Blog

  • बद्दी में बॉडी बिल्डिंग का मेगा इवेंट 7 अप्रेल को

    जितने वाले खिलाड़ी को मिलेगा 51000 का कैश ईनाम

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी स्तिथ अमन फिटनेस जिम एन्ड स्पा 7 अप्रैल को बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। जिसका पोस्टर वीरवार शाम को अमन फिटनेस जिम में रिलीज किया गया। इस मौके पर बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में मिस्टर एशिया रहे जस सिद्धू मुख्य तौर पर मौजूद रहे। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर एशिया रहे जस सिद्धू ने कहा कि युवांओं को अपनी सेहत की संभाल करना जरूर है। युवा मजबूत होगे तभी अच्छे समाज का निर्माण हो पाएगा। वह बद्दी के अमन फिटनेस जिम एंड सपा के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।

    इस मौके पर उन्होंने अमन जिम का कलेंडर भी जारी किया। इस मौके पर युवाओ ने बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया।जस सिद्धू  मिस्टर एशिया, मिस्टर इंडिया, मिस्टर पंजाब, मिस्टर नार्थ इंडिया व मिस्टर चंडीगढ़ समेत 33 मेडल जीते है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पेज बनाया है। जिसके तहत वह युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स देतें हे। स्पोर्ट्स कोटे में बॉडी बिल्डिंग शामिल  न होने से उन्हें केंद्र व पंजाब सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक मद्द नहीं मिली है। लेकिन यह सब कुछ होने के बावजूद भी युवाओ में बॉड़ी बिल्डिंग को लेकर जो क्रेज है वह कम नहीं हुआ है। 

    अब पहले से ज्यादा प्रतियोगिताएं हो रही है और युवा व युवितयां भी इस प्रोफेशन में आगे आ रही है। बद्दी के अमन फिटनेस जिम एंड सपा की ओर से 7 अप्रैल को जूनियर व सीनियर मिस्टर नार्थ इंडिया ओपन बॉडी बिल्डिंग फिजिक कोंटेस्ट प्रतियोगिता बद्दी में शुरू हो रही है। सात वर्गो में यह प्रतियोगिता होगी। जिसमें 60 से 75 किलो वर्ग के जूनियर व 75 से 80 प्लस किलो वर्ग में सीनियर वर्ग, मैनस फिजिक्स, मास्टर केटेगिरी, क्लासिकल फिजिक, स्टार केटेगिरी के अलावा नार्थ इंडिया ओवर ओल चैंपियन चुना जाएगा। जिसे 51 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मिस्टर इंडिया मनोज राणा, संदीप कुमार, मिस्टर पंजाब नव सिद्धू व अमन पंवार भी उपिस्थत रहे।

  • अबकी वार ,मोदी सरकार 400 पार के बीज़न से बढ़ रही आगे: अनुराग ठाकुर

    क्या हुआ तेरा वादा,ऐसे गाना गाकर सूक्खू सरकार से पूछी दस गारंटिया

    ऊना/ सुशील पंडित: देश मे भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार 404 पार के नारे को सार्थक बनाने के लिए धरातल पर काम कर रहा है। और हर हाल में देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मिशन 404 पार करके लगातार तीसरी बार भारत सरकार का नेतृत्व करके नया इतिहास रखेंगे। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ प्रवास पर बंगाणा डोहगी में नशे पर बार कार्यक्रम में बाइक रैली को झंडी दिखाने के बाद  मीडिया से बात करते हुए कहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी भ्र्ष्टाचार नहीं हुआ।


    ओर भारत सरकार मिशन 404 पार के नारे से 2024 में हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर है। और कांग्रेस के सांसद मिशन 400 करोड़ से आगे बढ़ रहे है। यही केंद्र में एनडीए सरकार और यूपीए सरकार में अंतर है।  बही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा में राज्य की सूक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शायराना अंदाज़ में कहा कि सूक्खू सरकार, क्या हुआ तेरा वादा, बो कसम बो इरादा, सूक्खू सरकार का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ। उस के लिए बधाई। पर दस गारंटियों का क्या बना।

    ठाकुर ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य की हर महिला का 18 हजार का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 23 लाख महिलाएं है। और जो 18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक है। और चालू वर्ष करोड़ो का की देहनदारी सूक्खू सरकार की हो गई है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब के उत्थान और जनता के सम्मान के लिए आगे बढ़ रही है।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने दस गारंटियों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। यह राज्य की जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से भरकम मदद मिलने पर भी राज्य की सूक्खू सरकार केंद्र मदद न करने पर राज्य की जनता को भड़काने ओर झूठ बोलकर उकसाने की बात कर रहे है। बही कुटलैहड़ प्रवास पर पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर के नेतृत्व में राज्य किसान मोर्चा के प्रवक्ता मदन राणा, अध्यक्ष कुटलैहड़ चरणजीत शर्मा द्वारा अनुराग सिंह ठाकुर केए भव्य स्वागत एवम समानित किया गया। इस मौके पर पूर्ब मन्त्री एबम भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कँवर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा के अलावा सैंकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    राज्य सरकार के अपने ही विधायक असंतुष्ठ,:ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने सबोधन में कहा कि राज्य सरकार के अपने ही विधायक असंतुष्ठ है। तो जनता क्या संतुष्ट होगी। चुनावी समय में दी गई गारंटीया सुक्खू सरकार के लिए मुसीबत बन गई है। अब ने तो गारंटिया पूरी हो रही है। और न ही राज्य में बिकास हो रहा है। 
  • जालंधरः कूड़े के डंप को लेकर लोगों में रोष, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सूर्य एनक्लेव में कूड़े के डंप को लेकर लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज इलाका निवासी इकट्ठे हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में बना कूड़े का डंप बीमारियों को न्योता दे रहा है। जिसको लेकर वह प्रशासन को गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

  • अंदौरा से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन शुरू

    पहले हरिद्वार अब सीधे उज्जैन महाकाल भी जा सकेंगे हिमाचली- अनुराग ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अंदौरा से इंदौर जाने वाली ट्रेन को ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। नई शुरू हुई यह ट्रेन वृंदावन, आगरा और ग्वालियर से होते हुए इंदौर पहुंचेगी। श्रद्धालु वृंदावन के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन जाकर दर्शन कर पाएंगे। फिलहाल यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार यानी हफ्ते में एक बार चलेगी। इस दौरान संबोधित करते हुए हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले ही ऊना से हरिद्वार के लिए ट्रेन शुरू हुई थी। अब बिना रेलगाड़ियां बदले भी हिमाचल के यात्री उज्जैन महाकाल और वृंदावन जा सकेंगे।

    ऊना के लिए बढ़ती हुई रेलगाड़ियों को साफ सुथरा रखने के लिए दौलतपुर चौक में एक ट्रेन वाशिंग सेंटर भी तैयार हो रहा है। उसके निर्माण में 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ठाकुर ने हमीरपुर से पार्टी और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा ने उन्हें हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। हम यह सीट रिकॉर्ड मतों से जीतकर दिखाएंगे। हिमाचल की सभी 4 सीटों के साथ साथ देश में अब की बार 400 पार करेंगे।
  • डॉ एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी संस्थान में साईंटिस्ट के रूप में हुआ चयन

    ऊना/ सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत चीफ इंजीनियर जिला ऊना के निवासी डॉ. एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान में साईंटिस्ट ग्रेड एफ के रूप में चयन हुआ है। आईआईटी रूडकी से पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले डॉ. एसके शर्मा जल शक्ति विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। जल शक्ति विभाग में उन्होंने ऊना, हमीरपुर व प्रदेश के अन्य जिलों में 33 वर्ष से अधिक अपनी सेवाएं प्रदान की है। इस दौरान उनका जल आपूर्ति, स्वच्छता, सीवरेज व डै्रनेज सेक्टर में शानदार कार्य रहा है। सेवानिवृति के उपरांत डॉ. एसके शर्मा का अब डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान कोलकत्ता में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। उनका यह कार्यकाल 5 वर्ष का रहेगा।

    इस राष्ट्रीय संस्थान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 दिवसंबर में किया था। इस संस्थान का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग पेयजल, स्वच्छता व सेनिटेशन के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैलना है। स्वच्छ भारत व जल जीवन मिशन के तहत यह कार्य किया जाएगा। डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपने दायित्व का वह पूरी तनमयता के साथ निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रमुख लक्ष्य लोगों को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। वहीं, स्वच्छता पर भी उनका ध्यान पूरी तरह से केंद्रित है। डॉ. एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान के माध्यम से वह निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केंद्रित होकर कार्य करेंगे। 
  • चालानः पुलिस ने रिकॉर्ड 63800 रूपए वसूले

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सुस्त हो चुकी चालान गतिविधि को फिर से तेज कर दिया है। वीरवर को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 171 लोगों में से कईयों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को एक दिन में ही 63800 रूपए की रिकॉर्ड आमद हुई है। एक दिन में सड़क पर ही चालान भुगतान से प्राप्त राशि का यह नया रिकॉर्ड है। ऊना पुलिस ने दो ऐसे वाहनों से भी 10000 रूपए जुर्माना वसूल किया है जो अवैध खनन में लिप्त पाए गए थे। खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले तीन लोगों से भी 300 रूपए जुर्माना वसूला गया है।
  • दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई है। तेज प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 महीने के अंदर यह दूसरी बार है, जब तेज प्रताप की तबीयत खराब हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बता दें, गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने बक्सर जिले का दौरा किया था। यहां तेज प्रताप ने कृष्णब्रह्म में ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था।

    मिली जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे। तभी उनके सीने में दर्द होने लगा। उनके स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फोन पर उनकी मां राबड़ी देवी को इसकी जानकारी दे दी। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में ऑक्सीजन भी लगाई गई है। इधर मां राबड़ी देवी ने अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात कर तेज प्रताप की तबीयत के बारे में जानकारी ली है।

    तेज प्रताप यादव की इसके पहले जुलाई 2023 में भी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी तेज प्रताप के सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। तब तेजप्रताप यादव को आईसीयू में रखा गया था। करीब दो घंटे बात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

  • लोकसभा चुनाव से पहले 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    कोलकाताः देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर दो बड़े नेताओं ने पाला बदल लिया। अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सुवेन्दु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को टिकट नहीं मिला। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दिब्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिब्येंदु अधिकारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    टीएमसी की लिस्ट में बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का भी नाम नहीं था। ममता बनर्जी ने उनका टिकट काटकर मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसे लेकर अर्जुन सिंह नाराज चल रहे थे। इसके बाद अर्जुन सिंह ने दिब्येंदु अधिकारी के साथ भाजपा जॉइन कर ली। अर्जुन सिंह की भाजपा में घर वापसी है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान वे टीएमसी में शामिल हो गए थे। वहीं, सुवेन्दु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की वजह से टीएमसी ने उनके भाई और पिता का टिकट काट दिया। हालांकि, उनके पिता शिशिर अधिकारी ने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

  • पंजाब : लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के तहत बुरे तत्वों और लूटपाट करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छेहरटा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह और इकबाल सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंध में अमृतसर के एडीसीपी प्रभजोत सिंह विरक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 26 फरवरी 2024 को रात करीब 10:30 बजे होंगे जसबीर सिंह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे और बाहरी दरवाजा खुला था कि 4 अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए।

    एक आरोपी ने पिस्तौल निकाली और (कुल तीन) मोबाइल फोन छीन लिया और उसकी पत्नी सायरा के गले से सोने की चेन खींच ली और उन्होंने सभी को पिस्तौल दिखाकर एक तरफ रख दी और दूसरे आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से 2 सोने की रिंग लेडीज़ और 2 सोने की रिंग जैट्स निकाल लीं और जाते प्लेटिना मार्का मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए और धमकियां भी दी। जांच के दौरान आरोपी परमजीत सिंह और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें अदालत ने 4 दिन के रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान और भी सामान बरामद हो सकता है। पुलिस ने बताया कि इनके साथियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट, नकदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

    टांडा उड़मुड़ : गिल गांव मोड़ के पास आज दोपहर तीन अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की और नकदी और सोने के गहने लूट फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है, जब नंबरदार ओंकार सिंह पुत्र जसवंत सिंह परिवार के सदस्य शादी समारोह में भाग लेने गए थे और घर में उनकी बहू सुखविंदर कौर पत्नी अमरीक सिंह और प्रवासी मजदूर गज्जन सिंह मौजूद थे। 

    इसी बीच दो पुरुष और एक महिला घर पर आये और उन्होंने गज्जन सिंह से कहा कि उनके खेतों में आवारा पशु हैं। जब वह खेतों में गया तो बाद में उक्त लोग घर में घुस आए और सुखविंदर कौर से मारपीट कर घर में रखे करीब 20 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। जब गज्जन सिंह घर लौटा तो सुखविंदर कौर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने शादी समारोह में शामिल हुए परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमण कुमार ने जांच शुरू कर दी है ।