Home Punjab>Amritsar Punjab में हुई Cockroach Janata Party की एंट्री, कल केंद्र के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab में हुई Cockroach Janata Party की एंट्री, कल केंद्र के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab में हुई Cockroach Janata Party की एंट्री, कल केंद्र के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

अमृतसरः काकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। दिल्ली के जंतर-मंतर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब पंजाब में भी केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। वह इसके लिए पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।

पोस्ट की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में “सत श्री अकाल” कहकर की। उन्होंने बताया कि वे 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है। CJP अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में NEET परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है।

वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल 7 राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। लखनऊ के बाद अब अमृतसर (पंजाब), जयपुर (राजस्थान), बेंगलुरु (कर्नाटक) और हैदराबाद (तेलंगाना) में भी विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। वहीं पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here