Blog

  • पंजाब : दिनदहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    पंजाब : दिनदहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    मोगा: जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब वार्ड नंबर 9 में दिनदहाड़े चार हमलावरों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोख सिंह (60) के रूप में हुई है। तीन-चार गोलियां लगने से संतोख सिंह की मौत हो गई। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12.15 बजे चार अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संतोख सिंह घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
     इस हत्या के बाद इलाके में सहम का माहौल है। इस घटना की एक सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद 4 हमलावर पहले घर में  दाखिल हुए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर तेजी से भागते भी दिखे।

  • जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

    जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

    जालंधर, ENS: शाहकोट उपमंडल बाढ़ प्रभावित इलाकों का सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दौरा किया। इस दौरान वह संत बलबीर सिंह सीचेवाल से भी मिले। डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों के घरों तक जाएंगी। जहां उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलस्तर अभी भी ऊंचा है, वहां आवश्यकता पड़ने पर नाव के माध्यम से हर संभव चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने को पूरी प्राथमिकता दी जाए, ताकि समय पर सेहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    डॉ. बलबीर सिंह ने अपने इस दौरे के दौरान गिद्दड़पिंडी और मंडला छन्ना के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मेडिकल टीमों से बातचीत की और लोगों को पेश आ रही सेहत समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. बलबीर सिंह ने गांव मंडला छन्ना में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने संत सीचेवाल को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन क्षेत्रों के लिए 25 मेडिकल और 16 रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चिकित्सा सहायता हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच रही है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने जिला प्रशासन और संगत के सहयोग से मंडला छन्ना में धुस्सी बांध की दरार को जल्द ही ठीक करने के लिए राज्यसभा सदस्य द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

    राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सेहत मंत्री को पड़ोसी गांव गिद्दड़पिंडी और मुंडाला छन्ना की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • BBMB आज पोंग बांध से 22-300 क्यूसेक छोड़ेगा पानी, आदेश जारी

    BBMB आज पोंग बांध से 22-300 क्यूसेक छोड़ेगा पानी, आदेश जारी

    चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) रविवार दोपहर से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पोंग बांध से 22,300 क्यूसेक पानी छोड़ेगा। वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर, जल विनियमन सेल द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अधिकतम संभव पानी कांगड़ा जिले में पोंग पावर हाउस की टरबाइन के माध्यम से छोड़ा जाएगा, जबकि रविवार (16 जुलाई) शाम 4 बजे से स्पिलवे के माध्यम से 4,377 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। 

    इसमें कहा गया है कि बांध का जलस्तर 1,410 फीट की भंडारण क्षमता के मुकाबले 1,367.87 फीट तक पहुंच गया है और पानी छोड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि कांगड़ा के उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सिंचाई, जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिकारियों ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने और नदी के पास न जाने की सलाह दी है।

    हाल के दिनों में भारी बारिश ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़, सड़कों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य को अब तक 4,357 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और बारिश से संबंधित और सड़क दुर्घटनाओं में 111 लोगों की मौत हो गई है।

  • मंदिर के पास भ्रूण को कुत्तों ने नोचा 

    मंदिर के पास भ्रूण को कुत्तों ने नोचा 

    दुर्ग: भिलाई में एक 4 माह का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई वो मौके पर पहुंची। उस समय वहां कुत्ते भ्रूण को नोच-नोचकर खा रहे थे। पुलिस ने भ्रूण को जब्त किया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लगरहा था। भ्रूण को हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

  • इन शहरों में आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर

    इन शहरों में आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर

    नई दिल्ली: देशभर में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। सभी लोग टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान है। जो टमाटर 20 से 40 रुपए किलो मिलता था। उसकी कीमत आज 250 से ₹300 किलो हो गई है। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखकर ऐसा लगता है जैसे सोना चांदी तुल रही हो। । आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक किसान टमाटर को बेचकर करोडपति बन गया है।

     केंद्र सरकार ने अब इस मामले में एक फैसला लिया है जो लोगों के लिए राहत भरी बात है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए ₹80 किलो टमाटर बेचने का ऐलान किया है। जो टमाटर 250-300 रुपये किलो मिल रहे हैं वह अब  NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आगरा में कई जगहों पर कम दामों में बेचे जायेंगे। बतया जा रहा है कि आज से कम दाम में टमाटरों को बेचा जायेगा।

  • बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर सहित कई घायल

    बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर सहित कई घायल

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस बैलेंस बिगड़ने से सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे में 3 महिला मजदूर घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। DSP ने बताया कि बस पंचकूला से बद्दी स्थित वर्धमान उद्योग में आ रही थी कि मंधाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसा रविवार सुबह हुआ, जब बस कामगारों को लेकर बद्दी आ रही थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस में 18 महिला कामगार थीं, जिसमें चालक समेत 3 को गंभीर चोटें लगीं।

    ग़नीमत रही कि हादसे में जान हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना टीम मौक़े पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि पिंजौर-बद्दी नेशनल हाईवे पर पुल टूटने के कारण वाहनों की आवाजाही कालका से मंधाला के रास्ते बरोटीवाला में हो रही है।

  • पंजाब : दुकानदारों को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    पंजाब : दुकानदारों को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    उल्लंघना करने पर होगी कार्रवाई

    पटियाला: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने दुकानदारों और मैकेनिकों के लिए ऑर्डर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आड़ में मैकेनिकों ने स्पेयर पार्ट, दुकानदारों ने खाने पीने का सामान और कैमिस्टों से दवाइयां महंगी दामों पर बेची तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में DC ऑफिस से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। अधिकारियों की अपील है कि पब्लिक सामान खरीदते समय बिल जरूर लें।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई तीव्रता, देखें वीडियो

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई तीव्रता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः यूनाईटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया है। इस तेज भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी की चेतावनी जारी की। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी. (5.78 मील) की गहराई पर आया था।

  • अब मुफ्त मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, लॉन्च हुआ AI for India 2.0

    अब मुफ्त मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, लॉन्च हुआ AI for India 2.0

    नई दिल्लीः विश्व युवा कौशल दिवस पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय भाषाओं में AI का निशुल्क प्रशिक्षण लेने के लिए AI फॉर इंडिया 2.0 को लॉन्च किया। यह स्किल इंडिया और जीयूवीआई की संयुक्त पहल है।

    इस आनलाइन कार्यक्रम को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और आईआईटी मद्रास से मान्यता प्राप्त है। इस कार्यक्रम को नौ भारतीय भाषाओं में जारी किया गया है।शिक्षा व कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री प्रधान ने कहा कि प्रौद्योगिकी को भाषा का गुलाम नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी कोर्स करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा में भाषा की बाधा को खत्म करने और हमारी युवा शक्ति, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में यह एक अच्छी शुरुआत है।

    भारत प्रौद्योगिकी प्रेमी देश है और देश में डिजिटल भुगतान को अपनाने की सफल कहानी इसका उदाहरण है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जीयूवीआइ ने निचले तबके की आबादी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में शिक्षित करने की पहल की। आईआईटी मद्रास का स्टार्टअप जीयूवीआई एक तकनीकी मंच है जो स्थानीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी सिखाता है

  • भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात हुए बेकाबू, 31 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात हुए बेकाबू, 31 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बीते कई दिनों से दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बरसात हो रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब तक हजारों लोग अपना घर छोड़ कही और शिफ्ट हो चुके हैं। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू बेकाबू होती स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक ओसोंग में भूमिगत सड़क मार्ग में 19 वाहन डूब गए हैं, जिससे दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि अधिकारी अभी सही आंकड़ों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक सुरंग में फंसे पांच लोगों के शव निकाले गए हैं। भारी बारिश के कारण बांध टूटने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

    रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने रविवार की सुबह पानी के अंदर तलाशी अभियान के दौरान चेओंगजू में बाढ़ वाले अंडरपास में डूबी एक बस से पांच लोगों का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंगसांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और इमारतों के ढहने के कारण 16 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में पांच लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि सरकारी एजेंसियां ​​देश भर में हुई क्षति का आकलन कर रही हैं।