है इनमें कुछ पीजी भी हैं जहां नाईजीरियन स्टूडैंट रहते हैं। विभाग यहां इसी सप्ताह बड़ी कारवाई कर सकता है। 

    बता दें कि ढिलवा रोड पर स्थित अमर पैलेस के समीप यह कालोनी कांग्रेसी विधायक रजिंदर बेरी के खासमखास कालोनाईजर द्वारा काटी गई थी तथा अधिकारी इस कालोनी पर कारवाई करने की बजाए अपनी जेबे गर्म करने में लगे रहे। सियासी दबाव में रामा मंडी क्षेत्र के आधीन नंगल शामा के अंदर दशमेश कालोनी,शालीमार गार्डन के साथ,वड़िंग गेट के अंदर पंचायती जमीन पर काटी गई अवैध कालोनी संबंधि कई बार शिकायतें पहुंची मगर जब शिकायत निगम प्रशासन के पास कारवाई के लिए पहुंचती थी तो बिल्डिंग विभाग के लालची अफसर अपने निजीस्वार्थ के चलते उन शिकायतों को दबा देते थे। माना जा रहा है कि इन कालोनियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कारवाई हो सकती है।

  • आयुर्वेदा में 36 वर्ष सेवाएं देकर अश्वनी शर्मा हुए सेवानिवृत

    आयुर्वेदा में 36 वर्ष सेवाएं देकर अश्वनी शर्मा हुए सेवानिवृत

    पूर्व मन्त्री कंवर ने समारोह में शिरकत कर किया सम्मानित 

    ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक को बढ़ावा देने वाले उपमण्डल बंगाणा के समाजसेव 36 वर्ष 2 माह सरकारी स्वास्थ्य आयुवैदिक विभाग में सेवाएं देकर चीफ आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा लठियानी से शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृति पर पूर्व मन्त्री बिरेंद्र कंवर ने समारोह में पहुंच कर अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। 
    ज्ञात रहे सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा की पहली ज्वाइनिंग सन 1987 में लाहौल स्पीति के तिनदी दुर्गम क्षेत्र में हुई थी। और करीब 5 वर्ष दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अश्वनी शर्मा ने लठियानी, जसाना, अरलू, अलोह, मगरू आदि स्टेशन पर अपनी सेवाएं दी। किसी भी व्यक्ति की हर प्रकार की मदद करना चेहरे पर मुस्कान ओर हर समय हर व्यक्ति से मधुर बोलना इनकी  मुख्य उपलब्धियों में शुमार है। अश्वनी शर्मा की एक पुत्री डॉ अंजली शर्मा विवाहिता है और  सरकारी सेवाएं दे रही है। वहीं पूर्व मंत्री बरिंदर कंवर ने अश्वनी शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शर्मा परिवार से हमारा गहरा नाता रहा है। और अब भविष्य में अश्वनी शर्मा से हम कुछ हट कर सेवाएं भी लेंगे। इस मौके पर चरणजीत शर्मा, मदन राणा, सतीश धीमान, प्रधान अनीता राणा व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • पंजाबः कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम मान ने किसानों को दी बड़ी राहत

    पंजाबः कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम मान ने किसानों को दी बड़ी राहत

    इस दिन तक वर्तमान रेट पर करा सकेंगे रजिस्ट्री

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम मान की कैबिनेट में फैसला लिया गया कि बेमौसम बरसात के कारण जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन किसानों को 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल का 33 प्रतिशत से 75 प्रतिशत नुकसान हुआ है, उन्हें 6800 रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। पटवारी द्वारा गांव की संयुक्त जगह पर गिरदावरी की जाएगी। इसमें पहले और वर्तमान नुकसान को भी शामिल किया जाएगा। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जिन मकानों को तेज बारिश के कारण मामूली नुकसान हुआ है, उन्हें 5200 रुपए रिपेयर के लिए दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर जिन लोगों का पूरा मकान ढह गया है, सरकार उन्हें 1.20 लाख रुपए की मदद देगी।

    ​​​​मंत्री धालीवाल ने कहा कि गेहूं की फसल में तबदीली लाने के लिए सरकार ने बासमती की फसल को तरजीह देने का फैसला लिया है। बासमती की अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ हर नरमे के लिए भी रकबा बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसानों को PAU द्वारा मान्यता प्राप्त नरमे के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
    वहीं नकली दवाओं बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जो कोई भी नकली दवाइयां बनाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल में डाला जाएगा। किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा यदि नकली दवाई बनाई गई तो कंपनी की पंजाब में एंट्री बंद कर उसे सील किया जाएगा।

    पंजाब के को-ऑपरेटिव बैंकों के लोन ही छमाही किस्त की छूट दी गई है। अगली फसल ठीक होने के दौरान किस्त ली जाएगी। मंत्री धालीवाल ने बताया कि मुआवजा राशि केवल गेहूं पर नहीं, बल्कि हर फसल की गिरदावरी के अनुसार आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ ने कहा कि कृषि पानी के बिना संभव नहीं है, लेकिन पंजाब का भूजल स्तर हर साल करीब सवा मीटर नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में साल 1857 का बना कनाल एंड ड्रेनेज एक्ट है। इस कारण किसानों को नहरी पानी की व्यवस्था के लिए करीब 240 दिन का समय लग जाता है।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अब इस पुराने एक्ट में संशोधन किया गया है। इस एक्ट के संशोधन से किसान को नहरी पानी की आवश्यकता की अर्जी देने के करीब एक-डेढ़ महीने में उसके खेत में पानी का बंदोबस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अंडरग्राउंड/ट्यूबवेल के पानी से नहरी पानी की आसान उपलब्धता पर लाया जाएगा।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बीते समय जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी, पंजाब के लोगों ने काफी फायदा लिया। सरकार का 3950 करोड़ का टारगेट था। बीती 30 मार्च तक 4100 करोड़ से अधिक रेवेन्यू, स्टांप ड्यूटी इकट्‌ठी हुई है। लोगों की इस सुविधा और लाभ के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इस योजना को अतिरिक्त एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। अब लोग 30 अप्रैल तक वर्तमान रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

  • पंजावरः ताया ने 7 वर्षीय भतीजे और भाभी को दराट से काटा, देखें वीडियो

    पंजावरः ताया ने 7 वर्षीय भतीजे और भाभी को दराट से काटा, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित : उप मंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंजावर में शुक्रवार को एक ताया ने अपने सात वर्षीय भतीजे और भाभी पर दराट से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन लाल उर्फ गोल्डी ने अपने भाई नवीन धीमान के 7 वर्षीय बेटे अंशित को तेजधार दराट से मारना शुरू कर दिया। उस वक्त अंशित घर में अकेला था और मां बबिता दूध लेने घर से बाहर गई हुई थी। वह जब घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाने लगी तो गोल्डी ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जेठ ने दोनों को घर से निकलने नहीं दिया। बबिता ने किसी तरह एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद किया और बेटे व स्वयं का गोल्डी से पीछा छुड़ाया।

    मां की चीखें सुनकर पास के खेतों में काम करने वाले किसान अवतार राणा और कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां बबिता का इलाज ऊना में ही चल रहा है लेकिन अंशित की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अंशित को गले और सिर पर दराट के कई वार किए गए हैं। जिस समय यह घटना हुई तब नवीन धीमान काम पर था। सूचना मिलने पर वह ऊना अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

    मगर इलाके के लोग बताते हैं कि इन दोनों परिवारों में शुरू से विवाद चल रहा है। ऊना से गगरेट जाते वक्त पंजावर बाजार जहां आरंभ होता है वहीं पर इनका निवास स्थान है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पंजावर बाजार के लोग भी जमा हो गए। बाजार में लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि गोल्डी अपने सात साल के भतीजे पर इस तरह से हमला कर सकता है। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में पत्रकारों से बात करते वक्त बबिता ने बताया कि उसका जेठ मानसिक तौर पर परेशान है।

  • पंजाबः 10 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, भड़के व्यक्ति ने दुकानदार को लगाई आग, देखें CCTV

    पंजाबः 10 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, भड़के व्यक्ति ने दुकानदार को लगाई आग, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के सिविल सिटी चिट्‌टी कोठी से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां 10 रुपए को लेकर व्यक्ति का दुकानदार से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए व्यक्ति ने दुकानदार को आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सब्जी विक्रेता से 20 रुपए की मूलियां खरीदी और 50 का नोट उसे दिए। सब्जी विक्रेता ने उसे 30 रुपए वापस लौटाए। इस दौरान 10 रुपए का एक नोट फटा हुआ विक्रेता ने आरोपी को दे दिया।

    10 रुपए का नोट फटा देख आरोपी बौखला गया और सब्जी विक्रेता के सामने नोट फाड़ कर उसे गाली गलौज करने लगा।  आरोपी ने दुकानदार से मारपीट भी की। इस बीच इलाके के लोग इकट्‌ठे हो गए और दोनों का राजीनामा करवा दिया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने दुकानदार से गले मिलने के बहाने अपनी स्कूटी से कोई ज्वलनशील पदार्थ निकाल कर उस पर छिड़क दिया और फिर उसे आग लगा दी। आग से तड़पते दुकानदार को बचाने के लिए लोगों ने उस पर पानी डाला।

    इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की पहचान शेखर के रूप में हुई है। शेखर मुताबिक आरोपी रवि उसके पास सब्जी लेने आया और फटा नोट देख मारपीट करने लगा। शेखर के भाई राजेश ने बताया कि उसके भाई शेखर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालत नाजुक है। आरोपी रवि मौके से फरार है। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी।  

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी : डीसी

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी : डीसी

    5 से 20 अप्रैल तक दावे व आक्षेप दाखिल किए जा सकते हैं

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की लोकसभा व विधानसभा निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 अप्रैल, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूचियां इन कार्यालयों में 20 अप्रैल तक आम नागरिकों के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी। 

    डीसी ने बताया कि 5 से 20 अप्रैल तक दावे व आक्षेप दाखिल करने की अवधि और 8 व 9 अप्रैल तथा 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक दावे/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत 10 मई को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करवाने, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर दावेध्आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 

    राघव शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक, जो वर्ष 2023 में अहर्ता तिथियों अर्थात 1 जुलाई या 1 अक्तूबर में किसी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, वह भी सूचना की तारीख से, अग्रिम में, प्ररूप-6 मंे निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकता है और उस पर संबंधित अहर्ता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के निःशुल्क टेलीफोन सेवा 1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्बमवीपउंबींसण्दपबण्पद पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्टेªशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें आॅनलाईन माध्यम से फाॅर्म भरे जा सकते हैं।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वे 5 अप्रैल को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूरा सहयोग करें।