Blog

  • इस इलाके में रिश्तों का खून, पौत्र ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, खुद को चाकू मारा

    इस इलाके में रिश्तों का खून, पौत्र ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, खुद को चाकू मारा

    मिर्जापुर। जिले के तालर गांव में दर्दनाक घटनाराजगढ़ थाना क्षेत्र के तालर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां, एक 13 वर्षीय किशोर ने अपने दादा पितांबर (70) और दादी हीरावती (68) पर कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में दोनों बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद किशोर ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मदद के लिए दौड़े। जिसके बाद तीनों को नजदीकी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पितांबर और उनकी पत्नी हीरावती को मृत घोषित कर दिया। किशोर को मामूली चोटें थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि आखिर क्यों किशोर ने अपने दादा-दादी पर हमला किया।

    घटना कैसे हुई?
    पुलिस के अनुसार, पितांबर अपने परिवार के साथ तालर गांव में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी हीरावती, बेटा नरसिंह, बहू और 13 वर्षीय पौत्र शामिल हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे, किशोर ने अपने दादा-दादी पर बिना किसी चेतावनी के कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बुजुर्गों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

    किशोर के मानसिक हाल जानने की कोशिश
    पुलिस और परिजन अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों किशोर ने इतना गंभीर कदम उठाया। क्या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव था या कोई और कारण। पुलिस सभी संभावित वजहों की जांच कर रही है।

  • सर्दी में चोर हुए सक्रिय, बाइक व ट्रैक्टर को बनाया निशान, देखें CCTV

    सर्दी में चोर हुए सक्रिय, बाइक व ट्रैक्टर को बनाया निशान, देखें CCTV

    मोहाली। खरड़ में में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर जहां सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं ठंड के कारण लोग जल्दी सो जाते हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

    रात में हुई चोरी
    खरड़ के नूर बिला इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना रात करीब दो बजे की है। तीन युवकों ने मिलकर एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    बाइक और ट्रैक्टर चोरी
    खरड़ के निवासी अमनदीप सिंह, जो प्राइवेट नौकरी करते हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पास एक प्लैटिनम बाइक है। उन्होंने यह बाइक अपने फ्लैट के पास खड़ी की थी। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो पता चला कि चोर करीब रात 2 बजे वहां पहुंचे थे। चोरों ने उनके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर खड़े एक ट्रैक्टर को भी निशाना बनाते हुए चुरा ले गये।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
    फुटेज में देखा गया कि ट्रैक्टर को चुराने के दौरान तीन युवक शामिल थे। इनमें से दो युवक ट्रैक्टर चुराने में लगे थे, जबकि तीसरा युवक ट्रैक्टर चलाकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    पुलिस को दी गई शिकायत
    अमनदीप सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    लोगों को सतर्क रहने की अपील
    ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत है। साथ ही, प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है।

  • जानें ये 5 सबसे शक्तिशाली सब्जियां जो रखेंगी आपको सेहतमंद, देखें वीडियो

    जानें ये 5 सबसे शक्तिशाली सब्जियां जो रखेंगी आपको सेहतमंद, देखें वीडियो

    Health Tips: स्वस्थ जीवन के लिए एक संतुलित आहार का सेवन करना बेहद आवश्यक है। सब्जियों को पोषण का खजाना माना जाता है क्योंकि इनमें कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। लेकिन कुछ सब्जियां इतनी ताकतवर होती हैं कि ये न सिर्फ आपकी सेहत में सुधार करती हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 सबसे शक्तिशाली सब्जियों के बारे में जो आपकी डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

    1. पालक (Spinach)

    पालक को पोषक तत्वों की खान कहा जाता है। यह आयरन, कैल्शियम और विटामिन C से भरपूर होती है। पालक शरीर में खून की कमी को दूर करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर से बचाव में भी सहायक हैं।

    2. ब्रोकली (Broccoli)

    ब्रोकली को सबसे शक्तिशाली सब्जियों में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह डिटॉक्सिफिकेशन में भी मददगार है।

    3. गाजर (Carrot)

    गाजर विटामिन A और बीटा-कैरोटीन का मुख्य स्रोत है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोगों और कैंसर से भी बचाव करते हैं।

    4. लौकी (Bottle Gourd)

    लौकी हल्की और सुपाच्य सब्जी है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और वजन घटाने में सहायक है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है।

    5. मेथी (Fenugreek Leaves)

    मेथी की पत्तियों में आयरन, फाइबर और विटामिन K की भरपूर मात्रा होती है। यह डायबिटीज को नियंत्रित करती है, पाचन सुधारती है और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाती है।

    निष्कर्ष

    इन सब्जियों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार होगा। ये सब्जियां न केवल पोषण प्रदान करती हैं बल्कि शरीर को बीमारियों से भी बचाती हैं।
  • Social Media पर Yuzvendra Chahal और Dhanashree के तलाक की खबरों ने मचाया तहलका

    Social Media पर Yuzvendra Chahal और Dhanashree के तलाक की खबरों ने मचाया तहलका

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार की खबरें सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक होना लगभग तय है। इस बात को लेकर चर्चा इसलिए और बढ़ गई क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

    सोशल मीडिया पर रिश्ते में दूरी की झलक
    युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी धनश्री के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, धनश्री ने अभी तक तस्वीरें तो नहीं हटाई हैं, लेकिन उन्होंने भी चहल को अनफॉलो कर दिया है। इस बदलाव से फैंस के बीच हलचल मच गई है और वे सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

    करीबी सूत्रों ने की पुष्टि
    सूत्रों के अनुसार, तलाक की अफवाहें सच हो सकती हैं। एक करीबी व्यक्ति ने कहा, “तलाक लगभग तय है और इसे आधिकारिक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।” हालांकि, उनके अलग होने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन यह साफ है कि दोनों ने अलग-अलग रास्ते अपनाने का निर्णय लिया है।

    कोई आधिकारिक बयान नहीं आया
    अब तक न तो युजवेंद्र चहल और न ही धनश्री वर्मा ने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इसलिए फैंस को दोनों के बयान का इंतजार है ताकि सच्चाई का पता चल सके।

    2020 में हुई थी शादी
    धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी बेहद खास है। टीवी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में धनश्री ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, “लॉकडाउन के दौरान जब क्रिकेट मैच नहीं हो रहे थे, तब सभी खिलाड़ी अपने घरों पर थे। उसी दौरान युजवेंद्र ने डांस सीखने का मन बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे और मुझसे संपर्क किया। फिर मैंने उन्हें डांस सिखाना शुरू किया।” धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

  • महिला से बाली छीनकर फरार हुआ बदमाश, देखें वीडियो

    महिला से बाली छीनकर फरार हुआ बदमाश, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिले में आये दिन लूटपाट की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में आये दिन डर का माहौल बना रहता है। वहीं, इसी बीच नड्डा साहिब में नगर कीर्तन देखने आई एक महिला से बदमाश बाली छीनकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला रोड के किनारे खड़ी थी और नगर कीर्तन के आयोजन में शामिल होने गई थी। इसी दौरान ये वारदात हुई है।

    पीड़ित महिला ने कहा..
    पीड़ित महिला समरजीत कौर ने बताया कि वह नड्डा साहिब गुरुद्वारा के पास खड़ी थीं। तभी अचानक एक युवक आया और उनके कानों से बाली खींचकर तेजी से फरार हो गया। युवक ने इतनी जोर से झपट्टा मारा कि उनकी कान की बालियां के साथ कान भी कट गए।

    महिला का इलाज अस्पताल में जारी
    घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल सेक्टर 6 में ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनके घायल कानों का उपचार कर रहे हैं।

  • इस मशहूर एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    इस मशहूर एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार कियारा आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं, जिसमें वो साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आईं। फैंस भी बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का वेट कर रहे हैं। दोनों स्टार्स फिल्म की टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कियारा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आज उन्हें फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंच पाईं। जानकारी के अनुसार कियारा को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत खराब होने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस को लेकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। साथ ही प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं।

  • अचानक हुआ धमाका: इस इलाके में आग सेक रहे 3 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    अचानक हुआ धमाका: इस इलाके में आग सेक रहे 3 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    पंचकूला। पंचकूला सेक्टर 11 में झुग्गियों में रहने वाले 3 बच्चे आग में झुलस गए। सभी के मुंह और हाथ जले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे इकट्ठे होकर ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकने गए थे। अचानक आग में ब्लास्ट हो गया है। जिससे ये हादसे हो गया। सभी सेक्टर 6 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिनका डॉक्टर कर रहे इलाज।

    बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे, अभयपुर इलाके में रहने वाले तीन बच्चे सबरीना (8 साल), सलीम (7 साल), और शाहिदा (5 साल) आग सेकने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद बच्चों को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना के बारे में बच्चों के पिता मोहम्मद अखबर ने बताया कि सुबह के समय ठंड से बचने के लिए बच्चों ने घर के बाहर कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया था। बच्चों ने जैसे ही आग जलाई, थोड़ी ही देर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर गए।

    ब्लास्ट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कूड़े में कोई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद हो सकता है, जैसे कि पेट्रोल या गैस का डिब्बा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ।

    इस घटना के बाद अभयपुर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और ऐसे खतरनाक कचरे को इकट्ठा करने पर रोक लगाई जाए।

    सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि स्थिति गंभीर है लेकिन बच्चे खतरे से बाहर हैं। पंचकूला प्रशासन ने बच्चों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

  • सीएमओ ने निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    सीएमओ ने निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊनासुशील पंडित: जिला अस्पताल ऊना परिसर से 100 दिवसीय  क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत निक्षय वाहन व दोपहिया वाहनों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत आशा वर्कर के माध्यम से घर-घर जाकर क्षय रोग के सम्भावित आम जनमानस की जानकारी और उनके बलगम के सैंपल लेकर जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ-साथ हर गांव में निक्षय शिवरों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभाग भी अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे।

    सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत 100 दिनों तक एक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष तौर पर निक्षय वाहन व दोपहिया वाहनों को घर-घर तक क्षय रोग बारे जानकारी देंगे ताकि आम जनमानस को क्षय रोग के लक्षणों जैसे खांसी होना, शाम के समय बुखार का होना, बलगम आना, बलगम के साथ खून का आना, साँस फूलना छाती में दर्द होने वाले संभावित लोगों की जांच सुनिश्चित की जाएगी और यदि किसी को क्षय रोग है तो उसका जल्द से जल्द उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

    सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत जिला में 75,000 से ज्यादा लोगों की जाँच का लक्ष्य रखा है जिनमें अभी तक 35,845 संभावित लोगों की जांच की जा चुकी है और अभी तक 10 क्षय रोगी दर्ज किये गए हैं और उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आम जनमानस व् सभी विभागों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

    इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, डीआरटीवी – एचआईवी समन्वयक गुलशन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • उपमुख्यमंत्री ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लाभार्थी को सौंपी ई-टैक्सी की चाबी

    उपमुख्यमंत्री ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लाभार्थी को सौंपी ई-टैक्सी की चाबी

    बोले…योजना के लाभ से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे प्रदेश के युवा

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र के राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के एक लाभार्थी अशोक कुमार को शनिवार को ई-टैक्सी की चाबी सौंपी। अशोक कुमार ने इस योजना के तहत सरकारी सब्सिडी पर ई-टैक्सी ली है, जिसे ऊना जिले में जलशक्ति विभाग में लगाया गया है और उनके लिए महीने के 50 हजार रुपये की सैलरी फिक्स हुई है। उपमुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में ई-टैक्सी की चाबी सौंपते हुए अशोक को अपनी शुभकामनाएं दीं।

    अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए लगातार काम कर ही है। इसके लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चलाई गई है। योजना के लाभ से अनेकों युवा आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार का संबल देने के साथ ही, प्रदेश में समग्र और हरित विकास तथा पर्यावरण प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं के लिए ई-टैक्सी खरीदने पर सब्सिडी का प्रावधान किया है। लाभार्थियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी और 40 प्रतिशत पर 7.9 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से बैंक लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। केवल शेष 10 प्रतिशत धन लाभार्थी देता है। सरकार ने इन टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ अटैच करके लाभार्थियों को प्रतिमाह 50 हज़ार रुपये प्रदान करने का प्रावधान किया है।

    वहीं, दुलैहड़ के 44 वर्षीय अशोक कुमार ने युवा हितैषी योजना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का तहेदिल से आभार जताया। उहोंने बताया कि वे पहले निजी टैक्सी चलाते थे, लेकिन तेल की मंहगाई और कठिन प्रतिस्पर्धा उन पर भारी पड़ रही थी। ऐसे में उन्हें हिमाचल सकरार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की जानकारी मिली। उन्होंने इसमें ई-टैक्सी के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया । तमाम प्रक्रिया तथा स्वीकृति के उपरांत उन्होंने ई-टैक्सी खरीदी है, जिसे जलशक्ति विभाग के साथ जोड़ा गया है, इससे उनके सुखमय जीवन का अधार बना है।

  • Punjab News: 360 चाइना के गट्टू सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 360 चाइना के गट्टू सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़ः बसंत पंचमी का त्यौहार नजदीक आते ही एक बार फिर से चाइना डोर मार्किट में बिकनी शुरू हो गई। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 360 गट्टू बरामद किए है। घटना स्थल से दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी कुमार ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार नजदीक आ रहा है, जिसके चलते लोग पतंग उड़ाते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व चाइना डोर धड़ल्ले से बेची जा रही है और उन्हें इसकी काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इसी के चलते कार्रवाई करते हुए चाइना डोर के 360 गट्टू सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय टैंपू ड्राइवर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई चाइना डोर विक्रेता दिखे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर ड्रोन से चाइना डोर से पतंग उड़ाने और चाइना डोर बेचने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।