Blog

  • जालंधरः सिविल अस्तपताल पहुंचे DIG, SSP सहित कई अधिकारी, जाने मामला

    जालंधरः सिविल अस्तपताल पहुंचे DIG, SSP सहित कई अधिकारी, जाने मामला

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र में एसएसपी देहाती, एसपी डी, डीआईजी सहित कई अधिकारी मरीजों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओं डॉक्टरों को आ रही मुश्किलों को लेकर बातचीत की। वहीं शहर में नशे को कैसे खत्म किया जाए इस संबंध में विचार विमर्श किया। दरअसल, जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा आज सिविल अस्पताल के नशा छुडाओ केंद्र में पहुंचे।

    जहां उन्होंने डिप्टी मेडिकल अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा सहित अन्य अफसरों व डॉक्टरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डीआईजी स्वप्न शर्मा ने कहा कि हेल्थ व पुलिस विभाग नशे के खात्मे के लिए एक चेन की तरह इकट्ठे कम कर रहा है। जिसके चलते आज कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है। अस्पताल प्रबंधको को कुछ प्रशानियां हैं जिसे जल्द ही हाल किया जाएगा। वहीं डॉक्टर ज्योति शर्मा ने कहा कि पुलिस अफसरों से बहुत अच्छे माहौल में वार्तालाप हुआ है। जिसके चलते कुछ दिक्कतें हैं इसके संबंध में बताया गया है। इस अवसर पर कई पुलिस अफसर भी मौजूद थे।

  • झटका : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

    झटका : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 300 रुपए/लीटर के पार पहुंच गई हैं। कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल के दामों में 14.91 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 305.36 रुपए और डीजल की कीमत में 18.44 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद डीजल प्रति लीटर 311.84 रुपए हो गया है।  वित्त मंत्रालय ने देर रात X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस वृद्धि से पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) 311.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरोसीन या हल्के डीजल तेल की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।

    पाकिस्तान में चीनी के दाम 200 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। इस तरह से बाजार में चीनी के लिए मारामारी शुरू हो गई है, अब पाकिस्तान सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन चीनी मौजूदा कीमत पर आयात करने का फैसला लिया ताकि घरेलू दाम कंट्रोल हो सके। करीब 10 लाख मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक होने बावजूद पाकिस्‍तान के पंजाब खाद्य विभाग ने निकट भविष्य में चीनी संकट के बारे में चेताया है। पाकिस्‍तान सरकार के पास अब संकट को कम करने को लेकर बचे हुए स्टॉक को उपयोग करने के आलावा और कोई विकल्प नहीं है। आवाम को 100 रुपए प्रति किलो के आधिकारिक दाम  के बजाए चीनी के लिए 220 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

  • 35 लाख खर्च करके 11 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौत

    35 लाख खर्च करके 11 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौत

    गिद्दड़बाहाः अमेरिका गए मुक्तसर जिले के गांव बादियां निवासी एक पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल पसर गया है। एकत्रित जानकारी के अनुसार गुरभज सिंह (28) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव बादियां का 11 माह पहले ही अमेरिका गया था। जिसकी अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौत हो गई।

    इस संबंध में परिजनों और गांव बादियां के सरपंच साहिब सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह का पुत्र गरभेज सिंह करीब 11 माह पहले 35 लाख रुपये लगाकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। रात 12 बजे अमेरिका से गुरभेज के दोस्त का फोन आया कि गुरभेज को अचानक तेज दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

    परिजनों ने बताया गुरभेज ने बहनों से राखी के बारे में बात की थी और वह कह रहा था कि वह जल्द ही भारत आएगा, लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। मौत दिल का दौरा पड़ने से बताई जा रही है। परिवार अब उनके शव का इंतजार कर रहा है। वहीं, मृतक की दोनों बहनें, भाई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है।

  • 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहायक काबू

    8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहायक काबू

    यमुनानगर : जिले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने तेजली पटवारी कार्यालय मे रेड कर एक पटवारी के असिस्टेंट संजीव को ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  जानकारी अनुसार जगाधरी के शिव शंकर नगर निवासी हरिश भोला ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि एक प्लाट की रजिस्ट्री और इंतकाल उसके नाम है, लेकिन पटवारी की ओर से इंतकाल में उसका नाम रह गया। उसे बेटे के लिए एजुकेशन लोन लेना था। इसलिए फर्द में नाम चढ़वाने के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।

    पटवारी राहुल के असिस्टेंट संजीव ने 10 हजार में ये काम करना तय किया। उसने बताया कि 2 हजार रुपए वह दे चुका है और गुरुवार शाम को 8 हजार रुपए देने तय हुए हैं। इसके बाद विजिलेंस ने उसे 8 हजार रुपए के नोटों पर केमिकल लगा और हस्ताक्षर कर उसे संजीव को देने के लिए भेजा। तेजली पटवार खाने में सहायक संजीव ने 8 हजार रुपए लिए तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस टीम ने पटवारी राहुल के सहायक संजीव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • जालंधर सहित 19 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर सहित 19 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी के तहत आज राजस्व विभाग में 19 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। साथ ही इन तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिन  तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया हैं उनमें प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, परमप्रीत सिंह, प्रवीन छिब्बड़, मनिंदर सिंह सिद्धू, राजिंदर सिंह और अन्य शामिल हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पढ़ें लिस्ट 

  • जालंधरः JDA की बड़ी कार्रवाई,  9 अवैध निर्माणों पर चलाई डिच

    जालंधरः JDA की बड़ी कार्रवाई, 9 अवैध निर्माणों पर चलाई डिच

    जालंधर, ENS: विकास अथॉरिटी (जेडीए) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह 9 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रही। जेडीए ने यह कार्रवाई गांव फोलड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास की है। जहां जेडीए ने अवैध निर्माण गिराने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए जेडीए मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जेडीए आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति/प्लॉट/भवन न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेडीए इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से NRI पर हमला

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से NRI पर हमला

    लुधियाना : महानगर में मामूली विवाद को लेकर एनआरआई पर तेजधार हथियारों से युवकों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दरेसी ग्राऊंड के बाहर श्री राम चेरीटेबल अस्पताल में एनआरआई दवाई लेने के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर कार पार्किंग को लेकर उसका युवकों से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवको ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया।

    इस दौरान युवक गंभीर घायल हो गया जिसे तुंरत अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस संबंधी मामला दरेसी थाना नं. 4 में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है एनआरआई. पर 2 से 3 युवको ने जानलेवा हमला किया है। हालांकि हमला करने वाले युवकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • 33 वर्षीय मॉडल की हार्ट अटैक से हुई मौत

    33 वर्षीय मॉडल की हार्ट अटैक से हुई मौत

    ब्राज़ीलः अपने वर्कआउट और फिटनेट पर ध्यान केंद्रित करने वाली 33 वर्षीय ब्राज़ीलियाई फिटनेस प्रभावशाली लारिसा बोर्गेस की दोहरी कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई है। लारिसा दूसरों को फिट रहने की सलाह देती थीं, अपने शरीर को कैसे फिट रखें और आज खुद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, लारिसा बोर्गेस को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल में एक सप्ताह की लंबी लड़ाई के बाद उनकी मृत्यु हो गई। लारिसा बोर्गेस के परिवार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

    लारिसा के परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ”33 साल की उम्र में ऐसे दयालु व्यक्ति को खोने का दर्द वह बयान नहीं कर सकते। हमारा दिल टूट गया हैं और हमें जो दर्द महसूस होगा वह वर्णननयोग है।” परिवार ने कहा कि लारिसा बोर्गेस ने अपने जीवन के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।

  • फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    मुबंईः एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो 31 साल की फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की अचानक मौत हो गई है। एक्ट्रेस बीती रात अपने घर में मृत मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने अननेचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक अपर्णा नायर की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने  घर में वीरवार की शाम करीब 7.30 बजे मृत पाई गईं। उस वक्त एक्ट्रेस की मां और बहन भी घर में ही मौजूद थीं।

    जब तक अपर्णा के साथ हादसे की बात परिवारवालों को पता चली तब तक एक्ट्रेस का निधन हो चुका था। लेकिन फिर भी परिवार के लोग एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अपर्णा नायर के शव को अस्पताल में जांच के लिए ऱखा गया है। एक्ट्रेस की अचानक मौत किस वजह से हुई, इसका नहीं पता चल सका है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीर तौर पर जांच कर रही है।

    खबरों के अनुसार, 31 साल की अपर्णा नायर के परिवार में पति संजीत और दो बेटियां थ्रया और कृतिका हैं। एक्ट्रेस के अचानक यूं दुनिया से चले जाने से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपर्णा नायर ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट शोज और फिल्में दी हैं, जिसमें मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि, चंदनमाझा और आत्मसखी शामिल हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थीं, और अक्सर ही अपने काम और परिवार के साथ खुशी के मोमेंट्स शेयर करती रहती थीं।

  • पंजाबः इस इलाके में युवक ने कांग्रेस सरपंच के भतीजे को मारी गोलियां

    पंजाबः इस इलाके में युवक ने कांग्रेस सरपंच के भतीजे को मारी गोलियां

    अमृतसरः अजनाला से सटे गांव बल्लरवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेसी सरपंच के भतीजे को युवक ने गोलियां मारी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार आबादी बाबा गमचुक में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवा कांग्रेसी सरपंच पुनन सिंह के भतीजे बलविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बलविंदर सिंह को अजनाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।