Blog

  • जालंधरः सुबह-सुबह तेजधार हथियार के बल पर सोने की चेन और नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बाबूजगजीवन राम चौक से कुछ दूरी पर सुबह-सुबह लूट की वारदात का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर ही पुलिस का नाका लगा होता है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित आरएसएस शाखा के सीता राम ने कहाकि उसने लुटेरे की गंडासी को पकड़ा भी था, लेकिन दूसरे लुटेरे के हाथ दात थी और वह उस पर दात से हमला करने लगा था।

    पीड़ित ने बताया कि उससे लुटेरे सोने की चैन, 8 से 9 हजार रुपए कैश और पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे कहने लगे कि वह पर्स उसका आगे कुछ दूरी पर फेंक जाएंगे लेकिन जब वारदात के बाद पीड़ित ने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो पर्स नहीं मिला, जबकि उसका गलब्स वहां पर फेंककर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से बेखौफ लुटेरों पर नकेल कसने की अपील की है और उनकी सामान लुटेरे से वापिस लाने की गुहार लगाई है। 

    पुलिस ने बताया कि सीता राम का 3 व्यक्ति पीछा कर रहे थे। इस दौरान चौंक से कुछ दूरी पर लुटेरे पीड़ित से सोने की चेन और 9 हजार की नगदी व पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस कर्मी ने बताया कि उच्च अधिकारी को घटना को सूचना दे दी गई है। जल्द ही आईओ सहित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है, जल्द ही सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी, जालंधर में 4.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    चंडीगढ़ः पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। वीरवार के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर रहेगा, इसका अनुमान फिलहाल लगाया जा रहा है।

    धुंध की सफेद चादर में खोया नीला आसमान पिछले सप्ताह से सुबह शाम पड़ रही घनी धुंध ने जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं पौधों व जानवरों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह के समय संगरूर के खेत में बाजरे की मजरी पर गिरी ओस की बूंदे। 

    धुंध के बीच पंजाब न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाण का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य के कई स्थानों में दृश्यता 15 मीटर तक रही। वहीं, पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जालंधर के नूरमहल का दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पंजाब में सबसे कम 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता फरीदकोट की रही। अमृतसर की 500 से 1000 मीटर, लुधियाना की 200 से 500 मीटर, पटियाला की 500 से 1000 मीटर, बठिंडा की दो से चार किलोमीटर दृश्यता रही।

  • आज का राशिफल, 14 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 14 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से वृद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना आज आपके लिए उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

    वृष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा।आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी, जितना हो सके विनम्र रहे। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के रुके काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे और पढ़ने में मन लगाएंग। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है तो आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमियां दूर करेंगे, और अपने रिश्तों कों मजबूती देंगे।

    कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लवमेट आज घूमने जाएंगे साथ में लंच करने का भी प्लान बनेगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।

    तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिजन करेंगे, घर से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरको भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। 

    धनु राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। आज आय के नये स्रोत खुलेगें। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ भी मिल सकता है। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किए लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी हर संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। 

    मीन राशि: आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फहमियाँ ख़त्म होंगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।

     

  • जालंधर: कलयुगी बेटे ने माँ को मारे डंडे, देखे Live

    जालंधर, ENS: गढ़ा क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुषमा रानी ने बताया कि उसके बेटे सनी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उससे मारपीट करने लगे। जब महिला के दूसरे बेटे ने रोका तो सनी ने उस पर भी धावा बोल दिया। जिसमे वह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि लड़ाई पैसो के लेन देन को लेकर हुई है।    

  • ਪੰਜਾਬ: 54 ਕੁਇੰਟਲ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ 1.25 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ 3 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਗਰਾਉਂ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ,ਕਰੋੜਾ  ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ,ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ,ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ  ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤਾਰੀ ਬਾਸੀ ਢੁਡੀਕੇ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਦੀ ਬਾਸੀ ਰਾਏਪੁਰ ਰਾਈਆਂ ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਮੁੱਲਾਪੁਰ ਨੇੜੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਸੀ ਰੂਪਾ ਪੱਤੀ ਰੋਡੇ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਨਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਬਾਹਰਲੀਆਂ ਸਟੇਟਾਂ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ਲਿਆ ਕੇ ਜਗਰਾਉਂ ਅਤੇ ਇਸ ਤੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਵੇਚਣ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਦੇ ਸਨ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ  54 ਕੁਇੰਟਲ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ 60 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਅਤੇ 1 ਕਰੋੜ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, 14 ਜਾਲੀ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟਾਂ, ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵਰਦੀ, ਨੋਟ ਗਿਣਨ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਰੋਹਨੀ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮੁਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ ਹੈ।

  • जालंधर: व्यक्ति पर लगे ठगी के आरोप, घर पहुंचे लेनदार, हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर (ENS) : महानगर के काला संघिया रोड पर चर्च कलोनी में लाखो रुपयों की ठगी को लेकर हंगामा होने  का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगी 27 लाख का घर 35 में दिलवाने को लेकर इस ठगी की शुरुआत हुई थी। अजित नगर के रहने वाले बबलू और उसके परिवार ने बताया कि 3 स्टार कलोनी में मकान दिलवाने को लेकर विजय मनचंदा को 10 लाख रुपए दिय थे। 

    पैसे लेकर विजय उनको टाल मटोल करता रहा। जिससे परेशान होकर जब वह प्रॉपर्टी डीलर के पास गए तो उसने बताया कि इस कलोनी में उनके नाम पर मकान नहीं है और न ही ऐसी कोई बात उससे हुई है।  बबलू ने आज विजय का घर ढूंढ कर परिवार सहित हंगामा किया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया , लेकिन विजय घर पर नहीं था।  

  • जालंधरः MCJ कमिशनर आदित्य उप्पल ने निगमाधिकारियो से की मीटिंग, देखे वीडियो

    जालंधर,(ENS): नगर निगम के नव नियुक्त कमीशनऱ आदित्य उप्पल की ओर से अलग अलग विभागों के मुलाजिमो के साथ मीटिंग की गई। इस  दौरान शहर के विकास, समस्याओ व अन्य मुद्दों पर चर्चा व विचाऱ विमर्श किया गया।  निगम कमीशनऱ आदित्य उप्पल ने कहाँ की आज कई विभागों के अफसरों व मुलाजिमो से मुलाक़ात की गई है l उनका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओ को जल्द से जल्द हल करना होगा, जो शिकायतें आएगी उनका  समय पर निपटारा करवाया जाऐगा व फीडबैक भी लिया जाऐगा l 

    शहर की साफ सफाई के लिए उचित कदम उठाए जाएगे व जनता से भी सहयोग की अपील की जाएगी l अस्थाई कब्जो को लेकर शहर के CP से भी मुलाकात  कर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएगे। वही अवैध कब्जो पर भी एक्शन होगा। लोगो का नकक्षा समय पर पास हों व NOC मिले इसके लिए कदम उठाते हूए समय सीमा निर्धारित की जाएगी l

    निगम कमीशनऱ उप्पल ने कहाँ की जल्द ही वह खुद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जा कर लोगो की समस्या सुनेगे व हल करेंगे l सभी कंप्लेंटो के हल के लिए बकायदा रजिस्टर लगाया जाएगा व फीड बैक लिया जाएगा l

  • जालंधरः नशीली गोलियों और हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां के बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ रोलू निवासी गांव कटियाना, थाना आदमपुर और गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना आदमपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत व नाकेबंदी के दौरान हरीपुर मोड़ पर आदमपुर के पास पुलिस ने दोनों को दबोच कर उनके क़ब्ज़े से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में मौजूद और सदस्यों के बारे में पता चल सके।

  • इंडियन ऑयल ने गढ़शंकर में फायर मॉक ड्रिल कराई

    ऊना/सुशील पंडित : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ऊना के पाइपलाइन डिवीजन द्वारा गढ़शंकर के गांव मैरा में एक ऑफ-साइट फायर मॉक ड्रिल कराई गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नायब तहसीलदार गढ़शंकर सुखमनिंदर सिंह ने किया। इस मॉक ड्रिल में पेट्रोलियम पाइपलाइनों से उत्पाद के रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। इस ड्रिल में पहले पैट्रोलियम उत्पाद में आग लगाई जाती है और बाद में उस आग को काबू करने के उपाय बताए जाते हैं। मॉक ड्रिल में होशियारपुर जिले के अलग अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विक्की, देखें वीडियो

    लुधियाना: माछीवाड़ा रोड में बुधवार शाम को पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर सुखदेव को ढेर कर दिया गया है। सुखदेव अपने साथियों के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात करता था। बुधवार पुलिस को सूचना मिली थी वह लुधियाना के इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब वह कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर गांव पंजेटा के पास पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि पुलिस पीछे लगी हुई है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चला दी। पुलिस टीम की गोलियों से गैंगस्टर सुखदेव वहीं सड़क पर गिरकर ढेर हो गया।

    इस क्रॉस फायरिंग में CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा को बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उन्हें गोली नहीं लगी। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गैंगस्टर विक्की की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह 4 लोगों का गैंग था। ये लोग पिछले काफी समय से इस इलाके में एक्टिव थे। इन्होंने शराब ठेकेदार, केमिस्ट और मनी एक्सचेंजर को गोली मारी थी। जिसके बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। आज इनके बारे में मुखबिरी मिली। पुलिस ने गैंगस्टर को सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गैंगस्टर विक्की 20 से जयादा केसो में वांटेड था।