Blog

  • पंजाबः SDM और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केद्र को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कोटकपूराः चोरो द्वारा दी जा रही वारदातों को लेकर बीते दिन ही दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ दुकाने बंद करके रोष प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद देर रात फिर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केंद्र के दरवाजे के ताले तोड़ कर बड़े पैमाने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद सेवा केंद्र प्रभारी लखविंदर सिंह, सहायक प्रभारी सुखवीर कौर, एसडीएम वीरपाल कौर और तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि चोर 4 एलसीडी कंप्यूटर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, 2 कैमरे, स्कैनर मशीन, दस्तावेज व अन्य सामान ले गए।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। सर्विस सेंटर के प्रभारी लखविंदर ने बताया कि पहले भी इस तरह का सामान चोरी हो चुका है और आज हुई चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले चोरों ने तहसील के एसडीएम कार्यालय के बाउंड्री गेट के अंदर वकीलों, अकाउंटेंट और टाइपिस्टों के आठ-दस काउंटरों के ताले तोड़ दिए और एक प्रिंटर और नकदी चोरी हो गई थी। 

    इस मौके पर जब अखिल भारतीय हिंदू कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार सहगल व शहर के अन्य लोग अपना काम कराने के लिए एसडीएम कार्यालय व सेवा केंद्र पहुंचे तो सेवा केंद्र प्रभारी व तहसीलदार ने कहा कि दफ्तर से सामान चोरी हो जाने के कारण आज काम बंद है। शहर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुन्नर सहगल ने तुरंत इस बड़ी घटना के बारे में फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार और एसएसपी हरजीत सिंह को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत डीएसपी और एसएचओ को शहर में भेजने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी सिटी मनोज कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल और चोरी की घटना का जायजा लेने के बाद ड्यूटी ऑफिसर को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया।

    घटना के संबंध में कोटकपूरा डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि चौकीदार सरन कुमार से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी टेक्निकल सेल की फुटेज खंगाली जाएगी और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। नरेश कुमार सहगल व अन्य शहरवासियों व पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तीन-चार दिनों में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा और सारा सामान बरामद कर लिया जायेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • एक बार फिर नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, देखें वीडियो

    बद्दी : नगर परिषद बद्दी में कुछ दिन पहले उपाध्यक्ष को सरकार द्वारा उनके कार्य में अनियमियता बरतने के चलते बर्खास्त कर दिया था। जिसके चलते नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई। इस बीच शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रखा गया।जिसका निर्धारित समय 10:30 बजे का था। 10:30 बजे एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल की अगवाई में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चुनाव में कुछ पार्षद अनुपस्थित रहे। जिसके कारण लगभग एक घंटा उनका इंतजार किया गया। लेकिन उनके ना आने पर वार्ड नं 5 के मोहनलाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि एक घंटा इंतजार करने के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

    जिसमें उपस्थित पार्षदों ने मोहन लाल का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए रखा और किसी का विरोध न होने पर उसे निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उधर रामकुमार चौधरी ने कहा कि नगर परिषद पर हमेशा कांग्रेस का वर्चस्व रहा है और एक बार फिर कांग्रेस ने हासिल कर लिया है उन्होंने कहा कांग्रेस लोकतंत्र में रहकर राजनीति करती है। उधर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि उनके उपाध्यक्ष बनने की इच्छा उनके पिताजी की थी जो आज वह पूरी हो गई है बेशक वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे उपाध्यक्ष की कुर्सी पर देख उन्हें आज काफी सुकून मिल रहा होगा।

  • AAP को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    हरियाणाः लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व AAP की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से BJP के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से BJP के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं। निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।


    निर्मल सिंह ने अंबाला कैंट सीट से गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ अपनी बेटी चित्रा सरवारा को चुनाव मैदान में उतारने की मांग कांग्रेस हाईकमान से की थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चित्रा को टिकट दिलवाने की खूब कोशिश की। मगर अंबाला लोकसभा की सभी नौ विधानसभा सीटों के टिकट वितरण में कुमारी सैलजा की चली और चित्रा को टिकट नहीं मिला। इसी बात से नाराज होकर निर्मल सिंह अंबाला शहर और बेटी चित्रा को अंबाला कैंट सीट पर आजाद उम्मीदवार के रूप में उतारा था। पिता-पुत्री की इस बगावत का नतीजा यह रहा कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

  • ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕੋਵਿਡ-19 ਫਿਰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਦਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਿੰਤਾ ਵੱਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਖਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਜਾਣ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬਠਿੰਡਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕਰੋਨਾ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਐਸਐਮਓ ਸਤੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-9 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ।

    ਇਸ ਨਾਲ ਨਜਿਠਣ ਲਈ ਸਪੈਸ਼ਲ ਵਾਰਡ ਤਿਆਰ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਵਿਡ-19 ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਲਈ ਜੋ ਵੀ ਇਤਿਆਤ ਵਰਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੂਰਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੂੰਹ ਤੇ ਮਾਸਕ ਅਤੇ ਹੱਥਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨੀਟਾਈਜ ਅਤੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਏ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति ने किया कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

    फिरोजपुरः गांव वजीदपुर में बीते दिन 2 पड़ोसियों के बीच हुए झगड़ा होने का मामला सामने आया ता। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान झगड़े दौरान छुड़ाने आए परिवार के दो भी उक्त व्यक्ति ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना को लेकर घायलो को पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी हालत गंभीर देख उसे लुधियाना रैफर का दिया गया। जहां ईलाज दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव शर्मा के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच पुराने झगडे़ को लेकर विवाद हुआ था।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सौरव शर्मा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे बुरी तरह से काट डाला। इस झगडे़ में सौरव की मां और उसका चाचा भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। गांववासियों ने बताया कि झगडे़ में घायल सौरव को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां से उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया। लुधियाना जाते हुए सौरव की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां और चाचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी दीपिका रानी ने कहा कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है ओर पुराने किसी झगडे़ के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीटकर कुत्ते को किया अधमरा, मामला दर्ज

    लुधियानाः गांव बाडेवाल से इंसानियत शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बकरियां चराने वाले चरवाहे ने एक अवारा कुत्ते को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस घटना के दौरान उसे ऐसा करते हुए हेल्प फॉर एनीमल्स संस्था के अध्यक्ष मनी सिंह ने देख लिया था। जिसके बाद उसने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बाडेवाल में घुल्ला नामक चरवाहा बकरियां चरा रहा था।

    इसी दौरान वहां पर अवारा कुत्ता उसकी बकरियों को काटने का प्रयास कर रहा था और उसे भी परेशान कर रहा था। इसी दौरान ही उक्त चरवाहे ने कुत्ते को लाठियां मार-मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया और वहां से चला गया। हेल्प फॉर एनीमल के अध्यक्ष मनी सिंह निवासी हरनाम दास ने कुत्ते को वहां से उठाया और गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी में दाखिल करवाया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने धुल्ले नामक चरवाहे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • पंजाब : कस्टम विभाग ने पैसेंजर से पकड़ा 67 लाख का सोना

    अमृतसर : श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 67.60 लाख का सोना बरामद किया गया है। कस्टम विभाग की ओर से यह सोना दुबई के पैसेंजर से पकड़ा गया है, जिसने कमर के साथ इसे बांध रखा था। लेकिन, कस्टम की ओर से शक के आधार पर उसे पकड़ा गया है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर आज सुबह दुबई की फ्लाइट IX 192 पहुंची। जिसमें से उतरे एक पैसेंजर पर कस्टम विभाग की एंटी स्मगलिंग यूनिट को शक हुआ।

    उसे रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पैसेंजर के पास से 1698.2 ग्राम GRWT वाला पेस्ट फॉर्म में सोना बरामद किया गया है। जिसकी वैल्यू 67.60 लाख है। यह सोना पैसेंजर ने पीले रंग के पैकेट में लपेटा हुआ था और अपने ट्राउजर की बेल्ट से बांधकर रखा था। यह सोना 24 कैरेट का है। पैसेंजर को अरेस्ट करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जांलधरः विवादों में घिरा पंजाबी सिंगर गुरमन मान, हिंदू नेताओं ने CP को दी शिकायत, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर गुरमन मान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाबी सिंगर गुरमन मान के सॉन्ग पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में लुधियाना में हिंदू नेताओं ने पंजाबी गायक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद आज जालंधर में हिंदू संगठनों ने पंजाबी गायक गुरमन मान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में हिंदू संगठन ने पुलिस कमिश्नर को पंजाबी गायक के किलाफ शिकायत दी है।  ईंशात शर्मा ने कहा कि हर बार हिंदू देवी देवताओं को ही टारगेट किया जाता है। मगर ऐसा नहीं चलेगा।

    अगर पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज करती तो वह इस प्रदर्शन को तेज करेंगे। हिंदू संगठनों ने कहा कि सस्ती शोहरत के लिए सिंगर गुरमन मान शनि देव के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है। गुरमन मान ने शनि देव का नाम इस्तेमाल कर हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हिंदू नेताओं ने कहा कि अगर 3 जनवरी तक कार्रवाई नहीं की जाती तो उनके अगले कदम का जिम्मेदार प्रशासन होगा। संगठनों ने कहा है कि अगर पुलिस गुरमन मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती तो वे इस प्रदर्शन को तेज करेंगे। संगठनों ने गायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं ठग रिकवरी एजेंटों के खिलाफ भी हिंदू नेता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। 

  • पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, गोलियां चलने के लगे आरोप

    होशियापुरः माहिलपुर की दाना मंडी के पास बीती देर रात 2 पक्षों के खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक-दूसरे पर गोली चलाने और तेजधार हथियारों से हमला के आरोप लगाए जा रहे है। इस खूनी झड़प में करीब 7 युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार ग्राम चंदेली में पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते दोनों में खूनी झड़प हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी दलजीत सिंह खख पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी।

  • डोंकी से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर शिकंजा कसेगी सरकार, खुफिया एजेंसी ने तैयार की सूची

    रोहतकः डोंकी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर अब हरियाणा सरकार शिकंजा कसने जा रही है। खुफिया एजेंसी ने इस धंधे में शामिल दलालों और अन्य लोगों की सूची तैयार की है। सूची के अनुसार, प्रदेश के 18 जिलों में युवकों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 46, सिरसा में 42 और यमुनानगर में 30 में हैं। इसी प्रकार, अन्य जिलों में 10 से 20 तक दलाल हैं। विभाग ने यह रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी है। अब सरकार के आदेश पर इन दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

    एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा सरकार को सुझाव भी दिए हैं। एजेंसी ने कहा कि विदेश विभाग की ओर से एक पोर्टल तैयार कराकर उस पर सभी इमीग्रेशन एजेंटों का पंजीकरण कराया जाए। साथ ही परामर्श केंद्र भी स्थापित किया जाए, ताकि युवा यहां से राय ले सकें और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए, ताकि फर्जीवाड़ों की शिकायत भी इन सेंटरों पर दी जा सकें। वहीं, 1.80 लाख रुपये से नीचे की आय वाले युवाओं के पासपोर्ट निशुल्क बनवाएं जाएं। प्रदेश के अधिकतर युवाओं की ओर से विदेशों में जाने का मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्षी दल भी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी अधिक है, इसलिए युवक रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं।

    ऐसे में सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ों के मामलों को देखते हुई आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी बनाई है। एसआईटी के पास शिकायत आने के बाद ही मामले दर्ज किए जाते हैं और आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इधर, खुफिया एजेंसी ने जमीनी स्तर पर अपनी टीमों को तैनात करके सभी जिलों में अवैध रूप से विदेश भेजने वालों की पुख्ता जानकारी जुटाई है। इस सूची में दलालों पर दर्ज पुराने केसों और उनकी संपत्तियों तक का ब्योरा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 से 60 लाख रुपये लेकर प्रदेश के युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने के रंगीन सपने दिखाए जाते हैं। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    प्रदेश के युवाओं में सात समंदर पार जाने के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में 600 से अधिक आईलेट्स की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर हैं। सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 180, कैथल में 69, सिरसा में 61 और करनाल में 30 के करीब सेंटर चल रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय प्रदेशभर के कोचिंग सेंटरों में करीब छह हजार बच्चे आइलेट्स की तैयारी कर रहे हैं। सभी 18 जिलों की खुफिया एजेंसी ने प्रदेश के उन गांवों की सूची भी तैयार की है, जिन गांवों में सबसे अधिक युवा विदेश जा रहे हैं। इनमें अंबाला के भूरेवाला, बराड़ास नग्गल, कुरुक्षेत्र के कलसा, दीवाना, कैथल के गांव आहूं, संगरोली, साकरा, जड़ौला, पूंडरी, बरसाना, राहड़ा, करनाल के बांबरहेड़ी, राहड़ा, बंदराला समेत अन्य गांवों के नाम लिखे गए हैं।