Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल पर सीबीएसई बोर्ड से फर्जी मान्यता का दावा, दंपति पर केस

Punjab News: ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल पर सीबीएसई बोर्ड से फर्जी मान्यता का दावा, दंपति पर केस

0
Punjab News: ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल पर सीबीएसई बोर्ड से फर्जी मान्यता का दावा, दंपति पर केस

लुधियानाः लुधियाना के एक ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन पर सीबीएसई बोर्ड से फर्जी मान्यता का दावा कर अभिभावकों को कथित तौर पर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत मिली तो मामले की जांच की गई। डाबा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल के डायरेक्टर दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत 1 जून को गुरबख्श सिंह निवासी गली नंबर-1, महाराज नगर ने की है। उसने आरोप लगाया कि ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल लोहारा के संचालकों ने सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने का झूठा दावा किया।

शिकायत में कहा है कि स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर फर्जी तरीके से एडमिशन देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनसे धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्कूल की मान्यता को लेकर भ्रामक प्रचार-प्रसार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे अभिभावकों की भावनाएं भी आहत हुईं।

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने स्कूल से जुड़े दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंगला और उनकी पत्नी अनीता सिंगला निवासी कैनाल व्यू एन्क्लेव गांव बुलारा थाना सदर लुधियाना के रूप में हुई है।

थाना डाबा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि स्कूल के पास वास्तव में सीबीएसई की मान्यता थी या नहीं और कथित फर्जी दाखिलों के जरिए कितने अभिभावकों से धोखाधड़ी की गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here